455001
देवास के महाकाली मंदिर में बंगाली समाज ने नवमी पर की महा आरती
Dewas, Madhya Pradesh:देवास के महाकाली मंदिर राधागंज में बंगाली समाज के लोगों ने नवरात्रि की नवमी पर महा आरती का आयोजन किया जिसमें बंगाल की संस्कृति की झलक देखने को मिली। समाज के लोगों ने मां दुर्गा की पूजा में अपनी संस्कृति को प्रस्तुत किया। समाज के विद्युत मालाकार ने बताया कि महाकाली मंदिर राधागंज BMP गेट पर स्थित है। नवमी की छठ से घट स्थापना होती है और पांच दिवसीय धार्मिक फेस्टिवल की शुरुआत होती है। दशहरे के दिन दुर्गा विसर्जन किया जाता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेरमो में अवैध कोयला खनन-भंडारण पर CISF-CCL की संयुक्त कार्रवाई
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो में अवैध कोयला खनन और कोयले के अवैध भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए CISF एवं CCL प्रबंधन की संयुक्त टीम ने ताराबेड़ा बंद खदान क्षेत्र में संचालित अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की है। इस दौरान अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे 5 रैट-होल बंद कराए गए, जबकि नंबर-5 पिपल धोड़ा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 27 टन अवैध कोयला बरामद कर जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त, कार्रवाईपानी कोल डंप के पास से भी लगभग 1.40 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। बरामद कोयले को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए CCL प्रबंधन को सौंप दिया गया। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर CISF, CCL करगली के कमांडेंट को जानकारी मिली कि ढोरी क्षेत्र की ताराबेड़ा बंद खदान में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कोयले का उत्खनन किया जा रहा है। साथ ही, नंबर-5 पिपल धोड़ा बस्ती क्षेत्र में अवैध कोयला एकत्र कर रखा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए CISF ने तत्काल CCL के महाप्रबंधक श्री राजीव कुमार सिंह को अवगत कराया। इसके बाद महाप्रबंधक के नेतृत्व में CISF एवं CCL प्रबंधन की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ताराबेड़ा बंद खदान में अवैध खनन के छह रैट-होल बंद कराए। इसके पश्चात कमांडेंट के निर्देश पर CISF एवं CCL सुरक्षा कर्मियों की संयुक्त टीम ने नंबर-5 पिपल धोड़ा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया। *ड्रोन सर्विलांस बना कार्रवाई की अहम ताकत* इस पूरे अभियान में ड्रोन सर्विलांस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ड्रोन के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों और अवैध रूप से जमा किए गए कोयले से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं। इन सूचनाओं के आधार पर छापेमारी को योजनाबद्ध एवं प्रभावी तरीके से अंजाम दिया गया। आधुनिक निगरानी तकनीक और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय ने इस कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाया। *अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त अभियान जारी* अवैध कोयला खनन न केवल प्राकृतिक संसाधनों की लूट है, बल्कि इससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचने, स्थानीय लोगों की सुरक्षा प्रभावित होने तथा CCL के राजस्व को क्षति पहुंचने की आशंका भी रहती है। ऐसे में इस प्रकार की संयुक्त कार्रवाई अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।0
0
Report
शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना से भक्तों में उत्साह
Begun, Rajasthan:शारदीय नवरात्रि का आज चौथा दिन है... मां दुर्गा के चौथे स्वरूप माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की जा रही है... सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना लेकर सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं... मंदिरों और देवी पंडालों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ मां के जयकारे गूंज रहे हैं... भक्त विधि-विधान से मां कूष्मांडा की आराधना कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं... नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है...0
0
Report
पटना के फतुहा में पुलिस-आपराधिक मुठभेड़, अपराधी घायल
Patna, Bihar:पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के नियाजीपुर गांव के पास मंगलवार देर रात पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। STF, पटना पुलिस और जिला आसूचना इकाई (DIU) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। शुभम कुमार (25 वर्ष) के पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी को पुलिस हिरासत में इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
गोमती किनारे बाढ़ के बाद तटबंधों सुरक्षा को लेकर चेतावनी, निरीक्षण शुरू
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में बाढ़ का पानी उतरने के बाद तटबंधों की सुरक्षा पर सवाल लखनऊ में तटबंधों को लेकर अलर्ट सिंचाई विभाग ने डीएम-मंडलायुक्त को लिखा पत्र बाढ़ के बाद कमजोर बंधों की सुरक्षा बड़ी चुनौती फैजुल्लागंज से गोमती किनारे तक सुरक्षा का सवाल एंकर - लखनऊ में गोमती नदी में उफान और बाढ़ से प्रभावित इलाकों के बाद अब तटबंधों की सुरक्षा का सवाल सामने है। बाढ़ के पानी के दबाव से तटबंधों की स्थिति को लेकर चिंता जताई जा रही है। सिंचाई विभाग की ओर से जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को पत्र लिखे जाने की जानकारी सामने आई है। अगर तटबंधों में कमजोरी की पुष्टि होती है, तो आने वाले समय में नदी किनारे बसे इलाकों की सुरक्षा के लिए तत्काल निरीक्षण और मरम्मत की जरूरत होगी。 वीओ- बाढ़ के बाद तटबंधों की मजबूती की परीक्षा गोमती में बढ़े जलस्तर के कारण लखनऊ के कई निचले इलाकों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी थी। फैजुल्लागंज और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब पानी उतरने के बाद तटबंधों की वास्तविक स्थिति का आकलन महत्वपूर्ण हो गया है। सवाल है कि किन स्थानों पर कटाव हुआ, कहां मिट्टी कमजोर हुई और किन हिस्सों में तत्काल मरम्मत की जरूरत है。 वीओ- नदी किनारे बने तटबंधों में दरार, मिट्टी का कटाव या पानी के रिसाव जैसी स्थिति होने पर आसपास की आबादी के लिए खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में सिंचाई विभाग के तकनीकी अधिकारियों का निरीक्षण, कमजोर स्थानों की पहचान और जरूरी मरम्मत अहम है। जिलाधिकारी और मंडलायुक्त के स्तर पर विभागों के बीच समन्वय से राहत, सुरक्षा और निगरानी की कार्रवाई को गति मिल सकती है। वीओ- गोमती किनारे बाढ़ से प्रभावित इलाकों को राहत देने के लिए फैजुल्लागंज से नैमिष क्षेत्र तक तटबंध निर्माण की संभावनाओं का सर्वे करने के निर्देश दिए जाने की जानकारी पहले सामने आ चुकी है। प्रस्तावित योजना का उद्देश्य संवेदनशील इलाकों में बाढ़ के प्रभाव को कम करना है। हालांकि, प्रस्तावित नए तटबंध और मौजूदा तटबंधों की मरम्मत दो अलग-अलग विषय हैं। दोनों की वास्तविक स्थिति, बजट और कार्ययोजना की पुष्टि संबंधित विभाग से जरूरी है।0
0
Report
फरीदाबाद में पुरानी रंजिश पर युवक पर हमला; भाभी से छेड़खानी का विरोध
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला,6 महीने पहले की थी भाभी से छेड़छाड़ का विरोध, लाठी-डंडों और लोहे की रोड से की पिटाई! पीड़ित कर रहा था सेना की तैयारी। फरीदाबाद क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां मोहना गांव के रहने वाले चंद्रपाल नाम के युवक पर सुबह रनिंग (दौड़) से लौटते समय चार दबंगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रोड से हमला कर दिया जिस हमले में पीड़ित के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित चंद्रपाल, जो कि सेना/BSF भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उनका कहना है कि 6 महीने पहले कालका मैया मेले के दौरान आरोपियों ने उनकी भाभी के साथ छेड़खानी की थी उस समय गांव के सरपंच ने पंचायत में फैसला करा दिया था , लेकिन आरोपियों ने उसी रंजिश के तहत आज सुबह करीब 8 बजे उन पर जानलेवा हमला कर दिया पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 112 नंबर पर शिकायत करने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स घटना में बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित चंद्रपाल ने बताया की वह सुबह 8 बजे रनिंग करके आ रहा था तभी चार लोगों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों और लोहे की रोड से हमला कर दिया 6 महीने पहले उन्होंने उनकी भाभी से छेड़खानी की थी, उसी रंजिश में हमला किया है पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।फिलहाल पीड़ित चंद्रपाल का अस्पताल में इलाज जारी है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। बाइट। चंद्रपाल,पीड़ित。 बाइट।आजाद ,पीड़ित का भाई ।0
0
Report
फरीदाबाद में अवैध पटाखा गोदाम पर छापेमारी, 383.75 किलोग्राम बरामद
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में अवैध पटाखों की गोदाम पर छापेमारी कर पुलिस ने बरामद किए भारी मात्रा में पटाखे। दिवाली का त्योहार नज़दीक आते ही फरीदाबाद पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने कैली गांव, खंदावाली रोड पर छापेमारी कर लगभग 383.750 किलोग्राम अवैध रूप से बेचे जा रहे पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुकेश बिना किसी लाइसेंस अवैध रूप से पटाखे बेच रहा था। थाना 58 में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया की दिवाली के त्योहार को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने खनावली रोड पर छापेमारी कर 383.750 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। बिना लाइसेंस अवैध रूप से पटाखे बेचे जा रहे थे। थाना 58 में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में नाबालिग से कुकर्म: पीटीआई शिक्षक प्यारेलाल यादव गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले में नाबालिग छात्र से कुकर्म और लैंगिक उत्पीड़न के मामले में करीब 8 माह से फरार आरोपी पीटीआई प्यारेलाल यादव को नोहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक पर एसपी ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी गिरफ्तारी के डर से लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। एसपी बी. आदित्य ने बताया कि 12 फरवरी को परिवादी ने रिपोर्ट दी थी कि 11 फरवरी को प्यारेलाल यादव उसके नाबालिग पुत्र को अपने साथ ले गया तथा उसके साथ कुकर्म कर लैंगिक उत्पीड़न किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। अब पुलिस आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ में जुटी है।0
0
Report
भरतपुर: पूर्व विधायक भड़ाना हत्याकांड के आरोपी मुकेश फौजी के घर पर बुलडोजर की तैयारी
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर - पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड आरोपी मुकेश फौजी के घर पर चलेगा बुलडोजर नगर पालिका वैर ने चस्पा किया नोटिस मुकेश फौजी की माता के नाम नगर पालिका वैर क्षेत्र में स्थित मकान पर किया गया पालिका द्वारा नोटिस चस्पा मुकेश फौजी की मां अतरी देवी पत्नी हरज्ञान गुर्जर के मकान पर किया गया नोटिस चस्पा उपखंड अधिकारी वैर ऋतुराज शर्मा ने बताया कि भोंडा गांव में आज भी कुछ अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया 6 मकानों की दीवारों को चिन्हित किया गया संबंधित मकान मालिकों को नोटिस दिया जा चुका है जल्द शुरु होगी बुलडोजर कार्रवाई0
0
Report
बोकारो में दशहरा पर महिलाओं ने डांडिया से उत्सव का जश्न मनाया
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में दशहरा में महिलाओं ने डांडिया नृत्य से बिखेरा उल्लास, नवरात्रि की धूम में झूमे लोग। बोकारो के बेरमो में नवरात्रि के पावन अवसर पर गोविंदपुर डी पंचायत सचिवालय परिसर मे भक्ति, उल्लास और उत्सव के रंग में रंग गया। यहां महिलाओं ने भव्य डांडिया नृत्य का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शेरावाली की पूजा-अर्चना के साथ हुई। मां दुर्गा के जयकारों के बीच महिलाओं ने व्रत-उपवास के बावजूद अद्भुत ऊर्जा का परिचय दिया। वही एक के बाद एक भक्ति गीतों पर महिलाओं ने डांडिया की थाप पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं जब डांडिया लेकर थिरकीं तो पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एकजुट करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और भारतीय संस्कृति व परंपरा को जीवंत रखना था.0
0
Report
Advertisement
राघोपुर डियारा नाव पलटने से 30 मौत, तेजस्वी यादव राहत तेज करने की मांग
Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष और राघोपुर के स्थानीय विधायक तेजस्वी यादव ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने हादसे के तुरंत बाद वैशाली की डीएम और आपदा विभाग के सचिव से फोन पर बात कर ज्यादा से ज्यादा रेस्क्यू टीमें तैनात करने का आग्रह किया था। तेजस्वी यादव ने जानकारी दी कि वे फिलहाल दिल्ली में हैं, लेकिन आज पटना लौटते ही सीधे राघोपुर पहुंचेंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी राहत कार्य में मदद करने के लिए घटनास्थल पर भेजा है तेजस्वी यादव ने जो वीडियो जारी किया है उसमें कहा कि आज बेहद दुखद खबर आ रही है मेरे विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से। अभी हम दिल्ली में थे और आप सब लोग जान रहे हैं कि दिल्ली में इलेक्शन कमिश्नर जो सीईसी हैं, ज्ञानेश कुमार उनके खिलाफ जो है प्रोटेस्ट चल रहा है। जिस हिसाब से वोट की चोरी हुई है, फर्जी चुनाव हुए हैं। आज पता चला अभी थोड़ी देर पहले हमको इस घटना के बारे में, जो राघोपुर दियारा क्षेत्र में, रामपुर श्यामचंद में ये घटना हुई है। कुछ बच्चे नाव से भोज खाने के लिए गए थे, वापस लौटते दौरान जो है नाव पलटने से काफी लोगों की जानें गई हैं। लगभग संख्या 30 लोगों की बताई जा रही है, ज़्यादातर बच्चे हैं उसमें। 14 अब तक जो है लाशें बरामद की गई हैं, छह को जो है रेफर किया गया है अस्पताल में और तीन जो हैं वो सुरक्षित हैं। हमारी जिलाधिकारी से भी बात हुई है, आपदा विभाग के जो सचिव हैं, उनसे भी बात की गई है। और हमने आग्रह किया है कि ज़्यादा से ज़्यादा रेस्क्यू टीम जो है भेजा जाए। एनडीआरएफ के लोग हों, एसडीआरएफ के लोग हों। और कल हम पटना आ रहे हैं, और पटना आते ही हम जो है राघोपुर जाएंगे। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उन परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है इस दुख की घड़ी में। हम लोग चाहेंगे कि प्रशासन जो है, ज़्यादा से ज़्यादा जो है मदद करे। ये रात का टाइम है, रात के टाइम में ये घटना हुई है, और अभी भी जो है रेस्क्यू ऑपरेशन जो है चल रहा है। और लगातार हम अपने लोगों को भी घटना स्थल पर भेजे हैं ताकि जायज़ा लिया जा सके। लोगों को इस दुख की घड़ी में कम से कम जो सहयोग हो सके, वो हम लोग करें。0
0
Report
भरतपुर में हत्याकांड के आरोपी मुकेश फौजी के घर पर बुलडोजर
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर- पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड के आरोपी मुकेश फौजी के घर पर बुलडोजर चलेगा; नगर पालिका वैर ने नोटिस चस्पा किया. मुकेश फौजी की माता के नाम नगर पालिका वैर क्षेत्र में स्थित मकान पर नोटिस चस्पा किया गया. मुकेश फौजी की मां अतरी देवी पत्नी हरज्ञान गुर्जर के मकान पर नोटिस चस्पा किया गया.0
0
Report
वाशीम में बम खोजक श्वान स्टेफी का निधन, पुलिस ने उसके सम्मान में श्रद्धांजलि
Washim, Maharashtra:वाशीम: अँकर:वाशिम पोलीस दलातील बॉम्ब शोधक व नाशक पथकाची लाडकी श्वान स्टेफी हिचे निधन झाले.स्टेफीला पोलीस दलाच्या वतीने मानवंदना देत अखेरचा निरोप देण्यात आला.यावेळी तिच्यासोबत कर्तव्य बजावणाऱ्या पोलीस कर्मचाऱ्यांना अश्रू अनावर झाले.१० जुलै २०१७ रोजी जन्मलेल्या स्टेफीने बॉम्ब शोधक व नाशक पथकात उल्लेखनीय कामगिरी केली होती.तिच्या कार्याची दखल घेत २०२३ मध्ये तिला सिल्व्हर मेडल देऊन गौरविण्यात आले होते.हँडलर शरद वाटाणे आणि किशोर डौलसे यांनी तिच्या प्रशिक्षणात आणि कर्तव्य बजावण्यात महत्त्वाची भूमिका बजावली.स्टेफीच्या निधनाने पोलीस दलातील एका कर्तव्यनिष्ठ मुक्या सहकाऱ्याला भावपूर्ण निरोप देण्यात आला.0
0
Report
Advertisement
ललितपुर में गैंगस्टर अभय चौबे समेत 35 लाख की संपत्ति कुर्क
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में अपराधियों और भूमाफियाओं के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट के गैंग लीडर अभय चौबे और सदस्य सोनू ग्वाला के खिलाफ पुलिस और राजस्व की टीम ने कुर्की की कार्रवाई करते हुये लाखों रुपये की चल अचल संपत्ति कुर्क किये जाने की तैयारी की गई. इस दौरान मुनादी करवाकर करीब 35 लाख रुपये की जमीन कुर्क की गई और एक बाइक भी कुर्क की गई।0
0
Report
बालूरघाट संकेत क्लब की दुर्गा पूजा में इथियोपिया-सूडान संस्कृति का अनोखा संगम
Dinajpur, Rangpur Division:দুর্গাপূজা মানে প্রকৃতির পূজা, শক্তির আরাধনা এবং মাতৃ শক্তির জাগরণ। এই বিষয়টি শুধুমাত্র ভারত বা পশ্চিমবঙ্গই সীমাবদ্ধতা নয়, মাতৃ পূজা বা শক্তির আরাধনা সাথে প্রকৃতিকে মিলিয়ে নেওয়ার বিষয়টি ইথিওপিয়া এবং সুদান এই অঞ্চলেও দীর্ঘদিন আগে থেকে রয়েছে। সেই দেশের পুরনো সংস্কৃতি অনুযায়ী যেভাবে তার সাথে ভারতীয় শক্তি আরাধনা, ভারতীয় প্রকৃতি পূজা এবং সাথে পশ্চিমবঙ্গের বাঙালির প্রাণের উৎসব দুর্গাপূজায় মিল কোথায় তা ফুটিয়ে তোলা হচ্ছে বালুরঘাট সংকেত ক্লাবের এবারের পূজায়। সংকেত ক্লাবের এবারের পূজার থিম অমঘ, অর্থাৎ যা পূর্ব নির্ধারিত এবং যাকে নষ্ট করা যায় না যাকে এড়িয়ে যাওয়া যায় না। সংকেত ক্লাবের দুর্গা পূজার পান্ডালে এবার দেখা যাবে সুদান ও ইথিওপিয়ার বিভিন্ন সংস্কৃতির ছোঁয়া, মন্ডপের সজ্জায় থাকছে বিভিন্ন ধরনের মূর্তি ও মুখোশ। বিভিন্ন শিল্পীদের চিন্তাভাবনা থেকে ফুটিয়ে তোলা হয়েছে这个 মন্ডপকে। সংকেত ক্লাবের পূজা প্রতি বছরই বালুরঘাটের বড় পূজা গুলির মধ্যে অন্যতম এবং দর্শকের বিচারে এই ক্লাব প্রতিবছরই জেলার সেরা পুজাগুলির মধ্যে অন্যতম হয়ে ওঠে। এবারোও তার ব্যতিক্রম হবে না বলে মনে করছেন শিল্পীরা। শেষ পর্যায়ের কাজ চলছে। পঞ্চমীতেই উদ্বোধন হবে ক্লাবের পূজার আর তাই শেষ মুহূর্তের ব্যস্ততা তুঙ্গ।0
0
Report
जलपাইगुड़ी स्कूल के प्रधान शिक्षक पर शारीरिक अत्याचार के आरोप, अभिभावक प्रदर्शन
Jalpaiguri, West Bengal:জি ২৪ ঘন্টার খবরের জের! জলপাইগুড়ি মারওয়াড়ি বালক হিন্দি প্রাথমিক বিদ্যালয়ে প্রধান শিক্ষকের বিরুদ্ধে খুদে ছাত্রদের ওপর শারীরিক নির্যাতন, মিড ডে মিলের অনিয়ম এবং সহকর্মী ও অভিভাবকদের সঙ্গে চরম দুর্ব্যবহারের অভিযোগ ওঠার পর অবশেষে নড়েচড়ে বসল জেলা শিক্ষা দপ্তর। জলপায়গুড়ির বিদ্যালয়ে শিক্ষিকার সঙ্গে অপর এক শিক্ষকের আচরণের অভিযোগ ঘিরে চাঞ্চল্যের রেশ এখনও কাটেনি। গতকালের ঘটনায় সংশ্লিষ্ট বিদ্যালয় পরিদর্শনে পৌঁছলেন জলপাইগুড়ি জেলা বিদ্যালয় পরিদর্শক সহ শিক্ষা দপ্তরের আধিকারিকরা। ওই স্কুলে সরাসরি পরিদর্শনে পৌঁছালেন DI নিলয়কান্তি ঘোষ সহ শিক্ষা দপ্তরের আধিকারিকদের একটি বিশেষ দল। অভিযোগ, বিদ্যালয়ের এক শিক্ষিকাকে দীর্ঘদিন ধরে কুদৃষ্টিতে দেখা এবং বাথরুমে গেলেও উঁকিঝুঁকি দেওয়ার মতো আচরণ করতেন অপর এক শিক্ষক। এই অভিযোগকে কেন্দ্র করে সোমবার বিদ্যালয়ে বিক্ষোভ দেখান অভিভাবকদের একাংশ। ঘটনার ব্যাপক উত্তেজনা ছড়িয়ে পড়ে। এরপরই বিদ্যালয়ের পরিস্থিতি খতিয়ে দেখতে হাজির হন DI সহ আধিকারিকরা। তবে এদিনের পরিদর্শন নিয়ে সংবাদমাধ্যমের সামনে কোনও মন্তব্য করতে চাননি DI। অন্যদিকে, বিদ্যালয়ে একজন পড়ুয়ারও উপস্থিতি না থাকায় নতুন করে প্রশ্ন উঠতে শুরু করেছে। গতকালের ঘটনার প্রভাবেই কি বিদ্যালয়মুখী হয়নি পড়ুয়ারা? নাকি এর নেপথ্যে রয়েছে অন্য কোনও কারণ? তা এখনও স্পষ্ট নয়। সব মিলিয়ে শিক্ষকের বিরুদ্ধে ওঠা গুরুতর অভিযোগ এবং পরদিন বিদ্যালয়ে পড়ুয়াদের শূন্য উপস্থিতি ঘিরে জলপাইগুড়িতে তৈরি হয়েছে চাঞ্চল্য। রিপোর্ট :- প্রদ্যুত দাস ( জলপাইগুড়ি )0
0
Report
Advertisement
