विधानसभा नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुदेव रावतपुरा के चातुर्मास कार्यक्रम में लिया आशीर्वाद
Dewas, Madhya Pradesh:विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने संत शिरोमणि गुरुदेव रावतपुरा सरकार के चातुर्मास अनुष्ठान कार्यक्रम में भाग लिया और गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि चातुर्मास का हमारी संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान है और इसमें संत दर्शन से मानव कल्याण होता है। रावतपुरा सरकार के प्रति उनकी अपार श्रद्धा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
