455001
देवास के कटपीस सेंटर में अज्ञात शख्स ने लगाई आग, CCTV में संदिग्ध कैद
Dewas, Madhya Pradesh:देवास के शुक्रवारीया हाट क्षेत्र में नाग मंदिर के पीछे स्थित एक कटपीस सेंटर की दुकान में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। आसपास के लोगों और फायर ब्रिगेड ने मिलकर आग पर काबू पाया। दुकान के CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहा है जो नली से कुछ तरल पदार्थ डालकर आग लगाता हुआ दिखाई दे रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीगोद नगरपालिका चुनाव: सुबह तक 32.26% मतदान, सुरक्षा कड़ी
Jaipur, Rajasthan:माण्डलगढ़:माण्डलगढ़ के बीगोद में नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान का उत्सव, बीगोद नगर पालिका के 25 वार्डों में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा हैं, 25 वार्डों के 13675 मतदाता उत्साह और जोश के साथ आज वोट डाल रहे हैं, शहर की सरकार के चुनाव में मतदाता खुद चल कर पहुँच रहे हैं मतदान केंद्र पर, बीगोद में प्रातः 10:00 बजे तक 32. 26 प्रतिशत हुआ मतदान, नगर पालिका चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस के 50 ओर 33 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, पुलिस और प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी हैं0
0
Report
अमरोहा में नहर से अज्ञात युवक की लाश, पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजी
Amroha, Uttar Pradesh:एंकरAmroha जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव कलामपुर के पास नहर में बहकर आई अज्ञात युवक की लाश, इलाके में मची सनसनी अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव कलामपुर के पास नहर में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बिजनौर दिशा से बहकर आई एक अज्ञात युवक की लाश दिखाई दी। नहर में शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नौगांव सादात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू करते हुए शव की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं।0
0
Report
हल्द्वानी के विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति उद्घाटन सत्र में सीएम धामी ने हिस्सा लिया
Dehradun, Uttarakhand:हल्द्वानी में विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभाग किया0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर दंगे पर राजनीति के आरोप-प्रत्यारोप तेज
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर मंत्रियों व बीजेपी विधायकों के पोस्ट को लेकर संगीत सोम जैसे मुलायम सिंह ने कारसेवकों पर गोली चलाकर अपराध किया था उससे जघन्य अपराध अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर दंगों में लोगों को करवाने का काम किया था। इतना ही नहीं दंगों के बाद अखिलेश यादव ने सिर्फ एक वर्ग के लोगों को ही मुआवजा दिया था, जमीन कब्जा कर एक वर्ग को बसाया गया था0
0
Report
योगी सरकार आंगनवाड़ी कर्मियों को मानदेय वृद्धि समेत अन्य सौगातें देती है
Chanwal, Himachal Pradesh:इनपुट स्टोरी मानदेय बढ़ाये जाने के बाद आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो और सहायिकाओं की प्रतिक्रिया。 योगी सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को मानदेय बढ़ोत्तरी सहित अन्य कई सौगातें दी है जिससे कुछ हद तक तो आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिका खुश हैं लेकिन कही न कही मानदेय के तौर पर ही 12000 रुपये दिये जाने की मांग कर रही है आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का कहना है कि पूर्व में उन्हें 8 हजार रुपये मानदेय दिये जाने की बात कही जा रही है लेकिन कभी भी उन्हें मानदेय के तौर पर इतनी धनराशि नही दी गई इसलिए उन्हें प्रोत्साहन राशि के बजाय मानदेय के तौर पर 12 हजार रुपये दिये जायें ताकि उन्हें उनके परिवार के भरण पोषण में आने वाली समस्याओं का सामाना न करना पड़े साथ उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद थी सरकार द्वारा उन्हें शिक्षमित्रों की भांति सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा।0
0
Report
हरिद्वार कुंभ 2027: प्रशासन ने निर्माण समय पर पूरे कराने के लिए निगरानी कड़ी
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को समय पर पूरा कराने के लिए मेला प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था और कड़ी कर दी है। कुंभ क्षेत्र में शामिल हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल के अलग-अलग इलाकों में चल रहे कार्यों की निगरानी अब जिला स्तरीय अधिकारियों और एसडीएम भी करेंगे। मेलाधिकारी सोनिका ने करीब डेढ़ दर्जन अधिकारियों को अलग-अलग सेक्टरों की जिम्मेदारी सौंपते हुए नियमित स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को हर सप्ताह निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की रिपोर्ट मेला प्रशासन को देनी होगी। मेलाधिकारी ने साफ किया कि कुंभ से जुड़े निर्माण कार्यों में अब किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और जहां काम की रफ्तार धीमी मिलेगी, वहां संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घाट, पुल, सड़क, फुटपाथ और चौराहों के साथ शिविर स्थलों की भूमि को तैयार करने के काम पर भी विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। गंगनहर के क्लोजर के दौरान होने वाले घाट निर्माण और मरम्मत के कार्यों की तैयारियां भी समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उनके उपयोगी सुझावों को विकास कार्यों में शामिल करने पर जोर दिया गया है। मेला प्रशासन का लक्ष्य है कि कुंभ शुरू होने से पहले सभी स्थायी और अस्थायी कार्य समयसीमा के भीतर पूरे हों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, राजनांदगांव में परिचयात्मक बैठक
Rajnandgaon, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी लागू करने की तैयारियां अब तेज होती नजर आ रही हैं। इसी सिलसिले में राजनांदगांव के जिला पंचायत सभागार में एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई है। बैठक में राजनांदगांव के साथ-साथ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और कवर्धा जिले से पहुंचे प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों को यूनिफॉर्म सिविल कोड से जुड़ी प्रारंभिक जानकारी दी जाएगी। यूसीसी के प्रावधान, इसकी आवश्यकता और इसे लेकर आगे की प्रक्रिया के संबंध में प्रतिनिधियों को जानकारी दिए जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि बैठक में रायपुर से सचिव स्तर के अधिकारियों के भी पहुंचने की संभावना है। ऐसे में बैठक को यूसीसी को लेकर सरकार की तैयारियों की दिशा में अहम माना जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब नजर इस बात पर है कि बैठक में यूसीसी को लेकर प्रतिनिधियों को किस तरह की जानकारी दी जाती है और इसके क्रियान्वयन को लेकर आगे क्या रणनीति सामने आती है फिलहाल यूसीसी को लेकर छत्तीसगढ़ में तैयारियां तेज हो गई हैं और राजनांदगांव में आयोजित यह बैठक इसी प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।0
0
Report
खपरगंज विवाद के बाद जेल से शोहेल-रमजान को रायपुर शिफ्ट, गिरफ्तारी तेज
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के खपरगंज में पुरानी रंजिश को धार्मिक रंग दिए जाने के बाद पुलिस दोनों पक्षों के आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी कर रही है। इसी बीच बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंद शोहेल और रमजान सुरक्षा व्यवस्था के बीच रायपुर जेल भेज दिया गया। दोनों को साउथ की ओर जाने वाली ट्रेन से रायपुर रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि मामले में बंद आरोपियों से मिलने उनके परिचित लगातार जेल पहुंच रहे हैं और दोनों पक्षों से जुड़े लोगों की मौजूदगी को देखते हुए जेल प्रशासन सतर्क है। आशंका है कि मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ सकते हैं, जिससे जेल के भीतर विवाद या टकराव की स्थिति बन सकती है। इसी को देखते हुए शोहेल और रमजान को रायपुर शिफ्ट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए खपरगंज विवाद के अन्य आरोपियों को भी अलग-अलग जेलों में भेजा जा सकता है। मामले में दोनों पक्षों से आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला अभी जारी है।0
0
Report
मंत्रालय के बाहर धरने पर अभय मिश्रा हिरासत में
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया. पुलिस ने कांग्रेस विधायक को जबरन उठाया. मंत्रालय के सामने धरना दे रहे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को पुलिस ने जबरन हटाया. मंत्रालय के सामने रेलिंग पर लगे पोस्टर बैनर पुलिसकर्मियों ने उखाड़े. रीवा संजय गांधी अस्पताल में कल्पना मिश्रा मौत मामले में दे रहे थे धरना. कल्पना मिश्रा मामले में दोषियों पर कार्रवाई और न्याय की कर रहे थे मांग.0
0
Report
Advertisement
तिहरी में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल, डॉक्टरों की अटैचमेंट से सेवाएं प्रभावित
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे है, मामला दर असल जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से डॉक्टरों को जिला मुख्यालय सीएमओ ऑफिस में अटैच करने का है जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में लोगो को स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है, वही जिला अस्पताल बौराडी के 3 डॉक्टरों को भी सीएमओ ऑफिस अटैच किया गया है वही मूल तैनाती वाले कई डॉक्टर भी दूसरी जगहों पर अटैच है जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है, मामले में सीएमओ डॉ रामप्रकाश का कहना है कि जरूरत के अनुरूप ही डॉक्टरों की तैनाती की गई है और सीएमओ ऑफिस में भी काम ज्यादा होने के चलते भी अटैच किया गया है।0
0
Report
मेरठ में आंगनवाड़ी कर्मचारी मानदेय 8 से 12 हजार, योगी सरकार का बड़ा फैसला
मेरठ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, मानदेय 8 से बढ़कर 12 हजार होने पर जताया योगी सरकार का आभार उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार किए जाने के बाद जमीनी स्तर पर खुशी देखी जा रही है। मेरठ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। एक आंगनवाड़ी केंद्र पर महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब घर पर 10 हजार की गड्डी के साथ 2 हजार एक्स्ट्रा भी आएंगे, जो पहले कभी नहीं हो पाता था। बहुत ज्यादा खुशी है, 8 से 12 हमारा मानदेय हो गया है। एक 10 हजार की गड्डी भी हम पूरे महीने पर अपने घर पर नहीं ला पाते थे, अब 10 हजार आएंगे और 2 हजार एक्स्ट्रा भी होंगे उसके ऊपर तो बहुत ही ज्यादा खुशी है कि हमारा मानदेय 12 हजार हुआ। और हमें सरकार से उम्मीद है अगली बार जब सरकार आएगी तो हमारा मानदेय 20 के पार करेगी। हमारे लिए सरकार ने सोचा बहुत ही अच्छा किया क्योंकि हमारे काम बहुत ही ज्यादा हैं। और कल रात से बहुत ही ज्यादा खुशी हो रही है कि सरकार ने हमारे लिए सोचा, जो कहा वो करके दिखाया। योगी सरकार के लिए बहुत खुशी है कि उन्होंने हमसे किया वादा पूरा किया। हम सभी में बहुत ही ज्यादा हर्षोल्लास है, आज का दिन बहुत ही खुशी का दिन है। कल तो हम प्रोग्राम देखने गए थे, आज हम सब पार्टी करने वाले हैं कि हमारा मानदेय 12 हजार हुआ। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि काम के बोझ के हिसाब से मानदेय बढ़ना जरूरी था और योगी सरकार ने उनका वादा पूरा किया है। अब उन्हें उम्मीद है कि अगली बार ये मानदेय 20 हजार के पार पहुंचेगा।0
0
Report
महेंद्र भट्ट ने 2027 के लिए भाजपा की हैट्रिक व बूथ मजबूत पर जोर दिया
Noida, Uttar Pradesh:हलद्वानी: उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर कहा, "...2027 के चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका के विषय पर चर्चा होगी। हर बूथ पर हमारा संगठन मजबूत हो, उस दिशा में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मार्गदर्शन हमें प्राप्त होगा। भाजपा उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तत्पर है। हमने अपने सभी कार्यकर्ताओं को समयबद्ध तरीके के कार्यक्रम दिए हुए हैं और उन कार्यक्रमों के आधार पर पार्टी 2027 में हैट्रिक बनाएगी..." उन्होंने बनभूलपुरा रेलवे ज़मीन पर कब्ज़े के मामले में आज आने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कहा, "न्यायालय का जो भी फैसला होता है, हम उसका सम्मान करते हैं। सभी को न्यायालय के फैसले का इंतजार है..." उन्होंने हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' विवाद पर कहा, "इसको किसी राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखना चाहिए...कांग्रेस समाज को बांटना चाहती है इसलिए कांग्रेस ने इसे जो जातिगत स्वरूप देने का प्रयास किया है, जनता उसे नकारेगी और जनता भाजपा के साथ खड़ी है..."0
0
Report
Advertisement
चूरू के सुजानगढ़ के मतदान केंद्र पर हंगामा, पुलिस ने स्थिति शांत कराई
Churu, Rajasthan:चूरू। सुजानगढ़ के वार्ड नंबर 2 के मतदान केंद्र पर हंगामा मतदान केंद्र में अनावश्यक रूप से रुकने के आरोप से मचा विवाद निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी प्रजापत ने व्यक्ति पर वोटरों को इशारा करने का लगाया आरोप हंगामे की सूचना पर पुलिस जाप्ता तुरंत पहुंचा, भीड़ को मौके से हटाया, पुलिस ने लोगों को समझाकर कराया शांत, स्थिति रही नियंत्रण में पुलिस के अनुसार लाइन होने से एक व्यक्ति को वोट डालने में अधिक समय लगा, इसके अलावा कुछ नहीं0
0
Report
शाहनवाज हुसैन के बयान: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस मुद्दा बना रही है
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' विवाद पर कहा, "संसद में जेपी नड्डा जी ने इस घटना की निंदा की थी और कहा था कि जिसने भी यह हरकत की है, वो सही नहीं है। इसमें भाजपा के कोई भी कार्यकर्ता शामिल नहीं हैं लेकिन कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है..."0
0
Report
बिहार में शराब तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ सख्त कदम, मदन सहनी से खास बातचीत
Patna, Bihar:हाल के दिनों में ट्रेन से शराब तस्करी के कई मामले सामने आए हैं लेकिन अब भी ज्यादातर मामला पकड़ में नहीं आ रहा है. शराब तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए निषेध विभाग लगातार सख्त कदम उठा रही है और इसको लेकर उच्च स्तरीय बैठक कर कई अहम निर्णय लिए गए हैं जिसका परिणाम अब दिखना शुरू होगा. इस मामले पर विभाग के मंत्री मदन सहनी से खास बातचीत की गई. वन टू वन विद मदन सहनी, मंत्री बिहार सरकार0
0
Report
Advertisement
