शमशाबाद के अमन चौकसे बने मध्य प्रदेश बधिर क्रिकेट टीम के कप्तान
Shamshabad, Madhya Pradesh:शमशाबाद के अमन चौकसे ने अपनी मेहनत और लगन से मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। अमन, जो जन्म से ही मूक-बधिर हैं, को मध्य प्रदेश की IDCA नेशनल क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया है। उनकी इस उपलब्धि से शमशाबाद और पूरे मध्य प्रदेश में गर्व की लहर है। अमन की मेहनत और संघर्ष युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
