देवास में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की अवैध कब्जा भूमि मुक्त कराई
Dewas, Madhya Pradesh:देवास जिले के सतवास क्षेत्र में बुधवार को जिला प्रशासन ने बड़ोदा पंचायत के पुनासा रोड पर 15 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस भूमि पर स्थानीय लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर मकान और दुकानें बना रखी थीं, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है। तीन माह पहले प्रशासन ने कब्जाधारियों को नोटिस दिए थे लेकिन उन्होंने जगह खाली नहीं की। बुधवार को प्रशासन ने बड़ी संख्या में बल तैनात कर अवैध अतिक्रमण हटाया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केदारनाथ धाम से PINEWZ की खास रिपोर्ट, श्रद्धालुओं की भीड़ और दिव्य आरती का नज़ारा
Kedarnath, Uttarakhand:श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट विधिवत पूजा अर्चना के बाद 22 अप्रैल से श्रद्धालुओं के लिए खुल चुके हैं। तभी से बाबा केदार के दर्शन के लिए लगातार श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। कपाट खुलने के बाद पहले सोमवार के दिन PINEWZ की टीम केदारनाथ मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालु भारी संख्या में दर्शन के लिए मौजूद थे. PINEWZ की टीम ने मंदिर से बाबा के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनके यात्रा और दर्शन के अनुभव साझा किए। मंदिर के आसपास के सुंदर और मनमोहक नज़ारों के साथ बाबा केदारनाथ की संध्या आरती का दृश्य भी दर्शकों तक पहुंचाया गया।
PINEWZ संवाददाता शक्ति ठाकुर की केदारनाथ धाम मंदिर से यह एक खास रिपोर्ट है।
