icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दमोह के नए एसपी आनंद कलादगी ने महिला अपराध और ट्रैफिक पर फोकस किया

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में नए पुलिस कप्तान ने संभाला चार्ज, महिला अपराधों और ट्रैफिक पर रहेगा एसपी का फोकस, ज्वाइन करते ही मंत्री से मिले एसपी.. एंकर/ एमपी में पिछले दिनों हुई बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में दमोह के एसपी भी बदले गए और नए पुलिस कप्तान के रूप में आनंद कलादगी की पोस्टिंग की गई है। आज नए एसपी आनंद कलादगी ने पदभार ग्रहण किया और सबसे पहले दमोह की स्थिति की जानकारी ली। ज्व_join करने के बाद एसपी ने प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल के बंगले पहुंचकर उनसे औपचारिक मुलाकात की। एसपी कलादगी इंदौर में ट्रैफिक को लेकर सुर्खियों में रहे थे और खास तौर पर बुलेट के शोर करने वाले साइलेंसर को बुलडोजर से कुचलने को लेकर उनकी पहचान बनी थी, साल 2020 बेच के आईपीएस आनंद कलादगी ने दमोह को लेकर कहा कि महिला संबंधी अपराधों को रोकने के साथ लाइन आर्डर मेंटेन करना उनकी प्राथमिकता रहेगी वहीं ट्रैफिक को लेकर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। बाइट/ आनंद कलादगी ( एसपी दमोह)
0
0
Report

हाथरस के बीएच ऑयल मिल परिसर में खड़ी कार में आग, दमकल ने बुझाई; जनहानि नहीं

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित बीएच ऑयल मिल परिसर में एक खड़ी कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ के बैंक कॉलोनी प्रेमियर नगर निवासी प्रवीण जैन की Kia Sonet कार बीएच ऑयल मिल स्थित एक व्यापारी से मिलने के लिए खड़ी की गई थी; वह अंदर चले गए और इसी दौरान धुआं उठने लगा, देखते ही देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। आग लगने के समय कार में कोई मौजूद नहीं था। आसपास की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग लगने से कुछ देर के लिए इलाके में जाम लग गया और एक एम्बुलेंस भी जाम में फंस गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली।
0
0
Report

भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद सभापति राजकुमार गुड्डू का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक

RRRishav RaiJust now
Noida, Uttar Pradesh:भागलपुर जिला के सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति श्री राजकुमार गुड्डू जी के असामयिक निधन का अत्यंत ही दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। वे काफी मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे और जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है. बीते 28 अप्रैल को हुई अत्यंत ही दु:खद घटना में घायल होने के बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उनकी मृत्यु हो गई। इसे लेकर मैंने पुलिस महानिदेशक को मामले में शामिल दोषी व्यक्तियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाने का निर्देश दिया है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर में लैब सहायक भर्ती परीक्षा 2026: पारदर्शिता के साथ 74% उपस्थिति

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन दो दिन में तीन पारियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम दिन भूगोल विषय की परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक जोधपुर जिले के 69 परीक्षा केन्द्रों पर किया गया। भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता एवं नकल को रोकने के लिए विशेष बंदोबस्त किए गए थे। प्रथम दिन दिन 69 परीक्षा केन्द्र पर कुल 20972 परीक्षार्थी जोधपुर जिले में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर पंजीकृत थे। जिसमे से 15525 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 5447 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति प्रतिशत 74.03 रहा। इस परीक्षा में जोधपुर, बालोतरा, बाडमेर, जैसलमेर, पाली जिले से परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा विद्युत, पेयजल, यातायात के साथ परीक्षा मे डमी परीक्षार्थी एवं नकल जैसी अनुचित गतिविधियों पर रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा गहन जॉच का कार्य किया गया। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दूसरे दिन रविवार को जिले के 124 केन्द्रों पर 41944 परीक्षार्थी विज्ञान की परीक्षा में शामिल होंगे।
0
0
Report

राजस्व मंत्री ने कस्तूरबा विद्यालय का लोकार्पण कर बालिका शिक्षा को प्रेरणा दी

Nagaur, Rajasthan:जिला- डिडवाना लोकेशन- नावां सिटी राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने किया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का लोकार्पण अतिथियों का हुआ सम्मान, शिक्षा को बताया सशक्त माध्यम राजकीय बालिका विद्यालय के क्षतिग्रस्त कमरों की मरम्मत के लिए बजट का आश्वासन नांवा, डीडवाना नावा शहर में स्थित अंजनी माता मंदिर के पास नवनिर्मित राजकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का आज विधिवत लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी रहे। मंत्री चौधरी ने मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान बालिका विद्यालय के प्रधानाध्यापक सोहनराज बुलड़क ने मंत्री विजय सिंह चौधरी का माला एवं साफा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। वहीं राजकीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक दीपक गोड ने मंत्री को कलम भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित अन्य अतिथियों का भी सम्मान किया गया। अपने संबोधन में मंत्री चौधरी ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है तथा विशेष रूप से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राजकीय बालिका विद्यालय के क्षतिग्रस्त कमरों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंत्री विजय सिंह चौधरी ने जल्द ही मरम्मत कार्य हेतु बजट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। विद्यालय के लोकार्पण के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजकीय विद्यालयों के शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
0
0
Report

करौली जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 800 से अधिक प्रकरण निपटाए

Karauli, Rajasthan:जिले के न्यायालयो में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, जिला करौली जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न न्यायालयों में प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया। लोक अदालत में अब तक 800 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि कई मामलों में सुनवाई और समझौते की प्रक्रिया जारी है। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिलेभर में आठ बैंचों का गठन किया गया। इनमें करौली जिला मुख्यालय पर तीन, हिंडौन सिटी में दो तथा सपोटरा, श्रीमहावीरजी और ट Todाभीम में एक-एक बैंच स्थापित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ममता चौधरी ने बताया कि लोक अदालत के लिए कुल 10,347 प्रकरण चिन्हित किए गए थे। इनमें न्यायालयों में लंबित 1,926 प्रकरण तथा बैंक एवं प्री-लिटिगेशन से जुड़े 8,421 मामले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराया जा रहा है। आपसी समझाइश और सहमति के आधार पर मामलों के निस्तारण से लोगों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिल रही है।
0
0
Report
Advertisement

उड़ीसा के कोटपाड़ में तेज कार ने बाइक टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Jagdalpur, Chhattisgarh:उड़ीसा के कोटपाड़ में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जगदलपुर के सेमरा निवासी विकास जिम ट्रेनर का काम करता था, वह अपने दोस्त के साथ शनिवार को उड़ीसा के कोटपाड़ किसी काम से जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ, बताया जा रहा है कि कोटपाड़ बायपास कनेक्टिंग रोड में कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, कोटपाड़ थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया आसपास के लोगों ने घायल को बेहतर उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गए, जबकि मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया, घटना की जानकारी परिजनों को दी, वही विकास राव की मौत का खबर लगते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई, परिवार के लोग तत्काल कोटपाड़ के लिए रवाना हो गए।
0
0
Report
Advertisement

नालंदा में दबंगों की हैवानियत: युवक अगवा, निर्वस्त्र वीडियो सोशल पर वायरल—पुलिस जांच में

Pariaunna, Bihar:नालंदा में दबंगों की हैवानियत का एक शर्मनाक मामला सामने आया है. बिहार थाना क्षेत्र में एक युवक को बीच रास्ते से अगवा कर नदी किनारे ले जाया गया, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. इतना ही नहीं दबंगों ने युवक को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो भी बनाया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना बिहार थाना क्षेत्र के शारदा पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है. पीड़ित युवक अस्थावां थाना क्षेत्र के जनपुरा गांव निवासी अर्जुन यादव का पुत्र गुड्डू कुमार है. पीड़ित गुड्डू कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह बाइक से बिहारशरीफ लौट रहा था. इसी दौरान दर्जनों की संख्या में पहुंचे युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और अगवा कर गोइठवा नदी की ओर ले गए. वहां उसके कपड़े उतरवाकर बेरहमी से पिटाई की गई और पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया. पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान बदमाशों ने उससे पांच लाख रुपये की मांग की. किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह घर पहुंचा, लेकिनलोकलाज के डर से थाने में शिकायत नहीं की. मगर शुक्रवार को जब उसका निर्वस्त्र वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, तब वह बिहार थाना पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की. इसके बाद पुलिस ने युवक को इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेजा है. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है.
0
0
Report

मदन दिलावर ने पंचायतों में साफ-सफाई पर सख्त कार्रवाई की धमकी; गांवों में गंदगी

Noida, Uttar Pradesh:बून्दी शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर साफ-सफाई व्यवस्था पर सख्त बूंदी बूंदी जिले में शनिवार को शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने तालेड़ा और केशवरायपाटन पंचायत समितियों के कई गांवों सहित धोवडा में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांवों में जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर मिलने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। कई स्थानों पर सफाई कर्मचारी भी अनुपस्थित पाए गए। मंत्री दिलावर ने भीया, देलूंदा, सींता, मेहराणा, सुवांसा, जमीतपुरा, तीरथ, रडी, चड़ी, हस्तीनापुर, गुडली, ईश्वरनगर और इन्द्रपुरिया ग्राम पंचायतों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तालेड़ा और केशवरायपाटन पंचायत समितियों के विकास अधिकारी, अतिरिक्त विकास अधिकारी, सहायक अभियंता, प्रशासक और संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर बोलेरो हादसा, टायर फटने से खंती में पलटी गाड़ी उन्नाव। उन्नाव-रायबरेली

Rajan KashyapRajan KashyapFollow5m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बोलेरो वाहन का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा पलटा। हादसे के समय बोलेरो में सिर्फ चालक ही मौजूद था। गनीमत रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकालने में मदद की। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल वाहन को खंती से निकालने की कोशिश की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top