455001
देवास जिले के भागना में अजगर ने किया सियार का शिकार
Dewas, Madhya Pradesh:देवास जिले के ग्राम भागना में ग्रामीणों ने अजगर को देखा, जिसने दूर स्थित नाले में एक सियार का शिकार किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले अजगर भाग गया। कुछ दिन पहले भी अजगर ने एक अन्य जानवर का शिकार किया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में लाठीचार्ज पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना, इस्तीफा मांग
Ajmer, Rajasthan:एंकर - देश की राजधानी दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हानपर आज देर शाम जिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी का इजहार किया...शहर और देहात कांग्रेस के इस सयुक्त प्रदर्शन में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के साथ बदलुकी के आरोप लगाए.. केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे कांग्रेस जनों ने आक्रोश का इजहार ...इस मौके पर आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़,पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ,पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर सहित शहर और देहात कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मौजूदगी दर्ज करवाई...शहर अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल देहात अध्यक्ष विधायक विकास चौधरी ने भाजपा पर आरोपों की बौछार लगा दी.. कांग्रेस शहर अध्यक्ष डाक्टर जयपाल और वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने बतायकी निहत्थे विद्यार्थियों पर पुलिस कार्यवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाइट - धर्मेंद्र राठौड़,पूर्व अध्यक्ष,आरटीडीसी बाइट _ डॉ.राजकुमार जयपाल,शाहर अध्यक्ष0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के सांवलिया जी मंदिर ने दान-राशि के रिकॉर्ड के साथ इतिहास रचा
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - मेवाड़ के आराध्य देव श्री सांवलिया जी मंदिर से, जहाँ श्रद्धालुओं की अटूट आस्था ने एक बार फिर नया इतिहास रच दिया है। कृष्ण पक्ष चतुर्दशी पर खोले गए मंदिर के भंडार की सात दिन तक चली गिनती मंगलवार को पूरी हो गई। अंतिम यानी सातवें राउंड में केवल सिक्कों की गिनती की गई, जिसमें 8 लाख 33 हजार 905 रुपए प्राप्त हुए। मंदिर प्रशासन के अनुसार भंडार और दानपेटियों से 29 करोड़ 77 लाख 17 हजार 869 रुपए नकद निकले, जबकि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और मनीऑर्डर के माध्यम से 8 करोड़ 45 लाख 95 हजार 993 रुपए का दान प्राप्त हुआ। इस प्रकार कुल दानराशि 38 करोड़ 23 लाख 13 हजार 862 रुपए रही। नकद राशि के अलावा श्रद्धालुओं ने बड़ी मात्रा में सोना और चांदी भी अर्पित की। भंडार, दानपेटियों और मंदिर कार्यालय से कुल 1 किलो 148 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना तथा 103 किलो 497 ग्राम चांदी प्राप्त हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपए आंकी गई है। गौरतलब है कि मंदिर का भंडार 13 जुलाई को खोला गया था और सात दिनों तक चरणबद्ध तरीके से गिनती की गई। 14 जुलाई को अमावस्या और 19 जुलाई को रविवार होने के कारण गिनती नहीं की गई। हर बार की तरह इस बार भी श्री सांवलियाजी मंदिर में देशभर से आए श्रद्धालुओं की अपार आस्था चढ़ावे के रूप में दिखाई दी, जिसने एक बार फिर मंदिर की धार्मिक महत्ता और भक्तों के अटूट विश्वास को प्रमाणित किया।0
0
Report
जोधपुर: राजस्थान हाईकोर्ट ने आयुक्त-निगम पदस्थापना मामले की स्वप्रेरित याचिका समाप्त कर दी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर।राजस्थान हाईकोर्ट ने नगर निगम आयुक्त और नगर पालिका अधिशासी अधिकारियों की नियुक्ति व अधीनस्थों की प्रतिनियुक्ति को लेकर स्वप्रेरित याचिका पर अब कार्यवाही समाप्त कर दी गई है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने राज्य सरकार की अनुपालन रिपोर्ट से संतुष्ट होकर याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि इसी मुद्दे से संबंधित याचिका राजस्थान म्यूनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस एसोसिएशन की ओर से भी दायर की गई है। सरकार ने आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर 28 फरवरी 2024 को आदेश जारी कर प्रक्रिया स्पष्ट कर दी है। कोर्ट ने कहा कि संबंधित सभी तर्क एसोसिएशन की याचिका में सुने जाएंगे। खंडपीठ ने अनुपालन रिपोर्ट को संतोषजनक मानते हुए स्वप्रेरित याचिका को समाप्त कर दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि इसे जनहित याचिका नहीं माना जाएगा। संबंधित दूसरी याचिका को दो सप्ताह बाद सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
जेपीएससी परीक्षा मामले में सीबीआई जांच की मांग, घेराव कारण बताया गया
Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि जेपीएससी की एग्जामिनेशन लेने वाली एजेंसी पर सीआईडी और पुलिस की कार्रवाई का मुख्य कारण कल का भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा प्रस्तावित घेराव है। जेपीएससी के अध्यक्ष के भी इस्तीफा की खबर है। प्रतुल ने कहा कि लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। राज्य सरकार अविलंब इसकी सीबीआई जांच की अनुशंसाकरें。0
0
Report
छिंदवाड़ा में अंबाड़ा चौकी पर होम गार्ड दिलीप बाथे की मौत; जांच जारी
Chhindwara, Madhya Pradesh:पुलिस चौकी में फांसी के फंदे पर लटका मिला होम गार्ड जवान 5 दिन से घर नहीं गया था होम गार्ड जवान छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र की अंबाड़ा पुलिस चौकी में पदस्थ नगर सैनिक दिलीप बाथे का शव दोपहर में चौकी के एक कमरे में फंदे पर मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्म के लिए अस्पताल भिजवाया.जानकारी के अनुसार दिलीप बाथे ड्यूटी खत्म होने के बाद चौकी में ही थे उनका शव सबसे पहले चौकी में मौजूद कर्मचारियों ने फंदे पर लटका देखा. इसके बाद साथी नगर सैनिकों ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएफएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया .टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. परिजनों ने बताया कि दिलीप बाथे पिछले पांच दिनों से घर नहीं गए थे. शुरुआती तौर पर उन्होंने ड्यूटी के दबाव की बात कही है. हालांकि उन्होंने किसी पर कोई आशंका नहीं जताई है. दिलीप बाथे पिछले करीब 10 वर्षों से अंबाड़ा पुलिस चौकी में पदस्थ थे. अंबाड़ा चौकी प्रभारी संजय सोनवानी ने बताया कि मामले की जांच जारी है. नगर सैनिक की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है. जांच के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
दतिया उपचुनाव: युवाओं के समर्थन से भाजपा प्रत्याशी विजयी बनाने का आह्वान
Datia, Madhya Pradesh:दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल 9 दिन शेष रह गए हैं। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान तेज कर चुके हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर दतिया पहुंचे, जहां भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।_SHYAM_TELER_PARAGRAPH_END_ श्याम टेलर ने सिविल लाइन क्षेत्र में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और दतिया को एक जागरूक, ईमानदार एवं विकास के प्रति समर्पित विधायक की आवश्यकता है, जिसे भाजपा ने जनता के सामने उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत किया है। सभा के दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि अब राजा-रजवाड़ों का नहीं, बल्कि युवाओं का समय है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पूरी मेहनत और ऊर्जा के साथ चुनाव प्रचार में जुटें तथा भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।0
0
Report
Advertisement
कटनी में राहुल गांधी गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रात में कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना दिया. कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष सहित कई सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर के सामने धरना देकर मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे थे. तभी पुलिस ने उनको उठा लिया और खींचकर गिरफ्तार कर लिया गया. रात में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कलेक्टर ऑफिस के सामने धरना देकर बैठ गए, केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं. जब तक राहुल गांधी सहित सभी की रिहाई नहीं हो जाती तब तक प्रदर्शन चलते रहेगा.0
0
Report
र Rahul गांधी गिरफ्तारी के विरोध पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, नैनपुर में पुतला दहन
Mandla, Madhya Pradesh:राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, नैनपुर में पुतला दहन मण्डला जिले के नैनपुर में नगर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, NSUI और कांग्रेस परिवार के अन्य मोर्चा संगठनों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र आंदोलन पर हुए कथित लाठीचार्ज को लोकतंत्र पर हमला बताया। इस दौरान थाना के सामने पुतला दहन किया गया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने और विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।0
0
Report
शाजापुर में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में मंगलवार रात को जिला कांग्रेस ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। यह प्रदर्शन रात करीब 8:30 बजे शुरू होकर 10 बजे तक चला। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस दौरान एक कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ कार्यकर्ताओं ने सड़क पर दंडवत होकर छात्रों पर लाठीचार्ज न करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारी इसके बाद बस स्टैंड से शहरी हाईवे स्थित ट्रैफिक प्वाइंट पर पहुंचे। यहां उन्होंने करीब पांच मिनट तक सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। बाद में सभी कार्यकर्ता वापस बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदर्शन समाप्त हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर सिंह प्रताप ने बताया कि दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल गांधी ने प्रदर्शन किया था। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसके तहत शाजापुर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो कांग्रेस आगे उग्र आंदोलन करेगी।0
0
Report
Advertisement
विदिशा: ठेकेदार ने 8–10 लाख के बकाए के लिए नगरपालिका से तगड़ा जवाब मांगा
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा शहर में रहने वाले शशांक शर्मा जनसुनवाई में पहुंचे, लिखित शिकायत करते हुए बताया कि नगरपालिका के माध्यम से वर्ष 2018 से 2020 तक उनकी कंपनी द्वारा कई निर्माण कार्य कराए गए थे, लेकिन उसका भुगतान अब तक नगरपालिका द्वारा नहीं किया गया है, तकरीबन 8 से 10 लाख रुपए उन्हें नगर पालिका से भुगतान चाहिए है, जो सामग्री उन्होंने लोगों से खरीदी थी उसका भुगतान उन्होंने अपने घर को बेचकर किया है। उन्होंने बताया कि इसी परेशानी के चलते उनके पिता बीमार हो गए थे, नगर पालिका, कलेक्ट्रेट, सीएम हेल्पलाइन, पीएम पोर्टल, नगरीय प्रशासन मंत्रालय सहित अन्य जगहों पर लगभग 100 से ज्यादा आवेदन अब तक लगा चुके हैं। इस मामले में नगर पालिका विदिशा के CMO का कहना है कि उनके काम की जानकारी ली जा रही है कुछ फाइल मिल गई है अन्य फाइलों को ढूंढा जा रहा है DPR और अन्य दस्तावेज देखकर भुगतान की प्रक्रिया जल्द करने की बात कही है0
0
Report
दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने निवास पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CONGRESS LEADER RAHUL GANDHI REACHES AT HIS RESIDENCE0
0
Report
जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, शिवसेना के धरना की शुरुआत
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली - जंतर-मंतर पर धरना स्थल पर पहुंचे शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे।0
0
Report
Advertisement
बारां- छीपाबड़ौद क्षेत्र की बिजली विभाग के कर्मचारियों की बेहद जिम्मेदार तस्वीर आई सामने, जहां भारी
Baran, Rajasthan:बारां- छीपाबड़ौद क्षेत्र की बिजली विभाग के कर्मचारियों की बेहद जिम्मेदार तस्वीर आई सामने, जहां भारी बरसात के बीच बिजली के तार खंभे पर जोड़ते नजर आये आये बिजली विभाग के कर्मचारी जहां लोग भारी बारिश के दौरान घर से नहीं निकलते बाहर उस दौरान खंभे पर चढ़कर लाइन जोड़ते नजर आये कर्मचारी, छीपाबड़ौद क्षेत्र का बिजली विभाग के कर्मचारियों का बारिश में काम करते हुए का विडियो हो रहा है वायरल जहां भारी बरसात के बीच बिजली के तार खंभे पर जोड़ते नजर आये आये बिजली विभाग के कर्मचारी जहां लोग भारी बारिश के दौरान घर से नहीं निकलते बाहर उस दौरान खंभे पर चढ़कर लाइन जोड़ते नजर आये कर्मचारी, छीपाबड़ौद क्षेत्र का बिजली विभाग के कर्मचारियों का बारिश में काम करते हुए का विडियो हो रहा है वायरल0
0
Report
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर सपा का कोतवाली के बाहर धरना प्रदर्शन
Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव के गंगाघाट में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गंगाघाट कोतवाली के बाहर धरना प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया है।0
0
Report
हर महिला हो सुरक्षित : महिला रेल कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर NCRES ने सौंपा ज्ञापन
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज संघ के सहायक महासचिव श्री इंद्रविजय जी की उपस्थिति में मंडल सचिव श्री गौरव श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती प्रिंसी सिंह तोमर जी के द्वारा झाँसी मंडल की महिलाओं ने अपर मंडल रेल प्रबंधक/इंफ्रा, झांसी को ज्ञापन देकर महिला कर्मचारियों की उनके कार्यस्थल पर एवं कार्य पर आने जाने के दौरान सुरक्षा की मांग की ।श्रीमती प्रिंसी सिंह तोमर जी ने अपर मंडल रेल प्रबंधक को बताया कि झांसी मंडल में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं जिससे महिला कर्मचारियों में अत्यधिक भय एवं रोष व्याप्त हैं इसमें प्रशासन को तत्काल संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही की जाए मंडल सचिव श्री गौरव श्रीवास्तव जी ने हाल ही में घटित डबरा स्टेशन एवं झांसी स्टेशन पर महिलाओं के साथ हुई घटना की निंदा की ओर प्रशाशन से महिलाओं को उनके कार्यस्थल पर एवं आने जाने के दौरान सुरक्षित एवं भयमुक्त कामकाजी माहौल की मांग की0
0
Report
Advertisement
