455001
देवास में तेज बारिश में गिरी नवनिर्मित पुलिया
Dewas, Madhya Pradesh:देवास जिले के ग्राम नायता पुवाड़ला में तेज बारिश के कारण एक नवनिर्मित पुलिया पानी के तेज बहाव में गिर गई। यह पुलिया एक दिन पहले ही बनकर तैयार हुई थी। घटना के समय पुलिया पर कोई काम नहीं कर रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिया तक जाने वाला मार्ग बंद कर दिया गया है और एक वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है। यह पुलिया ग्रामीणों की मांग पर बनाई जा रही थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दतिया उपचुनाव में ₹50 करोड़ उतरवाने के आरोप, जीतू पटवारी का बड़ा दावा
Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी दतिया दतिया उपचुनाव में ₹50 करोड़ उतारने का आरोप, जीतू पटवारी बोले—पार्टी नहीं, सरकार लड़ रही चुनाव मनोज गोस्वामी, दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान से पहले सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि दतिया का उपचुनाव भाजपा नहीं बल्कि पूरी सरकार लड़ रही है और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए दतिया की धरती पर ₹50 करोड़ उतारे गए हैं। वहीं पूर्व गृह एवं सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने आरोप लगाया कि “भ्रष्टाचार का पैसा भ्रष्टाचार में ही जाता है।” उन्होंने कहा कि चुनाव में पैसे का दुरुपयोग अपराध है और इस तरह का पैसा गरीब जनता तक पहुँचने के बजाय बीच में ही भाजपा नेताओं के पास चला जाता है। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होना है, जबकि 28 जुलाई से चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस सहित सभी प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इधर सोमवार शाम करीब 4 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे। रोड शो को लेकर शहर के प्रमुख मार्ग बैनर-पोस्टरों से सजाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है और फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है। बाइट — डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व गृह एवं सहकारिता मंत्री0
0
Report
सanchi me bike hazard me 27 varshiya Rishi Acharya ki maut
Vidisha, Madhya Pradesh:सांची निवासी 27 वर्षीय ऋषि राज आचार्य विदिशा में रहने वाले अपने बड़े पापा के घर से वापस सांची जा रहे थे। इसी दौरान सांची में एक मोटरसाइकिल से उनकी भिंडत हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए परिवार सदस्य उन्हें विदिशा के अटल बिहारी वाजपई मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आज शव का पीएम करा कर शव परिजनों को सौप दिया गया0
0
Report
पीएम मोदी ने नरसिंहपुर के अमृत सरोवर से जल संरक्षण की प्रेरणा दी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मन की बात में मध्यप्रदेश के कृषि प्रधान नरसिंहपुर जिले की तारीफ की है । उन्होंने "कैच द रेन" अभियान के तहत वर्षा जल की एक एक बूंद को सहेजने के लिए संकल्पित होने की बात कहते हुए नरसिंहपुर जिले के अमृत सरोवर तालाबों को सहेजने की मुहिम की तारीफ की... नरसिंहपुर में वर्षा जल संग्रहण के इन प्रयासों को बेहद खूबसूरत मुहिम की शानदार तस्वीर सामने आई... जिले में करीब ऐसे 63 अमृत सरोवर हैं जो पानी की एक एक बूँद को सहेजकर भूजल स्तर को मजबूती दे रहे हैं... नर्मदा के किनारे होने के चलते कभी जलसंकट न देखने वाले जिले में बोर वेल के चलते जमकर खनन हुआ है ऐसे में भू जल स्तर लगातार घटा है... कुछ आदिवासी अंचल के ग्राम ग्रीष्मकाल में जरूर हमेशा जल संकट का सामना पथरीली जमीन होने के चलते करते रहे हैं... ऐसे में जिले के आदिवासी अंचल की ग्राम पंचायत लिघारी के जेरा गांव में नरसिंहपुर प्रशासन ने अमृत सरोवर तालाब की वो इबारत लिखी की अब यहां की पथरीली जमीन पर खेती भी आसान हो गई है.. जिले के छह ब्लाकों में 63 अमृत सरोवर तालाब 6 से 7 लाख घनमीटर पानी को सहेजकर जल संकट से लड़ने में जनसमुदाय के योगदान और प्रशासन की सकारात्मक सोच की कहानी बयान कर रहे हैं । बाइट - गजेंद्र नागेश, अपर कलेक्टर नरसिंहपुर ( चेक शर्ट ,ऑफिस बैकग्राउंड ) बाइट - योगेश पुष्प,परियोजना अधिकारी,जिला पंचायत,नरसिंहपुर (स्काई ब्लू शर्ट) बाइट - श्याम बाई,महिला किसान,जेरा गांव बाइट - ग्रामीण युवक0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़ दुर्ग पर स्वच्छता अभियान: धरोहर संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश देते हुए सामाजिक संगठन एकल अभियान ने 'हमारी धरोहर, हमारा अभिमान' अभियान के तहत चित्तौड़ दुर्ग पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। पांच दिवसीय आवासीय आचार्य प्रशिक्षण शिविर के समापन पर कार्यकर्ताओं ने विजय स्तंभ, जौहर स्थल, गोमुख और आसपास के मंदिर परिसर से प्लास्टिक, कचरा तथा गाजर घास हटाकर श्रमदान किया। पर्यटकों को गुलाब भेंट कर दुर्ग को स्वच्छ रखने की अपील की गई। पुरातत्व विभाग ने अभियान की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।0
0
Report
झालावाड़ में गौ-रक्षण अभियान: राष्ट्रमाता के दर्जे और बूचड़खाने बंदी की मांग
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिला मुख्यालय पर आज गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत को गौ सेवकों सहित संत समाज ने मिनी सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने तथा अवैध बूचड़खानों को बंद करने और चारागाह भूमियों को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की। अभियान के तहत आज सुबह शहर के एक निजी होटल परिसर में सभी गौ सेवक व संत समाज एकत्रित हुआ। जहां अपनी मांगों को लेकर बैठे सनातनियों ने पहले संकीर्तन किया। जिसके बाद सभी पैदल मार्च निकालते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होकर मिनी सचिवालय पहुंचे और जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ को एक लाख 1 हजार लोगों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संत समाज व सनातनी धर्मावलम्बियों ने गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाने की पुरजोर मांग की। इसके साथ ही गौ सेवकों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश व देश के सभी अवैध बूचड़खानों को बंद किया जाए तथा चारागाह भूमियों पर दबंगों द्वारा किए गए कब्ज को हटवाकर गौ माता के लिए मुक्त कराया जाए।0
0
Report
जालौन के कदौरा मार्ग पर रोजाना लगने वाला जाम बना ग्रामीणों के लिए अभिशाप,
Orai, Uttar Pradesh:चतेला–कदौरा मार्ग पर रोजाना लगने वाला जाम बना ग्रामीणों के लिए अभिशाप, महिलाओं को डंडे लेकर सड़क पर उतरना पड़ा कदौरा (जालौन)। कदौरा–चतेला मार्ग पर प्रतिदिन लगने वाला भीषण जाम अब आसपास के गांवों के लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि जाम से परेशान महिलाओं को खुद डंडे लेकर सड़क पर उतरकर वाहनों को व्यवस्थित कर जाम खुलवाने का प्रयास करना पड़ रहा है। चतेला, पंडोरा, बड़ागांव, कानाखेड़ा, पथरेठा समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि कदौरा से चतेला की लगभग 6 किलोमीटर की दूरी तय करने में कई बार घंटों लग जाते हैं। ग्रामीणों का दावा है कि जहां कदौरा से कानपुर की लगभग 100 किलोमीटर की दूरी करीब दो घंटे में पूरी हो जाती है, वहीं इस छोटे से मार्ग पर रोजाना लगने वाला जाम लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती है। छोटे बच्चे, छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग,0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में छात्रों के ज्ञापन से लाठीचार्ज, पेपर लीक और दलित उत्पीड़न पर सवाल
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) छात्रों पर लाठीचार्ज, पेपर लीक और दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न मुद्दों पर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन हनुमानगढ़ जिले के विभिन्न किसान संगठनों, छात्र संगठनों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों तथा सर्वसमाज के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, पेपर लीक की घटनाओं, नई शिक्षा नीति, दलितों पर बढ़ते अत्याचार और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सहित विभिन्न जनहित के मुद्दे उठाए। ज्ञापन में कहा गया कि देश के युवाओं, छात्रों, दलित समाज और आम नागरिकों के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही कायम रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग भी की गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि लगातार सामने आ रहीं अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और शासन-प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास कमजोर पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा जनता के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।0
0
Report
हाईकोर्ट ने 3000 किमी मासिक ड्यूटी को वैध ठहराया; वेतन जारी करने के निर्देश
Jaipur, Rajasthan:रोडवेज ड्राइवरों-कंडक्टरों को हर महीने चलानी होगी 3000 किमी बस, हाईकोर्ट ने जायज ठहराया सर्कुलर, रोकी गई सैलरी जारी करने के निर्देश - रोडवेज फैडरेशन की याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला, रोडवेज के अक्टूबर 2025 के सर्कुलर को बताया सही - कहा, यूनियन सदस्य हो या अन्य कर्मचारी, चालक-परिचालक के निर्धारित कार्य से छूट नहीं मिल सकती जयपुर राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ ने राजस्थान रोडवेज के उस परिपत्र को पूरी तरह वैध और तर्कसंगत ठहराया है, जिसके तहत चालक-परिचालकों के लिए प्रति माह न्यूनतम 3000 किलोमीटर वाहन चलाना अनिवार्य किया गया था। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिस पद पर नियुक्ति हुई है, उससे संबंधित मूल कार्य से कोई भी कर्मचारी छूट का दावा नहीं कर सकता। न्यायाधीश रेखा बोराना की एकलपीठ ने राजस्थान रोडवेज कर्मचारी फेडरेशन की ओर से दायर याचिका का निस्तारण करते हुए यह आदेश दिया। अदालत ने अपने निर्णय में टिप्पणी की कि हाल के दिनों में चालकों और परिचालकों द्वारा मूल काम यानी बस संचालन से बचकर किसी तरह ऑफिस या ग्राउंड ड्यूटी में लगने की प्रवृत्ति बढ़ी है। यदि अधिकांश चालकों को कार्यालयीन कार्यों में लगा दिया जाएगा, तो इससे बस संचालन करने वाले शेष चालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, जिससे वे थक जाएंगे और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाएगी। हाईकोर्ट ने कहा कोई कर्मचारी यूनियन सदस्य हो या कोई अन्य कर्मचारी, किसी भी स्थिति में उसे मूल कार्य करने से छूट नहीं दी जा सकती। वेतन रोकने पर कोर्ट के महत्वपूर्ण निर्देश याचिका में आरोप लगाया गया था कि सर्कुलर का हवाला देकर बुकिंग काउंटरों पर कार्यरत लगभग 150 कर्मचारियों का वेतन रोक लिया गया है। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने रोडवेज प्रशासन को सभी बकाया वेतन को 4 सप्ताह के भीतर जारी करने के आदेश दिए। सर्कुलर का पालन न करने के आधार पर पुराना वेतन यानी जुलाई 2026 तक का वेतन नहीं रोका जा सकता। हालांकि यदि 1 अगस्त 2026 से कोई चालक या परिचालक सर्कुलर के तहत न्यूनतम दूरी तक बस चलाने की ड्यूटी पूरी नहीं करता है, तो उस स्थिति में रोडवेज प्रशासन उसका वेतन रोकने के लिए स्वतंत्र होगा। मेडिकली अनफिट को ही मिलेगी ऑफिस ड्यूटी जो चालक-परिचालक बसों का नियमित संचालन करेंगे, उन्हें रोडवेज प्रशासन द्वारा कोई अतिरिक्त ऑफिस या ग्राउंड ड्यूटी नहीं सौंपी जाएगी। केवल चिकित्सीय रूप से अयोग्य यानी मेडिकली अनफिट पाए गए कर्मचारियों को ही सक्षम अधिकारी के लिखित आदेश से छूट मिलेगी। ऐसे कर्मचारियों की ही ऑफिस ड्यूटी लगाई जा सकेगी。0
0
Report
भीलवाड़ा के सामेलिया धाम में दो दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव शुरू
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा के मांडल के उपखंड क्षेत्र के सामेलिया जम्भेश्वर धाम में 28-29 जुलाई को दो दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन होगा... इस आयोजन में देशभर के संत-महात्माओं का होगा सानिध्य मिलेगा... इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना....कार्यक्रम में 28 जुलाई को सत्संग-भजन संध्या और 29 जुलाई को होंगे मुख्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन है .. इस के लिए सामेलिया गांव में तैयारियां चरम पर है... क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालु सेवा कार्यों में जुट गए है... समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पंडाल, पेयजल, पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है...0
0
Report
Advertisement
दतिया चुनाव: बीजेपी पर 50 करोड़ से वोट खरीदने का आरोप
Bhopal, Madhya Pradesh:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान बीजेपी ने दतिया की धरती पर 50 करोड रुपए उतरे हैं 1 लाख वोट लेने के लिए भाजपा 50 करोड रुपए बटेगी भाजपा एक वोट को ₹5000 में खरीदेगी बीजेपी दूसरा बीजेपी का हथियार पोलिंग बूथ लूटना है। हार के डर से बौखलाई भाजपा अब पैसे और पुलिस-प्रशासन के पॉवर से दतिया का चुनाव प्रभावित करना चाहती है! सरकारी लूट के 50 करोड़ से ₹5000 प्रति वोट की बोली भी लग चुकी है! फिर भी डर इतना कि अपनों से भी किनारा कर लिया है!0
0
Report
शहापूर के चोंढा-घाटघर में बचाव टीम ने दिनेश मेंडलकर की खोज पूरी की
Thane, Maharashtra:शहापूर | चोंढा-घाटघर परिसरातील हनुमान धबधब्याच्या पाण्यात काल पाच पर्यटक वाहून गेले होते. त्या पैकी तीन जणांना वाचवले तर एकाचा मृतदेह मिळाला होता, आणि एक जण बेपत्ता होता. बेपत्ता असलेल्या दिनेश मेंडलकर यांचा अखेर शोध लागला आहे. सकाळपासून सुरू असलेल्या अथक शोध मोहिमेनंतर दुपारी 12 वाजण्याच्या सुमारास जीवरक्षक टीमला यश मिळाले. आज सकाळी 7:30 वाजल्यापासून शहापूरच्या जीवरक्षक टीमने चोंढा-घाटघर प्रकल्प परिसरात पुन्हा शोध मोहीम सुरू केली. दुर्गम भाग, दाट झाडाझुडपे, काट्याकुट्यांनी भरलेले मार्ग आणि वेगवान पाण्याचा प्रवाह या सर्व अडचणींना तोंड देत टीमने तब्बल 4 ते 5 किलोमीटर परिसर पिंजून काढला. अनेक ठिकाणी पाण्यात उतरून नदीचा प्रत्येक भाग बारकाईने तपासण्यात आला. अखेर सलग अनेक तासांच्या परिश्रमानंतर दुपारी सुमारे 12 वाजता बेपत्ता दिनेश मेंडलकर यांचा शोध लागला. या मोहिमेमध्ये जीवरक्षक टीमच्या सर्व सदस्यांनी दाखवले धैर्य, चिकाटी आणि मानवतेप्रती बांधिलकी प्रेरणादायी आहे. या मोहिमेत सहकार्य करणाऱ्या सर्व यंत्रणा, जीवरक्षक टीम सदस्य आणि स्थानिक नागरिकांचे मनःपूर्वक आभार मानण्यात आले आहेत. प्रशासनाने नागरिकांना पावसाळ्यात नद्या आणि धबधब्यांपासून दूर राहण्याचे आवाहन केले आहे.0
0
Report
तेज रफ्तार बोलेरो ने दो बाइक टक्कर मारी, RAC कांस्टेबल समेत 3 की मौत
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा सागवाडा अखिलेश शर्मा लोकेशन वरदा हेडलाइन- तेज रफ़्तार बोलेरो ने 2 bikes को टक्कर मारी, आरएसी के हेड कांस्टेबल, चचेरे भाई समेत 3 की मौत एंकर इंट्रो-डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र में गोल आम्बा गाँव के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने 2 बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार आरएसी के हैड कांस्टेबल सहित 3 लोगो की मौत हो गई | वही घायल एक अन्य युवक का डूंगरपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बॉडी- डूंगरपुर जिले के वरदा थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वरदा निवासी दिग्विजय सिंह चौहान की ओर से रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया की उसके पिता धुलसिंह 13वी आरएसी बटालियन में हेड कांस्टेबल है। वे ड्यूटी से वापस घर लौट रहे थे। परिवार में चाचा महिपाल सिंह भी उनके साथ थे। दोनों बाइक सेघर लौट रहे थे। इस दौरान आंतरी गोल आम्बा के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से वे दोनों बाइक समेत नीचे गिर गए। उनके हाथ पैर ओर सिर में कई जगह चोटें आई। वही बोलेरो का ड्राइवर बोलेरो को लेकर भागने लगा। जिस पर आगे जाते ही दूसरी बाइक को फिर से टक्कर मार दी। उस बाइक पर सवार दिनेश रोत निवासी तालाब फला हिराता ओर संदीप रोत निवासी बयोडा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को डूंगरपुर अस्पताल लाए। डॉक्टर ने जांच के बाद धुलसिंह चोहान ओर दिनेश रोत को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिपाल सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उदयपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज के दौरान महिपाल सिंह की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर वरदा थाना पुलिस भी मोर्चरी पहुंची। जहा घटना की जानकारी ली। दोनों शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाए। वही उदयपुर अस्पताल के मोर्चरी में एक शव को रखवाया। पुलिस ने तीनो शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए है। जबकि बोलेरो चालक के खिलाफ एक्सीडेंट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाईट- देवेंद्र सिंह राव एसआई वरदा अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ में विवाहिता की मौत, अस्पताल ने शुरू की जांच
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ के सीमावर्ती हेमल खेड़ी गांव की एक विवाहिता की झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल स्टाफ ने विवाहिता की मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दी. रामगंज मंडी पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 9 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान हेमल खेड़ी गांव निवासी कौशल्या बाई मीणा के रूप में हुई है। वह पिछले दो दिनों से आईसीयू में भर्ती थी. पुलिस ने बताया कि परिजनों का कहना है कि कौशल्या बाई मीणा की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद उसे उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अब मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है。0
0
Report
देवरिया के स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पर महिला कर्मी का आरोप: छेड़छाड़ के आरोप, जांच समिति गठित
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि स्वास्थ्य अधीक्षक आए दिन उनसे साथ अश्लीलता और छेड़खानी भी करते हैं। विगत में कई महीने से परेशान हूं जिसकी शिकायत मैंने आज जिला अधिकारी देवरिया से की है । और मुझे न्याय चाहिए आपको बता दें भटनी स्वास्थ्य केंद्र पर एक महिला स्वास्थ्य कर्मी तैनात हैं। जिन्होंने वहां के केंद्र प्रभारी नवीन कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कार्य के दौरान या हमेशा पास आकर अश्लील बातें करते हैं और इनका रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। जहां भी यह रहे हैं इस तरह की घटना को अंजाम देते रहें। यहां भी इन्होंने हम लोगों का जीवन दूभर कर दिया है। आए दिन किसी न किसी बहाने पास आकर अश्लील बातें करते रहते हैं जिसकी शिकायत हमने जिला अधिकारी देवरिया से आज की है। महिला ने कहा कि अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम मुख्यमंत्री के पास भी जाएंगे आपकों बता दें यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 30 बेड का सरकारी अस्पताल है। जहां लगभग 32 कर्मचारी तैनात हैं। इस मामले में जब हमने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी नवीन कुमार से संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल पर सिर्फ इतना ही कहा कि सारे आरोप निराधार हैं और कैमरे पर बोलने को तैयार नहीं हुए। इस पूरे मामले पर देवरिया सीएमओ ने कहा कि इसमें तीन सदस्य जांच टीम गठित कर दी गई है। रिपोर्ट आते ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। आपको दें यह नवीन कुमार काफी प्रभावशाली अधिकारी हैं इन पर यह भी आरोप है की तबादला होने के बाद भी अपनी कुर्सी पर जमे हुए हैं।0
0
Report
लखीसराय छात्र आंदोलन: FIR दर्ज, 3 गिरफ्तार, 13 नामजद, 100 अज्ञात
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में 25 जुलाई को हुए छात्र आंदोलन के मामले में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं लखीसराय अंचल के राजस्व पदाधिकारी रौशन कुमार के बयान पर कबैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज मामले में युवा राजद के जिलाध्यक्ष विनय कुमार साव, छात्र नेता रौशन कुमार सिन्हा समेत 13 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 100 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. पुलिस का आरोप है कि आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था बाधित हुई. मामले में कार्रवाई करते हुए कबैया थाना पुलिस ने युवा राजद के जिलाध्यक्ष विनय कुमार साव सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.0
0
Report
Advertisement
