icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झुंझुनूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से 8 वर्षीय बालक की मौत

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सड़क हादसे में 8 वर्षीय बालक की मौत इंडाली फाटक के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हादसे में गंभीर घायल बालक को किया गया था रेफर जयपुर ले जाते समय रास्ते में बालक ने तोड़ा दम पेट्रोल पंप के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू झुंझुनूं शहर में इंडाली रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल 8 वर्षीय बालक मौत हो गई। हादसा इंडाली फाटक के पास स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बालक पेट्रोल पंप के पास मौजूद था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादस के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर किया गया, लेकिन जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी जुटाई। सदर थानाधिकारी मांगीलाल ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

जौनपुर के स्कूल परिसर में युवक का शव मिला, पुलिस जांच शुरू

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के स्कूल परिसर में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र स्थित जूनियर हाईस्कूल हरद्वारी परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल परिसर में एक युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि विद्यालय परिसर में बच्चों के खेलकूद के लिए लगाए गए लोहे के पाइप से युवक का शव काले रंग के फंदे के सहारे लटका मिला। सुबह स्कूल के आसपास पहुंचे लोगों ने शव को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान संदीप गौतम (20) निवासी स्थानीय क्षेत्र के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बरसठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है。
0
0
Report

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बाद बारिश ने मौसम बना डाला सुहाना

Delhi, Delhi:दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल हो गया था। तापमान लगातार बढ़ने के कारण सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा था और लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार मौसम ने करवट ली और बारिश होने के बाद राजधानी का मौसम सुहाना हो गया। बारिश की फुहारों ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं वातावरण भी पूरी तरह बदल गया। तेज धूप और उमस के बीच परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को बारिश का आनंद लेते देखा गया।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा में डिजिटल एसीआर से प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:कर्मचारियों की रैंकिंग भी प्रदर्शित होगी हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार अब कर्मचारियों और अधिकारियों के कामकाज की निगरानी डिजिटल तरीके से करेगी। इसके लिए संशोधित एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) फ्रेमवर्क और डिजिटल परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने का फैसला लिया गया है。 मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों एवं निगमों, विश्वविद्यालयों तथा जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार अब पारंपरिक एसीआर व्यवस्था को धीरे-धीरे पूरी तरह डिजिटल बनाया जाएगा। विभागवार ऐसे नए एसीआर प्रारूप तैयार किए जाएंगे, जिनमें कर्मचारियों के कार्यों, उपलब्धियों और प्रदर्शन को मापने योग्य तथा परिणाम-आधारित तरीके से दर्ज किया जाएगा, ताकि कर्मचारियों के प्रदर्शन का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सके। सरकार ने सभी विभागों से उन अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची मांगी है, जिनके स्तर पर एसीआर सबसे ज्यादा लंबित पड़ी हैं। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य एसीआर की पेंडेंसी को खत्म कर अधिक जवाबदेही और समयबद्ध मूल्यांकन सुनिश्चित करना है। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि अप्रैल 2027 से मैनुअल एसीआर प्रणाली पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। इसके बाद सभी मूल्यांकन डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए होंगे। एनआईसी अथवा नामित तकनीकी टीम एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार करेगी, जो कर्मचारियों के कार्य निष्पादन और उपलब्धियों को सीधे एसीआर प्रणाली से जोड़ देगा। यह पूरी व्यवस्था एचआरएमएस पोर्टल से एकीकृत रहेगी। इससे कर्मचारियों के कार्य का वास्तविक समय में आकलن संभव हो सकेगा। मुख्य सचिव की वेबसाइट पर एक विशेष ऑन्‍र बोर्ड विकसित किया जाएगा, जिसमें निर्धारित मानकों के आधार पर कर्मचारियों की प्रदर्शन-आधारित रैंकिंग प्रदर्शित की जाएगी। यह व्यवस्था राज्य, जिला और खंड स्तर तक लागू की जाएगी। इसके तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ कमजोर प्रदर्शन वाले कर्मचारियों की रैंकिंग भी प्रदर्शित होगी। सरकार का मानना है कि नई डिजिटल एवं प्रदर्शन-आधारित एसीआर प्रणाली से प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा कर्मचारियों में बेहतर कार्य संस्कृति और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा मिलेगा。
0
0
Report

सहरसा नगर निगम के रोकड़पाल पर 5 लाख रंगदारी मांगने का आरोप

Saharsa, Bihar:एंकर - खबर सहरसा से है जहाँ नगर निगम में कार्यरत रोकड़पाल ने वार्ड पार्षद के पति पर 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाया है, रोकड़पाल ने इसको लेकर प्रमंडलीय आयुक्त से लेकर अन्य अधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. दरअशल नगर निगम में कार्यरत रोड़पाल संतोष कुमार का कहना है कि वार्ड नम्बर -13 की पार्षद दीक्षा भारती के पति चंदन सिंह के द्वारा पांच लाख की रंगदारी मांगी जाती है नही देने पर केश और मुकदमे में फंसाने की धमकी दी جاتی है. इसको लेकर जब पार्षद पति चंदन सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया वहीं पार्षद पति ने रोकड़पाल संतोष कुमार के नौकरी पर सवाल उठाया है, पार्षद पति के माने तो रोकड़पाल संतोष कुमार फर्जी तरीके से पिछले 24 वर्षो से नगर निगम में कार्यरत है, इसको लेकर बीते 28 अप्रैल को बोर्ड की बैठक में उनकी पार्षद पत्नी द्वारा रोकड़पाल संतोष कुमार के विरोध में प्रस्ताव लाया गया की पिछ्ले 24 साल से सहरसा नगर निगम में रोकड़पाल के पद पर आखिर क्यों पदस्थापित है जबकि यह सिर्फ मैट्रिक पास हैं, इसलिए मैट्रिक पास वाले व्यक्ति को रोकड़पाल नही बनाया जा सकता है. इनके नौकरी और आय से अधिक सम्प्पति की आर्थिक अपराध इकाई से जांच करने का प्रस्ताव भी रखा गया इसी खुन्नस में रोकड़पाल द्वारा 11 मई को मेरे विरोध में 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है. इसको लेकर हम माननीय उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर करेंगे.
0
0
Report

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में मंगलसूत्र लूट: पैलेस के पास बाइक सवार फरार

Satna, Madhya Pradesh:सतना। कोलगवां थाना अंतर्गत गहरा नाला से आवासीय विद्यापीठ तरफ जाने वाले मार्ग में स्थित एक पैलेस के पास बीती रात अज्ञात बाइक सवार ने राह चलती महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर सनसनी फैला दी। फरियादी फूलचंद्र गुप्ता निवासी बद्री पुरम कॉलोनी उतैली की रिपोर्ट पर पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात बाइक सवार की तलाश में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फूलचंद्र गुप्ता अपनी पत्नी राधा गुप्ता और बेटी को बाइक से लेकर बाजार गए थे। बाजार से लौटने के बाद बीती रात तकरीबन 8 बजे फूलचंद्र गहरा नाला के पास पत्नी और बेटी को छोडक़र अपनी दुकान लौट गए। राधा गुप्ता बेटी को लेकर घर जा रहीं थीं, जैसे ही वे पैलेस के पास पहुंचीं सामने से बाइक सवार आया और राधा गुप्ता के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। वारदात के बाद वहां से गुजर रहे फूलचंद्र गुप्ता के भतीजे ने बाइक सवार का पीछा भी किया, लेकिन वह पलक झपकते ही गायब हो गया। वारदात के बाद राधा गुप्ता पति के साथ कोलगवां थाने पहुंचीं। अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। हालांकि अभी आरोपी की पहचान नहीं की सकी。
0
0
Report
Advertisement

घोड़े पर पहुंचे बीजेपी विधायक वीर विक्रम सिंह, भरतापुर में शोक परिवार से मिले

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में कटरा विधानसभा 131 में उस समय लोगों की नजरें थम गईं जब बीजेपी विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह “प्रिंस” घोड़े पर सवार होकर विकास खंड जैतीपुर के ग्राम भरतापुर पहुंचे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अनोखे अंदाज में गांव पहुंचकर एक शोकपूर्ण परिवार से मुलाकात की और संवेदनाएं व्यक्त कीं। घोड़े पर सवार विधायक को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने कहा, “ऐसा दृश्य तो फिल्मों में देखा था”, तो कोई बोला, “लग रहा था जैसे पुराने समय के राजा जनता का हाल जानने निकले हों।” गांव के बुजुर्गों ने भी इस पहल की जमकर तारीफ की। विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह “प्रिंस” ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को देखते हुए ईंधन बचत समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर छोटी-छोटी पहल भी लोग अपनाएं तो बड़ा बदलाव संभव है। क्षेत्र में उनकी इस अनोखी एंट्री की चर्चा देर तक होती रही। लोगों का कहना था कि जनता के बीच अलग अंदाज में पहुंचने वाले ऐसे जनप्रतिनिधि कम ही देखने को मिलते हैं।
0
0
Report

पटना में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, पेट्रोल 110 पार

Noida, Uttar Pradesh:पटना देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखने लगा है। शनिवार से नई दरें लागू हो चुकी हैं। देशभर में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में भी आज सुबह से पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू कर दी गई हैं। नई दरों के अनुसार, पटना में पेट्रोल 95 पैसे और डीजल 96 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके बाद राजधानी में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँच चुकी है। बढ़ती कीमतों को लेकर पटना के लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। कुछ लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर उनकी जेब पर पड़ रहा है। आमदनी नहीं बढ़ रही, लेकिन खर्च लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे घर का बजट बिगड़ रहा है। हालांकि, कुछ लोग इसे मौजूदा वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि देश इस समय आर्थिक चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में अगर कीमतें बढ़ रही हैं तो लोगों को धैर्य रखना चाहिए। उनका मानना है कि आने वाले समय में हालात सामान्य होने पर सरकार कीमतों में राहत दे सकती है।
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-करहल स्वास्थ्य विभाग में बड़ी लापरवाही,टेबल पर सोते मिले कर्मचारी,वीडियो वायरल ।

Ajay KumarAjay KumarFollow8m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल स्वास्थ्य विभाग में बड़ी लापरवाही,वैक्सीन रूम में टेबल पर सोते मिले कर्मचारी,वीडियो वायरल । मैनपुरी के करहल से स्वास्थ्य विभाग को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोल्ड चैन कक्ष में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी टेबल पर पैर पसारकर सोते मिले। ये वही कक्ष है,जहां बच्चों की जान बचाने वाली वैक्सीन रखी जाती है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। सवाल उठ रहा है-क्या सरकारी अस्पतालों में मरीजों की जान भगवान भरोसे है? देखिए ये वीडियो...करहल स्वास्थ्य विभाग का कोल्ड चैन कक्ष,जहां 2 से 8 डिग्री तापमान में बच्चों की वैक्सीन सुरक्षित रखी जाती है,वहीं स्वास्थ्य कर्मी टेबल पर आराम फरमा रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कर्मचारी बेफिक्र होकर सो रहा है। ये वही विभाग है जो आए दिन बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे करता है। जिस कक्ष में लाखों रुपये की वैक्सीन रखी जाती है,जहां एक डिग्री तापमान ऊपर-नीचे होने से पूरी खेप खराब हो सकती है, वहां का स्टाफ सो रहा था। अगर इस दौरान बिजली गई हो या तापमान मेंटेन न हुआ हो तो बच्चों को लगने वाली वैक्सीन का क्या होगा ? ये लापरवाही सीधे बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ है ? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहद सख्त हैं,लेकिन जमीनी हकीकत ये वीडियो बयां कर रहा है। अब देखना है कि इस रक्षक पर विभाग क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report

जौनपुर की कार में भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; वीडियो वायरल

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में चलते-चलते कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, घटना का वीडियो वायरल जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र स्थित बनुवाडीह गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पर दौड़ रही एक कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कार में धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत गाड़ी रोक दी और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि चालक समय रहते बाहर नहीं निकलता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ बार का महा-बहिष्कार: संभाग तक फैला आंदोलन जारी

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला अभिभाषक संघ द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन लगातार आठवें दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी और कड़कती धूप के बीच अधिवक्ता न्यायालय परिसर में टेंट के नीचे डटे रहे और न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार जारी रखा। आंदोलन अब जिला स्तर से आगे बढ़कर संभागीय स्वरूप ले चुका है, जिससे इसे ऐतिहासिक माना जा रहा है। अधिवक्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतापगढ़ बार अध्यक्ष बलवंत बंजारा के आह्वान पर उदयपुर संभाग की जिला बार और अधीनस्थ बार एसोसिएशनों ने आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रतापगढ़ बार के साथ खड़े रहने का भरोसा जताया है। इसी समर्थन के तहत बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा सहित अरनोद, छोटी सादड़ी और धरियावद बार एसोसिएशनों ने 25 मई को प्रतापगढ़ बार के समर्थन में एक दिवसीय पूर्ण कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन के रवैये को देखते हुए अब उच्च स्तर पर पहल की जाएगी। इसके लिए बार अध्यक्ष बलवंत बंजारा के नेतृत्व में एक विशेष शिष्टमंडल जोधपुर जाकर मुख्य न्यायाधिपति से मुलाकात करेगा और मांगों के शीघ्र समाधान को लेकर वार्ता करेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति, राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति एवं संबंधित न्यायिक अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया है। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आगामी चरण में कोटा और बीकानेर संभाग को भी जोड़कर आंदोलन को राज्य स्तरीय स्वरूप देने की रणनीति पर विचार किया जा रहा है।
0
0
Report

दो साल से अधूरी सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीणों ने जल्द निर्माण पूरा कराने की उठाई मांग

Pratapgarh, Rajasthan:दो साल से अधूरी सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीणों ने जल्द निर्माण पूरा कराने की उठाई मांग प्रतापगढ़ जिले के अरनोद उपखंड क्षेत्र के खरखड़ा गांव से रामनगर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य करीब दो वर्ष पूर्व स्वीकृत हुआ था, लेकिन आज तक सड़क निर्माण पूरा नहीं हो सका है। अधूरी सड़क के चलते क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क कई स्थानों पर उखड़ी हुई और कच्ची बनी हुई है, जिससे वाहन चालकों के फिसलकर चोटिल होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। बरसात के मौसम में कीचड़ और अन्य समय धूल के कारण हालात और अधिक खराब हो जाते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए संबंधित ठेकेदार को पाबंद कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवाने और सड़क को पूर्ण कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित हो सके।
0
0
Report

60 लाख लागत की सीसी सड़क का निरीक्षण, ग्रामीणों में खुशी

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अरनोद पंचायत समिति क्षेत्र के जाजली से उचवानियाँ तक जनजाति विभाग द्वारा स्वीकृत 60 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन सीसी सड़क कार्य का विकास अधिकारी अशोक कुमार डिंडोर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, उपयोग में लाई जा रही सामग्री एवं कार्य की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विकास अधिकारी ने कहा कि सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। वहीं ग्रामीणों ने लंबे समय से चली आ रही सड़क की मांग पूरी होने पर खुशी जताते हुए कहा कि सड़क बनने से गांवों के बीच संपर्क मजबूत होगा और लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top