icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आराधना मिश्रा मोना: 2027 में सरकार बनाने का लक्ष्य, INDIA गठबंधन मजबूत रहेगा

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ | उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 पर कहा, "मैं अपने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने ऐसे समय में मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। मेरा लक्ष्य है कि गठबंधन को मजबूत करते हुए, पार्टी के कार्यकर्ताओं और संगठन को मजबूत करते हुए, 2027 में सरकार बनाना। हम इसकी पूर्ति करेंगे उन्होंने आगे कहा, "उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन कल भी मजबूत था, जिसका परिणाम हमने 2024 में देखा, आज भी मजबूत है और आगे भी रहेगा। हर नेता चुनाव के समय में अपने-अपने कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के लिए, संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश में दौरा करेंगे..."ECI विवाद पर उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी के CWC ने संकल्प पास किया है कि जिस तरह से ज्ञानेश कुमार पर, दो वरिष्ठ सदस्यों ने आरोप लगाए हैं। ये गंभीर आरोप है। SIR की पूरी प्रक्रिया आज संदेह के घेरे में है। बहुत बड़ा अपराध ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग ने किया है। उन्होंने हमारे सबसे बड़े और संवैधानिक अधिकार, मताधिकार को छीना है... उनमें जरा भी नैतिकता है तो ज्ञानेश कुमार को देश से माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए."
0
0
Report

दौसा में AIWC सम्मेलन: 500 शाखाओं से महिलाओं को स्वरोजगार का सशक्तिकरण

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा अखिल भारतीय महिला कांफ्रेंस का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलजीत कौर,रेहाना बेगम महासचिव,भावना जोशीपुरा कोषाध्यक्ष,मूर्ति मीणा सहित अन्य पदाधिकारी रही मौजूद महिला सशक्तिकरण को लेकर चर्चा देशभर में पांच सौ शाखाएं संचालित जिनके माध्यम से लाखों महिलाओं को जोड़ा गया संगठन से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिए जाते प्रशिक्षण दौसा में अखिल भारतीय महिला कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलजीत कौर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुई जहां महिला सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गई संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलजीत कौर ने कहा संगठन के माध्यम से देश भर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है देश में 500 शाखाएं हैं जिनके माध्यम से अलग-अलग तरह के स्किल डेवलपमेंट से जोड़कर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि महिला आर्थिक रूप से सक्षम हो सके और इसीलिए दौसा में यह आयोजन किया गया है आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौर भी शामिल हुई । बाइट कुलजीत कौर राष्ट्रीय अध्यक्ष AIWC बाइट रक्षिता मीणा
0
0
Report

तारानगर नेचर पार्क निरीक्षण: विधायक ने रखरखाव और पानी चालू कराने के निर्देश दिए

Churu, Rajasthan:चूरू विधान सभा तारानगर के तारानगर में संवाददाता- नवरतन प्रजापत के अनुसार, तारानगर विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया ने वन विभाग की महानरेगा द्वारा बने नेचर पार्क का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पार्क में पौधे व घास जली हुई मिली व बच्चों के झूले और जिम उपकरण टूटे हुए पाए गए. विधायक ने जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता को पार्क के बंद पानी कनेक्शन को पुनः चालू कराने के निर्देश दिए तथा लगभग 40 पानी के टेंकर और घास की समस्या के लिए किटनाशक दवा की घोषणा की, जिसे शाम तक पार्क में डाल दिया जाएगा. पहले टेंकर डालकर उद्घाटन किया गया. विधायक ने रेंजर सुरेन्द्र सिंह से कहा पार्क का सही रखरखाव करवाएं; खर्चा हम वहन करेंगे. इस मौके पर हरीसिंह बेनीवाल, विमला कालवा, जीताराम जांदू, कुंदन सैनी, महेन्द्र बुंदेला, हर्ष लम्बा, बुँदे खान, लुहार आदि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
0
0
Report
Advertisement

भाड़ावास के श्मशान घाट से जिम हटने के बाद प्रशासन ने क्या किया?

Rewari, Haryana:अब भूत कहां करेंगे जिम.... खबर का हुआ असर- ग्राम पंचायत भाड़ावास ने शमशान घाट से हटाई 8 लाख रुपए की लागत से लगाई जिम.... ग्राम पंचायत में जगह न होने के कारण शमशान घाट में लगा दी थी जिम.... Zee दिल्ली-एनसीआर/हरियाणा ने जब इस अजब-गजब फैसले की खबर को प्रमुखता से उठाया, तो प्रशासन और ग्राम पंचायत हरकत में आ गए। आनन-फानन में श्मशान घाट से सभी एक्सरसाइज मशीनों को उखाड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाद दिया गया। अब पंचायत गांव के भीतर किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर जिम स्थापित करने के लिए जगह तलाश रही है। विहो - रेवाड़ी के भाड़ावास गांव में शाहजहांपुर रोड पर स्थित श्मशान घाट में करीब चार महीने पहले पंचायत ने ओपन जिम की स्थापना की थी। श्मशान परिसर में मौजूद तीन टीनशेडों में से दो का इस्तेमाल अंतिम संस्कार के लिए होता है, जबकि तीसरा टीनशेड अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के बैठने के लिए बनाया गया था। पंचायत ने इसी बैठने वाले शेड के नीचे टाइल्स बिछाकर 8 लाख रुपये की लागत से जिम की मशीनें ठोक दी थीं। श्मशान घाट में जिम बनने के बाद से ही ग्रामीणों ने इस पर सख्त ऐतराज जताया था। लोगों का साफ कहना था कि अंतिम संस्कार والی जगह पर कौन कसरत करने आएगा? इसके अलावा अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों के बैठने की जगह भी छिन गई थी। मामला सामने आने और मीडिया में प्रमुखता से खबर दिखाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर भी यह फैसला जमकर ट्रोल होने लगा और मीम्स की बाढ़ आ गई। चौतरफा फजीहत के बाद ठेकेदार ने सभी मशीनों को मौके से उखाड़कर ट्रॉली में भर लिया। अब गांव के भीतर किसी सार्वजनिक स्थान की तलाश की जा रही है, ताकि ग्रामीण युवा और बच्चे सही मायनों में इस जिम की सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
0
0
Report
Advertisement

मौलाना साजिद रशीदी: मुसलमानों की आबादी बढ़ाने के आह्वान और जनगणना पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल की हिंदू युवाओं से जल्दी शादी करने और पांच-पांच बच्चे पैदा करने की अपील पर कहा, "इन लोगों के नज़दीक मसला आबादी का नहीं, बल्कि मुसलमानों की बढ़ती आबादी का है। जैसे आज हमने यूपी में CM का दावा ठोका है, तो इन्हें डर है कि PM का दावा न ठок दें। यह 2011 के बाद जनगणना सही तरीके से नहीं करवा रहे हैं। अब SIR के नाम पर जो जनगणना हो रही है, इसमें भी कितने ही लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। यूपी में तीन करोड़ नाम काटे गए, मैं मानता हूं कि उसमें दो करोड़ मुसलमान होंगे। हम कहते हैं कि पांच नहीं, मुसलमान का कम से कम रेशो 6 है, तो आप 7, 8, 10 बच्चे पैदा कीजिए। आप कहते हैं कि ज़्यादा बच्चों का खर्च कहां से आएगा? मुसलमान को डर ही नहीं रहता। वह कहता है कि बच्चा अपनी रोज़ी रोटी लेकर पैदा होता है...."
0
0
Report
Advertisement

Shikohabad ki tire tel nikaalne ki factory mein bheeshan aag, damkalin aag bujhane mein jhuti

Firozabad, Uttar Pradesh:फैक्ट्री में लगी भीषण आग Anc -टायर से तेल निकालने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग शिकोहाबाद गांव उरमुरा किरार में स्थित टायर से तेल निकालने की फैक्ट्री में आज दोपहर 2:30 बजे अचानक से भीषण आग लग गई। आग की लपटे पांच किलोमीटर दूर से लोगों को दिखाई देने लगी। सूचना पर जिले भर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। वहीं तीन जेसीबी की मदद से आसपास रखे टायरों को हटाया जा रहा है। इससे पूर्व भी इस फैक्ट्री में इसी तरह भीषण आग लग चुकी थी। मौके पर शिकोहाबाद अग्निशमन प्रभारी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडे मौके पर मौजूद है फायर कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है
0
0
Report

INDIA ब्लॉक में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस का स्पष्ट संदेश: लोकतंत्र बचाएं

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | 'क्या आप अन्य दलों को भी (INDIA ब्लॉक में)शामिल करेंगे?' के सवाल पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "हमारे लिए किसी भी कुर्सी से ज्यादा महत्वपूर्ण है, देश को, देश के संविधान को और लोकतंत्र को बचाना... देश को बचाने के लिए, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए जो भी लोग इस मुहीम में साथ आना चाहते हैं, जो संविधान को मानते हैं, जो लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं, जो नहीं चाहते हैं कि देश नफरत से चले, उन सभी का स्वागत है।" उन्होंने आगे कहा, "बहुत सारी पार्टियां तो ऐसी हैं जिसे भाजपा ने ही तैयार किया है। वे पार्टियां उन्हीं की मदद से चल रही हैं..." दिल्ली | उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के दौरान सीट शेयरिंग पर कहा, "...आज मैं साफ कर देना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी पार्टी है... कांग्रेस पार्टी ने देश को नई दिशा दी है। आज इस बात से तो कोई इंकार नहीं कर सकता है। सीट शेयरिंग की बात है तो मैं शुरू से कह रहा हूं कि हमें अक्टूबर महीने में ही सीट शेयरिंग का मामला निपटा देना चाहिए ताकि जो भी व्यक्ति चुनाव लड़ रहे हैं उन्हें काम करने का समय मिले... जिन दलों के साथ हमारा INDIA ब्लॉक में गठबंधन है, वे सभी लोग जिम्मेदार हैं। उत्तर प्रदेश में मुख्य तौर पर दो पार्टियां, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी है। दोनों जिम्मेदार हैं, एक-दूसरे का सम्मान भी करते हैं, हमें एक-दूसरे को साथ लेकर भी चलना है... हिस्सेदारी और सम्मान बराबर होना चाहिए। ये मैं शुरू से कह रहा हूं... सीट शेयरिंग की बात आएगी तो हम भारत के संविधान की तरह लचीले हैं। थोड़ा झुकना पड़ा तो झुकेंगे...",
0
0
Report

रायपुर की ज्वेलर्स चोरी: गिरफ्तार दो आरोपी, मास्टरमाइंड विशाल सचदेव का पर्दाफाश

Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में ज्वेलर्स दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.. गुढ़ियारी के रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स की दीवार में छेद कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.. पुलिस के मुताबिक, चोरी का मास्टरमाइंड विशाल सचदेव है, जिसने कर्ज और आर्थिक परेशानी के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची थी.. आरोपियों ने पहले दुकान की रेकी की और 26-27 सितंबर की रात दीवार में आधा छेद किया.. इसके बाद 29-30 सितंबर की रात दोबारा पहुंचकर छेद को बड़ा किया और दुकान में दाखिल होकर आभूषण चोरी कर फरार हो गए.. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी और आर्टिफिशियल आभूषण के साथ वारडात में इस्तेमाल कार और एक्टिवा समेत करीब 14 लाख 51 हजार 700 रुपए का सामान बरामद किया है. मामले में एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है..
0
0
Report
Advertisement

चाकू के बल पर सोने का जितिया छीनने वाला पकड़ा गया, ग्रामीणों ने पांच किलोमीटर तक पीछा किया

Gaya, Bihar:चाकू के बल पर सोने का जितिया और कान की बाली छीनी, ग्रामीणों ने पाँच किलोमीटर तक खदेड़ा कर पकड़ा बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के पथलकट्टी गांव में दिनदहाड़े एक महिला से चाकू की नोक पर सोने का जितिया और कान की बाली छीनने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी का पीछा करते हुए करीब पांच किलोमीटर तक खदेड़ा। भागते हुए आरोपी शेरघाटी बाजार के KK पैलेस में घुस गया, जहाँ आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ एक साथ अंदर गई और आरोपी युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद आरोपी युवक को पुलिस थाना लाया गया। इस संबंध में पीड़िता प्रतिमा देवी ने बताया कि ओवरब्रिज के पास चाकू की नोक पर उनसे सोने का जितिया और कान की बाली छीनी गई। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी का पीछा शुरू कर दिया। वहीं पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान आमस थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी_prince कुमार सिंह, पिता_pravin सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही शेरघाटी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को सुरक्षित हिरासत में लेकर थाना लाया। हालांकि, मौके से चाकू बरामद नहीं किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report

बस की टक्कर में बांसवाड़ा के दो युवकों की मौत

Banswara, Rajasthan:जिला बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा मुंगाणा गांव के पास उदयपुर रोड पर तेज रफ्तार लोक परिवहन बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान समीर यादव और रूपलाल के रूप में हुई है। दोनों सुंदनी गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। पुलिस के अनुसार दोनों 12वीं कक्षा में पढ़ते थे और बांसवाड़ा से वापस अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है。
0
0
Report

बैतूल की सड़कों पर गड्ढे और धूल से यातायात खतरे में, नागरिकों ने स्थायी मरम्मत की मांग

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में बारिश के बाद सड़कों की हालत लगातार बदहाल होती जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जगह-जगह सड़कें उखड़ चुकी हैं और बड़े-बड़े गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। गड्ढों में जमा धूल और मिट्टी के कारण वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैतूल शहर में इन गड्ढों से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने गड्ढों में विभिन्न ब्लॉक भरने का तरीका अपनाया है,लेकिन इस व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि अस्थायी इंतजाम के बजाय सड़कों का स्थायी मेंटेनेंस किया जाना चाहिए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की हालत भी चिंता बढ़ा रही है। सड़क मरम्मत को लेकर शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकार ने लोकपथ ऐप की व्यवस्था की है, लेकिन लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जमीनी स्तर पर समाधान नजर नहीं आ रहा। बदहाल सड़कों के चलते आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़कों की मरम्मत नहीं की गई तो हालात और बिगड़ सकते हैं। अब सवाल यही है कि आखिर जिम्मेदार विभाग सड़कों के स्थायी सुधार के लिए कब गंभीर कदम उठाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top