देवास में भोपाल रोड पर 108 एंबुलेंस और मिनी ट्रक में भिड़ंत, चार घायल
Dewas, Madhya Pradesh:देवास के भोपाल रोड पर सोमवार देर रात एक मिनी ट्रक (आईसर) ने 108 एंबुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस में सवार डॉ. रोहित सिंह (राजगढ़), डॉ. राहुल मालवीय, ड्राइवर कपिल मालवीय और मिनी ट्रक चालक मानसिंह बघेल घायल हुए। सभी घायलों को देवास जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस अन्य खड़े वाहनों से भी टकरा गई। सूचना पाकर सीएसपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचायत चुनाव प्रचार जोरों पर, महिलाओं ने किया खास दावा
Jaipur, Rajasthan:एंकर वीओ पंचायत चुनाव का प्रचार जोरों पर है नामांकन दाखिले के बाद अब उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं, तो दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिले का दौर भी जारी है जयपुर की रामपुरा डाबड़ी पंचायत समिति में महिला उम्मीदवारों ने गांवों के समुचित विकास से जुड़े मुद्दों पर जी मीडिया से खास बात की इस बार चुनाव में एमए बीएड तक पढी लिखी महिलायें भी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रही हैंकटारिया ने सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया, जनता सेवा पर जोर
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान की राजनीति में लंबे समय तक अपनी खास पहचान रखने वाले पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने अजमेर में अल्प प्रवास के दौरान आत्मीयता और अनुभव को साझा किया। यह एक रिपोर्ट है। गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि राजनीति धर्म और सिद्धांतों पर आधारित हो कर सेवा के कर्तव्य का स्मरण कराती है, क्योंकि चुनाव जीतने के बाद नेता उस क्षेत्र की जनता का नेता हो जाता है जहां की जनता ने उसे वोट देकर जितवाया है। वर्तमान राजनीति को सिद्धांतों पर चलने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वह आज भी अपने सिद्धांतों पर कायम हैं। छात्र संघ चुनाव में हिंसा के स्थान को दुर्भाग्यपूर्ण मानते हुए उन्होंने सरकार और विद्यार्थियों को जन नेता जय प्रकाश के आंदोलन को प्रेरणादाई बताया। पेपर लीक मामले के एक परिजन और छात्र की पीड़ा को भी उन्होंने समझा और कहा कि मेहनत के दम टूट जाते हैं, कर्ज और परेशानी के बीच तैयारी बड़ी चुनौती बन जाती है। उन्होंने अपने पुराने सहयोगी और भाजपा के नेता स्वर्गीय धर्मेश जैन को भी याद किया और कहा कि संघ में वह लगभग एक वर्ष पूर्व आए थे, लेकिन राजनीति में शिखर भाग्य से मिलते हैं। समापन में उन्होंने कहा कि अपने परिवार के साथ जैन तीर्थ सम्मेद शिखर की यात्रा पर रवाना होते समय वे पंजाब के राज्यपाल के दायित्व के साथ जनता की सेवा के संदेश को अहिंसक तरीके से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।ट्रक से 1719 बोतल विदेशी शराब बरामद: जहानाबाद में दो गिरफ्तार
Jehanabad, Bihar:खबर बिहार के जहानाबाद से है, जहां दुर्गा पूजा से ठीक पहले पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। घोसी थाना क्षेत्र के धामापुर मोड़ के समीप पुलिस ने एक ट्रक से 125 कार्टन में 1719 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए कोल्डड्रिंक और जूते की बोरियों के बीच शराब छिपा रखी थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता से यह पूरी साजिश नाकाम हो गई। पुलिस ने मौके से दो शातिर शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों एक सरिस्ताबाद गांव निवासी मुन्ना कुमार शामिल है जबकि दूसरे तस्कर काको थाना अंतर्गत सातनपुर गांव निवासी अजीत कुमार बताया जाता है। दरअसल आगामी दुर्गा पूजा और त्योहारी सीजन को देखते हुए जहानाबाद पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों और शराब तस्करों पर नजर रख रही है। इसी क्रम में पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक के जरिए शराब की एक बड़ी खेप खपाने के लिए लाई जा रही है। सूचना मिलते ही घोसी थाना की पुलिस टीम ने धामापुर मोड़ के पास मोर्चा संभाला और गाड़ियों की सघन जांच शुरू की। जांच के दौरान जब धामापुर मोड़ से गुजर रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, तो पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। तस्करों ने चेकिंग से बचने के लिए जूते और कोल्डड्रिंक के पैकटों के नीचे 125 कार्टन में 10021 लीटर विदेशी शराब छिपा रखी थी। पुलिस ने तुरंत शराब और ट्रक को जब्त कर लिया और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त सभी शराब पंजाब निर्मित है जो विभिन्न ब्रांड के है। इधर इस संबंध में एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर धामापुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग की गई। ट्रक से 1719 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई है और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही लाइजनिंग कर रहे एक लैग्जारी कार को जब्त किया गया है। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस इस मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहराई से पड़ताल कर रही है। साथ ही नालंदा जिले में उत्पाद विभाग की टीम पर हुई गोलीबारी की घटना के एंगल से भी जांच की जा रही है कि कहीं इसी ट्रक से अनलोड कर पिकअप के जरिए शराब आगे तो नहीं भेजी जा रही थी। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। Byte - कोटा किरण कुमार,एसपी,जहानाबादपंचायती राज चुनाव 2026: सरमथुरा में मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं की जांच, सुविधाओं में सुधार
Dholpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव 2026: प्रशासनिक अधिकारियों ने बड़ागांव और खरौली के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश सरमथुरा (धौलपुर) पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के मद्देनजर सरमथुरा इलाके में प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।एसडीएम राकेश न्योल ने ग्राम पंचायत बड़ागांव एवं ग्राम पंचायत खरौली के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ग्राम पंचायतों के कुल पांच मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को देखा गया।निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत बड़ागांव के एक मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया गया। इसके लिए पंचायत समिति सरमथुरा के विकास अधिकारी को मतदान केंद्र को आकर्षक ढंग से सजाने, सेल्फी पॉइंट बनाने, मतदाताओं की सहायता के लिए वोटर असिस्टेंट बूथ स्थापित करने तथा मतदाताओं के लिए छायादार प्रतीक्षा स्थल के रूप में टेंट लगाने सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।वहीं, ग्राम पंचायत खरौली के मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। प्रशासन का उद्देश्य मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराना है। इस दौरान एसडीएम राकेश न्योल , तहसीलदार भीवाराम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।बेगूं में शारदीय नवरात्रि: डांडिया और मंदिरों में उत्साह
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। लालबाई-फूलबाई चौक, नीलकंठ महादेव मंदिर, अन्नपूर्णा माता मंदिर, नौशालियों के मोहल्ले और रैगर बस्ती सहित कई स्थानों पर डांडिया रास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में महिलाएं और बालिकाएं उत्साह के साथ भाग लेकर आकर्षक प्रस्तुतियां दे रही हैं। आयोजकों की ओर से पांडालों में आकर्षक विद्युत सजावट की गई है। वहीं, कार्यक्रमों को और मनोरंजक बनाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।बेगूं उप कारागृह निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषजनक, न्यायाधीश ने रिकॉर्ड चेक किया
Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं जिला एवं सेशन न्यायाधीश मानसिंह चुंडावत ने बेगूं उप कारागृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागृह की बैरकों, शौचालय, स्नानघर और रसोईघर का अवलोकन किया। साथ ही बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। न्यायाधीश ने कार्यालय में बंदियों से जुड़े रिकॉर्ड और अभिलेखों की भी विस्तार से जांच की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का आकलन किया गया। निरीक्षण में उप कारागृह की समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस दौरान जेलर प्रहलाद गुर्जर सहित कारागृह स्टाफ मौजूद रहा।योगी ने कसारी मसारी का नाम कृष्णपुरी कर प्रयागराज को मुक्त शहर घोषित किया
Prayagraj, Uttar Pradesh:1510ZUP_PRG_CM_BHUMI_R सीएम योगी भूमिपूजन कर रहे हैं बीजेपी विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान, कहा कलयुग में एक मुख्यमंत्री यहां आता था तो माफिया के कुत्तों से हाथ मिलाता था, रामराज में माफिया के कब्जे पर गरीबों के लिए आशियाना बन रहा है, एक समय था जब यहां दरिन्दों के चलते आना नहीं पसंद करतीं थी, आज ऐसा सुरक्षा का माहौल बना हुआ है कि हर कोई खुश है, सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा ये एरिया कसारी मसारी है, कहा कसारी मसारी में नंद और बरसाना के साथ ब्रज सेक्टर भी है, जनता चाहती है कि आपका सुदर्शन चक्र कसारी मसारी को भी बदल दीजिए, क्योंकि कसारी मसारी कसाइयों का है, आप यहां की पहचान बदल दीजिए, सिद्धार्थनाथ सिंह ने सीएम योगी से कहा कसारी मसारी का नाम श्रीकृष्ण जी के नाम कर दीजिए, कसारी मसारी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बन गई है, आपने शहर पश्चिमी विधानसभा को बहुत कुछ दिया है। सीएम योगी का बयान, आज मुझे प्रसन्नता है कि जो माफिया मुक्ति का जो अभियान था, वह लूकरगंज से कसारी मसारी पहुंच गया है, जहां अब कसारी मसारी में भी गरीबों का आशियाना बनेगा, सीएम योगी ने कहा प्रयागराज हमारा तीर्थ है, यहां माफिया अतीक और अशरफ जिस जमीन पर खड़े हो जाते थे वह उनकी हो जाती थी, माफिया के चलते बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, असलहे माफिया लहराकर डर और भय का माहौल बनाते थे, डर और भय से विकास नहीं हो सकता है, इसी सबके चलते 2017 से हम लोगों ने तय किया कि यूपी को सुरक्षित बनाना है और सुशासन लाना है, सीएम योगी ने कहा कि विधि का शासन हो, हर व्यक्ति प्रयागराज में न्याय के लिए आता है, उसी कानून का राज स्थापित करने के लिए अभियान चलाया तो हमने कह दिया कि इनके लिए कोई रियायत नहीं होगी, इसी प्रयागराज में विधायक राजू पाल को गोली मार दी जाती है, हमने जब माफियाओं को सबक सिखाने का संकल्प लिया तो परिणाम आज साम्ने है, पहले लूकरगंज में माफिया के कब्जे से मुक्त जमीन पर 77 फ्लैट बनाए गए, आज 15 बीघे की जमीन पर माफिया अतीक ने अस्तबल और अय्यासी का अड्डा बनाया था, सीएम योगी ने कहा उसी अड्डे को ध्वस्त करने के लिए आया हूं, सीएम योगी ने कहा सपा आती है तो माफिया लाती है और बीजेपी आती है तो विकास लेकर आती है, भाजपा और सपा में यही अंतर है, 6 हजार से अधिक लोग आने वाले दिनों में यहां रहेंगे, मार्केट बनेगी, स्पोर्ट्स सेंटर और जिम की भी सुविधा रहेगी, सीएम योगी ने कहा प्रयागराज में अब कोई माफिया गिरी बनने का दुस्साहस नहीं करेगा, अगर कोई करेगा तो मिट्टी में मिलने के लिए तैयार हो जाएगा, पहले सपा की सरकार ने यूपी में पहचान का संकट खड़ा कर दिया था, आज किसी को पहचान के लिए मोहताज नहीं है, आज यूपी से अगर कोई दूर है और अगर कोई यहां का नाम सुनता है तो लोगो से सम्मान से मिलता है, आज यह बदलाव आया है, सीएम योगी ने कहा इस क्षेत्र में पुलिस की कार छोड़िए कोई आता नहीं था, कोई गुंडा और माफिया इधर उधर ताक झांक नहीं कर पाएगा, सीएम योगी ने कहा अगर कोई हिम्मत करेगा तो परिणाम भुगतना पड़ेगा, सीएम योगी ने कहा हर गरीब और नागरिक को सुशासन का लाभ मिले, उसी अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है, गंगा नदी में 800 करोड़ की लगत से पुल बनने जा रहा है, सीएम योगी ने कहा भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के नाम से नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बनकर तैयार है, हम लोग इसी को आगे बढ़ाने का काम कर रहें हैं, सीएम योगी ने कहा शारदीय नवरात्रि में पद्मलोक आवास योजना का भूमि पूजन किया है, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी दी गई है, आज प्रयागराज पुराने संस्मरण करा रहा है, सीएम योगी ने कहा महाराजा बिजली पासी के नाम से आईटीआई कॉलेज बनेगा, लखनऊ के क्षेत्र में 12 किले बनाए थे, विदेशी आक्रांताओं के लिए काल थे, उनके नाम से हम यहां कॉलेज बनाएंगे, सीएम योगी ने कसारी मसारी का नाम भी बदलने का ऐलान किया, सीएम योगी ने कहा इसे हम कृष्णपुरी बनाएंगे, शारदीय नवरात्रि में जो आवास की योजना है वह भी कृष्णपुरी का हिस्सा होगा, कसारी मसारी का बदला नाम, सीएम योगी ने कहा कसारी मसारी अब कृष्णपुरी होगाNCB जोधपुर ने ऑपरेशन कवच में 100 ग्राम MD तीन आरोपियों को गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. नशा तस्करी के खिलाफ NCB जोधपुर ने ऑपरेशन कवच के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम MD तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से हुंडई एसेन्ट कार, नंबर GJ 01 RE 9547, भी जब्त की गई है। प्रारम्भिक जांच के अनुसार, आरोपी जोधपुर के डांगियावास से MD खरीदकर गुजरात के आणंद और सुरेंद्रनगर में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेंद्रनगर गुजरात निवासी गोपाल, पुत्र शैला भाई, बाड़मेर राजस्थान निवासी सुरेंद्र आचार्य, पुत्र अशोक कुमार, और बेनाड़ रोड निवासी हनुमाना राम, पुत्र भाना राम शामिल हैं। NCB स्पा सेंटर संचालकों और अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है। बाइट: घनश्याम सोनी, जोनल डायरेक्टर एनसीबीजोधपुर में NCB ने सिंथेटिक ड्रग्स के ऑपरेशन में 2.3 किलोग्राम गोलियां कब्जे किये
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) जोधपुर जोनल यूनिट ने ऑपरेशन सिंथेटिक ड्रग्स के तहत बुधवार को बालोतरा जिले में कार्रवाई کرتے हुए 8,400 प्रतिबंधित औषधीय गोलियां जब्त की। इनका कुल वजन 2.3 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 1 करोड़ 84 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की 7,400 तथा ब्यूप्रेनॉर्फिन और नालोक्सोन की 1,000 गोलियां बरामद हुईं। मामले में विशन लाल पुत्र हनुमाना राम, निवासी ढाको का गोलिया, काबुली, खारी, जिला बाड़मेर को पकड़ा गया। गुजरात नंबर की रेनॉल्ट क्विड RXT 1.0 कार (GJ08BF7666) भी जब्त की गई।दिल्ली में सीसीटीवी में क़ैद हुई हत्या की वारदात, सरेआम चाकुओं से गोदा, गैंगवार के चलते की गई हत्या
New Delhi, Delhi:दिल्ली के साउथ-ईस्ट जिले के थाना कालिंदी कुंज पुलिस ने श्रीराम चौक के पास शाहिद हुसैन उर्फ चोर की चाकू मारकर हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। घायल शाहिद को अपोलो अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश थी। आरोप है कि साल 2025 में तिहाड़ जेल में शाहिद और तरुण उर्फ रंजन के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते शाहिद की हत्या की साजिश रची गई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने श्रीराम चौक के पास शाहिद को रास्ते में रोककर उस पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान करण उर्फ करम शाह, अबुजर, मोनू मलिक उर्फ साबिर और गौरव गुम्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की भूमिका कथित तौर पर हमले में शामिल होने, फरार होने की योजना बनाने में मदद करने और हत्या की साजिश में शामिल होने से जुड़ी है।
पुलिस हत्या के मामले में फरार अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इनमें तरुण उर्फ रंजन, अमन और राजा शामिल हैं।
पुलिस मामले में सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करने की कोशिश भी की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
(जी न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट)
