दतिया के सिंध नदी में एक युवक की गई जान, दूसरा घायल
Datia, Madhya Pradesh:दतिया जिले के अनुभाग सेवड़ा में कल शाम सिंध नदी के तेज बहाव में दो युवक बह गए थे। पुलिस की रेस्क्यू टीम ने एक युवक को बचा लिया, जबकि दूसरा युवक लापता हो गया। आज रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गोताखोरों ने युवक का शव खोज निकाला जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दतिया कलेक्टर संदीप माकिन ने नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और पुलिस ने सनकुआ पर कड़े प्रबंध किए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
