475661
दतिया में किसान पर बदमाशों ने की फायरिंग
Datia, Madhya Pradesh:दतिया में बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर बैठे किसान पर फायरिंग कर दी. किसान विशंभर गुर्जर अपने घर के बाहर बैठा हुआ था, गोली किसान के पैर में जाकर लगी. जानकारी के अनुसार किसान विशंभर गुर्जर मूलत: डबरा का निवासी है. दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ररुआ छीकाऊ गांव की घटना है. घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दतिया में तेज कार ने एक्टिवा को टक्कर देकर तीन युवकों को घायल किया
Datia, Madhya Pradesh:दतिया में तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, तीन युवक घायल दतिया। थाना कोतवाली क्षेत्र के राजघाट तिराहे के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को तत्काल दतिया जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में सानू अली निवासी सेको का मोहल्ला, रिछरा फाटक शामिल है, जो बंसल ट्रॉली के पास स्थित हीरो एजेंसी में काम करता है। बताया जा रहा है कि हादसे में पवन और टिंकल भी घायल हुए हैं। टिंकल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
बारिश में कीचड़ भरे रास्ते पर ट्रैक्टर से खेत पहुँचे अधिकारी, शिकायत सुनी
Dhar, Madhya Pradesh:दरअसल, लगातार बारिश के बीच एक शिकायत के निराकरण के लिए धार तहसीलदार दिनेश कुमार उईके सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। खेत तक पहुंचने का रास्ता बारिश के कारण पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुका था। हालात ऐसी थे कि सामान्य वाहन से वहां पहुंचना मुश्किल था। ऐसे में अधिकारियों ने ट्रैक्टर का सहारा लिया और कीचड़ भरे रास्ते से होकर खेत तक पहुंचे。 मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने शिकायतकर्ता की समस्या सुनी और संबंधित मामले का निरीक्षण किया। बारिश और खराब रास्ते की चुनौती के बावजूद अधिकारियों के इस तरह मौके पर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे प्रशासन की जमीनी पहुंच और समस्या के समाधान के लिए उठाए गए प्रयास के रूप में देख रहे हैं. धार के तहसीलदार दिनेश कुमार उईके ने कहा शासन द्वारा जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है साथ ही धार कलेक्टर के निर्देश है की शिकायतों का समाधान तत्काल किया जाए लिहाजा ग्राम करणवा की शिकायत थी जहां हम पहुंचे लेकिन रास्ता कीचड़ भरा था इसलिए ट्रैक्टर से जाना पड़ा मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करवाया गया0
0
Report
दंतेवाड़ा: बचेली में Excavator- Crane पर आग, नक्सली साक्ष्य नहीं मिला
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा ब्रेकिंग - बचेली में कल्पतरु कंपनी की साइट पर दो वाहनों में आग लगाने से हड़कंप • अज्ञात व्यक्ति ने रात में Excavator और Crane मशीन के इंजन में लगाई आग • आसपास मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने आग पर पाया काबू • सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बचेली पुलिस, घटनास्थल का किया निरीक्षण • जांच में नक्सली घटना के साक्ष्य नहीं मिले, मौके से कोई नक्सली पर्चा भी बरामद नहीं • पुलिस ने अपराध दर्ज कर शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश जारी • घटना को लेकर पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच0
0
Report
Advertisement
साकची बाजार में एसी कॉपर पाइप चोरी का CCTV फुटेज: युवक पकड़ में आया
Jamshedpur, Jharkhand:साकची बाजार में एसी की कॉपर पाइप और तार चोरी से दुकानदार परेशान, CCTV में कैद हुआ युवक जमशेदपुर साकची बाजार में पिछले करीब दो महीने से दुकानों की छतों पर लगे एसी के आउटर यूनिट से कॉपर पाइप और तार चोरी होने की घटनाओं ने दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार हो रही चोरी के कारण व्यापारियों को प्रतिदिन हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि कई बार पुलिस को इसकी सूचना देने के बावजूद चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है। चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए साकची बाजार के डालडा लाइन क्षेत्र के कुछ दुकानदारों ने अपनी सुरक्षा के लिए दुकानों की छतों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। मंगलवार, 11 अगस्त को दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो एक युवक छत पर लगे एसी के आउटर यूनिट से कॉपर पाइप और तार काटता हुआ दिखाई दिया। फुटेज सामने आने के बाद दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए युवक की तलाश शुरू की और पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम रमजान बताया है और वह कपाली के ओल्ड पुरुलिया रोड का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई है। पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ कर चोरी की घटनाओं में उसकी संलिप्तता और अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि पहले चोरी की घटनाएं रात के समय होने की आशंका रहती थी, लेकिन अब चोर दिन के उजाले में भी बाजार की छतों पर पहुंचकर एसी के महंगे कॉपर पाइप और तार काट रहे हैं। इससे व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि बाजार में कुछ लोग कचरा चुनने की आड़ में दिनभर घूमते रहते हैं। ऐसे लोगों में कौन वास्तविक रूप से कचरा चुनने का काम करता है और कौन संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है, इसकी जांच की जरूरत है। दुकानदारों का कहना है कि पुलिस को बाजार में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखनी चाहिए। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से साकची बाजार में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, छतों और सुनसान हिस्सों पर विशेष निगरानी रखने तथा एसी की कॉपर पाइप और तार चोरी करने वाले गिरोह का पता लगाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि समय रहते चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में नुकसान और बढ़ सकता है। दुकानदारों ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने की भी मांग की है, ताकि चोरी की घटनाओं को रोका जा सके और वारदात में शामिल लोगों की पहचान आसानी से हो सके।0
0
Report
वैदिक यज्ञ के साथ हुआ रूद्रांश आरोग्य क्लीनिक का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को सेवा भाव से उपचार
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। सावन मास के शुभ मंगलवार एवं शिवरात्रि के पावन अवसर पर नारायन नगला चौराहे पर रूद्रांश आरोग्य क्लीनिक का भव्य शुभारंभ वैदिक विद्वान एवं आर्य संन्यासी स्वामी श्री अखिलानंद सरस्वती जी के सानिध्य में वैदिक यज्ञ के माध्यम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। यज्ञ एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ क्लीनिक के शुभारंभ के बाद स्वामी अखिलानंद सरस्वती जी ने क्लीनिक के डायरेक्टर डॉ. आतिश चौधरी को क्षेत्रवासियों की सेवा भाव से चिकित्सा करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। चिकित्सा क्षेत्र में सेवा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने से समाज के लोगों को काफी लाभ मिल सकता है। डॉ. आतिश चौधरी रूद्रांश आरोग्य क्लीनिक में मरीजों को अपनी चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे। क्लीनिक प्रबंधन के अनुसार विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान मरीजों को उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही गरीब एवं असहाय लोगों को कम खर्च में उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। दो गुरुकुलों का कर रहे संचालन स्वामी श्री अखिलानंद सरस्वती जी वैदिक शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में उनके द्वारा दो गुरुकुलों का संचालन किया जा रहा है। इनमें पहला गुरुकुल प्राचीन नगरी (पुष्पावती) पुट में स्थित है, जिसे प्राचीन काल में गुरु द्रोणाचार्य द्वारा कौरवों एवं पांडवों को धनुर्विद्या की शिक्षा दिए जाने की परंपरा से जोड़ा जाता है। दूसरा गुरुकुल ततारपुर, जनपद हापुड़ में संचालित है। क्लीनिक के शुभारंभ से नारायन नगला एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद जगी है। उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रूद्रांश आरोग्य क्लीनिक के सफल एवं सेवा भाव से संचालन की शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
जमुई पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान से 25 खोए मोबाइल वापस, साइबर ठगी पर चेतावनी
Jamui, Bihar:जमुई पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान अभियान ने एक बार फिर कई परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। मंगलवार को समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी विश्वजीत दयाल एवं साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बरामद किए गए कुल 25 खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। मोबाइल प्राप्त करने वालों में राजू साह, सुबोध वर्मा, नित्यानंद मंडल, बिट्टू कुमार, रहमत आलम, राम प्रवेश कुमार, नीलम कुमारी, सोहित कुमार, उषा देवी, मोहम्मद आदिल हुसैन, वीरेंद्र कुमार शर्मा, राहुल कुमार, प्रिंस कुमार, नंदन यादव, सूरज कुमार मांझी, राज कुमार, मो. बजीर, मनोज कुमार, रवि कुमार सिंह, बोलोबम ठठेरा, राम किशोर तांती, लक्ष्मी कुमारी, मनीष कुमार, मुकेश राम और राहुल कुमार राम शामिल हैं। मोबाइल वापस मिलने के बाद लाभुकों ने जमुई पुलिस के प्रति आभार जताते हुए ऑपरेशन मुस्कान की जमकर सराहना की। कई लोगों ने कहा कि मोबाइल खोने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन दोबारा मिल पाएगा, लेकिन पुलिस की तत्परता और तकनीकी टीम की लगातार मेहनत ने उनकी उम्मीद को हकीकत में बदल दिया।0
0
Report
Advertisement
मुंगेर: ट्रक चोरी मामले में मुफस्सिल थाने के तीन कर्मी निलंबित
Munger, Bihar:थाने से जब्त ट्रक गायब होने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित ,एसपी ने जांच के बाद की कार्रवाई, खान निरीक्षक के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा। मुंगेर : मुफस्सिल थाना परिसर से खनन विभाग द्वारा जब्त गिट्टी लदा ट्रक गायब होने के मामले में मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच में पुलिस पदाधिकारियों की संलिप्तता सामने आने के बाद एसपी ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, थाना मुंशी अरविंद कुमार और पीटीसी धनंजय कुमार को निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। एसपी ने बताया कि तीन जुलाई को तत्कालीन खान निरीक्षक मो. अरमान ने वाहन जांच के दौरान गिट्टी लदे एक ट्रक को जब्त किया था। जब्त ट्रक को मुफस्सिल थाना परिसर में सुरक्षित रखने के लिए लाया गया था। करीब एक सप्ताह बाद खनन विभाग के अधिकारी जब थाना पहुंचे तो थाना परिसर से ट्रक गायब मिला। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी गई।मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में जांच कराई। जांच के दौरान थाना परिसर से जब्त ट्रक के गायब होने के मामले में थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, मुंशी अरविंद कुमार और पीटीसी धनंजय कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा कि निलंबित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जांच में यह भी सामने आया कि खान निरीक्षक मो. अरमान ने ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में तो लाया, लेकिन इसकी सूचना तत्कालीन थानाध्यक्ष को नहीं दी थी। इस मामले में खान निरीक्षक के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है।0
0
Report
ED ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपी कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:The Enforcement Directorate has arrested Chhattisgarh Congress leader Ramgopal Agrawal as part of its money laundering probe into the alleged liquor scam in the state: Officials छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED ने कांग्रेस नेता को किया गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में ED ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. मामले में उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना नाम-चिह्न विवाद, संजय राउत का बड़ा बयान
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: शिवसेना के दो गुटों के बीच विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "जिस व्यक्ति का कोई अस्तित्व ही नहीं है, उसे असली पार्टी का चुनाव चिह्न देने का कोई अधिकार नहीं है। आज कोर्ट में इस पर सुनवाई हुई।"0
0
Report
Advertisement
Tamkanala में भारी जलप्रवाह के बाद चमोली राहत व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में कल अत्यधिक जलप्रवाह से हुए नुकसान के बाद आज राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी चमोली एवं गढ़वाल मंडल आयुक्त से वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभावित क्षेत्रों में राशन, खाद्य सामग्री, दवाइयों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ अधिकारियों को स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर क्षति का आकलन करने और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। क्षतिग्रस्त मार्ग पर आवागमन शीघ्र सुचारु करने के लिए वैकल्पिक अस्थायी मोटर मार्ग तैयार करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करते हुए क्षेत्र की कनेक्टिविटी जल्द से जल्द बहाल करना है।0
0
Report
जयपुर निकाय चुनाव: आरक्षण लॉटरी से तय होंगे वार्ड, 28 लाख मतदाता 690 वार्ड के मुकाबले में
Jaipur, Rajasthan:एंकर-निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है... और अब सबसे बड़ा सस्पेंस आरक्षण की लॉटरी को लेकर है... 13 अगस्त को निकाय प्रमुखों की लॉटरी निकलेगी... इसके बाद वार्डों के आरक्षण की तस्वीर साफ होगी... यानी लॉटरी तय करेगी कि किस सीट पर कौन चुनाव लड़ पाएगा और किस नेता को अपनी सियासी जमीन बदलनी पड़ेगी...जयपुर जिले की बात करें तो नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका में करीब 28 लाख मतदाता 690 वार्डों में अपने प्रतिनिधि चुनेंगे... जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों से लेकर दो नगर परिषद और 16 नगरपालिकाओं तक चुनावी रण सजने वाला है... जयपुर जिले में जयपुर नगर निगम से लेकर 2 नगर परिषद और 16 नगरपालिकाओं तक चुनावी बिसात बिछना शुरू हो चुकी है... 24 लाख से ज्यादा वोटरों वाला जयपुर नगर निगम इस पूरे चुनाव का सबसे बड़ा सियासी अखाड़ा होगा...करीब नौ महीने से चुने हुए बोर्ड का इंतजार कर रहे जयपुर नगर निगम में अब 150 वार्डों के लिए चुनाव होगा... लेकिन उससे पहले आरक्षण की लॉटरी कई दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है और कई नए चेहरों के लिए सियासत के दरवाजे खोल सकती है...यानी इस बार निकाय चुनाव में पहला वोट जनता नहीं डालेगी...पहली बाजी लॉटरी खेलेगी...13 अगस्त को मेयर, सभापति और चेयरमैन पदों की आरक्षण लॉटरी के साथ ही चुनावी तस्वीर का पहला बड़ा पेंच खुलेगा। इसके बाद वार्डों के आरक्षण की लॉटरी होगी। यानी टिकट की दौड़ और चुनावी रणनीति से पहले यह तय होगा कि किस वार्ड में कौन चुनाव लड़ सकता है और किसकी राजनीतिक जमीन बदल जाएगी। जयपुर जिले के शहरी निकायों में इस बार करीब 28 लाख मतदाता अपने प्रतिनिधि को चुनेंगे। एक जयपुर नगर निगम, दो नगर परिषद और 16 नगरपालिकाओं में कुल 690 वार्ड हैं। इनमें जयपुर नगर निगम में 150 वार्ड भी शामिल हैं। जयपुर नगर निगम 150 वार्डों में करीब 24.18 लाख मतदाता हैं और मतदान के लिए 2205 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यानी जिले के कुल शहरी वोट बैंक का सबसे बड़ा हिस्सा जयपुर निगम के पास है। खास बात यह है कि जयपुर में पिछली बार दो नगर निगम हैरिटेज और ग्रेटर थे। हैरिटेज में 100 और ग्रेटर में 150 पार्षद चुने गए थे। अब दोनों निगमों के विलय और परिसीमन के बाद एक जयपुर नगर निगम और 150 वार्ड किए गए हैं। नगर निगम:::::::::::::::::कुल वार्ड::::::::::::::::पोलिंग स्टेशन::::::::मतदाता जयपुर नगर निगम::::::150:::::::::::::::::::::::2205:::::::::::::::::::::::24,18,272 नगर परिषद:::::::::::::::::कुल वार্ড::::::::::::::::::::पोलिंग स्टेशन::::::::::::::मतदाता शाहपुरा नगर परिषद::::::::55:::::::::::::::::::::::71:::::::::::::::::::::::63,595 चौमूं नगर परिषद::::::45:::::::::::::::::::::::52:::::::::::::::::::::::52,212 कुल:::::::::::::::::::::::::::::::100:::::::::::::::::::::::123:::::::::::::::::::::::1,15,807 नगर पालिका:::::::::::::::::कुल वार्ड:::::::::::::::पोलिंग स्टेशन::::::::मतदाता बगरू::::::::::::::::::::::::::::::35:::::::::::::::::::::::35:::::::::::::::::::::::21,604 बस्सी:::::::::::::::::::::::::::::35:::::::::::::::::::::::35:::::::::::::::::::::::20,409 चाकसू:::::::::::::::::::::::::::::35:::::::::::::::::::::::36:::::::::::::::::::::::28,064 dूदू:::::::::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::14,619 जमवारामगढ:::::::::::::35:::::::::::::::::::::::35:::::::::::::::::::::::19,594 जोबनेर:::::::::::::::::::::::::::::20:::::::::::::::::::::::20:::::::::::::::::::::::8,752 कालाडेरा:::::::::::::::::::::::::::::20:::::::::::::::::::::::20:::::::::::::::::::::::10,540 कानोता::::::::::::::::::::::::::::::::20:::::::::::::::::::::::20:::::::::::::::::::::::9,212 खैजरोली:::::::::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::14,990 किशनगढ-रेनवाल:::::::::::::35:::::::::::::::::::::::35:::::::::::::::::::::::23502 मनोहरपुर:::::::::::::::::::::::::::::35:::::::::::::::::::::::35:::::::::::::::::::::::19989 नरायना:::::::::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::12,795 फागी:::::::::::::::::::::::::::::20:::::::::::::::::::::::20:::::::::::::::::::::::11,676 फुलेरा:::::::::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::18,702 सांभर:::::::::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::17,422 वाटिका:::::::::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::25:::::::::::::::::::::::14,574 कुल:::::::::::::::::::::::::::::::::440::::::::::::::::::::::441:::::::::::::::::::::::2,66,444 वीओ-2-जयपुर नगर निगम का पिछला चुनाव नवंबर 2020 में हुआ था। बोर्ड का कार्यकाल नवंबर 2025 में समाप्त हो चुका है। ऐसे में करीब नौ महीने से निगम चुने हुए बोर्ड के बिना चल रहा है। अब नई लॉटरी और चुनावी प्रक्रिया के साथ शहर में फिर राजनीतिक हलचल तेज होगी....जिले की दो नगर परिषदों में 100 वार्ड की तस्वीर सामने आती है....चौमूं में 45 और शाहपुरा में 55 वार्ड हैं। दोनों परिषदों में कुल 1.15 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे...शाहपुरा में 71 और चौमूं में 52 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। वहीं जयपुर जिले की 16 नगरपालिकाओं में कुल 440 वार्ड हैं। इन वार्डों के लिए 441 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं और करीब 2.66 लाख मतदाता अपने पार्षद चुनेंगे। इनमें बगरू, बस्सी और चाकसू में 35-35 वार्ड हैं। जमवारामगढ़, किशनगढ़-रेनवाल और मनोहरपुर में भी 35-35 वार्ड हैं। सबसे कम 20 वार्ड वाली नगरपालिकाओं में जोबनेर, कालाडेरा, कानोता और फागी शामिल हैं। बहरहाल, निकाय चुनाव का काउंटडाउन के साथ चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही नेताओं की किस्मत का फैसला होने वाला है...किसका वार्ड खुलेगा और किसका पत्ता कटेगा...कहां पुराने पार्षद फिर मैदान में दिखेंगे और कहां नए चेहरों को मौका मिलेगा...13 अगस्त को निकाय प्रमुखों की लॉटरी निकलेगी... इसके बाद वार्डों के आरक्षण की तस्वीर साफ होगी....0
0
Report
निम्बाहेड़ा में अखंड भारत संकल्प रैली और धर्मसभा की तैयारी तेज
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - अखंड भारत संकल्प रैली को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। 13 अगस्त को साधु-संतों के नेतृत्व में शहर में भव्य रैली निकाली जाएगी। रैली कृषि उपज मंडी परिसर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंडी पहुंचेगी। इसके बाद धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। धर्मसभा में हैदराबाद के विधायक एवं हिंदूवादी नेता टी. राजा सिंह मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे, जबकि बड़ीसादड़ी के सुदर्शन आचार्य जी महाराज का आशीर्वचन होगा। आयोजन को लेकर अखंड भारत संकल्प समिति के कार्यकर्ता पिछले करीब दो माह से तैयारियों में जुटे हैं। समिति की ओर से गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क किया जा रहा है और लोगों को आयोजन से जोड़ा जा रहा है। रैली एवं धर्मसभा को लेकर हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में सावन शिवरात्रि पर महाकाल के दरबार में भक्तों का सैलाब
Ujjain, Madhya Pradesh:सावन शिवरात्रि पर महाकाल के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब | next Monday नाग पंचमी का महापर्व उज्जैन में आज सावन शिवरात्रि के अवसर पर बाबा महाकाल के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों की तादाद में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन-अर्चन के लिए उज्जैन पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, आने वाला सोमवार उज्जैन के लिए बेहद खास होने वाला है। सोमवार के दिन नाग पंचमी का महापर्व मनाया जाएगा और इसी दिन बाबा महाकाल अपने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। नाग पंचमी और सोमवार का यह संयोग महाकाल भक्तों के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है।0
0
Report
दिल्ली संसद में NDA विरोध के बीच राहुल गांधी पर संजय सेठ का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SANJAY SETH (UNION MINISTER) ON NDA PROTEST AGAINST OPPOSITION IN PARLIAMENT / AMIT SHAH'S STATEMENT ON DELHI PROTEST CRACKDOWN / OPPOSITION'S DEMAND FOR DISCUSSION ON JHARKHAND STUDENT PROTESTS दिल्ली: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ कहते हैं, "राहुल गांधी सदन में चर्चा नहीं करना चाहते। वे कल हुई पुलिस की बर्बरता के बारे में भी बात नहीं करना चाहते। क्या राहुल गांधी को बच्चों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है? क्या वे इस पर बोलेंगे? वे इस पर नहीं बोलेंगे क्योंकि वे उस सिस्टम (झारखंड सरकार) का हिस्सा हैं। जनता आपकी हर हरकत देख रही है..."0
0
Report
मुम्बई के नाला सोपारा क्षेत्र में भारी बारिश से जलजमाव
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARSHTRA): HEAVY RAINFALL CAUSES WATERLOGGING IN NALA SOPARA AREA0
0
Report
Advertisement
