475661
दतिया में जन्माष्टमी पर धूमधाम, डॉ. मिश्रा द्वारा की गई CM मोहन यादव की तारीफ
Datia, Madhya Pradesh:दतिया में जन्माष्टमी उत्साह से मनाई गई। शासकीय स्कूलों में बच्चों ने कृष्ण रूप धारण कर प्रस्तुतियाँ दीं। यादव समाज ने बड़े गोविंद मंदिर से चल समारोह निकाला। मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जगह-जगह उत्साह से जन्माष्टमी मनाने की प्रेरणा CM यादव ने दी है। डॉ. मिश्रा ने कृष्ण पुराण के अध्ययन से जीवन की कठिनाइयों से बचने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
थानागाजी में जमीनी विवाद पर ट्रैक्टर चालक बंधक, तीन घंटे मारपीट; चार गिरफ्तार
Thanagazi, Rajasthan:थानागाजी में जमीनी विवाद को लेकर एक ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाने का मामला सामने आया है। थानागाजी थाना क्षेत्र के जोधावास गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे के भीतर पीड़ित को आरोपियों के चंगुल से मुक्त करा लिया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, जोधावास गांव निवासी जगदीश का अपने ही परिवार के दूसरे पक्ष के लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि जगदीश खेत में ट्रैक्टर से जुताई करने के बाद वापस घर लौटने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान परिवार के दूसरे पक्ष के महेश शर्मा, रोहिताश, मुकेश, बाबूलाल सहित अन्य लोगों ने उसे ट्रैक्टर से नीचे उतार लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने करीब तीन घंटे तक उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी महावीर सिंह और पुलिस उपाधीक्षक इंदु लोधी के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में पीड़ित को आरोपियों के कब्जे से मुक्त करा लिया। पुलिस ने बंधक बनाने और मारपीट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर में पेश किया। थाना अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी अन्य प्रकरण दर्ज हैं। ऐसे में उनके आपराधिक रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।0
0
Report
झालावाड़ में देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ी, 12 देहदान हो चुके
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के धानमंडी रोड निवासी भंवरलाल पटवा के निधन के बाद परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनका पार्थिव शरीर झालावाड़ मेडिकल कॉलेज को देहदान कर दिया। खास बात यह है कि पटवा ने अपनी पत्नी के साथ जीवित रहते ही देहदान का संकल्प पत्र भरा था। उनका पार्थिव शरीर अब झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के अध्ययन और शोध में काम आएगा। झालावाड़ जिले में देहदान को लेकर जागरूकता भी लगातार बढ़ रही है। पिछले 15 दिनों में तीन परिवारों ने उनके दिवंगत परिजनों का देहदान किया है। जिले से अब तक कुल 12 देहदान झालावाड़ मेडिकल कॉलेज को हो चुके हैं और लगभग 150 लोग देहदान का संकल्प ले चुके हैं। देहदान से मेडिकल विद्यार्थियों को मानव शरीर की वास्तविक संरचना, विभिन्न अंगों और उनकी कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। इससे भविष्य में कुशल चिकित्सक तैयार करने में भी मदद मिलेगी। गौरतलब है कि झालावाड़ में देहदान के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। पिछले 15 दिनों में तीन देहदान होना इस जागरूकता का प्रमाण है। जिले में अब तक 12 लोग मृत्यु के बाद देहदान कर चुके हैं, जबकि लगभग 150 लोग इसके लिए संकल्प पत्र भर चुके हैं।0
0
Report
ED ने शराब घोटाने मामले में चैतन्य बघेल की संपत्ति और प्लॉट कब्जे में लिए
Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के करीब 3000 करोड़ के शराब घोटाले को लेकर ईडी ने कल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल की 61 करोड़ रुपए की संपत्ति को अपने कब्जे में लिया था। इसके अनुसार कुम्हारी के विट्ठल ग्रीन कॉलोनी में कुल 385 प्लॉट हैं, जिनमें से 30 पहले बिक चुके हैं; शेष 355 प्लॉट ईडी ने कब्जे में ले लिए हैं। यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है और ईडी का आरोप है कि शराब घोटाले से अर्जित अवैध रकम संपत्तियां खरीदने में उपयोग हुई। इसी सिलसिले में विट्ठल कॉलोनी की संपत्तियों पर ईडी ने कब्जे की कार्यवाही की है। इस पूरे मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कल पेशी है, कोर्ट में ईडी के वकील खड़े नहीं हो रहे, इसलिए संपत्ति जप्त की जा रही है; संपत्ति कब से जप्त है, इसे आज करने का उद्देश्य समझ से परे है।0
0
Report
Advertisement
जनजातीय गौरव दिवस पर भारी भीड़, पंडाल और बाहर मौजूद लाखों लोगों की गिनती दर्शाती स्थिति
Raipur, Chhattisgarh:जनजातीय गौरव दिवस पर भारी संख्या में भीड़ जुटी... पंडाल खचाखच भरा हुआ था और बाहर भी हजारों की संख्या में लोग खड़े थे0
0
Report
अंकिता भंडारी हत्याकांड: पिता के दावों से फिर उठा नया विवाद
Haridwar, Uttarakhand:अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर विवादित बयानों को लेकर चर्चा में आ गया है। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने प्रेस वार्ता कर कहा कि घटना को पांच साल बीत जाने के बाद भी समाज के सामने पूरी हकीकत आना बाकी है। इस दौरान उनके साथ मौजूद वकील अनुज पुंडीर ने भी मामले को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि हत्याकांड में तीन लोग जेल में बंद हैं, इसके बावजूद उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान वकील ने अंकिता भंडारी के निजी जीवन को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो सकता है। गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड का बेहद संवेदनशील मामला है और इसमें न्याय की मांग को लेकर समय-समय पर विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं।0
0
Report
लौकही थाना पुलिस ने दो पिस्तौल 19 कारतूस के साथ एक आर्म्स तस्कर को गिरफ्तार किया है।
Madhubani, Bihar:ARMS,MADHUBANI,LAUKAHI, BINDU BHUSHAN THAKUR,. मधुबनी में तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लौकही थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।दो पिस्तौल 19 कारतूस के साथ एक हथियार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गुप्त सूचना पर लौकही थाना ने हिरपट्टी गांव स्थित अनिल पासवान के घर की छापेमारी।गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से दो पिस्तौल ,मैगजीन और 19 जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने घर मे मौजूद युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति से हथियारों की खरीद-बिक्री के नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।थानाध्यक्ष गौरव कुमार की टीम ने छापामारी के क्रम में घर के अंदर बेड के गद्दे के नीचे से दो पिस्तौल, दो मैगजीन,उन्नीस जिंदा कारतूस और कारतूस का पट्टा बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई से नेपाल बॉर्डर इलाके में अवैध कारोबारियों सहित मादक पदार्थ तस्कर और हथियार तस्करों में हड़कम्प मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है।0
0
Report
Advertisement
बैतूल में बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी गौरव दिवस में नेताओं ने नृत्य दिखाया
Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल में जनजातीय गौरव दिवस का जश्न उस वक्त और खास हो गया,जब आदिवासी लोकगीतों की धुन पर कलेक्टर और जनप्रतिनिधि भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। मौका था भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का,जहां पूरा शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। जनजातीय लोकगीतों की मधुर धुन और पारंपरिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक भी झूम उठे। कार्यक्रम में विधायक महेंद्र सिंह चौहान, विधायक गंगा उईके,जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार और कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि कलाकारों के साथ कदम से कदम मिलाकर थिरकते नजर आए। जनप्रतिनिधियों की इस सहभागिता ने कलाकारों का उत्साह दोगुना कर दिया। वहीं घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उईके ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित समारोह में जनजातीय समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और युवाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जनजातीय समाज के कल्याण और उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। कुल मिलाकर समारोह में सम्मान, संस्कृति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। जनजातीय गौरव दिवस पर लोककला और परंपराओं की इस शानदार झलक ने समारोह को यादگار बना दिया। बाइट -1- गंगा उइके,विधायक घोड़ाडोंगरी बाइट -2- डॉ सौरभ संजय सोनवाने,कलेक्टर बैतूल0
0
Report
दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में GRAP-3 के तहत प्रदुषण रोकथाम तेज, 4 एफआईआर
Jhajjar, Haryana:दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में बढ़ते प्रदूषण पर प्रशासन सख्त, रात के अंधेरे में अवैध रूप से मांडौठी गांव में जलाया गया प्लास्टिक कबाड़, 4 लोगों के खिलाफ आसौदा थाने में दर्ज की गई एफआईआर। राजधानी दिल्ली के एनसीआर क्षेत्र में GRAP-3 की पाबंदियां लागू हैं। बहादुरगढ़ में 306 दर्ज किया गया आज का एक्यूआई लेवल, लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी, आंखों में भी हो रही जलन। हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने प्रदूषण फैलाने वालों पर कस रहा शिकंजा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक महीने में 4 एफआईआर दर्ज। खुले में कचरा और प्लास्टिक जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध। धूल पर नियंत्रण के लिए 8 ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रिंकलर सिस्टम तैनात। बहादुरगढ़ और झज्जर में एक-एक एंटी स्मॉग गन लगाई गई है। निर्माण एवं तोड़फोड़ गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध, जरूरी राष्ट्रीय परियोजनाओं को छूट। NHAI और PWD को सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव करने के निर्देश। बहादुरगढ़, झज्जर और बेरी नगर निकायों को कूड़ा जलाने व अवैध डंपिंग पर तत्काल कार्रवाई के आदेश।0
0
Report
लोहरदगा में बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर 26वें राज्य स्थापना दिवस का माल्यार्पण
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के मौके पर लोहरदगा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। डीसी संदीप कुमार मीना एसपी सादिक अनवर रिजवी सहित तमाम जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय परिसर में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वही विभिन्न राजनीतिक दलों ने शंख मोड़ स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही अंग्रेज और दमनकारी नीतियों के विरुद्ध बिरसा मुंडा के किए गए उलगुलान को याद किया गया। प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ साथ बड़ी तादाद में आमजनों ने भी पहुंचकर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके अलावे राज्य स्थापना दिवस के मौके पर विभिन्न संगठनों ने अपने स्तर से कार्यक्रम का आयोजन किया।0
0
Report
Advertisement
छठ पूजा के लिए साहिबगंज के घाटों में प्रकाश और सफाई का जबरदस्त आयोजन
Sahibganj, Jharkhand:आस्था के महापर्व छठ पर साहिबगंज दुल्हन की तरह सज गया है. गंगा घाटों पर सफाई की गई है. घाटों पर चेंजीन रूम बनाया गया है. जनता घाट और महादेवगंज में भगवान सूर्य मंदिर को पूरी तरह सजाया गया है. पूजा समिति द्वारा सभी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. सभी घाटों और सड़कों पर लाइट की पूरी व्यवस्था है. पूरा शहर छठ के आस्था में डूब गया है.0
0
Report
42 घंटे बाद ASI चंद्रमोहन सिंह की पहचान, परिजनों ने डीएनए जांच की मांग
Darbhanga, Bihar:स्लग-42 घंटे बाद डीएमसीएच पहुंचे परिजन, हाथ पर बने ‘क्रांति सिंह’ टैटू से की एएसआई के शव की पहचान चेहरा पहचानने की स्थिति में नहीं था शव, परिजनों ने डीएनए जांच की भी रखी मांग; मधुबनी एसएसपी और बाबूबरही थानेदार पर लगाए गंभीर आरोप, सीबीआई जांच की मांग मधुबनी के ऐतिहासिक राजा बलिराजगढ़ किला के पास झाड़ियों में मिले एएसआई चंद्रमोहन सिंह के शव की पहचान करीब 42 घंटे बाद उनके परिजनों ने की है। शनिवार को परिजन दरभंगा डीएमसीएच पहुंचे, जहां मृतक के हाथ पर लिखे ‘क्रांति’ शब्द के आधार पर शव की पहचान की गई। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि चेहरे से पहचान करना संभव नहीं हो सका। मृतक बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के चिलहरी गांव के रहने वाले थे और मधुबनी के बाबूबरही थाना क्षेत्र स्थित बलिराजगढ़ में एएसआई के पद पर प्रतिनियुक्त थे। शव की पहचान के बाद परिजनों ने डीएनए जांच कराने की मांग की। इसके बाद तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने वीडियोग्राफी के बीच विशेष पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव लेकर बक्सर रवाना हो गए। मृतक के भाई बलवीर राय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे उन्हें फोन के माध्यम से घटना की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि दाह संस्कार के बाद परिवार के लोग इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे。 वहीं, मृतक के भाई ने मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार और बाबूबरही थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है。 आपको बता दें कि गुरुवार की शाम करीब आठ बजे राजा बलिराजगढ़ किला की दक्षिणी चहारदीवारी से सटी झाड़ी में स्थानीय लोगों ने शव देखा था। मौके से पुलिस ने बैग, लैपटॉप, आधार कार्ड, पैन कार्ड, कपड़े और एएसआई की सरकारी पिस्टल भी बरामद की थी。 डीएमसीएच पोस्टमार्टम परिसर में बाबूबरही थानाध्यक्ष राहुल कुमार और बेंता थानाध्यक्ष विनय मिश्र पुलिस बल के साथ मौजूद रहे。 हालांकि, सबसे बड़ा सवाल अब भी बरकरार है कि आखिर एएसआई चंद्रमोहन सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उनका शव किला परिसर के पास झाड़ी में कैसे पहुंचा? फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस अनुसंधान के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।0
0
Report
लेहरा स्टेशन कस्बे में छठ पूजा को लेकर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा को लेकर घाटों का हुआ निरीक्षण
Bargahpur, Uttar Pradesh:*महराजगंज / बृजमनगंज।* जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहरा स्टेशन कस्बे में छठ महापर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। आज रविवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे बृजमनगंज पुलिस द्वारा लेहरा स्टेशन कस्बे में स्थित श्री राम जानकी मंदिर के समीप पोखरी में बने छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपनिरीक्षक गौरव कुमार आर्य, कांस्टेबल अर्जुन कुमार सहित बरगाहपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृज बिहारी यादव, श्याम बिहारी यादव सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने एक-एक घाट पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर घाटों पर व्यवस्था देखी। घाटों पर आने-जाने के रास्ते, पानी की गहराई, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने घाटों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बताते चलें कि लेहरा स्टेशन कस्बा क्षेत्र में छठ पूजा का विशेष महत्व है। यहां श्री राम जानकी मंदिर के समीप स्थित पोखरी पर हर साल बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु छठ पूजा के लिए पहुंचते हैं। संध्या अर्घ्य और प्रातः अर्घ्य के समय घाटों पर भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृज बिहारी यादव ने बताया कि घाटों की साफ-सफाई और सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। घाटों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि रात के समय श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे घाटों पर शांति और व्यवस्था बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। छठ पूजा के दौरान घाटों पर पुलिस बल की तैनाती भी रहेगी। निरीक्षण के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस सक्रियता की सराहना की। लोगों का कहना है कि समय रहते निरीक्षण होने से छठ पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न होगा।0
0
Report
Advertisement
युवाओं में CM योगी का जबरदस्त क्रेज, मंच पर सेल्फी से उत्साह बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:टैबलेट वितरण कार्यक्रम में दिखा युवाओं में सीएम योगी का जबरदस्त क्रेज युवाओं के बीच से मंच तक पहुंचे सीएम योगी, नारों और युवाओं की तालियों से गूंज उठा कार्यक्रम स्थल अपने बीच सीएम योगी को देख युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह कार्यक्रम के बाद सीएम योगी ने युवाओं के साथ ली सेल्फी, युवाओं पर दिखाया स्नेह युवाओं के बीच पहुंचे सीएम योगी, तो जोश और उत्साह से सराबोर हुआ पूरा प्रेरणा स्थल युवाओं में दिखा योगी के प्रति उत्साह, सीएम ने भी सेल्फी लेकर बढ़ाया युवाओं का उत्साह0
0
Report
आगरा दलित सम्मेलन में बौद्ध वंदना के दौरान नदवी बैठने से राजनीतिक चर्चा तेज
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में समाजवादी पार्टी के विशाल दलित सम्मेलन के दौरान एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है। दरअसल सम्मेलन में बौद्ध वंदना के दौरान मंच पर मौजूद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रोफेसर रामगोपाल यादव समेत तमाम नेता सम्मान में खड़े हो गए, लेकिन रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी अपनी जगह पर बैठे रहे। बौद्ध वंदना के दौरान सांसद के खड़े नहीं होने का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर जब मंच पर मौजूद सभी नेता खड़े हुए तो सांसद मोहिबुल्लाह नदवी क्यों बैठे रहे, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। वीओ दरअसल आगरा के GIC मैदान में समाजवादी पार्टी की ओर से विशाल दलित सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान बौद्ध वंदना का आयोजन किया गया। जैसे ही बौद्ध वंदना शुरू हुई, मंच पर मौजूद अखिलेश यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव और समाजवादी पार्टी के अन्य नेता सम्मान में खड़े हो गए। लेकिन इसी दौरान रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी अपनी जगह पर बैठे नजर आए। मंच पर मौजूद बाकी नेताओं के खड़े होने के बावजूद सांसद का बैठे रहना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। खास बात यह है कि जिस सम्मेलन के जरिए समाजवादी पार्टी दलित समाज के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का संदेश देना चाहती थी, उसी सम्मेलन में बौद्ध वंदना के दौरान सामने आए इस घटनाक्रम ने नया सवाल खड़ा कर दिया है0
0
Report
झज्जर के किसानों ने बढ़े मुआवजे और रिव्यू पिटीशन वापस लेने की मांग की
Jhajjar, Haryana:अधिग्रहित जमीन के बढ़े हुए मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने झज्जर में पंचायत कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। किसानों ने मांग की कि उन्हें निचली अदालत के फैसले के अनुसार बढ़ा हुआ मुआवजा बिना किसी देरी के दिया जाए। साथ ही किसानों ने हरियाणा सरकार से हाई कोर्ट में दायर रिव्यू पिटीशन को वापस लेने की मांग भी उठाई। कांग्रेस के शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल के दौरान सेक्टर-10 विकसित करने के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया था। अधिग्रहण के मुआवजे को बढ़ाने को लेकर किसानों ने अदालत का रुख किया था, जिसके बाद निचली अदालत की ओर से किसानों के पक्ष में फैसला सुनाया जा चुका है। किसानों का आरोप है कि निचली अदालत के फैसले के खिलाफ हरियाणा सरकार की ओर से हाई कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर की गई है। किसानों ने सरकार से मांग की कि इस याचिका को वापस लेकर अदालत के फैसले के मुताबिक बढ़ा हुआ मुआवजा किसानों को जल्द उपलब्ध कराया जाए। पंचायत में किसानों ने कहा कि काफी संख्या में किसान बढ़ा हुआ मुआवजा पहले ही प्राप्त कर चुके हैं, जबकि शेष किसानों को मुआवजा देने में कथित तौर पर आनाकानी की जा रही है। किसानों ने कहा कि सभी प्रभावित किसानों को समान रूप से उनका हक मिलना चाहिए और मुआवजा देने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। किसानों ने निर्णय लिया कि सोमवार को अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त को मुख्यमंत्री एवं सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।0
0
Report
Advertisement
