475661
ग्राम महुवा में नाबालिग लड़की ने अज्ञात कारणों के चलते अपनी जान लेने का किया प्रयास
Datia, Madhya Pradesh:दतिया नगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुवा में एक नाबालिग लड़की ने अज्ञात कारणों के चलते अपनी जान लेने का प्रयास किया। जिसे नाबालिग लड़की की हालत गंभीर होने पर परिजनों के द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल दतिया में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक की शव का सोमवार दोपहर जिला अस्पताल दतिया में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौप कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ - कार्तिक गंगा मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में गंगा के पावन तट पर कार्तिक मेले का भव्य आयोजन हुआ। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से आए करीब 35 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा अर्चना कर दीपदान किया। पूरे घाट पर दीपों की रोशनी से ऐसा नज़ारा बना, जैसे गंगा मैया खुद जगमगा उठी हों। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा-अर्चना की और अपने पूर्वजों को याद किया। महाभारत काल से ही इस पर्व की परंपरा चली आ रही है। महाभारत के युद्ध में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए किए गए दीपदान से ही ये पर्व शुरू हुआ था। आज भी लोग अपने दिवंगत परिजनों के लिए यहाँ दीपदान करते हैं। बताया जाता है चौदस का दिन बहुत खास होता है। मान्यता है कि इस दिन दीपदान करने से भटकती आत्माओं को शांति मिलती है और उन्हें सही स्थान प्राप्त होता है। श्रद्धा, भक्ति और परंपरा के इस संगम ने कार्तिक गंगा मेले को एक बार फिर से यादगार बना दिया। वहीं इस बार हापुड़ के गंगा कार्तिक मेले को अमरोहा के तिगरी मेले से जोड़ने वाला पीपा पुल भी श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं हापुड़ पुलिस प्रशासन ने मेले में आए लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था देने का भी भरकस प्रयास किया हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से लोगों को जाम की समस्या से गुजरना पड़ा, आस्था के इस मेले में यूपी उत्तराखंड दिल्ली हरियाणा सहित कई राज्यों से करीब 35 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा कार्तिक मेले में आस्था की डुबकी लगाई0
0
Report
बलिया में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा नदी में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में कार्तिक पुर्णिमा के अवसर पर गंगा नदी में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा आरती के बाद देर रात से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवरामपुर घाट साहित अलग-अलग घाटों पर पहुंचने लगे। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से घाटों पर विशेष व्यवस्था का इंतज़ाम भी किया गया है। जल पुलिस के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं कार्तिक पुर्णिमा में स्नान करने आये श्रद्धालुओं का कहना है की कार्तिक पुर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है और स्नान करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन से ही बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले की शुरुआत भी हो जाती है।0
0
Report
कोरबा में गुस्साए हाथी का कहर: भगाने गए ग्रामीणों पर हमला, सूंड और पैरों से ट्रैक्टर किया क्षतिग्रस्
Korba, Chhattisgarh:कोरबा वनमंडल के कुदमुरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जिल्गा में 11 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर पर सवार होकर शोर मचाते हुए हाथियों को जंगल से खदेड़ने का प्रयास किया। इससे भड़के एक हाथी ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन गुस्साए हाथी ने ट्रैक्टर के इंजन को सूंड से पकड़ा और पैरों से कुचलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। Angry Elephant Attacks Villagers Trying to Chase Herd in Korba, Damages Tractor0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर सड़क हादसे में चार की मौत। 6 घायल।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली के खंभारखेड़ा चीनी मिल के पास धुंध और कोहरे के चलते देर रात हुए सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि मारुति वैन में सवार अन्य आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वैन में सवार लोग पढुवा और निघासन और खीरी जिले के आस पास के थाना इलाको के रहने वाले थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। हादसा इतना वीभत्स की वैन चरमरा गई। पुलिस ने बताया कि ट्रक निघासन से लखीमपुर की तरफ आ रहा था जबकि मारुति वैन लखीमपुर से निघासन की तरफ जा रही थी और दोनों खंभारखेड़ा के पास आमने-सामने टकरा गए । मामले में पुलिस ने ट्रक तो बरामद कर लिया है लेकिन ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद फरार होने में कामयाब हो गया है । जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है ।0
0
Report
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
Khandwari, Uttar Pradesh:चहनिया,कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं मां भागीरथी गंगा तट पर मंगलवार को गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का भारी भीड़ उमड़ पड़ा। क्षेत्रीय व दुर दराज से भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा के आंचल में आस्था की डुबकी लगायी । वहीं मंदिरों में पूजा अर्चना कर भिक्षुओं को दान दक्षिणा दिया। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल अपने गंगा सेवको के साथ लोगो की सहायता करते रहे । सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का बहुत महत्व है। इसी दिन देव दीपावली मनाई जाती है। आज के दिन गंगा में स्नान दान और भगवान विष्णु मां लक्ष्मी विशेष पूजा की जाती है । इससे सुख और सौभाग्य कि प्राप्ति होती है। इन सभी परम्पराओ का निर्वहन करते हुए बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं मां भागीरथी गंगा तट पर भारी संख्या में क्षेत्रीय व दुर दराज से पहुंचे हजारों श्रृद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगायी । स्नान का सिलसिला भोर से ही शुरू हो गया।0
0
Report
रायबरेली में पकड़ी गई नकली पनीर फैक्ट्री, कपड़े मे सफेदी लाने वाले टीनोपाल का कर रहे थे इस्तेमाल
Raebareli, Uttar Pradesh:पनीर बनाने की फैक्ट्री पकड़ी fsda ने कपडे में सफेदी लाने वाले केमिकल टीनोपाल का इस्तेमाल किया जा रहा था पनीर निर्माण मे खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह की छापेमारी मे सामने आई नकली पनीर फैक्ट्री ज़िले के अघौरा इलाके मे चल रही थी नकली पनीर फैक्ट्री वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि चल रही थी नकली पनीर फैक्ट्री अन्य जानकारी देने के नाम पर सहायक आयुक्त ने साधी चुप्पी0
0
Report
Advertisement
शादी से पहले मुरादाबाद के एक दूल्हे की अनोखी अपील सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद। शादी से पहले मुरादाबाद के एक दूल्हे की अनोखी अपील सोशल मीडिया पर चर्चा में है। महानगर की इंदिरा कॉलोनी निवासी जितेंद्र अग्रवाल के बेटे अनमोल अग्रवाल की 25 नवंबर को शादी होने जा रही है। हल्दी की रस्म के बाद अनमोल ने एक वीडियो जारी कर मेहमानों और लोगों से तीन संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से एक-एक पौधा लगाने की अपील की। इसके साथ ही 2027 में योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने और भाजपा विधायक रितेश गुप्ता को टिकट मिलने पर फिर से विधायक बनाने की अपील की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
मैनपुरी-महर्षि मार्कण्डेय ऋषि मेले को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी जनपद मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्रांतर्गत ग्राम विधूना में आयोजित महर्षि मार्कण्डेय ऋषि मेले में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है,मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने मेला स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है।0
0
Report
दलित युवती ने मुस्लिम भट्ठा संचालक और उसके परिवार के लोगों पर लगाए दुष्कर्म व छेड़छाड़ के आरोप
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद। दलित युवती ने मुस्लिम भट्ठा संचालक और उसके परिवार के लोगों पर लगाए दुष्कर्म व छेड़छाड़ के आरोप, मामले में आया नया मोड़। मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के उत्तमपुर बहलोलपुर स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाली दलित युवती ने मुस्लिम भट्ठा संचालक और उसके परिवार के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इस मामले में नया पक्ष सामने आया है। भट्ठा स्वामी ने खुद को निर्दोष बताते हुए युवती के आरोपों को निराधार बताया है। वहीं, युवती की मां और पिता ने भी बेटी द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है। युवती की मां का आरोप है कि उनकी बेटी और दामाद कुछ लोगों के साथ मिलकर भट्ठा स्वामी को फंसाना चाहते हैं। वहीं, युवती के पिता का कहना है कि घटना वाले दिन वह भी भट्ठे पर मौजूद थे और उनके सामने ऐसी कोई घटना नहीं हुई। फिलहाल मामले में दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। आरोपों की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।0
0
Report
Advertisement
दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर के सुमेरा तालाब पर किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई वह मौजूद किसी के द्वारा उसका वीडियो बना लिया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सवेरा तालाब नामदेव मंदिर के पास का मामला0
0
Report
खबर चलने के बाद PWD के जिम्मेदारों की नींद टूटी, स्टेट हाईवे की क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत हुई
Farrukhabad, Bijadhar Pur/Bijadhar Pur Central J, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के अमृतपुर तहसील क्षेत्र में फर्रुखाबाद बदायूं स्टेट हाईवे पर चित्रकूट डिप के पास पुलिया धंस गई थी, जिसको PWD ने दीपावली से पहले खाना पूर्ति करते हुए डामर की सड़क पर मिट्टी डाल कर मरम्मत की थी।जब चैनल ने खबर को प्रमुखता से चलाया तो जिम्मेदारों की नींद टूटी और मामले पर संज्ञान लिया गया है। अब खंड लोक निर्माण विभाग के द्वारा क्षतिग्रस्त पुलिया को सड़क की डामर से पेच वर्क कर मरम्मत की गई,लेकिन अपनी लापरवाह हरकतों को फिर से प्रदर्शित करते हुए पुलिया की सुरक्षा दीवार को ठीक करने की जहमत अभी तक नहीं उठाई गई है, क्योंकि पुलिया की पश्चिमी हिस्से की सुरक्षा दीवार टूट कर खड्ड में पड़ी हुई है और आस पास बड़ी झाड़ियां होने से संकेतक भी नहीं दिखाई देते है।0
0
Report
पति-पत्नी के विवाद में बीच बचाव करने आए पड़ोसी की हत्या के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
Lalitpur, Uttar Pradesh:अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि हरिराम रजक और उनकी पत्नी के मध्य आपसी विवाद था जिसकी सूचना पीआरबी को प्राप्त हुई थी इसी बीच में दुर्गा प्रसाद रजक उनके पड़ोसी उनको बचाने के लिए आए तो इसी बीच किसी भारी चीज से उनके सिर में चोट लगने के कारण वह घायल हो गए जिनको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी की तलाश की जा रही है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
घरेलू वाद विवाद के दौरान पत्नी के साथ की जा रही मारपीट के बचाव में आए पड़ोसी की हत्या
Lalitpur, Uttar Pradesh:मुहल्ला तालाबपुरा में हुए दंपति के घरेलू विवाद के दौरान की जा रही पत्नी की मारपीट के बचाव में आए पड़ोसी पर भी हैवान पति ने किया हमला दबंग के हमले में पड़ोसी के सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हालत में मेडिकल ले जाया गया मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी परीक्षण के दौरान घायल पड़ोसी को किया मृतक घोषित मोहल्ले में हुई हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिँह सीओ व कोतवाल सहित भारी पुलिस बल मौके पर जांच पड़ताल में जुटा, हत्या आरोपी मौके से हुआ रफू चक्कर पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मोहल्ला तालाबपुरा स्थित विदुआ कॉलोनी की घटना0
0
Report
अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति द्वारा व्यावसायिक सम्मेलन का आयोजन,,
Upani, Chhattisgarh:आज दिनांक 24 नवंबर,मंगलवार को समय प्रातः 10 बजे से संत श्री प्रियदर्शी राम जी एडिटोरियम, पंजरी प्लांट रायगढ़ में अखिल भारतीय अघरिया समाज द्वारा व्यवसायियों, उद्योगपतियों, उद्यमों, औद्योगिक नवयुवकों को व्यवसाय और उद्योग के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने, नए अवसरों की जानकारी प्रदान करने और समाज में आर्थिक आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना के लिए व्यावसायिक सम्मेलन-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रसंग में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का मार्गदर्शन प्रेरक उद्बोधन होगा,, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओ.पी. चौधरी वित्त, आवास, पर्यावरण एवं लैपटॉप मंत्री,अध्यक्षता उषा पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय अघरिया समाज अति विशिष्ट अतिथि रूप कुमारी चौधरी सांसद महासमुन्द एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा उमेश पटेल पूर्व मंत्री एवं विधायक, खरसिया रंजन पटेल मार्गदर्शक, अखिल भारतीय अघरिया समाज, ओडिशा त्रिलोचन पटेल पूर्व विधायक, सरायपाली डॉ. जवाहर नायक पूर्व विधायक, सरिया प्रकाश नायक पूर्व विधायक, रायगढ़ रामानुज पटेल पूर्व अध्यक्ष, अखिल भारतीय अघरिया समाज प्रेमशंकर पटेल पूर्व अध्यक्ष, अखिल भारतीय अघरिया समाज डॉ. देवेंद्र नायक बालाजी हॉस्पिटल, रायपुर जसवंता नायक केंद्रीय अध्यक्ष,ओडिशा प्रदेश। बालकराम पटेल पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग होंगे,,0
0
Report
मैनपुरी-करहल में आज भक्ति की महफिल सजेगी,गंगेश्वर गार्डन में 9 वां खाटू श्याम महोत्सव आयोजित होगा।
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल 9 वां खाटू श्याम महोत्सव का आज गंगेश्वर गार्डन में शाम 6 बजे से होगा महोत्सव,5 भजन गायक देंगे प्रस्तुति,गूंजेगा गंगेश्वर गार्डन करहल कस्बे के गंगेश्वर गार्डन में आज 24 नवंबर को नौवें खाटू श्याम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा,शाम छह बजे से शुरू होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में भजन गायकों की प्रस्तुतियों से बाबा खाटू श्याम का गुणगान किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।0
0
Report
Advertisement
