icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
475110
Manoj GoswamiManoj GoswamiFollow14 Jul 2024, 04:10 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जींद के सरकारी स्कूल के रिकॉर्ड रूम पर चोरों ने ताला तोड़ा

G1GULSHAN 1Just now
Jhanj Kalan, Haryana:जींद में चोरों ने सरकारी स्कूल को बनाया निशाना, रिकॉर्ड रूम का ताला तोड़ जरूरी दस्तावेजों से की छेड़छाड़ दीपावली की छुट्टियां खत्म होते ही खुला स्कूल का राज! रिकॉर्ड रूम के टूटे मिले ताले, मचा हड़कंप रधाना के सरकारी स्कूल में चोरों की दस्तक, रिकॉर्ड रूम में घुसकर खंगाले जरूरी सरकारी कागजात जींद के रधाना गांव से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चोरों ने गांव के सरकारी स्कूल के रिकॉर्ड रूम को निशाना बनाया। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखे जरूरी सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की। दीपावली की छुट्टियां खत्म होने के बाद जब स्कूल स्टाफ पहुंचा तो रिकॉर्ड रूम के टूटे ताले देखकर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना गांव के सरपंच और पुलिस को दी गई। आखिर स्कूल के रिकॉर्ड रूम को किसने निशाना बनाया और सरकारी दस्तावेजों के साथ क्या छेड़छाड़ हुई? फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग को मामले से अवगत करवा दिया गया है। दरअसल, मामला जींद के रधाना गांव स्थित सरकारी स्कूल का है। दीपावली की छुट्टियों के बाद जब स्कूल खुला तो स्टाफ ने रिकॉर्ड रूम के ताले टूटे हुए पाए। इसके बाद जब अंदर जाकर देखा गया तो वहां रखे जरूरी कागजातों के साथ छेड़छाड़ किए जाने की बात सामने आई। स्कूल स्टाफ ने तुरंत इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी और पुलिस को भी मामले से अवगत करवाया। गौर करने वाली बात यह है कि गांव के इस सरकारी स्कूल में कोई नियमित सरकारी चौकीदार तैनात नहीं है। अस्थायी तौर पर गांव के ही एक युवक को चौकीदारी की जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल रिकॉर्ड रूम के ताले तोड़े जाने की सूचना पुलिस और शिक्षा विभाग को दे दी गई है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि स्कूल के रिकॉर्ड रूम में घुसने के पीछे क्या मंशा थी और किन दस्तावेजों को निशाना बनाया गया है।
0
0
Report

उमरिया चंदिया जंगल में पेड़ से लटके शव; मौत के कारणों की जाँच

Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से बंधा हुआ मिला है युवक के दोनों हाथ-पैर रस्सी से पेड़ से बंधे हुए थे घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अपराध कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र का है। जहां देर रात धौरखोह के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से बंधा हुआ मिला। युवक के दोनों हाथ और पैर रस्सी से पेड़ से बंधे मिले हैं,शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की,पुलिस ने मामले में अपराध कायम कर लिया है फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है,पुलिस युवक की पहचान करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसे पेड़ से बांधने के पीछे क्या वजह है।
0
0
Report
Advertisement

चित्रकूट के राजापुर में प्रेमी-प्रेमिका की शादी ग्रामीणों ने करवा दी, वीडियो वायरल

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के रगौली गांव में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया. बताया जा रहा है कि परिजनों ने दोनों की शादी ही करवा दी. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, पूरा मामला चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के रगौली गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार को एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था. इसी दौरान प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया इसके बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि परिजनों ने दोनों के रिश्ते को स्वीकार करते हुए उनकी शादी करवा दी. इस घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और शादी से जुड़ी पूरी परिस्थितियों की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
0
0
Report

बड़वानी के दशहरा मैदान में पाड़ों के दंगल, राम और जिओ ने जीती

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी में दीपावली की पड़वा पर दशहरा मैदान में पाड़ों का पारंपरिक दंगल हुआ। धनगर समाज की इस पुरानी परंपरा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। मुकाबले में राम और जिओ का टॉवर नाम के पाड़ों ने जीत दर्ज की। इससे पहले पशुओं की साज-सज्जा के साथ शोभायात्रा निकाली गई और पूजा-अर्चना की गई। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी दशहरा मैदान में पाड़ों के दंगल का आयोजन हुआ। पहले मुकाबले में राम नाम के पाड़े ने कंतारा को हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में जिओ का टॉवर नाम के पाड़े ने कंतारा को शिकस्त दी। दोनों मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में समाजजन और दर्शक मौजूद रहे। दंगल से पहले धनगर समाज के लोगों ने अपने पशुओं को सजाया और शोभायात्रा के रूप में मुख्य बाजार से दशहरा मैदान तक पहुंचे। भारुड मोहल्ले में पशुओं की पूजा की गई। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई। समाज में पाड़ों के दंगल की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। समाजजन इसे आपसी मेल-मिलाप और एकजुटता का अवसर मानते हैं
0
0
Report

पप्पू यादव ने पटना दीघा घाट पर छठ तैयारियों का जायजा लिया

Patna, Bihar:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आज पटना के दीघा घाट पहुंचकर छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पटना नगर निगम की ओर से की जा रही तैयारियों की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों, लाइटिंग, चेंजिंग रूम और साफ-सफाई समेत तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सांसद ने अधिकारियों से यह भी जाना कि छठ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए क्या-क्या इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा पप्पू यादव ने आज से शुरू होने जा रही पटना गंगा मेट्रो का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मेट्रो के अंदर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही व्हील रूम में बैठकर मेट्रो के संचालन और कंट्रोल सिस्टम को भी समझा। इस दौरान उन्होंने परिचालन से जुड़ी तकनीकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के द्वारका में दो गुटों के बीच हिंसक विवाद, कई घायल

New Delhi, Delhi:दिल्ली के द्वारका जिले के डाबरी थाना इलाके में 9 नवंबर की शाम दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में दोनों गुटों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को दीन दयाल अस्पताल और द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना को लेकर पुलिस से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

बलुआ गंगा पुल से गंगा नदी में युवक ने लगाई छलांग, पुलिस शव ढुणने में जुटी

Manoj KumarManoj KumarFollow13m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:*पिता के इकलौते पुत्र थे सुशील, पीछे छोड़ गए पत्नी, एक बेटा और बेटी बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पट्टी गांव निवासी 42 वर्षीय सुशील कुमार चौबे उर्फ टीपू सोमवार को दोपहर बलुआ पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी । सूचना पर पहुंची बलुआ और चौबेपुर की पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में तलाश अभियान शुरू कराया। देर शाम तक खोजबीन जारी रही, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका था। सुशील कुमार चौबे पुत्र स्व. राम अवतार चौबे के इकलौते पुत्र थे। उनकी माता का नाम गिरिजा देवी है। परिवार में पत्नी रिंकी चौबे, पुत्र शिवम और पुत्री पिक्कू हैं। उनकी दो बहनें भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना कारण पता नहीं चल सका । घटना के बाद बलुआ घाट पर क्षेत्रीय लोगों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। बलुआ और चौबेपुर की पुलिस, एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर लगातार गंगा में उनकी तलाश में जुटे रहे। देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

भोपाल: 48 घंटे में गिरफ्तार आरोपी, युवतियों के हिप्स पर थप्पड़ मारता था

Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL *भोपाल में टारगेट कर युवतियों के हिप्स पर थप्पड़ मारने वाला सिरफिरा,पुलिस के हत्थे चढ़ा* - कटारा हिल्स इलाके में एक ही दिन में 4 से 5 युवतियों के साथ सरेराह बदसलूकी और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। - आरोपी युवतियों के शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर थप्पड़ मारकर फरार हो जाता था। - नकाब पहनकर और बाइक का नंबर छिपाकर वारदात करने वाले 23 वर्षीय अभिषेक उइके तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले। आखिरकार दीनदयाल पार्क से उसे दबोच लिया गया। - थाना प्रभारी संतोष रघुवंशी की टीम ने 48 घंटे में आरोपी को पकड़कर बड़ी वारदात की आशंका टाल दी। (CCTV)
0
0
Report

सीतामढ़ी में छठ महापर्व: 485 घाटों पर सुरक्षा व सुविधाओं की व्यवस्थाएं जारी

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए डीएम और एसपी खुद मैदान में उतरकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा, रोशनी, बैरिकेडिंग और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया जा रहा है। जिले में कुल 485 छठ घाट चिह्नित किए गए हैं। प्रशासन की ओर से सभी घाटों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की कवायद की जा रही है
0
0
Report
Advertisement

वैशाली के सराय में गोलीबारी, अपराधी फरार, लापता युवक की तलाश जारी

Hajipur, Bihar:वैशाली से बड़ी खबर आ रही है। वैशाली में एक बार फिर अपराधियों ने दुस्साहस दिखाया है। सराय थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। युवक को पहले बुलाया गया, फिर गोली मार दी गई और उसके बाद अपराधी युवक को लेकर फरार हो गए। इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है। युवक को गोली मारने के बाद अपराधी युवक को लेकर हुए फरार। वैशाली में अपराधियों का दुस्साहस, सराय में सनसनीखेज वारदात। नरेंद्र प्रबोधी गांव में युवक को पहले बुलाया, फिर मारी गोली। गोलीबारी के बाद युवक को लेकर अपराधियों के फरार होने की सूचना। लापता युवक की पहचान टिंकू कुमार उर्फ विवेक कुमार के रूप में हुई है। वो मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग चौक का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उसे नरेंद्र प्रबोधी गांव में बुलाया था। वहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है। वारदात की सूचना पर मौके पर सराय थाना पुलिस पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण एसपी सोनू कुमार। सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि गोली मारने के बाद अपराधी युवक को लेकर कहां फरार हुए? क्या युवक जिंदा है या उसकी हत्या कर दी गई? पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है। आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को कई एंगल से देख रही है। पुरानी रंजिश है या कोई और वजह, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर युवक को बरामद कर लिया जाएगा।
0
0
Report

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे: ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना, एक की मौत कई घायल

Sultanpur, Uttar Pradesh:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कूरेभार थाना क्षेत्र के 118.8 माइलस्टोन के पास आज सुबह छठ पूजा के लिए दिल्ली से बिहार जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली एक ट्रक से भिड़ गई ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार एक लोग की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए सभी घायलों को कूरेभार सीएससी में भर्ती कराया गया जहां से आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है मृतक भागलपुर बिहार का रहने वाला है घायल लोगों की पहचान और पते का प्रयास पुलिस करने में जुटी हुई है लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे सभी बिहार के रहने वाले बताएं जा रहे हैं और दिल्ली में मजदूरी का काम करते थे यह सभी छठ पूजा के लिए अपने गृह जनपद बिहार की तरफ जा रहे थे तभी उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना का शिकार हो गई मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके घर वालों से संपर्क बनाने का प्रयास किया जा रहा है फिलहाल सभी घायलों का इलाज सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top