475661
Datia - मुख्य चिकित्सा अधिकारी निलंबित, राजनीतिक दल में जाकर दिया जातीय विवादित बयान
Datia, Madhya Pradesh:दतिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हेमंत मंडेलिया ने आजाद हिंद पार्टी द्वारा किए गए अंबेडकर सम्मान कार्यक्रम में भाग लेकर विवादित बयान दिया था. आजाद हिंद पार्टी का यह आयोजन अंबेडकर पार्क सिविल लाइन में आयोजित हुआ, जिसकी परमिशन दतिया अनुविभागीय अधिकारी श्री संतोष तिवारी से आजाद हिंद पार्टी ने ली थी. इस आयोजन में दतिया सीएमएचओ डॉ हेमंत मंडेलिया ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. शिकायत के बाद हेमंत मंडेलिया को निलंबित कर दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बैकफ्लिप से जन्मा जिम्नास्ट, नया सितारा बना
Noida, Uttar Pradesh:The backflip, a gymnast is born0
0
Report
पत्नी-बच्चों से मिलने की जिद में युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, पुलिस ने बचाया
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब पत्नी और बच्चों से मिलने की जिद में एक युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। युवक ने अपने ससुर और साले पर पत्नी और बच्चों को उससे दूर रखने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास करती रही。 ये तस्वीरें श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले की हैं, जहां पत्नी और बच्चों से मिलने की जिद में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक का आरोप है कि उसके ससुर और साले ने मिलकर उसकी पत्नी और बच्चों को उससे दूर कर दिया है। पत्नी और बच्चों के वियोग में युवक ने पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया。 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुट गई। पुलिस लाउडस्पीकर से लगातार अनाउंसमेंट कर युवक को समझाती रही और उसे भरोसा दिलाया कि उसकी पत्नी और बच्चों को बुला लिया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस का प्रयास युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर पूरे मामले का शांतिपूर्ण समाधान कराने का है।0
0
Report
किशनगढ़ अजमेर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार हादसा, दो की मौत
Noida, Uttar Pradesh:किशनगढ़ अजमेर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गेगल थाना क्षेत्र के बालाजी गगवाना के पास तेज गति से आ रही एक क्रेटा कार ने पहले एक टैम्पो को जोरदार टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे मौजूद राहगीर को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गेगल थाना प्रभारी रोशन सामरिया पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गांधीनगर थाना क्षेत्र निवासी रहमान और अजमेर के अजयनगर निवासी पंकज आसवानी के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे में शामिल क्रेटा कार को जब्त कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
एलियंस के आक्रमण पर बनेंगी बिल्लियों की सेना, क्या दे पाएंगी जवाब?
Noida, Uttar Pradesh:If the aliens invade us, we'll send them an army of Cats. They're not afraid of anything!0
0
Report
हर जगह माताओं की एक ताकत: लड़ते भाइयों को अलग कर देतीं
Noida, Uttar Pradesh:Moms have the same superpower all over the world: separating siblings when they fight.0
0
Report
एलियंस के हमले पर: क्यों भारत भेजेगा बिल्लियों की सेना?
Noida, Uttar Pradesh:If the aliens invade us, we'll send them an army of Cats. They're not afraid of anything!0
0
Report
Advertisement
सिद्धार्थनगर जिले में हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में तेज रफ्तार पिकअप का कहर दिखा, बाइक सवार तीन को मारी टक्कर; एक की मौत, दो गंभीर घायल, CCTV में कैद हुआ हादसा। जिले के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-730) के मड़वा मार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना में लगभग 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की मदद करते हुए उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। यह पूरी घटना सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। सूचना मिलते ही शोहरतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।0
0
Report
तेज रफ्तार डम्फर ने 13वर्षीय बच्ची को रौंदा मौके पर मौत
Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव गंगाघाट के गंगाघाट कोतवाली के जाजमऊ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुआ भीषण एक्सीडेंट तेज रफ्तार डम्फर ने पीछे से स्कूटी सवार को मारी टक्कर। स्कूटी पर माता पिता सहित सवार 13 वर्षीय बच्ची को डम्फर ने टक्कर मारा। डंपर की टक्कर इतनी तेज जोरदार थी जिसमे 13 वर्षी बच्ची को रौंद दिया जिसकी ल मौके पर मौत हो गयी। कानपुर के परमपुरवा निवासी अहमद अपनी पत्नी और 13 वर्षी पुत्री ज़ुबिया को स्कूटी पर सवार कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे। जाजमऊ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने इतनी तेज टक्कर मारी की 13 वर्ष की बच्ची डंपर की चपेट में आकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। डम्फर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही।0
0
Report
बैकफ्लिप ने एक नए जिम्नास्ट की एंट्री कर दी
Noida, Uttar Pradesh:The backflip, a gymnast is born0
0
Report
Advertisement
यूपी STF ने ऑनलाइन फ्रॉड समेत नाइजीरियाई तस्कर को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:Stf/breaking यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक प्रोफाइलिंग के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर फ्रॉड करने वाले नाइजीरिया गो का एक तस्कर किया गया गिरफ्तार। STF द्वारा पकड़े गए तस्कर ओबासे प्रोस्पर के पास से 5.085 किलोग्राम methamphetamine प्रतिबंधित मादक पदार्थ हुआ बरामद। पकड़े गए प्रतिबंधित मादक पदार्थ की कीमत लगभग अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। एसटीएफ ने अभियुक्त उबासी प्रॉस्पर को सेक्टर 1 न्यू दिल्ली से गिरफ्तार किया। Stf द्वारा पकड़ा गया तस्कर उबासे को दक्षिणी दिल्ली का रहने वाला है। पकड़े गए तस्कर द्वारा पूछताछ में जानकारी हुई कि 2023 में भारत में मेडिकल वीजा पर आया और 2023 में ही वीजा समाप्त हो गया और दिल्ली में छुप कर रह रहा था। ये लोग भारतीय फेसबुक/इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती करते हैं और महंगे गिफ्ट पाउंड का झांसा देकर एयरपोर्ट पर महंगे गिफ्ट व डॉलर पकड़े जाने की बात बताते हैं; फिर कस्टम अधिकारी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर अधिक नकद पैसा होने की बात कर ठगी करते हैं। लखनऊ के युवक के साथ की गई 68 लाख रुपये की ठगी गिरोह के साथ मिलकर की गई थी, जिसका खुलासा अभियुक्त द्वारा किया गया। अभियुक्त ने बताया कि उसके कुछ साथी दिल्ली में रहकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अमेरिका एवं यूनाइटेड किंगडम की नागरिकों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर भारतीय युवतियों एवं अन्य लोगों से दोस्ती कर उन्हें महंगे गिफ्ट एवं पाउंड भेजने का झांसा देकर ठगी का काम कर रहे थे; वह साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी भी करते हैं। एसटीएफ को मिली जानकारी के मुताबिक इस गिरोह द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों में ठगी की गई है; अभियुक्त द्वारा प्रयोग किए गए बैंक खाते वॉलेट की जानकारी परीक्षण और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पकड़े गए अभियुक्त से बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का फॉरेंसिक परीक्षण कराया जाएगा。0
0
Report
गंगा चौहान ने एशिया चैंपियनशिप गोल्ड जीतकर ओलंपिक गोल्ड का सपना बोला
Karnal, Haryana:करनाल। एशियन चैंपियन बनकर करनाल लौटे गंगा चौहान का भव्य स्वागत, कजाकिस्तान के मुक्केबाज को हराकर जीता गोल्ड, जिद, जुनून और वर्षों की कड़ी मेहनत ने दिलाया एशिया का ताज, अब ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है अगला लक्ष्य। एशियन अंडर-19 एवं अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले हरियाणा के करनाल निवासी युवा बॉक्सर गंगा चौहान का अपने शहर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयकारों के बीच लोगों ने अपने चैंपियन का अभिनंदन किया। गंगा ने अंडर-19 के 55 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में कजाकिस्तान के मुक्केबाज बेक्सुलातन बोरानबेक को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और देश के साथ-साथ हरियाणा का भी गौरव बढ़ाया। तकनीक, आत्मविश्वास और आक्रामक खेल से जीता एशिया का खिताब इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में गंगा चौहान का प्रदर्शन शुरू से ही शानदार रहा। सेमीफाइनल में उन्होंने जापान के खिलाड़ी को मात दी, जबकि फाइनल में कजाकिस्तान के मजबूत मुक्केबाज के खिलाफ भी पूरे मुकाबले में उनका दबदबा रहा। बेहतरीन तकनीक, संयम और आक्रामक अंदाज के दम पर उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर साबित कर दिया कि भारतीय मुक्केबाजी का भविष्य मजबूत हाथों में है। सात साल पहले करनाल स्टेडियम से शुरू हुआ सफर, अब एशिया के शिखर तक पहुंचा। करनाल पहुंचने के बाद गंगा चौहान ने बताया कि उनकी बॉक्सिंग यात्रा करीब सात वर्ष पहले स्थानीय स्टेडियम से शुरू हुई थी। एशियन चैंपियनशिप के लिए ट्रायल पंजाब के पटियाला में हुआ, जिसके बाद उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई। पिछले चार वर्षों से वह लगातार कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जकार्ता में सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मुकाबलों में उन्हें अपने खेल पर पूरा भरोसा था और उसी आत्मविश्वास ने उन्हें एशियन चैंपियन बनाया। निशांत से मिली प्रेरणा, अब ओलंपिक गोल्ड पर है नजर गंगा चौहान ने बताया कि भारतीय स्टार बॉक्सर निशांत, जो उनके बड़े भाई और चचेरे भाई भी हैं, बचपन से ही उनकी प्रेरणा रहे हैं। उन्हें देखकर ही उन्होंने बॉक्सिंग को अपना लक्ष्य बनाया। वर्तमान में वह जेएसडब्ल्यू में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सफर में कई बार चोटें लगीं, डेंगू जैसी बीमारी का सामना भी किया, लेकिन परिवार और कोच के सहयोग ने उन्हें कभी हार नहीं मानने दी। अब उनका अगला सपना ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। मां बोलीं— आज खुशी शब्दों में बयां नहीं हो सकती गंगा की मां ने बेटे की उपलब्धि पर भावुक होते हुए कहा कि आज परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। ऐसा महसूस हो रहा है मानो पैर जमीन पर नहीं, बल्कि हवा में हों। उन्होंने बताया कि गंगा ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए वर्षों तक सुबह चार बजे उठकर करनाल स्टेडियम में अभ्यास किया। उसकी मेहनत, लगन और अनुशासन का ही परिणाम है कि आज वह पूरे देश का नाम रोशन कर रहा है। पिता ने माना— बेटे की जिद के आगे झुकना पड़ा, वही जिद आज उसकी सबसे बड़ी ताकत बनी गंगा के पिता ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगता था कि बेटा केवल समय बिता रहा है। यहां तक कि एक समय ऐसा भी आया जब पढ़ाई और खेल में से किसी एक को चुनने की बात हुई और दो वर्षों तक उन्होंने गंगा की बॉक्सिंग भी रुकवा दी। लेकिन बेटे की जिद और समर्पण के आगे उन्हें झुकना पड़ा। जब गंगा लगातार मेडल जीतने लगा तो उन्हें विश्वास हो गया कि उनका बेटा एक दिन बड़ा मुकाम हासिल करेगा। इसके बाद उन्होंने उसकी डाइट, ट्रेनिंग और हर प्रतियोगिता में पूरा सहयोग दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि गंगा एक दिन ओलंपिक में भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जरूर जीतेगा। जिद, संघर्ष और मेहनत की मिसाल बना गंगा गंगा चौहान की कहानी केवल एक खिलाड़ी की सफलता नहीं, बल्कि संघर्ष, अनुशासन और परिवार के विश्वास की मिसाल है। करनाल के एक स्टेडियम से शुरू हुआ यह सफर अब एशिया के शिखर तक पहुंच चुका है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब उनकी नजर दुनिया के सबसे बड़े मंच—ओलंपिक—पर है, जहां वह तिरंगा सबसे ऊंचा लहराने का सपना लेकर आगे बढ़ रहे हैं।0
0
Report
मेराकी-2026: जीआईएमएस में नए छात्रों का भव्य स्वागत, भविष्य के नेता बनेंगे
Greater Noida, Uttar Pradesh:जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (जीआईएमएस) द्वारा स्नातकोत्तर प्रबंधन डिप्लोमा (पीजीडीएम) सत्र 2026-28 के नए छात्रों के स्वागत के लिए इंडिया एक्सपो सेंटर में भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम "मेराकी-2026" का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 23 राज्यों के 450 से अधिक छात्र, उनके अभिभावक, शिक्षाविद और देश-विदेश की 40 से ज्यादा प्रतिष्ठित कंपनियों के अधिकारी शामिल हुए। बाइट --चिराग पासवान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान रहे। संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम का सफल संचालन डीन डॉ. शालिनी शर्मा ने किया। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और देश का भविष्य इन्हीं छात्रों के हाथों में है। उन्होंने युवाओं से केवल नौकरी पाने तक सीमित न रहकर रोजगार सृजित करने और नेतृत्वकर्ता बनने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा, कौशल विकास और बेहतरीन प्लेसमेंट के क्षेत्र में पिछले 6 वर्षों में जीआईएमएस द्वारा किए गए कार्यों की जमकर सराहना की और कहा कि वे हमेशा युवाओं के साथ खड़े हैं। संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, सीईओ स्वदेश कुमार सिंह और निदेशक डॉ. भूपेन्द्र कुमार सोम ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि संस्थान छात्रों को आधुनिक तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और उद्योग आधारित शिक्षा के माध्यम से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है। इस अवसर पर अडानी एंटरप्राइज के सीईओ सुधीर दासमंथराव, पीडब्ल्यूसी के निदेशक शिखर गुप्ता, पीपल ग्रुप के संस्थापक अनुपम मित्तल, एक्सेंचर के एमडी मनहर शर्मा और प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता सोनू शर्मा जैसी दिग्गज हस्तियों ने भी छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मशहूर हास्य कलाकार इंदर साहनी की शानदार प्रस्तुति रही, जिसने पूरे सभागार को लोटपोट कर दिया। यह कार्यक्रम नए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक यादगार शुरुआत साबित हुआ।0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी मितौली जगन पंचायत में आक्रोशित युवक ने गांव के मार्ग पर लगायें धान।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी।मितौली ब्लॉक की जगना ग्राम पंचायत में विकास की खुली पोल, जलभराव से सड़क बनी तालाब, ग्रामीणों ने की धान की रोपाई, सड़क पर खाद डालकर ग्रामीणों ने जताया अनोखा विरोध,आवागमन में भारी परेशानी, ग्रामीणों में आक्रोश, विकास के दावों पर उठे सवाल, जिम्मेदारों से कार्रवाई की मांग।0
0
Report
भाजपा विधायक विवेक वर्मा से ठगी कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर वसूली का प्रयास - केस दर्ज
Pilibhit, Uttar Pradesh:Rep - vikrant sharma, pilibhit..... Date - 18july 2026 पीलीभीत जिले की बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विवेक वर्मा से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलवाने के नाम पर ठगी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्यों और सर्विलांस के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। - दरअसल, भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने बीसलपुर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 16 जुलाई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनके मोबाइल पर '9203228335' नंबर से एक फोन आया। फोन पर नीरज नाम के एक शख्स ने रौबदार आवाज में विधायक को हड़काते हुए कहा कि, "विवेक, आपके क्षेत्र से बहुत शिकायतें आ रही हैं। आप जनता के विकास कार्य ठीक से नहीं करवा रहे हैं। आपसे तत्काल राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं, आपको तुरंत यहां आना होगा।" इतने में ही दूसरे शख्स ने फोन हाथ में ले लिया और विधायक विवेक वर्मा से साढ़े तीन लाख रुपए की मांग कर डाली। आरोपी ने कहा कि, "मैं खाता नंबर भेज रहा हूं, उस पर यह रकम तुरंत भेजिए और 22 जुलाई को आपको राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने आना होगा।"पूरे मामले को भांपते हुए विधायक विवेक वर्मा ने तुरंत घटना की लिखित शिकायत बीसलपुर कोतवाली इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी का नंबर सर्विलांस पर लगाकर उसकी कुंडली खंगालने में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की लोकेशन फिलहाल मध्य प्रदेश में ट्रेस हुई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं, विधायक को फोन पर मिली इस धमकी और ठगी के प्रयास को लेकर स्थानीय राजनीति में कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि यह किसी स्थानीय जनप्रतिनिधि की भी चाल हो सकती है। गौरतलब है कि बीते दिनों भाजपा विधायक विवेक वर्मा के हस्तक्षेप के बाद ही नगर पालिका के एक बर्खास्त कर्मचारी की मौत के मामले में मौजूदा चेयरमैन पति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इसके साथ ही, घटना के समय मौके पर मौजूद भाजपा विधायक के पिता और पूर्व मंत्री राम सरन वर्मा ने भीड़ में शामिल निषाद समाज के एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया था, जिसे लेकर पिछले कई दिनों से इलाके में सियासत गरमाई हुई है। फिलहाल, पुलिस हर पहलू और राजनीतिक रंजिश से जुड़े तथ्यों को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है।0
0
Report
भमोरा के बल्लिया कस्बे में धूमधाम से निकाली गई भगवान श्री जगन्नाथ जी की शोभायात्रा
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली आंवला तहसील के थाना भमोरा क्षेत्र स्थित बल्लिया कस्बे में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर जयघोष के साथ भगवान का स्वागत किया। शोभायात्रा का शुभारंभ बल्लिया स्थित एचपी पेट्रोल पंप से हुआ। इसके बाद यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर भ्रमण करती हुई श्री दुर्गा चौक मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन किए और धार्मिक भजनों व जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा का आयोजन श्री दुर्गा जी मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।0
0
Report
Advertisement
