icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
475661
Sangam KushwahaSangam KushwahaFollow30 Apr 2025, 08:29 am

मध्य प्रदेश के दतिया में साले ने अपने जीजा पर तानी बंदूक, वीडियो वायरल

Datia, Madhya Pradesh:

दतिया जिले के ग्राम रामपुर खुर्द में पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया की साले ने अपने जीजा पर बंदूक तान दी. मारपीट और कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में साला बंदूक तने हुए दिखाई दे रहा है. पुलिस के अनुसार दीपक राजपूत की शादी डेढ़ साल पहले भगुवापुर निवासी युवती से हुई थी. पारिवारिक विवाद के चलते युवती अपने माईके रह रही थी. परिजन ससुराल छोड़ने आए तो ससुराल पक्ष के लोगों ने युवती को रखने से इनकार कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया. भगुवतपुर थाना पुलिस ने बंदूक जप्त कर लाइसेंस जारी मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों पर मामला दर्ज कर दिया है।  

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पोंडी चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-डिजायर भिड़ंत, तीन घायल

Kawardha, Chhattisgarh:तेज रफ्तार ट्रैक्टर और डिजायर कार में जोरदार भिड़ंत, दो महिला समेत तीन लोग गंभीर घायल. पोंडी चौकी क्षेत्र के उसलापुर‑बैहरसरी रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर और डिजायर कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। तीनों घायल पंडरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में घायल तीनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिजायर कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पोंडी चौकी पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

लाखनी में आग: ग्वार और कड़बी जलकर राख, किसान के घर लाखों का नुकसान

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के लाखनी गांव में खाटूश्यामजी रोड स्थित नाडा वाली ढाणी में आगजनी की घटना से किसान परिवार को भारी नुकसान हुआ। किसान चेतराम बाजिया के खेत में अचानक आग लगने से एक बीघा की एकत्रित की गई ग्वार की फसल और कड़बी के करीब 400 पूले जलकर राख हो गया। आग से किसान परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। फायरमैन राजकुमार मील ने बताया कि खेत में रखी ग्वार की फसल और कड़बी के पुलों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर रींगस नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, आगजनी के कारण किसान की मेहनत से तैयार की गई फसल और पशुओं के चारे के रूप में उपयोग आने वाली कड़बी को नुकसान पहुंचा।
0
0
Report

राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने निंबाहेड़ा में श्रद्धांजलि दी, क्षेत्र में शोक

Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा के गाँव बड़ौली में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया आज बड़ौली माधोसिंह स्थित पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ौली के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कैलाश सिंह सोलंकी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल कटारिया ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढ़स बंधाया। स्वर्गीय कैलाश सिंह सोलंकी के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। राज्यपाल ने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। परिजनों से मुलाकात और श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद गुलाबचंद कटारिया बड़ौली निवास से रवाना हो गए।
0
0
Report

नवरात्र की शुरुआत: चित्रा नक्षत्र-वैधृति योग से दोपहर घटस्थापना, दस दिन का शुभारंभ

Jaipur, Rajasthan:शक्ति की आराधना और आत्मबल बढ़ाने के महापर्व शारदीय नवरात्र की शुरुआत रविवार से होगी। इस बार नवरात्र कई विशेष संयोगों के कारण खास रहेंगे। तीन साल बाद नवरात्र के पहले दिन सुबह के बजाय दोपहर में घटस्थापना का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा। चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग के कारण सुबह कलश स्थापना का समय अनुकूल नहीं माना गया है। ऐसे में श्रद्धालु अभिजित मुहूर्त में सुबह 11.51 से दोपहर 12.37 बजे तक घटस्थापना कर सकेंगे। वहीं, सप्तमी तिथि की वृद्धि होने से लगातार तीसरे साल नवरात्र नौ के बजाय दस दिन के होंगे। देवी भागवत के अनुसार रविवार से नवरात्र शुरू होने के कारण इस बार मां दुर्गा का आगमन गज यानी हाथी पर माना गया है। धार्मिक मान्यताओं में गज पर माता का आगमन सुख-समृद्धि, वैभव और स्थिरता का प्रतीक है। पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना के साथ शक्ति साधना का दौर शुरू होगा। देवी मंदिरों से लेकर घरों तक आस्था के घट सजेंगे। श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करेंगे। ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस बार नवरात्र के पहले दिन चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग रहेगा। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में घटस्थापना उचित नहीं मानी जाती। इसलिए अभिजित मुहूर्त को कलश स्थापना के लिए श्रेष्ठ माना गया है। श्रद्धालु सुबह से पूजा की तैयारियां कर सकेंगे, लेकिन घटस्थापना के लिए दोपहर के शुभ मुहूर्त का इंतजार करना होगा। वर्ष 2023 में भी चित्रा नक्षत्र के कारण घटस्थापना के समय को लेकर विशेष सावधानी बरती गई थी। पं. शर्मा ने बताया कि वर्ष 2024 और 2025 में तृतीया तिथि की वृद्धि होने से नवरात्र दस दिन के रहे थे। इस बार सप्तमी तिथि की वृद्धि हो रही है। ऐसे में लगातार तीसरे साल श्रद्धालुओं को दस दिन तक शक्ति आराधना का अवसर मिलेगा। नवरात्र के दौरान विशेष योग-संयोग खरीदारी और शुभ कार्यों के लिए भी फलदायी माने जा रहे हैं। राजधानी के देवी मंदिरों में नवरात्र को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। आमेर स्थित शिलामाता मंदिर, दुर्गापुरा स्थित दुर्गामाता मंदिर, झालाना स्थित कालक्या माता मंदिर और राजापार्क के वैष्णोदेवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। माता के विशेष शृंगार, दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला चलेगा.
0
0
Report
Advertisement

बिहार पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, कई अधिकारी बदले जिम्मेदारी

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी रत्न संजय बने एडीजी विधि-व्यवस्था, बिहार रत्न संजय को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का अतिरिक्त प्रभार भी कासे सुहिता अनुपम को एडीजी कमजोर वर्ग, सीआईडी की जिम्मेदारी गृह विभाग ने अधिकारियों के पदस्थापन और जिम्मेदारियों में बदलाव की अधिसूचना जारी की कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराधों की निगरानी और जांच पर रहेगा विशेष फोकस पुलिस प्रशासन में बदलाव से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद राज्य में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया गया बदलाव मद्यनिषेध और अपराध नियंत्रण से जुड़े विभागों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव बिहार में कानून-व्यवस्था और कमजोर वर्गों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक फेरबदल अहम।
0
0
Report

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरिडीह पहुंचे; मोदी सरकार पर निशाना, बैलेट पेपर से चुनाव

Giridih, Jharkhand:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शनिवार को गिरिडीह पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। पप्पू यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी जनरल डायर बने हुए हैं। उनकी हुकूमत हिटलर से भी ऊपर है। प्रधानमंत्री जार और चंगेज खान की प्रवृत्ति को भी खत्म कर रहे हैं। 12 वर्षों से मोदी सरकार ने पूरे देश की इकोनॉमी को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश की संस्था गुलाम हो चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए पप्पू यादव ने कहा कि ज्ञानेश छोटी मछली है। बड़ी मछली नरेंद्र मोदी और अमित शाह हैं। उन्होंने कहा कि हमारी एक ही लड़ाई है, बैलेट पेपर से चुनाव कराना।
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी के आर्केस्ट्रा गैंग से नाबालिगों का शोषण, 9 लड़कियां रेस्क्यू; SIT गठित

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर है। जिले में चल रहे कई आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिगों के शोषण का आरोप, 9 नाबालिग लड़कियों का किया गया रेस्क्यू, संचालक समेत 3 गिरफ्तार। फरार संचालकों की तलाश में SIT गठित। बिहार के मधुबनी में आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों के कथित शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन और एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई में 9 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लौकहा थाना क्षेत्र समेत कई इलाकों में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी हुई है। नाबालिग लड़कियों के शोषण के सूचना के बाद पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम ने कई ठिकानों पर कार्रवाई की। रेस्क्यू की गई लड़कियों से जुड़े मामले में महिला थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, इस मामले में फरार चल रहे अन्य आर्केस्ट्रा संचालकों की गिरफ्तारी के लिए SIT का गठन किया गया है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है लौकहा थाना क्षेत्र सहित अन्य इलाकों से नौ लड़कियों का रेस्कयू किया गया है साथ ही आर्केस्ट्रा संचालक सहित तीन कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। एक लड़की बंगाल की है जिसकी गुमशुदगी का एफआईआर भी दर्ज है और वो लड़की भी आर्केस्ट्रा से बरामद हुई है। एसएसपी ने कहा ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला भी है और इसके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर आर्केस्ट्रा की आड़ में कथित तौर पर चल रहे इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है? नाबालिग लड़कियों को किन परिस्थितियों में रखा गया था? और इस मामले में जांच के दौरान और किन लोगों के नाम सामने आते हैं? फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।
0
0
Report

योगेंद्र सिंह शक्तावत बार कौंसिल अध्यक्ष बने; एक वोट से हार गए नीरज गुर्जर

Jodhpur, Rajasthan:एक वोट से अध्यक्ष पद चूके नीरज गुर्जर, सबसे पहले निर्वाचित होकर भी नहीं बन पाए अध्यक्ष,योगेन्द्रसिंह शक्तावत बने बार कौंसिल के अध्यक्ष,राजेश पंवार बार कौंसिल ऑफ इंडिया में प्रतिनिधि जोधपुर। बार कौंसिल ऑफ राजस्थान की 13वीं बार कौंसिल के अध्यक्ष पद का चुनाव बेहद करीबी मुकाबले में हुआ। अध्यक्ष पद के लिए योगेंद्र सिंह शक्तावत और नीरज कुमार गुर्जर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें नीरज गुर्जर महज एक वोट के अंतर से चुनाव हार गए। खास बात यह रही कि अप्रैल 2026 में हुए बार कौंसिल चुनाव में नीरज गुर्जर सबसे पहले चुनाव जीतने वाले सदस्यों में शामिल रहे थे। इसके बावजूद अध्यक्ष पद के चुनाव में एक वोट के मामूली अंतर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के सभागार, जोधपुर में नवगठित 13वीं बार कौंसिल की पहली साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, चार सह-अध्यक्ष और बार कौंसिल ऑफ इंडिया के राजस्थान से प्रतिनिधि के पद के लिए चुनाव कराए गए। अध्यक्ष पद पर योगेंद्र सिंह शक्तावत निर्वाचित हुए। उन्होंने नीरज गुर्जर को एक वोट से पराजित किया। शक्तावत इससे पहले वर्ष 2022-23 में बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। करीबी मुकाबले में मिली इस जीत के साथ वे 13वीं बार कौंसिल के प्रथम अध्यक्ष बने। अंजली कौशिक उपाध्यक्ष निर्वाचित उपाध्यक्ष पद के लिए हेमा तिवारी और अंजली कौशिक के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अंजली कौशिक विजयी रहीं। वे बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के इतिहास में उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने वाली दूसरी महिला हैं। बार कौंसिल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि पद पर राजेश पंवार ने कुलदीप कुमार शर्मा को हराया। राजेश पंवार वर्तमान में राजस्थान सरकार में अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। चार सह-अध्यक्ष भी चुने गए बार कौंसिल के चार सह-अध्यक्ष पदों पर गायत्री राठौड़, सतीश कुमार खांडल, रतनाराम ठोलिया और अनामिका सांदू निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के अधिवक्ताओं के हितों और कल्याण के लिए काम किया जाएगा। साथ ही अधिवक्ता समुदाय की गरिमा और सम्मान को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। पूरे चुनाव में अध्यक्ष पद पर नीरज गुर्जर की एक वोट से हुई हार सबसे चर्चित परिणाम रही。
0
0
Report
Advertisement

सिरसा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा

Sirsa, Haryana:सिरसा में आज महाराजा अग्रसेन जयंती की धूम रही। अग्रवाल सभा द्वारा जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। वरिष्ठ भाजपा नेता व अग्रवाल सभा के मुख्य संरक्षक गोबिंद कांडा ने महाराजा अग्रसेन के रथ पर विराजमान प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। अग्रवंश के 18 गोत्रों पर आधारित विशेष रथ और झांकी शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहा। शोभायात्रा महाराजा अग्रसेन स्कूल से शुरू होकर सिरसा के मुख्य बाजारों में निकली। बड़ी संख्या में धर्म ध्वजा लेकर शोभा यात्रा में अग्रवंश की महिलाएं शामिल हुईं। गोबिंद कांडा ने धर्म ध्वजा दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया। उन्होंने सभी को अग्रसेन जयंती व नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। उन्होंने विशाल शोभायात्रा के लिए अग्रवाल सभा और समाज के सभी लोगों को साधुवाद दिया। शोभायात्रा कल महाराजा अग्रसेन स्कूल में भव्य डांडिया गरबा नृत्य एवं सांस्कृतिक समारोह होगा, जिसमें हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा मुख्य अतिथि होंगे। शोभायात्रा में सिरसा नगर परिषद के प्रधान शांति स्वरूप, महाराजा अग्रसेन स्कूल के प्रधान अनिल गनेरीवाला, अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल साहुवाला सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज एवं अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए। सिरसा के अग्रसेन स्कूल से शुरू हुई शोभा यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई श्री अग्रवाल सेवा सदन में सम्पन्न हुई। अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल, महासचिव अश्वनी बंसल और श्री मति सिटी सेंटर के संचालक संजीव जैन ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। महाराजा अग्रसेन ने पूरी दुनिया में मानवता की मिसाल पेश की थी।
0
0
Report

सोपोर में भारी हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद: 2 AK-47, 4 पिस्तौल, 3 IEDs

Gulmarg, Major arms cache seized in Sopore Barmulla kashmir forest: 2 assault rifles, 4 pistols, 3 IEDs recovered ; Police Major Cache of Arms, Ammunition and Explosive Material Recovered from Mukaam Cherhar Forest Area in Sopore. Acting on specific intelligence inputs generated by Sopore Police, a Cordon and Search Operation (CASO) was launched in the forest area of Mukaam Cherhar, under the jurisdiction of Police Station Bomai, resulting in the recovery of a major cache of arms, ammunition, grenades, Improvised Explosive Devices (IEDs) and other related material. During the search operation, a blue barrel and a bag were found concealed beneath a large boulder. The Bomb Disposal Squad (BDS) was immediately called to the spot for examination and safe handling of the suspected explosive material. During the operation, the following arms, ammunition and other material were recovered: * 02 assault rifles (01 AK-47 and 01 AK-76) along with 07 magazines and ammunition. * 04 pistols along with 04 magazines and ammunition. * 01 Multi Grenade Launcher (MGL) with 05 rounds. * 11 hand grenades. * 03 IEDs with remote controls, 08 detonators and 02 timers. * Other material, including a Y-SMS set, prima cords, wires, battery cells, IED-related components and miscellaneous accessories. The recovered material was taken into possession in accordance with due legal procedure, with necessary safety precautions. In this connection, FIR No. 66/2026 under Sections 13, 18, 20 and 23 of the UAPA, Section 7/25 of the Arms Act and Section 5 of the Explosive Substances Act has been registered at Police Station Bomai. Further investigation is underway to establish the source and ownership of the recovered material, identify those involved in its concealment and ascertain possible terrorist linkages. The recovery represents a significant achievement in the ongoing counter-terrorism efforts of Sopore Police. Further investigation will also focus on establishing the circumstances surrounding the concealment of the recovered material and identifying all persons involved.
0
0
Report

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने 'नारी शक्ति मंथन' से महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित किया

Jaipur, Rajasthan:दिल्ली के उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ‘नारी शक्ति मंथन’ कार्यशाला में हुईं शामिल भाजपा शासित राज्यों के महिला एवं बाल विकास मंत्रियों की कार्यशाला महिला सशक्तिकरण और महिला-नेतृत्व वाले विकास पर हुआ मंथन जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा विभिन्न राज्यों की बेहतर कार्यप्रणालियों को साझा करने पर जोर राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने पर हुआ विचार-विमर्श बीएल संतोष और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का मिला मार्गदर्शन विनय सहस्रबुद्धे ने भी कार्यशाला में साझा किए विचार महिला आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी बढ़ाने पर जोर विजया रहाटकर और प्रीति गांधी ने भी रखे अपने विचार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top