icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
475661
Vikas KumarVikas KumarFollow14 Jun 2024, 01:16 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कल्कि धाम के आचार्य प्रमोद कृष्णम के आरोप-प्रत्यारोप: 13 करोड़ वोट चोरी का दावा सच कितना?

Noida, Uttar Pradesh:संभल, UP: श्री कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम कहते हैं, "राहुल गांधी की बुद्धि चुरा ली गई है—वोट नहीं, बल्कि उनकी समझ ही चुरा ली गई है। अगर कोई इंसान गायब हो जाए, तो उसे ढूंढकर वापस लाया जा सकता है। लेकिन अपनी बुद्धि जैसी चीज़, जब चोरी हो जाए, तो उसे कैसे ढूंढा जा सकता है? वह दावा करते हैं? कि 13 करोड़ लोगों के वोट चुरा लिए गए हैं... इस देश को तोड़ने की साज़िश रची जा रही है। वे इस देश को तोड़ना चाहते हैं। वह दावा करते हैं? कि 13 करोड़ लोगों के वोट चुरा लिए गए हैं—फिर भी, मुझे 13 ऐसे लोग भी नहीं मिले जिनके वोट कथित तौर पर चुराए गए थे... मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं। वह दावा करते हैं? कि 13 करोड़ लोगों के वोट चुरा लिए गए हैं—अच्छा, बस 13 लोगों को सामने लाएं... PM नरेंद्र मोदी बहुत सीधे-सादे और इमोशनल आदमी हैं। अगर PM नरेंद्र मोदी के अलावा कोई और इस देश का प्राइम मिनिस्टर होता—अगर इंदिरा गांधी होतीं, तो ये सभी लोग तिहाड़ जेल में होते। वे दिन-रात दावा करते रहते हैं? कि डेमोक्रेसी का मर्डर हो रहा है। अगर इस देश में डेमोक्रेसी नहीं होती, तो क्या आप कर पाते? हर दिन प्रधानमंत्री को गाली देने के बाद भी आप सुरक्षित कैसे रह सकते हैं?... कल तक, आप दावा करते थे कि यह एक मंत्री की गलती थी—और आपने इस्तीफे पर भी दबाव डाला। फिर आपने चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। लेकिन यह आपके लिए काफी नहीं था। इसके बाद, आपने भारत के मुख्य न्यायाधीश के इस्तीफे की मांग की। आप असल में क्या चाहते हैं? उन सभी की ED द्वारा जांच की जाए...
0
0
Report
Advertisement

आवरा माता मंदिर के पास पैंथर दिखा, ग्रामीण भयभीत

Jaipur, Rajasthan:आवरा माता मंदिर के पास बिड़े में दिखा पैंथर, ग्रामीणों में दहशत नवरात्रि में मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता, ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया पैंथर का वीडियो भीलवाड़ा जिले की करेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की चिताम्बा ग्राम पंचायत के बलीया खेड़ा क्षेत्र में आवरा माता मंदिर के पास स्थित बिड़े में पैंथर (तेंदुआ) दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। पैंथर को विचरण करते देख ग्रामीणों ने उसका वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है। प्रिंस सिंह रावणा ने बताया कि , आवरा माता मंदिर के पास स्थित बिड़े में पैंथर नजर आने के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। नवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आवरा माता जी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर के आसपास पैंथर की मौजूदगी की जानकारी सामने आने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने तथा पैंथर की गतिविधियों का पता लगाने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित अप्रिय घटना से बचा जा सके। नवरात्रि में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए वन विभाग की सतर्कता और आवश्यक सुरक्षा उपाय बेहद महत्वपूर्ण हैं। ग्रामीणों से भी अपील है कि वे बिड़े और आसपास के सुनसान क्षेत्रों में अकेले जाने से बचें तथा पैंथर दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने या उसका पीछा करने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
0
0
Report

सिरसा के PVR संचालक घर पर करोड़ों की डकैती, नई नौकरानी समेत तीन आरोपी

Sirsa, Haryana:सिरसा के हुडा सेक्टर-20 में बड़ी वारदात है। पीवीआर संचालक पंकज खेमका के घर पर वारदात को अंजाम दिया गया। नई नौकरानी ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह घटना की। डेढ़ करोड़ का सोना और नकद लेकर फरार हो गए। नशीला खाना खिला कर गृहस्थी के सदस्य को बंधक बनाया गया और घर से करीब 800 ग्राम सोना तथा लाखों की नकदी ले ली गई। मालिकन की गाड़ी भी ले गए, जिसे भावदीन टोल प्लाजा से बरामद किया गया। घर के सीसीटीवी कैमरों में आरोपी कैद दिख रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाने का दावा किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर गोलीकांड: रेहड़ी दुकानदार की मौत के बाद हाईवे पर परिजनों का जाम

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर - संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से रेहड़ी दुकानदार की मौत, इलाज के दौरान हुई फल विक्रेता राजू की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर स्टेट हाईवे 91 पर लगाया जाम, सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, परिजनों को समझाने बुझाने में जुटे पुलिस महकमे के अधिकारी, बीते 16 अक्टूबर को गिरकर घायल होने की जानकारी देते हुए मृतक को अस्पताल में कराया गया था भर्ती, गंभीर हालत में मृतक को कानपुर किया गया था रेफर, सिटी स्कैन और पोस्टमार्टम में हुई गोली लगने की पुष्टि, मुवावजा और कार्रवाई की माँग को लेकर परिजनों का हंगामा जारी, सदर कोतवाली क्षेत्र के कालपी चौराहे इलाके का मामला।
0
0
Report
Advertisement

नर्मदा पाइपलाइन चोरी: पोलायकला पुलिस ने 48 लाख का माल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर-शाजापुर जिले की पोलायकलां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नर्मदा पाइपलाइन के पाइप चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आयशर वाहन और क्रेन मशीन सहित करीब 48 लाख रुपए का सामान बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में गुजरात और बिहार निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पाइप लोड कर भागे एक अन्य आयशर वाहन की तलाश जारी है। क्रेन मशीन से पाइप लोड करते मिले आरोपी पुलिस ने पोलायकलां- बल्डी पीपलरावा रोड पर वाहन क्रमांक MP 37 ZC 2301 में लगी क्रेन मशीन की मदद से नर्मदा पाइपलाइन के पाइप लोड करते हुए आयशर वाहन क्रमांक GJ 17 XX 7701 को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, पाइप लोड कर गुजरात ले जाए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आयशर वाहन और क्रेन मशीन सहित करीब 48 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया। गुजरात और बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में नरबत सिंह (44), निवासी भोजपुरा, थाना दामापाव, जिला पंचमहल, गुजरात तथा इरफान साई (22), निवासी माधोपुर बैरिया, थाना गोनाहा, जिला पश्चिम चंपारण, बिहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पाइप लोड कर एक अन्य आयशर वाहन मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार शाम को शुजालपुर न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि मामले में आगे की पूछताछ की जा सके।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पाइप चोरी की वारदात में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं और फरार वाहन कहां गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नर्मदा पाइपलाइन के पाइप चोरी करने की वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही फरार आयशर वाहन को तलाशने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को पाइपलाइन सामग्री की चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
0
0
Report

मंडला में कन्या पूजन से नवरात्रि उत्साह की दहाड़दार रौनक

Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में कन्या पूजन की धूम, मंत्री संपतिया उइके ने कन्याओं के पूजन के साथ कराया भोज मण्डला में नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की आराधना और शक्ति की उपासना का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मण्डला में भी आस्था और श्रद्धा का अनूठा नजारा देखने को मिला, जहां कन्याओं को साक्षात देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके के निवास पर सैकड़ों कन्याओं के पूजन और कन्या भोज का भव्य आयोजन हुआ। मण्डला में कन्या पूजन के दौरान यही तस्वीर देखने को मिली। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके के निवास पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों कन्याएं शामिल हुईं। मंत्री ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन किया और उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया । इस अवसर पर मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि कन्याएं साक्षात देवी का स्वरूप हैं। मां लक्ष्मी और जगदंबा का अवतार मानी जाने वाली कन्याओं का सम्मान और पूजन हमारी आस्था एवं संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जिन घरों में कन्याएं जन्म लेती हैं, वे परिवार सौभाग्यशाली होते हैं。
0
0
Report
Advertisement

रायपुर के उरला में पोरवाल टायर फैक्ट्री में आग, सुरक्षा इंतजाम पर सवाल

Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर के उरला इलाके में स्थित पोरवाल टायर फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगते ही फैक्ट्री में अफरातफरी की स्थिति बन गई.. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टायर निर्माण में इस्तेमाल होने वाले टार की प्रोसेसिंग के दौरान लीकेज होने से आग लगने की आंशका जताई जा रही है.. सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया.. फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है.. गौर करने वाली बात यह है कि करीब तीन महीने पहले भी इसी फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई थी.. ऐसे में बार-बार आग लगने की घटनाओं ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.. फिलहाल मामला उरला थाना क्षेत्र का है..
0
0
Report

तालाब में फँसा तेंदुआ: वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया, लोग सुरक्षित रहे

Balrampur, Uttar Pradesh:तालाब में गिरा तेंदुआ, वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू बलरामपुर जनपद के बारहवां रेंज क्षेत्र के ग्राम बरगदही में तालाब में तेंदुआ गिरने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तालाब में तेंदुए को फंसा देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग व स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची कर कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए का रेस्क्यू किया।ग्राम बरगदही में सोमवार को लगभग 12:30 बजे गांव निवासी राजन सिंह के तालाब में तेंदुए के गिरने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हलचल बढ़ गई। तालाब नौखान के उस पार होने के नाते वन विभाग व स्थानीय पुलिस को नाव से तालाब तक जाना पड़ा। जंगली जानवर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। तेंदुए की मौजूदगी से लोग सहमे रहे। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू की कार्रवाई शुरू की।वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक तेंदुए को तालाब से बाहर निकाला। इस दौरान टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे अपने साथ जंगल ले गई। तेंदुए के वहां से चले जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली。 *जंगली जानवरों की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता* गांव और आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। लोगों का कहना है कि आबादी के आसपास जंगली जानवर दिखाई देने से अनहोनी की आशंका बनी रहती है। ऐसे में वन विभाग की सतर्कता और समय पर कार्रवाई जरूरी है।ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की है कि तेंदुआ या कोई अन्य जंगली जानवर दिखाई देने पर उसके पास जाने, उसे घेरने या छेड़ने से बचें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि रेस्क्यू किए हुए जानवर की अभी पहचान नहीं हो पाई है फिशिंग कैट है या तेंदुआ。
0
0
Report

8 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म: साबिर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के शाही थाना क्षेत्र में नवरात्र के पावन पर्व पर एक दिल दहलाने वाली घटना प्रकाश में आई है जब एक मुस्लिम समुदाय के साबिर नाम के युवक ने एक 8 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. बच्ची के परिवार के मुताबिक साबिर पड़ोस में ही अपनी दुकान चलाता है और बच्ची को पैसे देने के बहाने एक घर में बुलाया और उसे फिर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा साथ ही दुष्कर्म भी किया. बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे लेकिन उससे पहले साबिर वहां से फरार हो चुका था. हैरान करने वाली बात यह है कि परिवार के मुताबिक साबिर ने उनकी बच्ची के साथ गलत काम किया लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करके पल्ला झाड़ लिया. जिला अस्पताल में जब बच्ची को मेडिकल की लाया गया तब परिवार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि साबिर और बच्चों के साथ भी अश्लील हरकत करता रहता है और आज उसने मौका पाकर 8 साल की मासूम बच्ची के साथ गलत काम किया. बच्ची की मां ने योगी आदित्यनाथ से आरोपी के खिलाफ सख्त से शख्त कार्रवाई करते हुए फांसी की मांग की है. बच्ची ने बताया कि वह बाहर खेल रही थी तभी सोनू उर्फ साबिर उसे पैसों की लालच देकर कमरे में ले गया और फिर अपनी हवस का शिकार बनाया. अब देखने वाली बात यह है कि पुलिस आरोपी साबिर के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है, वही हिन्दू संगठन ने भी आरोपी साबिर के खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई की मांग की है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top