icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
470661
MDMahendra dubeyFollow25 Jul 2024, 09:33 am

मोहन ने नहीं बनाया मंत्री तो युवाओं ने पदयात्रा कर की अपील, भूपेंद्र सिंह को मंत्री बनाओ...

Damoh, Madhya Pradesh:

MP में चुनाव के बाद से राजनीतिक समीकरणों में बदलाव ने भाजपा के कई दिग्गज नेताओं को दरकिनार कर दिया है। इनमें बूंदेलखंड के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह भी शामिल हैं, शिवराज सरकार में मंत्री रहे भूपेंद्र को मोहन सरकार में मंत्रीमंडल से बाहर रखा गया लेकिन अब समर्थकों का विश्वास टूट चुका है, नेताओं से ज्यादा उन्हें भगवान पर भरोसा है, उन्हें मंत्री बनाने की उम्मीद में समर्थक देवी मां से अपील कर रहे हैं। जिसके लिए गुरू पूर्णिमा पर करीला धाम देवी मंदिर की पवित्र पदयात्रा कर समर्थन जुटा रहे हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जबलपुर जीरो डिग्री पर स्टंट वीडियो वायरल: पुलिस जांच की तैयारी

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में रईसजादों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जबलपुर के जीरो डिग्री पर कर में कई युवा स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं; दरवाजे पर लटक कर, खिड़की से सिर बाहर निकाल कर यह युवा स्ट stunt कर रहे हैं लेकिन अंदाजा नहीं है कि यह स्टंट उनकी जान भी ले सकता है. अपनी जान की परवाह किए बिना सड़क पर खुलेआम स्टंट हो रहा है, यह जबलपुर में पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती है. बताया जाता है कि जीरो डिग्री का यह मामला है जिसमें सड़क पर स्टंट करते कुछ युवा दिखाई दे रहे हैं. लग्जरी कारों में बैठे युवा खिड़की से बाहर निकाल कर दरवाजे से लटक कर स्टंट करते देख रहे हैं. युवाओं की यह मस्ती उनकी जान पर भी भारी पड़ सकती है. फिलहाल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है. जबलपुर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि संबंधित थाना प्रभारी को वीडियो की जांच करने के लिए कहा गया है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report

मैनपुरी-करहल गौशाला में नेपियर प्लान,गौसेवा आयोग सदस्य का निरीक्षण ।

Ajay KumarAjay KumarFollow4m ago
Saman Katra, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल पहुंचे उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कान्हा पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौशाला में चारा-पानी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया,इस दौरान उन्होंने गायों को गुड़ और केला खिलाया। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने बताया कि प्रदेश की गौशालाओं में हरे चारे के लिए गोचर भूमि खाली कराकर नेपियर घास उगाई जा रही है। जहां गोचर भूमि नहीं है,वहां किसानों से अनुबंध कर नेपियर उगाया जा रहा है,इससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार गौसेवा के इच्छुक युवाओं को रोजगार से जोड़ रही है। युवा 4 गाय लेकर पालन कर सकते हैं, सरकार 50 रुपये प्रति गाय सहायता दे रही है। गोबर से गैस और जैविक खाद से अतिरिक्त आय होगी। उन्होंने नंदिनी योजना की भी जानकारी दी और रोटी संग्रह वाहन की सराहना की। निरीक्षण के बाद वे आशीष पांडेय के आवास पहुंचे।
0
0
Report
Advertisement

BRICS समिट में बिहार के सत्तू को ग्लोबल ब्रांड बनाने की पहल सामने आई

Patna, Bihar:BRICS समिट की वेलकम किट में बिहार के सत्तू को शामिल किए जाने के बाद इसकी ग्लोबल पहचान को लेकर चर्चा तेज है, सत्तूज़ के को-फाउंडर शाश्वत किशोर ने बताया कि बिहार के लोकल प्रोडक्ट को ग्लोबल ब्रांड बनाने का लक्ष्य शुरू से रहा है, BRICS में सत्तू की एंट्री को उन्होंने पिछले 5-6 वर्षों की मेहनत का बड़ा नतीजा बताया साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार और धन्यवाद किया है कि उन्होंने बिहार की पहचान सत्तू को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर रखा है तो जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने भी ट्वीट करके इसे बिहार के लिए गौरव की बात बताई है सत्तूज़ की नई पैकेजिंग में पूरे बिहार को दिखाने की कोशिश की गई है, इसमें राजगीर, गया, रोहतास का वॉटरफॉल, सासाराम का किला, पटना का दरभंगा हाउस, भागलपुर का घंटाघर और भभुआ का मां मुंडेश्वरी मंदिर जैसे ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों को जगह दी गई है साथ ही मिथिला आर्ट समेत बिहार की स्थानीय कलाओं को भी पैकेजिंग का हिस्सा बनाया गया है। खास बात ये है कि बॉक्स पर कंपनी की ब्रांडिंग नहीं है बल्कि बिहार को एक ब्रांड के तौर पर प्रस्तुत किया गया है। शाश्वत किशोर ने सत्तू को गरीब का प्रोटीन कहे जाने की धारणा को बदलने की जरूरत बताई, उन्होंने कहा कि सत्तू country में पर्याप्त मात्रा में पैदा होता है इसलिए किफायती है और इसे भारत का प्रोटीन माना जाना चाहिए, उन्होंने बताया कि BRICS के बाद अंतरराष्ट्रीय डेलीगेट्स और पत्रकारों की ओर से सत्तू और इसकी पैकेजिंग को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और ऑर्डर्स भी आने लगे हैं। आगे की योजनाओं को लेकर उन्होंने बताया कि सत्तूज़ बिहार की खाजा और अनरसा जैसी पारंपरिक मिठाइयों को भी ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है, MAP यानी Modified Atmosphere Packaging तकनीक के जरिए बिना केमिकल के मिठाइयों की शेल्फ लाइफ 6 से 9 महीने तक करने पर काम चल रहा है वहीं बिहार के युवाओं से उन्होंने स्टार्टअप शुरू करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य में स्टार्टअप के लिए बेहतर माहौल और सरकारी सहयोग मिल रहा है। IV - शाश्वत किशोर, CO-FOUNDER, SATTUZZ
0
0
Report

बस्तर में पांच दिवसीय सहकार मेले से स्थानीय कारीगरों को मिलेगा बड़ा बाजार

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में सहकारिता को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों, किसानों और स्वसहायता समूह की महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पांच दिवसीय सहकार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जगदलपुर के कुम्हार पारा स्थित महेश्वरी भवन में लगने वाले इस मेले में हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, किसान उत्पाद और महिला स्वसहायता समूहों के उत्पाद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे, मेले में कुल 60 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें 10 स्टॉल खास तौर पर बस्तर के स्थानीय कारीगरों के लिए आरक्षित रहेंगे, खास बात यह है कि स्टॉल पूरी तरह निःशुल्क होंगे। वहीं सहकारिता के जरिए अंदरूनी क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है, मछली पालन, मुर्गी पालन समेत अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने और सहकारी बैंक की सुविधाओं को ग्रामीण और अंदरूनी इलाकों तक पहुंचाने की दिशा में काम करने की बात कही गई है। सहकारिता विभाग के अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने सहकार मेले को लेकर आयोजित पत्रवार्ता में उक्त जानकारी साझा की。
0
0
Report

महासमुंद में मोदी के 25 वर्ष जनसेवा पर भाजपा ने विशेष संकल्प अभियान शुरू किया

Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन -महासमुंद महासमुंद-भाजपा कार्यालय में खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा इस बार विशेष सेवा संकल्प अभियान आयोजित करेगी। प्रेसवार्ता में बताया गया कि यह अभियान एक महीने तक चलेगा। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने जनसेवा की राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। भाजपा के अनुसार 7 अक्टूबर 2026 को उनकी जनसेवा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी Government के कार्यकाल में गरीबों के लिए आवास, राशन, शौचालय, सामाजिक सुरक्षा और कोविड टीकाकरण जैसी योजनाओं से बड़े स्तर पर बदलाव आया है। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री को मिले 37 अंतरराष्ट्रीय सम्मान, भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक पुरुषार्थ का सम्मान हैं। अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बाइट-संजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर में बलराम कृषि महोत्सव: किसान नई तकनीक और जैविक खेती से सशक्त

Chhatarpur, Madhya Pradesh:सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर छतरपुर स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए. मंडी परिसर में कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और आधुनिक खेती की तकनीकों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जहाँ किसानों को आधुनिक खेती, जैविक खेती, पशुपालन और कृषि नवाचारों की जानकारी दी गई. कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाइव माध्यम से किसानों से संवाद किया और कृषि क्षेत्र में सरकार की योजनाओं एवं प्रयासों की जानकारी दी. किसानों ने भी जैविक खेती, पशुपालन, फल उत्पादन और पौधरोपण सहित खेती में किए जा रहे नवाचारों के अनुभव साझा किए. कार्यक्रम में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को नई तकनीक और नवाचारों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाना है. उन्होंने कहा कि किसान अब जैविक खेती के साथ-साथ पशुपालन, फल उत्पादन और पौधरोपण जैसे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ रहे हैं. किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं.
0
0
Report

बैतूल में रक्तदान अभियान से स्वैच्छिक रक्तदान बढ़ाकर मरीजों को समय पर रक्त मिला

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में कभी ऐसा वक्त था जब जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी चिंता का कारण बनी रहती थी। आदिवासी बाहुल्य जिले में रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों के चलते लोग रक्तदान करने से भी कतराते थे। लेकिन अब तस्वीर बदलती नजर आ रही है। जिला प्रशासन और ब्लड बैंक की योजनाबद्ध पहल ने लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाई है। इस बदलाव की शुरुआत प्रशासनिक स्तर से हुई,जब कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे और जिले के प्रमुख अधिकारियों ने खुद रक्तदान कर लोगों को संदेश दिया कि रक्तदान न सिर्फ सुरक्षित है,बल्कि किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का सबसे बड़ा माध्यम भी है।इसके बाद शासकीय कर्मचारियों और आम लोगों को रक्तदान के लिए लगातार प्रेरित किया गया। रक्तदान शिविरों की कार्ययोजना तैयार कर उन्हें नियमित रूप से आयोजित किया गया और अब इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। अगस्त 2026 में बैतूल जिले में कुल 1235 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। इसमें अलग-अलग स्थानों पर आयोजित 13 रक्तदान शिविरों से 942 यूनिट रक्त जुटाया गया। खास बात यह है कि अब लोग सिर्फ किसी आपात स्थिति या रक्तदान शिविर का इंतजार नहीं कर रहे,बल्कि स्वेच्छा से ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर रहे हैं। जन्मदिन और दूसरे विशेष अवसरों पर रक्तदान करने का चलन भी बढ़ रहा है। इस पूरी व्यवस्था को मजबूत बनाने में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की पहल और ब्लड बैंक ऑफिसर डॉ. अंकिता सीते की सक्रिय भूमिका अहम रही है। इस बढ़े हुए रक्त संग्रह का सीधा फायदा उन मरीजों को मिला, जिन्हें समय पर रक्त की जरूरत होती है। अगस्त महीने में 80 सिकल सेल मरीजों और 43 थैलेसीमिया मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया गया। वहीं 102 गर्भवती महिलाओं को बिना एक्सचेंज और निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया गया। यानी बैतूल में रक्तदान को लेकर जो झिझक और भ्रांतियां कभी बड़ी चुनौती हुआ करती थीं, अब वही तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है। प्रशासन का लक्ष्य साफ है जरूरत के वक्त किसी मरीज या उसके परिजन को रक्त के लिए भटकना न पड़े और हर जरूरतमंद को सुरक्षित रक्त समय पर उपलब्ध हो सके। एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है और बैतूल में अब यही संदेश लोगों तक पहुंचाने की कोशिश रंग लाती नजर आ रही है।
0
0
Report

हमीरपुर में DIG व मंडलायुक्त ने फरियादें सुनीं; तीजा मेले की सुरक्षा पुख्ता

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-डीआईजी राजेश एस व मंडलायुक्त अजीत कुमार सुमेरपुर पहुंचे, समाधान दिवस में मंडलायुक्त और DIG ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश, 10 शिकायतों का तत्काल मौके पर किया गया निस्तारण, थाना समाधान दिवस के बाद ऐतिहासिक तीजा मेला महोत्सव की तैयारियों का भी लिया जायजा, सुमेरपुर में करीब 176 साल पुराना है ऐतिहासिक तीजा महोत्सव, तीजा महोत्सव को लेकर सुरक्षा के भी किए गए हैं पुख्ता इंतजाम, मेले में 352 पुलिसकर्मी, पीएसी और फायर टीम रहेगी तैनात, 14 से 17 सितंबर तक 3 दिवसीय भव्य तीजा मेले का होगा आयोजन, सुमेरपुर थाना कस्बे का मामला。
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा में आयुष्मान, उज्ज्वला और लाडो लक्ष्मी से गरीबों को बड़ा लाभ

Jhajjar, Haryana:सरकार ने आयुष्मान कार्ड को लेकर गरीब लोगों को ₹500000 का मुफ्त इलाज योजना चलाई हुई है उसको लेकर हम लोगों को बहुत ज्यादा फायदा हुआ है अगर इस तरह की स्कीम सरकार द्वारा नहीं चलाई जाती तो पता नहीं इलाज के लिए कितने पैसे प्राइवेट अस्पतालों में देने पड़ते। आयुष्मान की योजना को लेकर लाभार्थियों ने स्वयं अपनी समस्या बताते हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। और आगे भी इस योजना को और बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। कुछ महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना की सराहना की हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ₹2100 लाडो लक्ष्मी योजना के तहत वह उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं के घरों में मुफ्त में सिलेंडर उपलब्ध कराया गया पहले घरों में चूल्हे पर रोटियां बना बनाई जाती थी आंखें भी कमजोर हो जाती थी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब महिलाओं आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें उज्ज्वला योजना स्कीम के तहत फ्री में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया हरियाणा सरकार का महिलाओं ने धन्यवाद किया। बीपीएल धारकों को ढाई लाख रुपये घर की रिपेयरिंग के लिए व सेक्टर में 30 ,30 गज के प्लॉट दिए गए उसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री का आभार जताया। किसानों को भी सब्सिडी के तहत कृषि यंत्र उपलब्ध हो रहे हैं हरयाणा स्कीम के तहत हरियाणा के किसानों ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री व देश के प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद कहां साल में ₹6000 किसानों को देश के प्रधानमंत्री द्वारा दिए जा रहे हैं व सब्सिडी पर कृषि यंत्र भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं एसपी पर फसल भी खरीद हो रही है उसको लेकर किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का आभार जताया। बुढ़ापा पेंशन विधवा पेंशन बनवाने के लिए अब चक्कर नहीं काटने पड़ रहे जब से भाजपा सरकार आई है तब से बुढ़ापा पेंशन अपने आप बन जाती है जिसको लेकर बुजुर्ग महिलाओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
0
0
Report

दिल्ली में नियम सब पर समान: बड़े बिल्डरों के खिलाफ सख्ती की मांग

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में पाँचवीं मंज़िल, सीलिंग और डैमेज बिल्डिंग के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर जिस तरह अभियान चल रहा है, उसे लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मेरे क्षेत्र में तस्वीर साफ दिखाई दे रही है—आम आदमी अपने छोटे से मकान का निर्माण करता है तो सीलिंग और डेमोलिशन की कार्रवाई हो जाती है। लेकिन दूसरी तरफ बड़े-बड़े बिल्डर पाँच-पाँच, छह-छह मंज़िल की इमारतें और दर्जनों कमरों वाले प्रोजेक्ट खड़े कर रहे हैं—उन पर वही सख्ती क्यों दिखाई नहीं देती? अगर नियम सबके लिए हैं, तो कार्रवाई भी सब पर समान होनी चाहिए। दिल्ली की जनता ने बदलाव और सुशासन की उम्मीद में सरकार चुनी थी। दिल्ली को ऐसा तंत्र नहीं चाहिए जहाँ कानून गरीब के घर तक पहुँच जाए और बड़े बिल्डर तक पहुँचते-पहुँचते रुक जाए।
0
0
Report

रायबरेली में प्रेम संबंध के चलते पति-पत्नी ने प्रेमी की हत्या कर दी

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में प्रेम संबंध का बेहद खौफनाक अंजाम सामने आया है। यहां शादीशुदा प्रेमिका ने पहले प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया और फिर पति के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। मामला बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव का है। मृतक प्रेमी की पहचान हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया गांव निवासी रमाकांत के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक रमाकांत के पास शादीशुदा महिला का फोन आया था, जिसके बाद वह अपनी कार से उससे मिलने खैरहनी पहुंचा। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद महिला और उसके पति ने रमाकांत पर ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रमाकांत की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शादीशुदा प्रेमिका और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर प्रेम संबंध में ऐसा क्या हुआ कि मुलाकात के लिए बुलाए गए प्रेमी की ईंटों से कूचकर हत्या कर दी गई।
0
0
Report
Advertisement

गुन्नौर के स्कूल में सीलिंग फैन गिरने से छात्र गंभीर घायल; टीचर निलंबित

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल, गुन्नौर में कंपोजिट विद्यालय में सीलिंग फैन कक्षा में बैठे छात्र के सिर पर गिरा. सिर पर सीलिंग फैन गिरने से छात्र गंभीर घायल. छात्र को इलाज के लिये आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया. घायल छात्र के सिर में कई टांके लगाए गए. कक्षा 8 का छात्र बताया जा रहा है घायल छात्र जीशान. BSA अलका शर्मा ने लापरवाही के आरोप में स्कूल की इंचार्ज टीचर विमलेश यादव को सस्पेंड किया. इंचार्ज अध्यापिका पर विद्युत उपकरणों के रखरखाव में लापरवाही, कंपोजिट ग्रांट की धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद मरम्मत आदि न कराने के आरोप. गुन्नौर के कंपोजिट विद्यालय का मामला.
0
0
Report

Zee Media ki khabar ke baad sadak-puliya durust, bason ki aawazahi phir shuru

Shahdol, Madhya Pradesh:खबर का असर: Zee Media की खबर के बाद सड़क-पुलिया दुरुस्त, बसों का आवागमन शुरू शहडोल। जयसिंहनगर ब्लॉक के ग्राम झारा से चित्रराव किट मार्ग की बदहाल सड़क और क्षतिग्रस्त पुलिया की खबर को Zee media ने प्रमुखता से दिखाया था। खबर के जरिए मामला कलेक्टर के संज्ञान में पहुंचा। कलेक्टर ने तत्काल लोक निर्माण विभाग को सड़क और पुलिया की मरम्मत के निर्देश दिए। प्रशासन के निर्देश के बाद विभाग ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम कराया। अब क्षतिग्रस्त पुलिया और सड़क को दुरुस्त कर आवागमन के लिए चालू कर दिया गया है। रास्ता खुलने के बाद करीब 10 गांवों के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से बंद बसों का आवागमन भी दोबारा शुरू हो गया है। अब ग्रामीण आसानी से मुख्य सड़क तक पहुंच पा रहे हैं और आवाजाही सुचारू हो गई है। ग्रामीणों ने सड़क और पुलिया की मरम्मत होने पर Zee media का धन्यवाद और आभार जताया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top