470661
दमोह बैंक मैनेजर का मालिश करते वीडियो वायरल
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले के पथरिया स्थित सेवा सहकारी बैंक के मैनेजर का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह एक बुजुर्ग व्यक्ति से अपने पैरों की मालिश करवा रहे हैं। यह मामला तब सामने आया जब बैंक में कामकाज की कमी के चलते अधिकारियों की हीलाहवाली और ग्राहकों को परेशान करने की आदतें पहले से ही चर्चा में थीं। इस बैंक से किसानों का सीधा संबंध है और यहां अधिकतर किसान ही आते हैं। वीडियो में मैनेजर बैंक में ही मालिश कराते हुए नजर आ रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शहर के ट्रांसपोर्ट में रिक्शा की भूमिका पर नया अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:rickshaw0
0
Report
कानपुर ब्रेकिंग: गणेश विसर्जन यात्रा में दबंगों का हमला, 4 घायल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग गणेश विसर्जन यात्रा पर दबंगों ने किया हमला, इलाके में मची भगदड़ गुजैनी के फत्तेपुर गांव में महज 4 सेकेंड के भीतर फोड़े गए 3 बम पुराने विवाद की खुन्नस में लाठी-डंडों से हमला, महिला समेत 4 लोग घायल हमलावरों ने भक्तों की बाइकों में जमकर की तोड़फोड़ और चाबियां निकालकर भागे पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार0
0
Report
प्रयागराज में आबादी के पास शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का जबरदस्त प्रदर्शन
Prayagraj, Uttar Pradesh:PRAYAGRAJ मेजा में बस्ती के पास खुली शराब की दुकान तो भड़की महिलाएं, दर्जनों की संख्या में इकट्ठा होकर महिलाओं ने शराब की दुकान पर बोला धावा, शराब की दुकान में रखी बॉटल और पाउच को सड़क पर फेंक दुकान बंद कराया, महिलाओं के हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, हंगामा कर रहीं महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, महिला का कहना है कि आबादी के पास शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए, आबादी के पास शराब की दुकान होने के चलते उनका घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है, महिलाओं का कहना है शराबियों का दिनभर दुकान पर जमावड़ा लगा रहता है, शराबी दुकान पर बैठकर गाली गलौज करते रहते हैं जिससे महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, फिलहाल महिलाओं को शराब की दुकान पर हंगामा करना भारी पड़ गया है, पुलिस ने हंगामा करने वाली महिलाओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
सरमथुरा में अधूरी सड़क निर्माण शुरू: राहगीर-वाहन चालकों को राहत की उम्मीद
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा में तहसील मोड़ से बोहरे के बाग तक अधूरी सड़क का निर्माण शुरू , वाहन चालकों और आमजन को मिलेगी राहत सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे के तहसील मोड़ से बोहरे के बाग होते हुए खरेर नदी की ओर जाने वाली अधूरी सड़क का निर्माण कार्य लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुरू हो गया है। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के आमजन और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। तहसील मोड़ से बोहरे के बाग तक मुख्य सड़क का एक हिस्सा लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ था। इसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों सहित आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दिनों में अधूरे हिस्से में कीचड़ और जलभराव की समस्या रहती थी, जबकि सूखे मौसम में धूल-मिट्टी उड़ने से लोगों को परेशानी होती थी। अधूरी सड़क के कारण शव यात्रा में शामिल लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लोगों को कीचड़, कंकड़-पत्थरों और खराब रास्ते से होकर गुजरना पड़ता था। समाजसेवी चिंटू बोहरा ने बताया कि अधूरी सड़क के कारण लंबे समय से क्षेत्रवासियों को कीचड़, जलभराव और धूल-मिट्टी की समस्या झेलनी पड़ रही थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को इन परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है और वाहन चालकों को भी आवागमन में सुविधा होगी।स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर पीडब्ल्यूडी विभाग एवं प्रशासन का आभार जताया। साथ ही लोगों ने निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने और सड़क की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की मांग की है.0
0
Report
गोलारी विद्यालय में वन एवं जैव विविधता सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
Dholpur, Rajasthan:राजस्थान वन एवं जैव विविधता परियोजना के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलारी में वन एवं जैव विविधता संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम डीएफओ तेजस पाटिल की अनुशंसा पर रेंजर देवेंद्र सिंह चौहान की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के बाद विद्यार्थियों को बैग एवं पुरस्कार वितरित किए गए।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को वन सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। साथ ही वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण तथा जैव विविधता को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर परियोजना के जिला परियोजना समन्वयक रजत शर्मा एवं प्रवीण तिवारी सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।0
0
Report
हाईकोर्ट स्टे हटते ही श्रीविजयनगर में नगरपालिका अध्यक्ष पद की मतगणना तय
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर नगरपालिका अध्यक्ष पद की मतगणना पर लगी हाईकोर्ट की रोक हट गई है. कांग्रेसी पार्षदों पर फायरिंग और अपहरण के आरोपों से जुड़े मामले के कारण 21 सितंबर को मतदान के बाद मतगणना रोक दी गई थी. रिटर्निंग अधिकारी SDM साक्षी पुरी ने आदेश जारी किया है. आज 25 सितंबर को सुबह 11 बजे तहसील कार्यालय सभागार में मतगणना होगी. अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला भाजपा के राजेन्द्र लेघा और कांग्रेस के सुशील मिड्ढा के बीच है, पूरे शहर की नजरें इसी पर टिकी हैं.0
0
Report
Advertisement
जयपुर में स्वच्छता कार्यक्रम: 100-hour pledge to a clean India
Jaipur, Rajasthan:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया। नितिन नवीन के जयपुर दौरे की शुरुआत अल्बर्ट हॉल के स्वच्छता कार्यक्रम से हुई। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आमजन को 'स्वच्छता ही सेवा' की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें राजनीतिक आजादी के साथ-साथ स्वच्छ और विकसित भारत की कल्पना भी शामिल थी। उन्होंने लोगों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि “न गंदगी करूंगा, न किसी को करने दूंगा।” नितिन नवीन ने स्वच्छता को केवल अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी का विषय बताते हुए हर साल 100 घंटे यानी हर सप्ताह करीब 2 घंटे श्रमदान करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से, फिर परिवार, मोहल्ले, गांव और कार्यस्थल से होनी चाहिए। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 100 अन्य लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाने और गांव-गांव, गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की दिशा में उठाया गया हर एक कदम पूरे भारत को स्वच्छ बनाने में योगदान देगा। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और नितिन नवीन ने स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया। दोनों नेताओं ने स्वच्छता मित्रों से बातचीत कर उनके हालचाल जाने और उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।0
0
Report
NEET Counseling: Fake certificates from Bajpur shake up administration
Jaspur, Uttarakhand:स्लग – NEET काउंसलिंग में फर्जी प्रमाणपत्रों का खेल! स्थान – बाजपुर एंकर-उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले से जुड़ी काउंसलिंग के बीच बाजपुर से सामने आए फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले ने सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।आरोप है कि बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड का स्थायी निवासी और आरक्षित वर्ग का प्रमाणपत्र दिलाने के लिए बाजपुर के पते और कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया।प्रशासन की जांच में कई प्रमाणपत्र संदिग्ध पाए गए हैं और अब इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या सिंडिकेट तो काम नहीं कर रहा था। वीओ-1बाजपुर में फर्जी स्थायी निवास और जाति प्रमाणपत्र तैयार कराने के मामले ने मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।प्रशासन के मुताबिक मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश से जुड़े कुछ प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए सामने आए थे।जांच के दौरान संबंधित पतों का भौतिक सत्यापन कराया गया तो कई पते गलत पाए गए।कुछ मामलों में ऐसे लोगों को मकान मालिक और रिश्तेदार बताकर सत्यापन के लिए पेश किए जाने की बात भी सामने आई है, जो वास्तव में संबंधित अभ्यर्थियों से जुड़े नहीं थे। वीओ-2-जांच में यह आशंका भी सामने आई कि उत्तर प्रदेश के बरेली क्षेत्र समेत बाहरी इलाकों के कुछ लोगों ने बाजपुर के पते पर प्रमाणपत्र तैयार कराने का प्रयास किया।वोटर लिस्ट, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर, आधार और स्कूल प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेजों में कथित छेड़छाड़ की भी जांच की जा रही है।अब इन दस्तावेजों का मूल सरकारी अभिलेखों से मिलान कराया जा रहा है। वीओ-3 — बड़ा सवाल लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल मेडिकल दाखिले को लेकर है।अगर किसी अभ्यर्थी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए उत्तराखंड की पात्रता हासिल करने की कोशिश की, तो क्या ऐसे प्रमाणपत्रों के आधार पर किसी मेडिकल सीट पर दावा किया गया?क्या फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल सिर्फ प्रमाणपत्र हासिल करने तक सीमित था या इसका इस्तेमाल मेडिकल काउंसलिंग में भी किया गया?और अगर जांच में संगठित नेटवर्क सामने आता है, तो क्या इस नेटवर्क के तार तहसील स्तर से लेकर मेडिकल दाखिला प्रक्रिया तक जुड़े हैं? इन सवालों का जवाब जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा। वीओ-4 — प्रशासन का एक्शन मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।एडीएम पंकज उपाध्याय के मुताबिक जिले में फर्जीवाड़े से जुड़े 19 अन्य संदिग्ध मामलों को भी संबंधित एसडीएम के पास जांच के लिए भेजा गया है और तीन दिन के भीतर इनकी जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं स्थानीय स्तर पर किसी सिंडिकेट या कर्मचारियों की मिलीभगत तो नहीं थी। बाइट - ऋचा सिंह उपजिलाधिकारी बाजपुर बाइट -राजेश कुमार पाण्डेय अध्यक्ष बाजपुर बार एसोसिएशन बाजपुर0
0
Report
Advertisement
पेंटिंग ब्ल्यू: सीढ़ियाँ भी नीली, घर में रंगों का नया ट्रेंड
Noida, Uttar Pradesh:PAINTING BLUE PAINTING STAIRS BLUE0
0
Report
झांसी में पत्नी हत्या के आरोपी यश सिकरवार गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पहुंज डैम जाने वाले रास्ते पर चैकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया यश सिकरवार को गिरफ्तार किया गया, पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में यश सिकरवार बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस की गिरफ्त में आया यश पत्नी की हत्या करने के बाद से फरार चल रहा था, पुलिस ने इसके कब्जे से 1 तमंचा, करातूस और स्कूटी बरामद की है। पुलिस की ओर से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। दूसरा हिस्सा बताता है कि यश सिकरवार मध्यप्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला था। झांसी के आवास विकास कॉलोनी स्थित किराये के मकान में पत्नी के साथ रहता था, 30 अगस्त की रात में यश सिकरवार ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करके कमरे का बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया था। सुबह कमरा खोले जाने पर पत्नी अचेत अवस्था में मिली, जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, मुखबिर की सूचना पर थाना सीपरी बाजार पुलिस और स्वाट टीम ने हत्यारा यश सिकरवार को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, कारतूस और 1 स्कूटी बरामद कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
टाइल फिटिंग टूल से घर की टाइलिंग में बदलाव की संभावना
Noida, Uttar Pradesh:TILES FITTING TOOL0
0
Report
Advertisement
दिनदहाड़े युवक का अपहरण: 37 लाख की फिरौती, जांच जुटी
Bikaner, Rajasthan:श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबर दिनदहाड़े युवक के अपहरण की बड़ी वारदात ! गुरुवार को घूमचक्कर सर्किल से काली गाड़ी में युवक को उठाकर ले जाने का आरोप अपहरण के बाद परिजनों को वीडियो कॉल कर मांगी गई 37 लाख रुपये की फिरौती अपहृत युवक ने व्हाट्सऐप कॉल कर भाई से रुपयों की व्यवस्था करने को कहा पुलिस को अब तक अपहृत युवक का नहीं लगा कोई सुराग मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज पुलिस जुटी अपहरण की वारदात की जांच में, लेनदेन का एंगल भी सामने आया की बात0
0
Report
बच्चे के साथ ईंटें लेकर जा रहे मजदूर का वायरल वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:LABOUR CARYING BABY AND BRICKS0
0
Report
पखांजूर में सेवा संकल्प से स्वच्छता और जनभागीदारी के रंगीन प्रतिबिम्ब
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी की अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। कहीं हजारों दीपों से शहर रोशन हुआ, कहीं सफाई अभियान चला, तो स्कूल के बच्चों ने अपने सपनों के भारत को रंगों और शब्दों में सामने रखा। वहीं बाजार में स्वच्छता और पॉलीथिन को लेकर प्रशासन ने व्यापारियों को नियमों की जानकारी दी। देखिये खबर। संकल्प... सेवा का। इसी सोच के साथ पखांजूर में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पंचायत परिसर, नया बाजार, अटल परिसर और बस स्टैंड सहित अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई की गई। अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर पंचायत और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए। लोगों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की अपील की गई। दीपों की रोशनी के साथ पखांजूर के हेलीपैड ग्राउंड में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां 5 हजार 551 दीप प्रज्वलित किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण साहा और भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपंकर राय सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के साथ शासकीय कार्यालयों को भी दीपों से रोशन किया गया। चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई—मेरे सपनों का भारत विषय पर बच्चों ने स्वच्छ भारत, अंतरिक्ष, रक्षा, सौर ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों को चित्रों में उतारा। वहीं भाषण प्रतियोगिता में डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत और नक्सल मुक्त भारत जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। स्कूलों के बाहर अब बाजार की बारी है: नगर पंचायत ने व्यापारियों के साथ बैठक कर स्वच्छता और प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर जागरूक किया। एसडीएम मनीष देव साहू ने दुकानों के आसपास सफाई रखने, साप्ताहिक बाजार में ठेलों को सड़क से दूर लगाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग एवं बिक्री नहीं करने की अपील की। नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। सीएमओ सुनील जैन ने गंदगी, खुले में कचरा और सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जुर्माने के प्रावधानों की जानकारी दी। बैठक में पखांजूर मुख्य मार्ग के प्रस्तावित चौड़ीकरण की जानकारी भी व्यापारियों को दी गई। सड़क के दोनों ओर 36-36 फीट क्षेत्र में चौड़ीकरण प्रस्तावित है। ASP रमाकेश कुमार कुर्रे ने ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए और व्यापारियों तथा आम लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। और अब बारी बाजार की—नगर पंचायत ने व्यापारियों के साथ बैठक कर स्वच्छता और प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर जागरूक किया। एंकर क्लोजिंग: पखांजूर में सेवा संकल्प अभियान की तस्वीर सिर्फ दीपों तक सीमित नहीं रही; स्वच्छता, बच्चों की सोच, बाजार की व्यवस्था और जनभागीदारी अभियान के जरिए सेवा के अलग-अलग रंग दिखाई दिए।0
0
Report
Advertisement
