Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Damoh470661
पथरिया नगर परिषद करोड़ों के भ्रष्टाचार मामले में नगरीय प्रशासन ने जांच टीम भेजी
MDMahendra Dubey
Oct 04, 2025 12:35:38
Damoh, Madhya Pradesh
दमोह जिले के पथरिया में नगर परिषद में करोड़ों के भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विभाग ने एक समिति बनाकर जांच के आदेश दिए हैं और बीती शाम भोपाल से यह टीम यहां पहुंची है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल पथरिया नगर परिषद के पिछले दस सालों के अध्यक्षीय कार्यकाल को लेकर यहां के एक शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी जिसके बाद यह जांच दल यहां आया है। शिकायतकर्ता प्रीतम सिंह के मुताबिक नगरपालिका परिषद में जब कांग्रेस के अध्यक्ष थे तब उन दस सालों में यहां पीएम आवास से लेकर खरीदी और दूसरे मामलों में भ्रष्टाचार हुआ है और यह आंकड़ा करोड़ों में है। सरकार के आदेश के बाद दल यहां पहुंचा है। इस मामले ने तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह को तलब किया और पूछताछ की है, उनके मुताबिक तमाम शिकायतें झूठी हैं बल्कि जिस व्यक्ति ने शिकायत की है उसका इतिहास क्या है इसे लेकर जांच दल को दस्तावेज दिए गए हैं। शिकायतकर्ता प्रीतम सिंह की माने तो भ्रष्टाचार को लेकर तमाम सबूत दिए गए हैं और इस जांच में बड़ा घोटाला सामने आएगा। नगर परिषद की सीएमओ ऋतु पुरोहित कहती हैं कि जांच टीम ने जो दस्तावेज मांगे थे उन्हें उपलब्ध कराए गए हैं लेकिन नगर परिषद का अध्यक्ष शिकायतों को लेकर अनभिज्ञ बने हुए हैं और कह रहे हैं कि उन्हें कोई जानकारी नहीं। पूरे मामले में जांच करने आए अफसरों के मुताबिक अभी लगातार जांच चलेगी और टीम यहीं कैंप करेगी, जांच पूरी होने के बाद खुलासा होगा。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAshok Manna
Oct 04, 2025 14:47:58
Kolkata, West Bengal:আজ দক্ষিণ ২৪ পরগনা ডায়মন্ড হারবার কেন্দ্রে পুজো কার্নিভাল অনুষ্ঠিত হলো। দক্ষিণ২৪ পরগনার চারটি লোকসভা কেন্দ্র জয়নগর, মথুরাপুর, যাদবপুর, ডায়মন্ডহারবার লোকসভা কেন্দ্রে পুজো কার্নিভাল অনুষ্ঠান হয়।। ডায়মন্ডহারবার কেন্দ্রের পুজো কার্নিভাল অনুষ্ঠিত হচ্ছে মহেশতলা বাটানগর রোডে। এই পুজো কার্নিভালে উপস্থিত আছেন রাষ্ট্রীয় প্রতিমন্ত্রী দিলীপ মন্ডল, এসপি বিশপ সরকার, জেলাশাসক সুমিত গুপ্ত, বজবজ বিধায়ক অশোক দেব, মহেশতলা বিধায়ক, দুলাল দাস, শক্তি মন্ডল, বজ বজ পৌরসভার পৌরপ্রধান গৌতম দাশগুপ্ত, পূজালী পৌরসভার পৌর প্রধান তাপস বিশ্বাস, দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলার জেলা পরিষদের কর্মদক্ষ সোমাশ্রী বেতাল, এবং প্রশাসনের একাধিক উচ্চ পদস্থ আধিকারিক। মোট ১৭ টি পুজো কমিটির পক্ষ থেকে তাদের প্রতিমা নিয়ে কার্নিভাল উপস্থিত হয়।
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Oct 04, 2025 14:47:33
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में मिथिला विश्वविद्यालय में राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ऐच्छिक कोष से जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति सभा कक्ष का किया शिलान्यास,भाजपा पर किया कटाक्ष वो आज कल सिर्फ घोषणा करते है काम नहीं हो रहा व्ही कहा की राजद शासन काल को जंगलराज कहते थे आज भ्र्ष्टाचार चरम पर है तो रामराज्य है ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति सभा कक्ष का शिलान्यास समारोह का आयोजन हुआ। यह सभा कक्ष राजद के वरिष्ठ नेता बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं विपक्ष के मुख्य सचेतक अब्दुल बारी सिद्दीकी के ऐच्छिक कोष से निर्मित होगा जिसकी क्षमता 300 सीटों की होगी।जिसकी लागत 1 करोड़ 85 लाख का होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो॰ संजय कुमार चौधरी ने की। अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा की दरभंगा की धरती सदैव विचार, संस्कृति और लोक चेतना की जननी रही है।इस भूमि पर कर्पूरी जी की स्मृति में बनने वाला यह सभागार आने वाले समय में मिथिला और बिहार के शैक्षिक एवं वैचारिक पुनर्जागरण का केंद्र बनेगा। राजनीतिक टिप्पणी करते हुए अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा की भाजपा के नेताओं के द्वारा केवल योजनाओं की घोषणाएँ की जाती हैं, लेकिन धरातल पर परियोजनाएँ दिखाई नहीं देतीं।जब राजद के शासन में भ्रष्टाचार की बात होती थी, तो उसे जंगलराज कहा जाता था.और आज भाजपा के शासन में वही भ्रष्टाचार हो रहा है, तो उसे रामराज कहां जा रहा है। बाइट 1, अब्दुल बारी सिद्दीकी,बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं विपक्ष के मुख्य सचेतक
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Oct 04, 2025 14:46:59
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-ग्वालियर की सिंधिया रियासत के महाराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अलग अंदाज देखने के लिए मिला है,वह अपनी रॉयल विंटेज कार को सड़क पर खुद ड्राइव करते हुए नजर आए। यह कार बहुत ही एंटीक है। देश के चुनिंदा राजघरानों मेसे सिंधिया राजघराने के पास यह आज भी सुरक्षित है। वीओ: दरअसल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर चम्बल अंचल के दौरे पर है,सिंधिया रियासत कालीन परम्पराओ को हर वर्ष राजशाही पोशाक में निभाते है,इसी के साथ वह कभी कभी अपनी गाड़ी भी खुद ड्राइव करते है, लेकिन शुक्रवार की रात वह अचानक अपने जयविलास पैलेस से निकले,इस दौरान जिसकी भी नजर उनकी ओर गयी सभी बेहद रोमांचित थे। क्योंकी सिंधिया अपनी रॉयल विंटेज "थंडरबर्ड" कार को खुद की ड्राइव कर रहे थे। लोगो ने इसे अपने मोबाइल में कैद किया।सिंधिया ग्वालियर किला स्तिथ सिंधिया बॉयज स्कूल रॉयल विंटेज "थंडरबर्ड" कार से पहुंचे। आपको बता दे कि फोर्ड थंडरबर्ड एक डेशिंग लुक वाली कार है,यह अपनी पहली पीढ़ी की सबसे प्रसिद्ध विंटेज थंडरबर्ड में से एक है,जो अपनी दो सीटों वाली कॉन्फ़िगरेशन और स्टाइलिश डिज़ाइन के लिए आज भी जानी जाती है।
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Oct 04, 2025 14:46:46
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने शनिवार को कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को आलाकत्ल चाकू सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मृतका का मौसेरा भाई है, जिसने प्रेम प्रसंग के चलते घटना को अंजाम दिया था। घटना 30 सितंबर की है। मोहल्ला पुरैनिया तालाब निवासी शहनवाज पुत्र स्व. सिराज ने कोतवाली नगर थाने में तहरीर देकर बताया था कि शफीक पुत्र रशीद निवासी मोहल्ला निमकौनी, पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आया और उनकी पत्नी नजमी उर्फ नरगिस पर चाकू से हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, हमले के बाद आरोपी युवक ने खुद पर भी चाकू से वार कर खुदकुशी की कोशिश की थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला मु0अ0सं0 0251/2025 धारा 103(1), 333, 352 बीएनएस में दर्ज कर जांच शुरू की। शनिवार को कोतवाली नगर पुलिस ने झारखंडी मंदिर बस स्टॉप मोड़ से आरोपी शफीक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया गया。 मामले पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतका के साथ पिछले 12 साल से प्रेम संबंध में था और इसी कारण उसने अब तक शादी नहीं की थी। अप्रैल माह में दोनों का अतरंग फोटो और वीडियो वायरल करने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और मृतका ने बातचीत बंद कर दी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने गुस्से में महिला की हत्या कर दी और खुद को भी घायल कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शफीक पुत्र रशीद निवासी मोहल्ला निमकौनी, थाना कोतवाली नगर, बलरामपुर को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है。
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Oct 04, 2025 14:46:19
Pali, Rajasthan:ग्राम पंचायत इसाली मारवाड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत इसाली विकास की दृष्टि से किसी पहचान की मोहताज नहीं है क्योंकि ग्राम पंचायत इसाली में अगर विकास की बात करें तो बिजली पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं गांव में हर व्यक्ति तक उपलब्ध है तो वही स्वच्छता को लेकर घर-घर कच्चा संग्रहण एवं सुरक्षा की दृष्टि से पूरे गांव में सीसीटीवी लगे हुए हैं, ग्राम पंचायत इसाली की सरपंच माया कंवर बताती है कि उनके परिवार से वह तीसरी सरपंच है जिसमें पूर्व में उनके पति इंद्रसिंह राजपुरोहित एवं सासूजी मोहन कंवर सरपंच रह चुकी हैं इसलिए गांव के विकास को लेकर जो पारिवारिक माहौल बना हुआ है उसे निभाने का पूरा प्रयास कर रही है वही ग्राम विकास अधिकारी मीनू शेखावत ने भी ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास के लिए कई प्रयास किए हैं.
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Oct 04, 2025 14:46:09
Delhi, Delhi:दक्षिण पूर्वी जिला में एक "विशाल जनसुनवाई" आयोजित की गई, जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना गया और उसे पर तुरंत कार्रवाई की गई, वही इस जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के पुलिस उपायुक्त, सभी सहायक पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक सहायक पुलिस आयुक्त, सभी थाना प्रभारी, ट्रैफिक निरीक्षक दक्षिण-पूर्वी एक ही स्थल पर तत्काल समन्वय और निवारण के लिए उपस्थित थे।इस पहल ने जनता को अपनी शिकायतें व्यक्त करने के लिए एक प्रत्यक्ष और सुलभ मंच प्रदान किया।काफी संख्या में शिकायतें मौके पर ही सुलझाई गईं, जिससे जनता का विश्वास मजबूत हुआ। RWA और MWA सदस्यों की शिकायतें भी निवारित की गईं। दिल्ली पुलिस के माननीय पुलिस आयुक्त के दूरदर्शी नेतृत्व में, दक्षिण पूर्वी जिले ने पुलिस-जनता संबंधों को मजबूत करने और त्वरित शिकायत निवारण सुनिश्चित करने के लिए सफलतापूवर्क "विशाल जनसुनवाई" आयोजित हुआ। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि जनता की शिकायतें सुनी जाएं और अधिकतम दक्षता के साथ सुलझाई जाएं। इस कार्यक्रम ने एक खुला मंच प्रदान किया जहां नागरिक सीधे वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद कर सकते थे, जिससे उनकी चिंताओं को व्यक्तिगत रूप से सुना और समझा गया।वही इस जनसुनवाई में जिले के सभी प्रमुख अधिकारी एक साथ उपस्थित थे, जिससे त्वरित सत्यापन, समन्वय और मौके पर निर्णय लिए जा सके।इस आयोजन ने निवासियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच सीधे संवाद को बढ़ावा दिया, जिससे प्रक्रियात्मक विलंब के बिना शिकायतें सुनी गईं। वहीं इस पूरे जनसुनवाई के दौरान कुल 220 शिकायतकर्ताओं को सुना गया, 40 एफआईआर दर्ज की गईं, 132 शिकायतें निवारित की गईं, 33 निवारक कार्रवाई की गई और 15 शिकायतें विचाराधीन हैं। बाइट : डीसीपी साउथ ईस्ट हेमंत तिवारी
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Oct 04, 2025 14:45:55
0
comment0
Report
MMMohammad Muzammil
Oct 04, 2025 14:45:44
0
comment0
Report
MPMahesh Pareek
Oct 04, 2025 14:45:24
Jaipur, Rajasthan:हाइकोर्ट के शॉट और याचिकाकर्ता के वकील विमल चौधरी की बाईट इंट्रो- राजस्थान हाईकोर्ट ने भूमि विवाद से जुड़े मामले में अदालती आदेश की पालना नहीं करने पर कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्टर और बानसूर तहसीलदार को 13 अक्टूबर को तलब किया है। जस्टिस गणेश राम मीणा की एकलपीठ ने यह आदेश सुभाष की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। बॉडी- अवमानना याचिका में वरिष्ठ अधिवक्ता विमल चौधरी और अधिवक्ता योगेश टेलर ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता ने भूमि विवाद से जुड़े मामले में निचली अदालत में दावा पेश किया था। जहां से प्रकरण हाईकोर्ट पहुंचा। हाईकोर्ट ने सितंबर, 2023 में याचिकाकर्ता के पक्ष में फैसला देते हुए स्थानीय कलेक्टर व तहसीलदार को कब्जा वारंट जारी कर याचिकाकर्ता को भूमि का कब्जा सौंपने के आदेश दिए। इस आदेश के खिलाफ दूसरे पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बावजूद भी कलेक्टर व तहसीलदार ने आदेश की पालना नहीं की। इस पर व्यथित होकर याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर आदेश की पालना कराने और दोषी अफसरों को अदालती आदेश की अवमानना करने पर दंडित करने की गुहार की। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों अफसरों को तलब कर अदालती आदेश की पालना नहीं करने का कारण पेश करने को कहा है।
0
comment0
Report
Oct 04, 2025 14:41:36
Patna, Bihar:

बिहार चुनाव अपडेट: चुनाव आयोग की टीम पटना पहुंच चुकी है। माना जा रहा है कि किसी भी वक्त बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। टीम राजधानी में तैयारियों की समीक्षा कर रही है और सुरक्षा इंतजामों का भी जायजा लिया जा रहा है। राजनीतिक दलों ने भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। राज्य में माहौल चुनावी रंग लेने लगा है और सभी की निगाहें अब आयोग की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।…बिहार विधानसभा की मुख्य विपक्षी पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल ने इस बार का चुनाव दो चरणों में कराने की मांग की। सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड दो कदम आगे रहा। मुख्य चुनाव आयुक्त जब बिहार में राजनीतिक दलों से राय-मशविरा करने आए तो जदयू ने एक चरण में ही बिहार विधानसभा चुनाव कराने की सलाह दे दी। भारतीय जनता पार्टी ने भी जदयू की सलाह को सही माना है। यानी, बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने वाले राजनीतिक दल कम चरणों में चुनाव चाहते हैं।

 

2
comment0
Report
PSPrince Suraj
Oct 04, 2025 14:39:56
Noida, Uttar Pradesh:प्रेस विज्ञप्ति राजनीतिक दल सशक्त लोकतंत्र के महत्वपूर्ण हिस्सेदार हैं : मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार बिहार विधानसभा आम चुनाव की तैयारी की समीक्षा 1. मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु एवं डॉ. विवेक जोशी ने आज पटना में आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों की विस्तृत और व्यापक समीक्षा की। 2. आयोग की दो दिवसीय समीक्षा यात्रा के पहले दिन, आयोग ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों — आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन), जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय जनता दल और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रतिनिधियों से संवाद किया और उनके सुझाव प्राप्त किए। 3. मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने राजनीतिक दलों को सशक्त लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सेदार बताया और उनसे आह्वान किया कि वे चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में सक्रिय भागीदारी करें तथा अपने मतदान और मतगणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति सुनिश्चित करें। 4. आयोग ने राजनीतिक दलों को प्रोत्साहित किया कि वे मतदाताओं के साथ मिलकर चुनाव को उत्सव की भावना में हृदय से मनाएं। 5. राजनीतिक दलों ने आयोग को ऐतिहासिक विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने और निर्वाचक नामावली को शुद्ध करने के लिए धन्यवाद दिया तथा चुनावी प्रक्रिया के प्रति अपना विश्वास और निष्ठा दोहराई। 6. मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों ने सुझाव दिया कि चुनाव छठ पर्व के तुरंत बाद कराए जाएं और इसे यथासंभव कम चरणों में सम्पन्न किया जाए। 7. राजनीतिक दलों ने आयोग की हालिया पहलों की विशेष सराहना की, जैसे प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम मतदाताओं की संख्या 1,200 तक सीमित करना, पोस्टल बैलेट मतों की गिनती को ईवीएम की अंतिम से पहले वाले राउंड की गिनती से पहले पूर्ण करना, और मतदान केंद्र छोड़ने से पहले पीठासीन पदाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों के अभिकर्ताओं को फॉर्म-17C उपलब्ध कराना। 8. सभी राजनीतिक दलों ने आयोग पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के उसके दायित्व पर भरोसा जताया। 9. राजनीतिक दलों के साथ संवाद के बाद, आयोग ने आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, उप-महानिरीक्षकों, जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, वरीय पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों के साथ चुनाव की योजना, ईवीएम प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स, मतदान केंद्रों का पुनर्गठन एवं ढांचा, मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण, जब्ती कार्यवाही, कानून-व्यवस्था, मतदाता जागरूकता और पहुँच गतिविधियों पर विस्तृत समीक्षा की। 10. राजनीतिक दलों के सुझावों के आधार पर आयोग ने अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए। आयोग ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और राज्य प्रशासन को पूरी निष्पक्षता से कार्य करने तथा राजनीतिक दलों की शिकायतों और आपत्तियों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 11. सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की निगरानी करें और आवश्यक होने पर त्वरित कानूनी कार्रवाई करें।
2
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Oct 04, 2025 14:39:27
Jamui, Bihar:जमुई: बिहार विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, लेकिन जमुई शहर की सड़कों की हालत अब भी बदतर बनी हुई है। शहर की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे आए दिन दोपहिया और तिपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। बीते दिनों जमुई की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने स्वयं सड़क पर उतरकर पदाधिकारियों को फटकार लगाई थी और जल्द मरम्मत का निर्देश दिया था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। हालात यह हैं कि सत्ताधारी दल की विधायक की बातों को भी अधिकारी अनसुना कर रहे हैं। शहर के कई इलाकों में बारिश के बाद सड़कें तालाब जैसी दिखने लगती हैं। एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ई-रिक्शा सड़क पर भरे पानी में पलट गया, जिसे चालक ने बड़ी मशक्कत से निकाला। यह दृश्य न केवल सड़कों की स्थिति को बयां करता है, बल्कि जिले में विकास के दावों पर भी सवाल खड़ा करता है।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top