470001
सागर में ट्रक पलटने से गिरा टमाटर, लोगों ने जमकर लूटा
Sagar, Madhya Pradesh:एमपी के सागर जिले में नेशनल हाईवे 44 पर रजौआ गांव के पास एक ट्रक पलट गया, जिसमें टमाटर भरे हुए थे। ट्रक पलटने के बाद टमाटर सड़कों पर फैल गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कैरेट के कैरेट टमाटर लूटे। पुलिस ने घायल ट्रक ड्राइवर को अस्पताल भेजा है। बढ़ती सब्जियों की कीमतों के बीच टमाटर लूटने की इस घटना ने लोगों का ध्यान खींचा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टीका नगरोटा जंगल में विरोजा अवैध निकासी: 29 पेड़, 31 किलोग्राम जब्त
Nurpur, Himachal Pradesh:टीका नगरोटा के जंगल में नियमों के विपरीत विरोजा निकालने का मामला सामने आया है। वन मंडल नूरपुर के अंतर्गत टीका नगरोटा के जंगल में चीड़ के पेड़ों से कथित तौर पर विरोजा निकालने का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जंगल में अंडरसाइज चीड़ के पेड़ों पर भी विरोजा निकालने के लिए टक लगाए गए हैं। कुछ पेड़ों पर दो-दो टक लगाए जाने से पेड़ों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। स्थानीय निवासी विक्की ने बताया कि वह इस मामले को लेकर एक जून से लगातार शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला और शिमला में संबंधित अधिकारियों के अलावा ऑनलाइन 1100 नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई, शिकायत के साथ कथित अनियमितताओं से संबंधित दस्तावेज और तथ्यों की प्रतियां भी अधिकारियों को भेजी गईं, लेकिन लंबे समय तक मौके पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। विक्की के अनुसार, कुछ दिन पहले उन्होंने नूरपुर के एसडीएम को भी लिखित शिकायत दी थी। एसडीएम कार्यालय की ओर से शिकायत को वन मंडल नूरपुर भेजकर जांच करवाने की बात कही गई। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद ठेकेदार द्वारा जंगल में विरोजा निकालने का काम जारी रहा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर यह पता लगाने की मांग की है कि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है और शिकायतों के बावजूद समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। स्थानीय निवासी हरनाम सिंह ने भी टीका नगरोटा के जंगल में विरोजा निकालने के लिए लगाए गए टकों को नियमों के अनुरूप नहीं बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय रहते पेड़ों की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई नहीं की गई तो चीड़ के पेड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में पेड़ों के कमजोर होने से मिट्टी के कटाव और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पिछले वर्ष भी भूस्खलन की घटना हो चुकी है। वन मंडल नूरपुर के अधिकारी जगजीत चावला ने बताया कि टीका नगरोटा के प्लाट नंबर 39, जो विरोजा का प्लाट है, वहाँ कुछ पेड़ों से कथित तौर पर अवैध तरीके से विरोजा निकालने की शिकायत विभाग को मिली थी। शिकायत मिलते ही विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर जांच के दौरान 29 पेड़ों पर नियमों के विपरीत काम किया जाना पाया गया। उन्होंने बताया कि मौके से नियमों के विपरीत निकाला गया करीब 31 किलोग्राम विरोजा जब्त किया गया है। विभाग की ओर से मामले में डैमेज रिपोर्ट भी काटी गई है। विभागीय कार्रवाई की रिपोर्ट वन मंडल के संबंधित कॉरपोरेशन विभाग को भेजी जा रही है, जिसके बाद ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभाग कार्रवाई करता रहेगा।0
0
Report
बाबा राम रहीम को बार-बार पैरोल: जत्थेदार गड़गज्ज ने कहा दोहरे मापदंड बंद करो
Barnala, Bathinda, Punjab:जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने डेरा सच्चा सौदा/सिरसा प्रमुख राम रहीम को बार-बार मिल रही पैरोल और सजाएं पूरी कर चुके बंदी सिंहों की अनदेखी पर गहरी चिंता व्यक्त की है. सरकारों और प्रशासन द्वारा इस मामले में सरेआम दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया गया. अगर सिरसा वाले बाबा को बार-बार पैरोल मिल सकती है तो बंदी सिंहों को पैरोल क्यों नहीं दी जा सकती? माता जी की बीमारी का हवाला देकर भाई हवाला के लिए पैरोल की मांग. वक्तव्य - मीडिया से बातचीत करते हुए गड़गज्ज ने कहा कि एक तरफ संगीन अपराधों के मामलों में जेल काट रहे व्यक्ति को बार-बार पैरोल देकर बाहर भेजा जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ 35-35 सालों से जेलों में बंद और अपनी कानूनी सजाएं पूरी कर चुके बंदी सिंहों को पैरोल नहीं दी जा रही. उन्होंने भाई जगतार सिंह हवाला का खास उल्लेख करते हुए बताया कि उनकी माता जी बहुत बीमार हैं. समूचा सिख पंथ, इंसानियत और मानवाधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले संगठन मांग कर रहे हैं कि हवाला को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए तुरंत पैरोल दी जाए. उन्होंने कहा कि एक मां का अपने बेटे से मिलना बुनियादी मानवाधिकार है और इससे वंचित रखना सरासर अन्याय है. जत्थेदार गड़गज्ज ने अन्य बंदी सिंहों जैसे कि भाई बलवंत सिंह राजोआणा, भाई जगतार सिंह तारा, भाई परमजीत सिंह भ्योरा और प्रो. दविंदरपाल सिंह भुल्लर की रिहाई अटकी होने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि भाई राजोआणा की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने का मामला लंबे समय से ज्यों का त्यों लटका हुआ है. प्रो. भुल्लर के बारे में बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा जरूरी फाइलों पर हस्ताक्षर न किए जाने के कारण उनकी रिहाई में देरी हुई है. उन्होंने सरकारों से अपील की कि दोहरे मापदंड छोड़कर मानवता के आधार पर भाई जगतार सिंह हवाला को तुरंत पैरोल दी जाए और सजाएं पूरी कर चुके सभी बंदी सिंहों की पक्की रिहाई सुनिश्चित की जाए.0
0
Report
बरनाला में मीरी-पीरी खालसा मार्च का भव्य स्वागत
Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला में मीरी-पीरी खालसा मार्च का भव्य स्वागत, संगत में दिखा भारी उत्साह. बरनाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा तप स्थान बीबी प्रधान कौर साहिब से धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाला हुआ मीरी-पीरी खालसा मार्च आज बरनाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा तप स्थान बीबी प्रधान कौर साहिब से धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ. बरनाला पहुंचने पर शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं के साथ-साथ समूचे भाईचारे और संगत की ओर से मार्च का भव्य स्वागत किया गया. मीरी-पीरी खालसा मार्च में विशेष रूप से कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज्ज, एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब बाबा टेक सिंह धनौला मौजूद रहे. मार्च के रवाना होने के अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरु साहिबान के दर्शन किए. बरनाला के अलावा आसपास के गांवों और दूर-दराज के इलाकों से भी श्रद्धालु इस धार्मिक समागम में शामिल होने के लिए पहुंचे. यह मार्च बरनाला से रवाना होकर विभिन्न पड़ावों और गांवों से होता हुआ शाम को रायकोट स्थित गुरुद्वारा ताहलियाणा साहिब पहुंचेगा, जहां मार्च का पड़ाव रहेगा.0
0
Report
Advertisement
तमकुहीराज में तेज रफ्तार कार का कहर दो छात्राओं की मौके पर हुई मौत
Padrauna, Uttar Pradesh:तमकुहीराज में तेज रफ्तार कार का कहर, तीन छात्राओं समेत चार को रौंदा, दो छात्राओं की मौके पर हुई मौत कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। माधोपुर कट के पास एक तेज रफ्तार लग्जरी मारुति कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। कार चालक हादसे के बाद भागने लगा और आगे जाकर एक मोटरसाइकिल सवार राहगीर को भी टक्कर मार दी। दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, राहगीरों ने पीछा कर कार चालक को वाहन समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के माधोपुर कट के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटहेरवा थाना क्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय से छुट्टी के बाद तीन छात्राएं एक ही स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि जैसे ही छात्राएं माधोपुर कट के पास पहुंचीं, विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक लग्जरी मारुति कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी छात्रा सड़क पर गंभीर हालत में तड़पती रही। मृतक छात्राओं की पहचान 22 वर्षीय निशा गिरी पुत्री ओम प्रकाश, निवासी एराजीपुर, थाना गोपालपुर, जिला गोपालगंज तथा 18 वर्षीय अनामिका पुत्री हरेंद्र ठाकुर, निवासी सुखदेव पट्टी, थाना गोपालपुर, जिला गोपालगंज के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने का प्रयास करने लगा। लेकिन कुछ दूरी आगे बढ़ते ही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार कमलेश यादव पुत्र जगदीश यादव, निवासी सीकर, राजस्थान को भी जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल कार के पहियों में फंस गई, जिससे कार का पहिया भी फट गया। इसके बावजूद चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करता रहा। इस दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों ने कार का पीछा किया और चालक को कार समेत पकड़ लिया। बाद में उसे तमकुहीराज पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर, घायल छात्रा और मोटरसाइकिल सवार को प्रारंभिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, दो छात्राओं की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तमकुहीराज पुलिस मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।तमकुहीराज के माधोपुर कट पर हुए इस भीषण सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं0
0
Report
नमाना क्षेत्र में अच्छी बरसात से धान-मक्का की फसल में नया जीवन
Noida, Uttar Pradesh:जिले के नमाना क्षेत्र में कई दिनों के बाद हुई अच्छी बरसात के चलते कस्बे से निकल रही घोड़ा पछाड़ नदी के किनारे चली एक फिट की चादर, क्षेत्रीय किसानों ने बताया कि यह बरसात धान मक्का सहित फसलों के लिए अमृत के समान हुई है, नमाना क्षेत्र में इस बार कम बरसात होने के चलते कहीं गांव में पानी का स्तर डाउन होने के साथ ही किसानों की आस भी टूटने लगी थी लेकिन अच्छी बरसात होने से धान की फसल को नया जीवनदान मिला。0
0
Report
चंदनपुर खेत में महिला का शव, पानी में डूबने से मौत की आशंका; पुलिस जांच
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के चंदनपुर में खेत में महिला का मिला शव, मृतिका की पहचान चंदनपुर निवासी 52 वर्षीय पकई कश्यप के रूप में हुई, पानी में डूबने की वजह से महिला की मौत की संभावना, मौके पर पहुंची लोहंडीगुड़ा थाने की Polizei, शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा भेजा गया, मामले की जांच में जुटी पुलिस।0
0
Report
Advertisement
90 साल के दम्पति ने साथ बिदाई दी: एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
Jaipur, Rajasthan:अनोखी अंतिम यात्रा : गठजोड़ा बनकर बैकुंठधाम गए पति-पत्नी। 90 वर्षीय पति-पत्नी की एक घण्टे के अंतराल में सामान्य मृत्यु होने पर एक ही चिता पर किया अंतिम संस्कार जालोर. साथ जीने मरने की कसमें और जीवन भर साथ निभाने की बातों के कई किस्से सुने जाते है, इसका सौभाग्य हर किसी को नहीं मिल पाता, लेकिन जालोर जिले के बुजुर्ग दम्पति इस कहावत को चरितार्थ कर गए। विवाह के बाद लंबा गृहस्थ जीवन और 90 वर्ष तक की उम्र का साथ निभाते हुए पति-पत्नी अंतिम सांस भी साथ लेकर बैकुंठन धाम गए। शुक्रवार को भवरानी निवासी दरगाराम प्रजापत उम्र 89 वर्ष और उनकी पत्नी पुनीदेवी 90 वर्ष की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली और एक ही चिता पर अग्नि संस्कार भी किया गया। पति -पत्नी दोनों स्वस्थ स्थिति में घर रहते थे, शुक्रवार सुबह हल्का चक्कर आने के बाद अचानक पुनीदेवी का देहांत हो गया। इसकी खबर पोती पिंकी से पाकर पति दरगाराम भी चिंतित हुए और उनका स्वास्थ्य भी खराब होने लग गया। सभी को शांत रहकर परिवार जनों के आने तक रोने का मना किया और करीब एक घण्टे बाद घर पर खुद ही शांत हो गए। शनिवार प्रातः दोनों का सैकड़ों ग्रामीणों और परिवार जनों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। जिस प्रकार दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर शादी के बाद घर पर गठजोड़ा बांधकर घर प्रवेश करता है, उसी प्रकार दोनों की अर्थी भी गठजोड़ा बांधकर निकालते हुए अंतिम विदाई दी गई। प्रत्येक ग्रामीण का कहना यही था कि पूर्व जन्म के सत्कर्म और तपस्या के कारण ही इन्हें ऐसा सौभाग्य प्राप्त हुआ है। गृहस्थ जीवन जीते हुए 90 वर्ष की उम्र पूरी कर भरा पूरा परिवार छोड़कर चलते फिरते देह का त्याग करना इच्छा मृत्यु जैसा उदाहरण है, जो बड़ी मुश्किल से किसी को प्राप्त होता है।0
0
Report
कोटा के बूंदी जिले में कीटनाशक दवा से 65 वर्षीय किसान मांगीलाल सैनी की मौत
Kota, Rajasthan:कोटा.. बूंदी जिले के जाखमुंड निवासी 65 वर्षीय किसान मांगीलाल सैनी की कीटनाशक दवा की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मांगीलाल अपने खेत पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान दवा के प्रभाव में आने से वह अचानक अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में उनकी हालत और गंभीर हो गई। अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद मांगीलाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर रक्तदान शिविर से मानवता और भाईचारे की मिसाल
Kishanganj, Bihar:जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर भारतीय मुस्लिम युवा संस्था की ओर से यज्ञनारायण जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए बड़ी संख्या में रक्तदान किया और मानवता एवं सेवा की मिसाल पेश की। सुबह से ही अस्पताल परिसर में मुस्लिम समाज के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं उत्साह के साथ रक्तदान के लिए पहुंचे। रक्तदाताओं ने रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने वाली महत्वपूर्ण सेवा बताते हुए अन्य लोगों को भी ऐसे पुनीत कार्यों के लिए आगे आने का संदेश दिया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और उनके बताए मानव सेवा के मार्ग पर चलते हुए ईद मिलादुन्नबी के अवसर को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए चुना गया है। उनका उद्देश्य समाज में सेवा, भाईचारे और इंसानियत का संदेश मजबूत करना है। रक्तदान करने पहुंचे लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का वास्तविक संदेश इंसानियत की सेवा और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान करना इससे बड़ी सेवा नहीं हो सकती। शिविर में एकत्रित रक्त को जरूरतमंद मरीजों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोग किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में भी सकारात्मक पहल की गई।0
0
Report
Advertisement
कोटा मेडिकल कॉलेज के सामने लावारिस व्यक्ति को आश्रय मिलने की उम्मीद
Kota, Rajasthan:कोटा.. कोटा में मेडिकल कॉलेज के सामने खाली पड़े भूखंड पर एक व्यक्ति लावारिस हालत में पाया गया। व्यक्ति की हालत देखकर वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना समाजसेवी गिरिराज गौतम को दी। मेडिकल कॉलेज में कार्यरत समाजसेवी गिरिराज गौतम मौके पर पहुंचे और पास में एच क्यू फार्मेसी के संचालक गोविंद यादव के साथ मिलकर व्यक्ति को खाली भूखंड से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों ने उसकी मदद के लिए अपना घर आश्रम को सूचना दी। समाजसेवियों के प्रयास से लावारिस हालत में मिले व्यक्ति को अब उचित देखभाल और आश्रय मिलने की उम्मीद है। मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना की। बताया जा रहा है कि व्यक्ति लंबे समय से इसी हालत में यहां पड़ा हुआ था। फिलहाल अपना घर आश्रम की टीम को सूचना दे दी गई है।0
0
Report
राजस्थान में ITC उल्लंघन, कर चोरी के आरोप सामने, 2.83 करोड़ की देयता चिन्हित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर वाणिज्यिक कर विभाग ने कर चोरी और अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के खिलाफ राज्यभर में सघन प्रवर्तन कार्रवाई की,,, 14 से 19 अगस्त के बीच खैरथल, अलवर, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, सांगड़िया, श्रीगंगानगर, सवाई माधोपुर, नीमराना-कोटपूतली-बहरोड़ और भिवाड़ी समेत कई स्थानों पर सर्वे एवं तलाशी की गई। कार्रवाई में खाद्य तेल, विनिर्माण, होटल, परिवहन, प्रिंटिंग और औद्योगिक सेवाओं से जुड़े कारोबारों में अनियमितताएं सामने आईं। विभाग के अनुसार विभिन्न मामलों में करीब 2.83 करोड़ रुपए की प्रारंभिक कर देयता चिन्हित हुई, जबकि संबंधित करदाताओं ने करीब 2.06 करोड़ रुपए कर, ब्याज और दंड के रूप में स्वेच्छा से जमा या रिवर्स किए। खैरथल की रामचंद्र राम निवास ऑयल मिल्स में गैर-मौजूद फर्म से करीब 20 लाख रुपए की आईटीसी लेने का मामला सामने आया। फर्म ने 19.05 लाख रुपए जमा किए। अलवर की आर.आर. ऑयल एंड फैट्स में भी करीब 15 लाख रुपए की आईटीसी अनियमितता मिली और 14.85 लाख रुपए जमा हुए। चित्तौड़गढ़ की मेवाड़ इन्फ्रा डेवलपर्स एलएलपी में करीब 32 लाख रुपए की अपात्र आईटीसी पर 31.90 लाख रुपए रिवर्स किए गए। नीमराना की कमल सीईड सॉल्यूशंस में 20.51 लाख रुपए की अपात्र आईटीसी सामने आई। भिवाड़ी की विरगो ग्राफिक्स में करीब 50 लाख रुपए की आईटीसी की जांच के दौरान 74.15 लाख रुपए जमा किए गए। श्रीगंगानगर की श्री टायल इंडस्ट्रीज में स्टॉक और उत्पादन में अंतर से करीब 22 लाख रुपए की संभावित कर देयता सामने आई। धौलपुर, सांगड़िया और सवाई माधोपुर में भी आईटीसी से जुड़ी अनियमितताएं मिलीं। विभाग ने कहा कि कर चोरी और अपात्र आईटीसी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
Instagram पर एक करोड़ की फिरौती धमकी, जींद CIA-1 ने दो आरोपियों को गिरफ्तार
Jhanj Kalan, Haryana:एक करोड़ की फिरौती की धमकी का खुलासा: Instagram पर मिले दो युवकों ने बनाया था प्लान, CIA-1 ने दबोचा जींद। निजी अस्पताल के संचालक के असिस्टेंट को WhatsApp पर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाला धमकी भरा संदेश भेजने के मामले में जींद पुलिस की CIA-1 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसपी जींद श्री कुलदीप सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन निवासी पिपरिया, शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), उम्र करीब 18 वर्ष तथा सौरभ निवासी गांव धर्मखेड़ी, हांसी, उम्र करीब 18 वर्ष के रूप में हुई है। Instagram पर हुई दोस्ती, फिर बनाया फिरौती का प्लान प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी करीब एक सप्ताह पहले Instagram के माध्यम से संपर्क में आए थे। दोनों ने मिलकर पैसे के लालच में फिरौती मांगने की योजना बनाई। इसके बाद निजी अस्पताल के संचालक के असिस्टेंट के WhatsApp नंबर पर धमकी भरा संदेश भेजकर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के बीच संपर्क और पूरी प्लानिंग ऑनलाइन सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और पूछताछ के बाद कई अन्य तथ्य सामने आने की संभावना है। टेक्निकल इंटेलिजेंस बनी गिरफ्तारी की कड़ी पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए टेक्निकल इंटेलिजेंस का सहारा लिया। PSI मूल द्वारा उपलब्ध कराई गई तकनीकी जानकारी के आधार पर CIA-1 टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया। पुलिस के अनुसार एक आरोपी सचिन को उत्तर प्रदेश से डिटेन किया गया, जबकि दूसरे आरोपी सौरभ को उसके परिजनों द्वारा पुलिस के समक्ष पेश किया गया। सचिन पर पहले से Arms Act का मामला पुलिस के मुताबिक सचिन के खिलाफ उत्तर प्रदेश में पहले से Arms Act के तहत एक FIR दर्ज है। उस मामले में हथियार बरामद होने की बात भी पुलिस ने बताई है। वर्तमान मामले में दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, जिसके बाद आगे की पूछताछ और जांच की जाएगी। सौरभ कर रहा था B.Sc. Nursing की तैयारी पुलिस के अनुसार दूसरा आरोपी सौरभ हाल ही में प्लस-टू की परीक्षा दे चुका है और B.Sc. Nursing की तैयारी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर इस वारदात के पीछे मुख्य वजह पैसे का लालच सामने आई है। पुलिस की अभिभावकों को सलाह इस मामले के बाद पुलिस ने अभिभावकों के लिए भी महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स व ऑनलाइन संपर्कों पर भी ध्यान दें, ताकि बच्चे गलत संगत या गलत प्रभाव में आने से बच सकें। मामले में पुलिस ने BNS की धारा 186, 308(5), 6 और 351 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक करोड़ की फिरौती की धमकी को वारदात में बदले से पहले ही रोक दिया, लेकिन यह मामला सोशल मीडिया के जरिए युवाओं के गलत प्रभाव में आने को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।0
0
Report
Advertisement
नरवाना में 19 दिन की हड़ताल से सफाई व्यवस्था बिगड़ी, कूड़े के ढेरों में डूबा
Jhanj Kalan, Haryana:नरवाना में सफाई व्यवस्था को लेकर हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। 19 दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर जमा हो गए हैं। सड़कों और गलियों में फैली गंदगी के बीच लोग परेशान हैं और प्रशासन से सवाल पूछ रहे हैं। नरवाना की तस्वीरें बताती हैं कि 19 दिन से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नियमित सफाई और कूड़ा उठान प्रभावित है। कूड़े के ढेरों के आसपास आवारा पशुओं का जमावड़ा और दुर्गंध ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है। लोग कहते हैं कि गांवों की सफाई व्यवस्था नरवाना से बेहतर लगती है।0
0
Report
सोलापुर के डी मार्ट में निरीक्षण: सरकार के निर्देशों के अनुसार स्टॉक उपलब्ध
Solapur, Maharashtra:सोलापुर ब्रेकिंग: सोलापुर स्थित डी मार्ट में निरीक्षण के दौरान सरकार के अनुसार स्टॉक पाया गया – प्रशासन - राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों की जाँच के लिए जिलों में टीमों द्वारा निरीक्षण जारी है - आज हमने दिन भर विभिन्न जगहों पर निरीक्षण किया है - सोलापुर के डी मार्ट में निरीक्षण के दौरान सरकार के अनुसार स्टॉक मौजूद था0
0
Report
सिमडेगा पुलिस ने चोरी गए 128 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाए
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी और गुम हुए 128 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने मंगलवार को पुलिस केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। पुलिस के अनुसार, ये मोबाइल ओडिशा, गुजरात और छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों से तकनीकी संसाधनों और पुलिस टीम के प्रयास से बरामद किए गए। बरामद 128 मोबाइल में 12 मोबाइल CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर बरामद हुए हैं। सिमडेगा पुलिस के मुताबिक जनवरी 2026 से अब तक कुल 573 चोरी एवं गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मोबाइल में लोगों की निजी जानकारी और जरूरी दस्तावेज होते हैं, इसलिए उनकी बरामदगी पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल चोरी या गुम होने पर तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कर CEIR पोर्टल पर मोबाइल ब्लॉक कराएं। बाइट-1- एसपी श्रीकांत एस खोटरे0
0
Report
Advertisement
