icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report

रोहतक कोर्ट कॉम्प्लेक्स व DC ऑफिस को धमकी मिलने पर खाली करवाया, सर्च सफल नहीं

RTRAJ TAKIYAJust now
Rohtak, Haryana:रोहतक में कोर्ट कॉम्पलेक्स-DC ऑफिस उड़ाने की धमकी पुलिस ने दोनों को खाली करवाया; सर्च अभियान में कुछ नहीं मिला रोहतक में जिला कोर्ट की ईमेल पर कोर्ट कॉम्पलेक्स व डीसी ऑफिस को उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरी मेल मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर आर्य नगर थाना पुलिस व ब bomb स्कवायड टीम मौके पर पहुंची और कोर्ट कॉम्पलेक्स व डीसी ऑफिस को खाली करवाकर सर्च अभियान चलाया गया जानकारी के अनुसार, जिला कोर्ट की मेल आईडी पर खालिस्तान की तरफ से मेल आई थी, जिसमें बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद कोर्ट कॉम्पलेक्स को खाली करवाकर सर्च अभियान चलाया गया। वहीं, डीसी ऑफिस में भी पुलिस की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि सर्च ऑपरेशन के बाद कहीं कुछ नहीं मिला。
0
0
Report

दिल्ली दंगों के आरोपी की सजा का ऐलान: बीजेपी-AAP के आरोपों का खेल

New Delhi, Delhi:सौरभ भारद्वाज दिल्ली दंगों आरोपी को कोर्ट ने सजा का ऐलान किया है, बीजेपी आप पर आरोप लगा रही है। जैसे ही ताहिर पर आरोप लगे तो आम आदमी पार्टी ने उसे बाहर किया बीजेपी में कई नेता है जिनपर बलात्कार के भी आरोप लगे उनको भी ने सिने से लगा कर रखा ताहिर बीजेपी का आदमी था, दंगों का फायदा बीजेपी को ही हुआ दिल्ली की मुस्तफाबाद सीट का चुनाव देख ले बीजेपी को जितने के लिया ओवैसी की पार्टी से चुनाव लड़वाया चुनाव आयोग चुप था, जहाँ मन किया उसने चुनाव प्रचार किया पुलिस साथ होती थी कপिल मिश्र का चुनाव कार्यालय और ऑफिस उसी घर में था जिस में आरोप लगाए की वहाँ घर के अंदर पथर थे कपिल मिश्रा ही बचाने आए थे जब एमसीडी घर तो तोड़ने आई थी कपिल मिश्रा ने ताहिर हुसैन ने चुनाव लड़वाया कपिल मिश्रा ने ताहिर हुसैन को पार्षद का टिकट दिलवाया था ताहिर हुसैन बीजेपी का आदमी था, उनको ही फ़ायदा हुआ हर्ष मल्होत्रा लिस्ट लेकर आ जाएं, कुलदीप सिंह सेंगर को उन्होंने कब हटाया बृजभूषण को कब हटाया, जिस दिन हर्ष मल्होत्रा कहें उस दिन में पब्लिकली डिबेट करने के लिए तैयार हूं। पालम अग्निकांड की जांच रिपोर्ट पर सौरभ भारद्वाज का बयान लगभग आधे वर्ष के बाद हादसे की रिपोर्ट आई है क्या यह कल्पना की जा सकती है फायर ब्रिगेड की लिफ्ट खराब थी, इसकी रिपोर्ट देने में आधा वर्ष इनको लग गया। सरकार की गलती से नौ लोगों की जान गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। शॉर्ट सर्किट शायद हुआ है पहले दिन भी यही कहा और 6 महीने बाद रिपोर्ट में भी यही कहा।फॉरेंसिक रिपोर्ट अभी तक नहीं आई।
0
0
Report
Advertisement

दोस्त के पैर में गोली: मांझी में शूटिंग, आरोपी गिरफ्तार

Chapra, Bihar:दोस्ती को लगी गोली! मांझी में दोस्त ने ही दोस्त के पैर में मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार, सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में दोस्ती को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही दोस्त को पिस्टल से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल युवक की पहचान सिवान जिले के असांव थाना क्षेत्र निवासी अजय सिंह के 21 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार सिंह के रूप में हुई है। सूरज इन दिनों ताजपुर स्थित अपने ममहर में रह रहा था। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांझी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल सूरज कुमार सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि फुलवरिया निवासी उसका दोस्त विकास कुमार सिंह अपने घर में टाइल्स लगवा रहा था। इसी दौरान विकास ने उसे फोन कर अपने घर एक बोरी सीमेंट पहुंचाने को कहा। सूरज सीमेंट लेकर उसके घर पहुंचा। दोनों एक कमरे में बैठे थे, तभी अचानक विकास ने पिस्टल निकाली और उसके दाहिने पैर पर गोली चला दी। गोली पैर को आर-पार करते हुए निकल गई। गोली लगते ही सूरज जमीन पर गिर पड़ा और आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ-2 राज कुमार भी मौके پر पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की। मांझी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान आरोपी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे नशे की हालत में ही हिरासत में लिया गया। पुलिस घायल के फर्दबयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक जांच में गोली चलाने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

1450 किमी कॉरिडोर पर 259 इलेक्ट्रिक ट्रक: वंडर सीमेंट की सस्टेनेबल लॉजिस्टिक्स पहल

Noida, Uttar Pradesh:चित्तौड़गढ़ , नीमराना वंडर सीमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री किरण पाटिल ने कहा, "भारत की प्रमुख सीमेंट कंपनियों में से एक होने के नाते, हमारे लॉजिस्टिक्स ऑपरेशन्स का दायरा और ज़िम्मेदारी बहुत बड़ी है। यह कदम दिखाता है कि हम सिर्फ़ अपने प्लांट में ही नहीं, बल्कि अपनी पूरी वैल्यू चेन के हर चरण में सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं। 1,450 किलोमीटर लंबे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर 259 इलेक्ट्रिक ट्रक चलाने के लिए मोंट्रा इलेक्ट्रिक के साथ साझेदारी यह साबित करती है कि लंबी दूरी तक माल ढुलाई का इलेक्ट्रिफिकेशन आज कमर्शियल और ऑपरेशनल तौर पर व्यावहारिक है, और हमें भरोसा है कि यह सीमेंट इंडस्ट्री के लिए एक मिसाल कायम करेगा।
0
0
Report
Advertisement

ब्रजमंडल जलाभिषेक के चलते नूंह में 3 अगस्त को सभी स्कूल बंद

Nuh, Haryana:ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के चलते 3 अगस्त को नूंह जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल रहेंगे बंद। नूंह जिले में आगामी 3 अगस्त को आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक शोभायात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर नूंह जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 3 अगस्त को अवकाश घोषित किया है。 जारी आदेशों के अनुसार, यात्रा के दौरान जिले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने और व्यापक सुरक्षा प्रबंधों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। आदेश जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू रहेगा। गौरतलब है कि 3 अगस्त को ब्रजमंडल जलाभिषेक शोभायात्रा नूंह के नल्हड़ेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर फिरोजपुर झिरका के झिरकेश्वर महादेव मंदिर और पुन्हाना के श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर प्रशासन ने जिले में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल, अर्धसैनिक बल तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल संचालकों से आदेशों का पालन करने तथा बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।
0
0
Report

मसूरी ब्लाइंड मर्डर: कर्ज विवाद के कारण भाई ने दी हत्या, गिरफ्तार

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मसूरी थाना पुलिस और ग्रामीण ज़ोन सर्विलांस टीम ने 26 जुलाई को हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मृतक के सगे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इनपुट के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाई। बीती 26 जुलाई की सुबह मसूरी क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास झाड़ियों में करीब 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला था। शव के सीने पर खून से सना भारी सीमेंटेड पत्थर रखा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तीन टीमों का गठन कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान मुरादाबाद निवासी मोनू सिंह के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके सगे भाई सुखवीर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों भाइयों ने ट्रैक्टर खरीदने के लिए संयुक्त रूप से ऋण लिया था। कर्ज और पैसों के विवाद के चलते उसने अपने भाई की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून से सना सीमेंटेड पत्थर भी बरामद कर लिया है।
0
0
Report

शमशाबाद हत्या मामले में पत्नी सहित 5 दोषियों को आजीवन कारावास

Vidisha, Madhya Pradesh:वर्ष 2022 के शमशाबाद थाना क्षेत्र के चर्चित हत्या कांड में गंजबासौदा न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में गंजबासौदा के न्यायालय ने गुरुवार को पांचों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। शमशाबाद थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में हुई इस सनसनीखेज हत्या की जांच के दौरान पुलिस ने खुलासा किया था कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य सुपारी किलरों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश किया। मामले की सुनवाई गंजबासौदा न्यायालय में हुई। गुरुवार को न्यायालय ने सभी पांच आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

डिंडोरी में नागरिक-प्रशासन मिलकर शहर की समस्याओं के स्थायी समाधान पर चर्चा

Dindori, Madhya Pradesh:एंकर—डिंडोरी में अब शहर की समस्याओं का समाधान सिर्फ प्रशासन नहीं, बल्कि खुद शहर के लोग बताएंगे। जी हां... नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उनके स्थायी समाधान के लिए डिंडोरी कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया एक अनोखा नवाचार करने जा रही हैं। सोमवार को नर्मदा तट पर एक अनोखी जन चौपाल आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि और शहर के नागरिक एक साथ बैठेंगे। दरअसल, डिंडोरी नगर परिषद क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों की समस्याओं को लेकर यह विशेष जन चौपाल आयोजित की जा रही है। इसमें कलेक्टर, एसपी, एसडीएम, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और नगर के नागरिक मौजूद रहेंगे। खास बात यह होगी कि वार्डों की समस्याएं प्रशासन के सामने रखने वाले नागरिक ही उन समस्याओं के समाधान का रास्ता भी बताएंगे। प्रशासन का मानना है कि किसी भी समस्या का स्थायी समाधान तभी संभव है, जब उस समस्या से प्रभावित लोगों की राय भी सामने आए। यही वजह है कि जन चौपाल में नागरिकों से उनकी समस्याएं सुनने के साथ-साथ उनके सुझाव भी लिए जाएंगे, ताकि समस्याओं का जमीनी हकीकत के आधार पर स्थायी निराकरण किया जा सके। इस अनोखी जन चौपाल में शहर की साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली, बिजली, यातायात और अन्य स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। प्रशासन की कोशिश है कि समस्याओं को केवल सुनकर छोड़ने के बजाय उनके समाधान की ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। खास बात यह है कि प्रशासन के मुताबिक, इस तरह का अनोखा नवाचार मध्यप्रदेश में पहली बार डिंडोरी जिले में किया जा रहा है। नर्मदा तट पर होने वाली यह जन चौपाल शहर की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद की एक नई मिसाल भी बन सकती है।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में ऑपरेशन चक्रव्यूह: नशा तस्करों के अवैध निर्माण ध्वस्त

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़: ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत नशा तस्करों पर बुलडोजर, पीलीबंगा में अवैध निर्माण ध्वस्त हनुमानगढ़ जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ लगातार जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में पीलीबंगा पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे की कमाई से बनाए गए अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया। पीलीबंगा थाना प्रभारी रायसिंह सुथार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान वर्ष 2023 के 60 किलो पोस्त बरामदगी मामले के आरोपी भागसर निवासी संदीप सिंह द्वारा अवैध कमाई से बनाई गई करीब 28 मीटर लंबी दीवार को ध्वस्त किया गया। वहीं 7 क्विंटल 20 किलो पोस्त तस्करी मामले में फरार लिखमीसर निवासी गणेश द्वारा दुकानों के आगे किए गए अवैध अतिक्रमण और चौकी को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार रामनरेश मीणा, बीडीओ विनोद रैगर, सरपंच प्रतिनिधि सुभाष भादू सहित प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों और उनकी अवैध संपत्तियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top