दमोह में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर हुआ जलमग्न
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में सोमवार देर रात से तीन घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। तेज आंधी के साथ आई बारिश से गली-मोहल्ले और कॉलोनियां पानी से भर गईं। कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों की गृहस्थी को नुकसान पहुंचा। वैशाली नगर, इंद्रा कॉलोनी, नया बाजार, सिविल वार्ड और मागंज वार्ड सबसे अधिक प्रभावित हुए। कई लग्जरी कारें भी पानी में डूब गईं। इस स्थिति ने स्थानीय प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सेहोर के प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक ने प्रधानाध्यापिका के साथ मारपीट, वीडियो वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ प्राथमिक विद्यालय सेहोर के सहायक अध्यापक ने महिला प्रधानाध्यापक के साथ अभद्रता के साथ की मारपीट, घटना के बाद सहायक अध्यापक मौके से हुए फरार, सहायक अध्यापक द्वारा प्रधानाध्यापिका को हाथ पैर तोड़ने की धमकी देने का वीडियो हुआ वायरल, महिला प्रधानाध्यापिका ने सहायक अध्यापक राधा रमन उपाध्याय के स्कूल नहीं आने पर रजिस्टर में अनुपस्थित लगाना पड़ा भारी, महिला प्रधानाध्यापिका का गीता यादव ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और पुलिस को दी लिखित शिकायत, महिला प्रधानाध्यापिका का आरोप सहायक अध्यापक सुबह और शाम की एक साथ रजिस्टर में उपस्थित दर्ज कर चले जाते हैं, थाना गांधी पार्क स्थित गांव सेहोर के प्राथमिक विद्यालय का मामलापिता अपनी बेटी को गुपचुप तरीके से उठा के ले गया। पति-पत्नी में आपस में काफी समय से विवाद चल रहा है
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक छात्रा के संदिग्ध हालात में लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि नई बस्ती निवासी संजय कुमार सक्सेना की घेवती शिफत 6वर्षीय आज सुबह एम.जी.एम. कांवेंट स्कूल, स्टेशन रोड पढ़ने गई थी। लेकिन स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों द्वारा स्कूल पहुंचकर जानकारी करने पर पता चला कि छात्रा स्कूल में मौजूद ही नहीं थी।जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए पता चला की पिता अपनी बेटी को गुपचुप तरीके से उठा के ले गया। इसके बाद परिवार इस को अपहरण के तरीके से देख रहा है थाना दक्षिण में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है पति पत्नी का काफी समय से आपसी विवाद चल रहा है और कोर्ट में भी कैसे चल रहा था दोनों पति-पत्नी ने लव मैरिज की थी पति अंबाला से मंगलवार को फिरोजाबाद तारीख करने आया था बुधवार सुबह स्कूल से बच्ची को उठा ले गया परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका है। पुलिस से जल्द से जल्द बच्ची को बरामद करने की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के इलाकों में तलाश जारी है
