icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमानगढ़ में कंजक पूजन से बालिकाओं का सम्मान और सशक्तिकरण

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) (Dist. Stringer - Kuldeep Sharma) सशक्त नारी संस्थान ने कंजक पूजन कर बालिकाओं का सम्मान किया हनुमानगढ़ में नवरात्रि के मौके पर सशक्त नारी संस्थान ने खुंजा स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कंजक पूजन कार्यक्रम किया। संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 121 छोटी बालिकाओं को मां दुर्गा का रूप मानकर पूजा की गई। उनके चरण धोए गए, चुनरी ओढ़ाई गई और हाथों में मेहंदी लगाई गई। इसके बाद उन्हें भोजन कराया गया और उपहार भी दिए गए। मित्ताली अग्रवाल ने बताया कि कंजक पूजन धार्मिक आस्था के साथ बालिकाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देता है। सभी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
0
0
Report

अलीगढ़ में 1 नवंबर को सरकारी योजनाओं का महाकुंभ, एक छत के नीचे लाभ

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में 1 नवंबर को लगेगा सरकारी योजनाओं का महाकुंभ, एक छत के नीचे लाभ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 1 नवंबर को विशाल मेगा सेमिनार का होगा आयोजन, मेगा सेमिनार में सभी वर्गों के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं से किया जाएगा लाभान्वित, केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आम जनमानस को मिलेगा भरपूर लाभ, एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की होगी पहल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग ने दी कार्यक्रम की जानकारी, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति होंगे शामिल
0
0
Report

महराजगंज: मुस्लिम समाजसेवी ने कराई डांडिया नाइट, नौतनवा में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollowJust now
Nautanwa, Uttar Pradesh:

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिल रही है। नौतनवा कस्बे के व्हाइट हाउस में आयोजित डांडिया नाइट में महिलाएं, युवतियां और बच्चे पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस कार्यक्रम का आयोजन एक मुस्लिम समाजसेवी की ओर से किया गया है, जो सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दे रहा है। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज की हैं जहां नवरात्रि में रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधान और संगीत की धुन पर थिरकते कदम हर तरफ उत्साह और उमंग का माहौल दिख रहा है। डांडिया की खनक और गरबा की लय पर महिलाएं और युवतियां पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रही हैं। इस आयोजन की खास बात यह है कि इसे एक मुस्लिम समाजसेवी की ओर से पिछले चार साल से आयोजित कराया जा रहा है जिसमे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई है । यह पहल धर्म और जाति की सीमाओं से ऊपर उठकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दे रही है। आयोजक गुड्डू खान का कहना है कि त्योहार समाज को जोड़ने का काम करते हैं और सभी को मिल-जुलकर खुशियां मनानी चाहिए। धर्म और जाति से ऊपर उठकर हम सभी को एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करना चाहिए और मिलकर खुशियां मनानी चाहिए। वहीं कार्यक्रम में शामिल महिलाओं का कहना है कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और समानता की भावना को मजबूत करते हैं। जब सभी समुदायों के लोग मिलकर त्योहार मनाते हैं, तो आपसी विश्वास बढ़ता है और सामाजिक सौहार्द को नई मजबूती मिलती है। वॉक थ्रू ऑन डांडिया नाईट

0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में नशामुक्त भारत के लिए जागरूकता अभियान शुरू

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) हनुमानगढ़ में केमिस्ट एसोसिएशन ने नशामुक्ति पर जागरूकता फैलाई हनुमानगढ़ में जिला औषधि नियंत्रक और केमिस्ट एसोसिएशन ने ''नशामुक्त भारत अभियान'' के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया। यह टाऊन की श्री सनातन धर्म महावीर दल धर्मशाला में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश बंसल ने की, संचालन महासचिव महेंद्र कासनिया ने किया। मुख्य अतिथि एडीसी अजय कुमार सबल, थाना प्रभारी लखबीर सिंह और डीसीओ चंद्रकांत शर्मा थे। कार्यक्रम की थीम ''नशामुक्त भारत विकसित भारत की पहचान'' और ''नशामुक्त भारत, खुशहाल भारत'' थी। वक्ताओं ने मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता पर जोर दिया。
0
0
Report

हनुमगढ़ में नवरात्रि अवसर पर 101 कन्या पूजन का आयोजन

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh में नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की आराधना और धार्मिक आस्था के प्रतीक स्वरूप फाटक गौशाला में 101 कन्या पूजन एवं प्रसाद वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। Hanumangarh टाउन की बरकत कॉलोनी स्थित किले के पास फाटक गौशाला में आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहेगा। फाटक गौशाला के अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कार्यक्रम में 101 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें प्रसाद अर्पित किया जाएगा तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के विविध स्वरूपों की आराधना करते हुए कन्याओं के प्रति सम्मान, श्रद्धा और सेवा भाव को प्रोत्साहित करना है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। इसी भावना के साथ कन्या पूजन कर श्रद्धालु सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छतरपुर में गरबा सुरक्षा: महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर मे गरबा कार्यक्रमों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। देर रात तक चलने वाले इन आयोजनों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्तरों पर पेट्रोलिंग पार्टियां तैनात की गई हैं। गरबा स्थलों के आसपास भी विशेष पुलिस ड्यूटी लगाई जाएगी। आयोजकों से गरबा स्थलों पर वॉलिंटियर्स तैनात करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है। बैठक में यह भी कहा गया कि प्रवेश के दौरान पहचान को लेकर कोई संदेह होने पर नियमानुसार पहचान का सत्यापन किया जाए। किसी भी गलत गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए, ताकि गरबा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों और लोग सुरक्षित माहौल में अपनी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन कर सकें।
0
0
Report

रायसेन के सियरमऊ में शराब दुकान हटाने लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, सड़कों पर जाम

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के सियरमऊ में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाएं सड़क पर उतर आईं, वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी धरना देकर विरोध जताया। देखते ही देखते स्थिति ऐसी बनी कि सड़क पर जाम लग गया और काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। आखिरकार पुलिस को कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाना पड़ा। वहीं, महिलाओं ने शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। पूरा मामला सियरमऊ में संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग से जुड़ा है। दुकान के विरोध में महिलाएं और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने शराब दुकान को हटाने की मांग उठाई। विरोध प्रदर्शन के चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ और मौके पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। यह मामला पहले भी प्रशासन के सामने उठाया जा चुका है। 9 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में जनजातीय बालिका छात्रावास की छात्राओं ने भी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। छात्राओं द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद अब महिलाओं और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने यातायात बहाल कराया। वहीं, महिलाओं ने शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई। अब बड़ा सवाल यह है कि जब महिलाएं लगातार शराब दुकान हटाने की मांग उठा रही हैं और छात्रावास की छात्राएं भी इस मुद्दे को प्रशासन के सामने रख चुकी हैं, तो जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कदम उठाएंगे
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top