470661
दमोह जिला अस्पताल से चोरी हुई नवजात बच्ची देर रात पुलिस ने किया बरामद
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिला अस्पताल से गुरुवार शाम एक नवजात बच्चे की चोरी हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला को शोभानगर जटाशंकर कॉलोनी में पकड़ा। महिला मानसिक रूप से कमजोर है और वह दावा कर रही है कि उसने आज ही बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने नवजात बच्चे को बरामद कर उसकी माँ को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जसपुर में SIR आपत्तियों से वोटरों को भ्रमित करने का बड़ा आरोप
Jaspur, Uttarakhand:उत्तराखंड प्रदेश में जारी SIR विशेष गहन पुनिरीक्षण प्रक्रिया मैं अब आपत्ति लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है जिसके चलते प्रदेश भर की विधान सभाओ में जगह- जगह से लगातार आपत्तियां लग रही है उसी तर्ज पर प्रदेश के जनपद उधम सिंह नगर की जसपुर विधानसभा से भी इस वक्त की एक खास खबर सामने निकलकर आ रही है जहां विधानसभा जसपुर में प्रथम दिन लगी आपत्तियों के जरिए देश की भाजपा सरकार पर वोटरों को भ्रमित करने का बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है जिसको लेकर नाराजगी जाहिर कर जसपुर क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान ने पहले एक कांग्रेस कार्यकर्ता के स्कूटी शोरूम पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की जिसमें विधायक ने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि पहले दिन जसपुर में 1271 ऑनलाइन आपत्तियां लगाई गई जो पूरे उत्तराखंड में इसी विधानसभा में सबसे ज्यादा है आपत्ति लगाने वालो का ना तो एड्रेस है और ना ही वोटर नंबर है ज्यादातर 99% तक मुस्लिम वोटरों पर आपत्तिया लगाई गई है और हिंदू वोटरों के द्वारा यह आपत्तियाँ लगाई गई है एक एक आपत्तिकर्ता द्वारा 15 से 16 तक आपत्तियां लगाई जा रही है इतना ही नहीं खुद सरकार द्वारा नियुक्त BLo रेशमा जिसका भाग संख्या 38 वोट नंबर 546 पर भी आपत्ति लगा दी गई है और इसी तरह अनेक आपत्तियां लगाई गई है साथ ही सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि यह लोग आपत्ति के जरिए वोटरों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं एक विशेष समुदाय जो बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस के समर्थन में वोट देते हैं उनके वोटों को कम करने की राजनीति बनाई जा रही है उसके पश्चात विधायक आदेश चौहान जसपुर उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उपजिलाधिकारी राहुल शाह से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया वहीं इस संबंध में उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने मीडिया से रूबरू होकर जानकारी देते हुए बताया कि हर आपत्तिदावे में विधिवत जांच की जाएगी और सभी आपत्ति कर्ता एवं जिसके विरुद्ध आपत्ति हुई है उसको नोटिस जारी किया जाएगा और पर्याप्त सुनवाई के बाद ही सभी आपत्तियों पर निर्णय लिया जाएगा बाइट:-1= आदेश सिंह चौहान( क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक -जसपुर ) बाइट:- 2= राहुल शाह (उप जिलाधिकारी -जसपुर )0
0
Report
गुलदार ने गाय के बछड़े पर किया अटैक, CCTV में कैद घटना से डर फैला
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद के डुंडा देवीधार में कल रात्रि को एक पेट्रोल पंप के पास कुछ मवेशी खड़े थे तभी अचानक घात लगाए बैठे गुलदार ने गाय के बछड़े पर अटैक कर दिया वहीं पास ही खड़ी गाय ने बछड़े को गुलदार से छुड़ाने की बहुत कोशिश की लेकिन गुलदार ने बछड़े को नहीं छोड़ा कोई और मौत के घाट उतार दिया वहीं सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।वहीं गुलदार के हमले से क्षेत्र के लोगों में काफी दहशत है。0
0
Report
चमोली में मूसलाधार बारिश ने भीषण भूस्खलन कर लोगों को फंसाया
Karnaprayag, Uttarakhand:बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने चमोली जिले में तबाही मचा दी है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण कई जगह सड़कें टूट गई हैं और पैदल संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। पहाड़ों पर कुदरत का कहर जारी है। चमोली में भारी बारिश के बाद बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलंग के पास भीषण भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिसके चलते बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब की पवित्र यात्रा पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। सैकड़ों यात्री और वाहन रास्तों में फंस गए हैं। कर्णप्रयाग ग्वालदम हाइवे आमसौड में भी पहाड़ी खिसकने से बड़ा भूस्खलन हुआ है, जिससे यह मुख्य मार्ग पूरी तरह ठप हो गया है। लगातार हो रही बारिश से नदियों के जलस्तर में भयानक उछाल आया है। अलकनंदा और पिंडर नदी खतरे के निशान के पास उफान पर हैं। तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है । पोखरी ब्लाक के गिरसा गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क भी बाधित हो गयी है । मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए चमोली समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (Orange/Red Alert) जारी की है। हालात की गंभीरता को देखते हुए चमोली के जिलाधिकारी ने बड़ा फैसला लेते हुए आज जिले के सभी शासकीय, गैर-शासकीय स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं। अगर मौसम का मिजाज आगे भी ऐसा ही बना रहा, तो आने वाले दिनों में आम जनता और यात्रियों की मुश्किलें और अधिक बढ़ सकती हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।0
0
Report
Advertisement
पकौड़ा गाड़ का जलस्तर बढ़ा, हर्षिल को खतरा; ग्रामीणों ने सुरक्षा दीवाल की मांग
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:पकौड़ा गाड़ का जलस्तर बढ़ा तो हर्षिल को खतरा ग्रामीणों ने सुरक्षात्मक कार्यों की मांग एंकर -उत्तरकाशी जनपद के पर्यटन स्थल हर्षिल में पकौड़ा गाड़ से खतरा अभी टला नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पकोड़ा गाड़ का जलस्तर बढ़ा तो हर्षिल के कई भवनों खतरा हो सकता है साथ ही पकोड़ा गाड़ के पास एक जल संस्थान का पानी का टैंक है जिससे काफी खतरा है।पिछले वर्ष धराली आपदा के दौरान पकौड़ा गाड़ का जलस्तर बढ़ाने से हर्षिल को काफी नुकसान पहुंचा था ग्रामीणों का कहना कि कई बार जिला प्रशासन से सुरक्षा कार्यों की मांग की है लेकिन अभी तक पकौड़ा गाड़ में सुरक्षात्मक कार्य नहीं हो रहे हैं इसलिए ग्रामीणों ने तत्काल शासन प्रशासन से मांग की है कि पकौड़ा गाड़ के किनारे फिलहाल अस्थाई सुरक्षा दीवाल लगाई जाए。0
0
Report
समस्तीपुर के शिक्षक अविनाश चंद्र शराब के नशे में विद्यालय पहुँचने पर निलंबित
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरपुर बरहेता में पदस्थापित शिक्षक अविनाश चंद्र को शराब के नशे में विद्यालय आने और छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी (स्थापना) कार्यालय ने बुधवार को आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार शिक्षक के शराब पीकर विद्यालय आने की शिकायत विभाग को प्राप्त हुई थी। मामले की जांच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सरायरंजन से कराई गई थी। जांच प्रतिवेदन में आरोपों की पुष्टि होने के साथ शिक्षक के शरीर में 25 मिलीग्राम अल्कोहल पाए जाने की बात कही गई है। जांच में यह भी उल्लेख किया गया कि शिक्षक द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ एक शिक्षक के आचरण के प्रतिकूल व्यवहार किया गया। आदेश में कहा गया है कि शिक्षक का यह कृत्य बिहार विद्यालय अध्यापक नियमावली-2023 तथा बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली-1976 के प्रावधानों का उल्लंघन है, जिससे विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। इन तथ्यों के आधार पर बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2005 के तहत अविनाश चंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, सिंधिया निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि शिक्षक के विरुद्ध अलग से आरोप-पत्र गठित किया जाएगा।0
0
Report
गढ़वा में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 1.14 लाख नाम हटे; दावा-आपत्ति 4 सितम्बर तक
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा जिले मे भारतीय निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के तहत मंगलवार को गढ़वा जिले की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने राजनीतिक दलों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। उपायुक्त ने बताया कि जिले से कुल 1,14,470 नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। वहीं, 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक पात्र नागरिक नए नाम जोड़ने, नाम हटाने, संशोधन या स्थानांतरण के लिए दावा एवं आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सभी आवेदनों के निष्पादन के बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य पूरा हो चुका है। अब गढ़वा विधानसभा में 488 तथा भवनाथपुर विधानसभा में 516, यानी जिले में कुल 1,004 मतदान केंद्र होंगे। युक्तिकरण के तहत गढ़वा में 33 और भवनाथपुर में 14 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिससे मतदाताओं को सुविधा मिलेगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के संचालन के लिए 17 अधिकारियों को अलग-अलग मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और आम नागरिकों से प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन कर समय सीमा के भीतर दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की अपील की, ताकि जिले की मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, त्रुटिरहित और समावेशी बनाई जा सके।0
0
Report
Advertisement
फाजिल्का के बाबा अतरशाह डेरे में कब्र से खोपड़ी निकालने का मामला
Fazilka, Punjab:फाजिल्का के सैनीयां रोड पर बाबा अतरशाह के डेरे से मामला सामने आया है । जहां पर डेरे के पीछे बने कब्रिस्तान से एक कबर खोदकर कंकाल की खोपड़ी निकालने के आरोप में दो लोगों को स्थानीय डेरा में मौजूद लोगों ने काबू कर लिया । हालांकि इस मामले में मौके पर उक्त लोगों से कबर खोद निकाली गई खोपड़ी भी मिली हैं। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई है । अब मौके पर पुलिस पहुंची है । जिनके द्वारा मामले में जांच की जा रही है । गांव इस्लामवाला के व्यक्ति ने बताया कि वह सैनीया रोड पर बाबा अतरशाहबके डेरे में आया था कि जहां उसने देखा कि डेरे के पीछे दो लोग कब्रिस्तान में एक शख्स की कबर खोद कंकाल की खोपड़ी निकाल रहे थे । जिसकी उसने वीडियो बना ली और पुलिस को सूचित कर दिया । जिसके बाद अब पुलिस पहुंची है जिन्होंने उक्त लोगों को काबू कर लिया है । जिनके पास कबर खोद निकाली गई खोपड़ी भी है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है । उधर कबर खोद कर खोपड़ी निकालने वाले व्यक्ति ने खुद को हरीश बाबा बताया और कहा कि वह बरीवाला मंडी का रहने वाला है । जो पिछले 26 वर्षों से इस डेरे में रह रहा है । उसने एक व्यक्ति को 500 रुपए देखर कबर की खुदाई करवाई है । उसने बताया कि कबर खोद निकाली गई मानव की खोपड़ी से वह काम लेगा । फिलहाल अब पुलिस मौके पर पहुंची है । मौके का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि डेरा प्रबंधक कमेटी के लोगों द्वारा उक्त लोगों द्वारा कबर खोद निकाली गई मानव खोपड़ी को वापिस कबर में रख दिया गया है । फिलहाल जांच जारी है ।0
0
Report
अलीबाग-वडखळ मार्ग पर बड़े खड्डे, यातायात में भारी परेशानी
Chendhare, Maharashtra:अलिबाग वडखळ सर्विस रस्त्यावर खड्डे पडल्यामुळे प्रवाशांसह नागरिकांची तारांबळ झाली. पेव्हर ब्लॉकचा मुलामा निखळला. अँकर - रायगडच्या पेन तालुक्यातील वडखळ परिसरात अलिबागला जोडणाऱ्या रस्त्यावर मोठ्या प्रमाणात खड्डे पडल्याने रस्त्याची अक्षरशः चाळण झालीय. त्यामुळे प्रवाशांसह नागरिकांची मोठी कसरत होताना पाहायला मिळते. दररोज हजारो वाहने या मार्गावरून ये जा करत असतात मात्र खड्डे बुजविण्यासाठी वापरण्यात आलेले पेव्हर ब्लॉक देखील निखळल्याने वाहन चालकांना तारेवरची कसरत करण्याची वेळ आलीय.0
0
Report
अमरावती में MD ड्रग्स रैकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; राजस्थान से मुख्य सूत्रधार गिरफ्तार
Amravati, Maharashtra:अमरावतीत एमडी ड्रग्ज रॅकेटवर पोलिसांची मोठी कारवाई; राजस्थानातून आंतरराज्यीय टोळीचा मुख्य सूत्रधार पोलिसांच्या ताब्यात\nराजापेठ पोलिसांची धडक कारवाई; ५३.२९ लाखांचा एमडी ड्रग्जसह मुद्देमाल जप्त\nयापूर्वी १ ऑगस्ट रोजी साहील राजेश मेहरा या आरोपीकडून सुमारे ५३ लाख २९ हजार रुपयांचा एमडी पावडर, चारचाकी वाहन, मोबाईल फोन आणि इतर साहित्य जप्त करण्यात आले होते. तपासादरम्यान आरोपीने हा अंमली पदार्थ राजस्थानातील आरोपींकडून व्हॉट्सअॅपद्वारे संपर्क साधून मागवल्याची माहिती समोर आली. त्यानंतर तांत्रिक विश्लेषण, गुप्त माहिती आणि स्थानिक पोलिसांच्या मदतीने राजापेठ पोलिसांच्या विशेष पथकाने राजस्थानमध्ये रात्रंदिवस शोधमोहीम राबवत रामनिवास जगदीशकुमार बिश्नोई या मुख्य आरोपीला ताब्यात घेतले. या प्रकरणातील आणखी एक आरोपी फरार असून त्याचा शोध सुरू आहे. पोलीस आयुक्त राकेश ओला यांच्या मार्गदर्शनाखाली वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक संदीप चव्हाण यांच्या नेतृत्वात ही धडक कारवाई करण्यात आली असून अमरावती शहरात अंमली पदार्थांविरोधात झिरो टॉलरन्स धोरणांतर्गत कारवाई अधिक तीव्र करण्यात आली आहे.0
0
Report
Advertisement
World Bank के साथ हरियाणा में AI-डिजिटल गवर्नेंस पर चर्चा
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़, 5 अगस्त – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर राज्य में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस, कौशल विकास और डेटा-आधारित प्रशासन को नई दिशा देने पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा तकनीक को केवल नवाचार तक सीमित नहीं रखना चाहता, बल्कि उसका लाभ सीधे आम नागरिक तक पहुंचे, यही सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि तकनीक तभी सार्थक है, जब वह लोगों के जीवन को आसान बनाए और सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, तेज एवं प्रभावी बनाए। बैठक के दौरान वर्ल्ड बैंक के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि 19 से 22 अक्टूबर तक कोरिया में आयोजित होने वाले कोरिया डिजिटल समिट में विश्व बैंक द्वारा हरियाणा सरकार के सहयोग से विकसित एआई सैंडबॉक्स को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस दौरान दुनिया भर के आईटी मंत्री और डिजिटल क्षेत्र के विशेषज्ञ इसकी उपलब्धियों से अवगत होंगे। वर्ल्ड बैंक के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को भी इस समिट में शामिल होने का आमंत्रण दिया। *पी.पी.पी. 2.0, डेटा लेक और एआई मॉडल से और मजबूत होगा डिजिटल हरियाणा* मुख्यमंत्री ने परिवार पहचान पत्र (PPP) को राज्य की सबसे महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों में से एक बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्य इस मॉडल का अध्ययन कर रहे हैं। अब समय की जरूरत को देखते हुए इसे और अधिक आधुनिक तथा उपयोगकर्ता अनुकूल बनाने के लिए पी.पी.पी. 2.0 विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा व्यापक डेटा एक्सचेंज पॉलिसी और डेटा लेक विकसित कर विभिन्न विभागों के बीच सूचनाओं के सहज आदान-प्रदान की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है। इससे नीति निर्माण और प्रशासनिक निर्णय अधिक सटीक एवं प्रभावी होंगे। मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड बैंक से हरियाणा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को शीघ्र शुरू करने का आग्रह करते हुए कहा कि इसके तहत प्रस्तावित एआई गुरुकुल युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुसार कौशल प्रदान करेगा। उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुसार प्रशिक्षण और प्रत्येक जिले में कौशल केंद्र विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लिए समर्पित एआई मॉडल तैयार करने का सुझाव भी रखा। उन्होंने कहा कि यह मॉडल राज्य के कानूनों, नियमों और सरकारी प्रक्रियाओं को समझते हुए अधिकारियों को त्वरित एवं सटीक निर्णय लेने में मदद करेगा और नागरिकों को अधिक तेज, सरल एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराएगा। *एआई की मदद से सुधरेगी एयर क्वालिटी, तकनीक से मिलेगा प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण* मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वायु गुणवत्ता प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एयर क्वालिटी डिसीजन सपोर्ट सिस्टम विकसित करने में वर्ल्ड बैंक से सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में चीन के अध्ययन दौरे से लौटे अधिकारियों ने वहां अपनाई जा रही आधुनिक प्रणालियों की जानकारी साझा की है। हरियाणा भी अपने क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत वैश्विक स्तर की सर्वोत्तम तकनीकों और एआई आधारित समाधान अपनाकर वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने वर्ल्ड बैंक से विभिन्न सरकारी विभागों की चुनौतियों का अध्ययन कर उनके सरल, व्यावहारिक और किफायती तकनीकी समाधान विकसित करने में भी सहयोग माँगा।0
0
Report
खूँटी में SIIR का दूसरा फेज शुरू, मतदाताओं के दावे और नाम सुधार फॉर्म भरे जाएंगे
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - विशेष गहन पुनरीक्षण का दूसरा फेज शुरू । खूँटी जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का दूसरा फेज शुरू हो गया है। जिसमें मतदाताओं के द्वारा दावा आपत्ति विषय सम्बंधित कार्य शुरू हो रहा है। जिसमें स्थानांतरित, स्थायी स्थानांतरित, मृत और पूर्ण रुप से पूर्व से पंजीकृत लोगों का पुष्टि की जाएगी । इसके लिए प्रत्येक बुथ में बुथ स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा मतदाताओं के द्वारा किये जानेवाले आपत्ति दावा कर रहे हैं। जिसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त ज़ावेद हुसैन ने बताया कि 18 वर्ष पूरा होने पर फॉर्म -6, मृत और रीपीट के लिए -07, स्थानांतरण और नाम सुधार के लिए फॉर्म 08 भरा जाएगा । ये सुधार कर अपने अनुसार समस्या का निवारण किया जा सकता है。0
0
Report
कैनिंग में सुंदरबन विकास मंत्री ने मीटिंग कर परियोजनाएं तेज करने का निर्देश दिया
Baruipur, West Bengal:ক্যানিংয়ে সুন্দরবন উন্নয়ন মন্ত্রী আসলেও ক্যানিংয়ের বিধায়ককে ডাকা হয়নি. দুঃখ নেই কষ্ট আছে। বললেন তৃণমূলের বিধায়ক পরেশ রাম দাস। সুন্দরবন উন্নয়ন পর্ষদের কাজ দ্রুত করতে মহকুমা স্তরে মিটিং করেছেন মন্ত্রী। আর সেই মিটিং এর জায়গা পায়নি তৃণমূলের বিধায়ক। ক্যানিং - সুন্দরবনের উন্নয়নমূলক প্রকল্পগুলি দ্রুত বাস্তবায়িত করতে মহকুমা শাসকের দপ্তরে এসে প্রতিনিয়ত মিটিং করার সিদ্ধান্ত নেওয়া হয়েছে সুন্দরবন উন্নয়ন পর্ষদের তরফে। মুখ্যমন্ত্রীর সেই নির্দেশ মেনে দক্ষিণ ২৪ পরগনার ক্যানিংয়ের মহকুমা শাসকের অফিসে এসে বৈঠক সারলেন রাজ্যের সুন্দরবন উন্নয়ন মন্ত্রী দীপঙ্কর জানা। এদিন তিনি একাধিক প্রশাসনের আধিকারিকদের সঙ্গে এবং বিভিন্ন সংগঠনের সঙ্গে বৈঠক করেন। টাইগার প্রজেক্ট ও বনদপ্তর এর সঙ্গে বৈঠক হয় আলাদাভাবে। এই বৈঠক থেকে মূলত ঠিক হয়েছে বিভিন্ন প্রকল্পগুলি দ্রুত বাস্তবায়িত করতে হবে। সুন্দরবনের মানুষের কর্মসংস্থান বাড়ানোর জন্য ইতিমধ্যেই পঞ্চায়েত মন্ত্রী দিলীপ ঘোষ ঘোষণা করেছেন। আর সেই লক্ষ্যে মানুষের কর্মসংস্থান বাড়ানো,পরিযায়ী শ্রমিকের সংখ্যা কমানো সহ স্থানীয় মানুষের উন্নতির জন্য কি কি প্রকল্প গ্রহণ করা যায় তা নিয়ে এদিন আলোচনা হয়। স্থানীয় মৎস্যজীবীদের 많은ই মৎস্যজীবী হওয়ার সত্বেও বৈধ মাছ ধরার অনুমতি পত্র পাচ্ছেন না। তাদেরও মাছ ধরার অনুমতি পত্র দেওয়া হবে বলে জানানো হয়েছে। এ বিষয়টি মন্ত্রী বলেন, ‘আপাতত তিন মাসের জন্য মাছ ধরার অনুমতি পত্র দেওয়া হচ্ছে। ৯৩ জন মৎস্যজীবীকে এই অনুমতি পত্র দেওয়া হবে। যারা প্রকৃত মৎস্যজীবী তারা এই অনুমতি পত্র পাবেন। অনেকেই মৎস্যজীবী নামে আছেন, কিন্তু তারা মাছ ধরতে যান না। তাদের বিএলসি ভাড়া দিয়ে দেওয়া হয়। আমরা চাইবো প্রকৃত গরিব মানুষ এবং মৎস্যজীবীরা এই সুবিধা পান। ইতিমধ্যেই সুন্দরবন উন্নয়ন পর্ষদের জন্য রাজ্যের বাজেটে যে টাকা বরাদ্দ করা হয়েছে সেই টাকাও যাতে সঠিক ব্যয় হয় এবং সঠিক উপভোক্তার কাছে পৌঁছায় তার জন্য সরকার সর্বদা সচেষ্ট। এদিন এই বৈঠকে মন্ত্রী ছাড়াও উপস্থিত ছিলেন গোসাবার বিধায়ক বিকর্ণ নস্কর, ক্যানিং এর মহাকুমা শাসক প্রণব মালিয়াল সহ প্রশাসনের আধিকারিকরা। শুধু দক্ষিণ চব্বিশ পরগনা নয় উত্তর ২৪ পরগনা যে ব্লকগুলি সুন্দরবন এলাকার মধ্যে আছে সেই ব্লকগুলিরও দ্রুত উন্নতির জন্য স্থানীয় প্রশাসনকে জরুরী ভিত্তিতে কাজের নির্দেশ দেওয়া হয়েছে。0
0
Report
Advertisement
गढ़वा में खरीफ रोपनी संकट: बारिश कम और बिजली संकट से किसान परेशान
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे प्रकृति भी क्या खेल खेल रही है जिले के एक हिस्से मे थोड़ी बहुत बारिश तो दूसरे हिस्से मे सूखा की आहट हो रही है। इस वर्ष की बारिश ने तोड़ी किसानों की उम्मीद तो दूसरी तरफ बिजली संकट ने भी किसानों की बढ़ाई मुश्किलें, जिले मे अबतक महज 4.29 प्रतिशत ही रोपनी. कंही सूखे की आहट तो नहीं। क्योंकि जुलाई में सामान्य से 149.1 मिमी कम हुई बारिश। गड़वा समय पर मानसून की सक्रियता नहीं होने और लगातार बिजली संकट के कारण गढ़वा जिले में खरीफ खेती गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है। जुलाई महीने में सामान्य से काफी कम वर्षा होने और कई क्षेत्रों में अनियमित बिजली आपूर्ति के चलते धान की रोपनी प्रभावित हो गई है। कृषि विभाग के आंकड़े बताते हैं कि जिले में 56,400 हेक्टेयर धान रोपनी के लक्ष्य के मुकाबले अब तक केवल 2,420 हेक्टेयर भूमि पर ही रोपनी हो सकी है, जो महज 4.29 प्रतिशत है। इससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में जुलाई माह के दौरान सामान्य वर्षापात 362.4 मिमी के मुकाबले केवल 212.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले वर्ष जुलाई में 381.9 मिमी वर्षा हुई थी, जबकि इस वर्ष उसी अवधि में 149.1 मिमी कम बारिश हुई। पर्याप्त वर्षा नहीं होने से खेतों में पानी का अभाव है और अधिकांश किसान धान की रोपनी शुरू नहीं कर पाए हैं। यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो खरीफ उत्पादन पर व्यापक असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। बारिश की कमी के बीच बिजली संकट ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। सबसे खराब स्थिति कांडी प्रखंड की बताई जा रही है, जहां किसानों का आरोप है कि 24 घंटे में दो घंटे भी नियमित बिजली नहीं मिल रही है। सिंचाई के लिए बिजली चालित मोटरों पर निर्भर किसान पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से खेतों तक पानी नहीं पहुंचा पा रहे हैं। नतीजतन रोपनी का कार्य लगातार प्रभावित हो रहा है। इधर किसान अब आसमान और प्रशासन, दोनों की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई और बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं आया, तो जिले में धान उत्पादन पर गंभीर असर पड़ सकता है। गिरेवर सिंह /शिवव्रत सिंह /बासुदेव सिंह, तीनो,किसान कृषि पदाधिकारी का मानना है कि अभी तक जिले मे बारिश अपेक्षा के अनुसार नहीं हुआ है इसलिए रोपनी भी कम हुई है 15 अगस्त तक बारिश का समय है इस सप्ताह बारिश की संभावना है उम्मीद है की धान की रोपनी होंगी। उन्होंने किसानों से अपील भी की है की किसान अन्य फसले भी लगा सकते है।0
0
Report
विरार में दूसरे मंज़िल से गिरा एक वर्ष का बच्चा, युवक ने बचाई जान
Vasai-Virar, Maharashtra:विरार ब्रेक विरारमें दुसऱ्या मजल्यावरील गॅलरीतून एक वर्षाचे बाळ पहिल्या मजल्याच्या छतावर पडले रेल्वे स्थानकावरून येणारा नागरिकांचे लक्ष गेल्याने बाळाचा जीव वाचला आहे. विरार रेल्वे स्थानकाजवळील सोसायटी किराणा स्टोअर परिसरातील घटना बाळ अडकल्याचे समजताच परिसरात नागरिकांची मोठी गर्दी स्थानिक तरुणाने धाडस दाखवत बाळाला सुखरूप खाली उतरवले घटनेत बाळाचा जीव थोडक्यात बचावला मुलांना एकटे सोडू नका, सतत लक्ष ठेवा; नागरिकांचे पालकांना आवाहन0
0
Report
श्मशान स्थल के अनुष्ठान पर विवाद, पंचायत के समझौते के बाद नई बहस
Gumla, Jharkhand:*श्मशान स्थल पर अनुष्ठान को लेकर विवाद, पंचायत में हुआ समझौता; शर्तों पर छिड़ी नई बहस* गुमला - घाघरा थाना क्षेत्र के बड़काडीह गांव में श्मशान स्थल पर कथित अनुष्ठान को लेकर उपजा विवाद पंचायत की पहल से फिलहाल शांत हो गया है। हालांकि पंचायत में हुए समझौते की शर्तें अब चर्चा का विषय बन गई हैं। बताया जाता है कि सड़क दुर्घटना में दो ग्रामीणों की मौत के बाद जिस श्मशान स्थल पर उनका अंतिम संस्कार हुआ था, वहीं कथित रूप से बिना ग्रामीणों और पाहन की अनुमति के धनमुनि भगताइन द्वारा अनुष्ठान किए जाने का आरोप लगा। इसे लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट की घटना भी हुई। इसके बाद मामला घाघरा थाना पहुंचा। प्रशासन की पहल पर आयोजित पंचायत बैठक में अंचल अधिकारी, एसडीपीओ, पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों की मौजूदगी में समझौता हुआ। समझौते के तहत धनमुनि भगताइन के पुत्र बनारसी ने गांव की परंपरा के अनुसार होने वाले शुद्धिकरण पूजा-अनुष्ठान का खर्च वहन करने पर लिखित सहमति दी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन समझौते की शर्तों को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे परंपरा के अनुरूप बता रहे हैं, तो कुछ इसे अंधविश्वास और आर्थिक दबाव से जोड़कर देख रहे हैं। प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
