icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रींगस में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपा गया

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर नीट पेपर लीक के विरोध में रींगस में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सीकर जिले के रींगस में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर माकपा, एसएफआई, सीटू सहित इंडिया गठबंधन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तहसील कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। तथा पेपर लीक मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से देशभर के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उन्हें किसी भी प्रकार का राजनीतिक संरक्षण नहीं दिया जाए। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने मामले में निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो देशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

झांसी में ट्रक कुचला चाचा-भतीजे; चालक फरार, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में चिरगांव थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाइवे के बाईपास पर बेकाबू ट्रक ने चाचा-भतीजे को कुचल दिया। दोनों बाजार से सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। और भागने की कोशिश कर रहे ट्रक ने दोनों को लगभग 100 मीटर तक घसीटा। जिससे चाचा सुमित का शव कई हिस्सों में वट गया और सिर धड़ से अलग हो गया। हालांकि बाइक ट्रक के नीचे फंसने से ट्रक ज्यादा दूर तक नहीं भाग पाया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चाचा सुमित और भतीजा वीरबहादुर के शवों के टुकड़ों को बटोरकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया और ट्रक को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

चित्रकूट में ट्रैक्टर-टैंकर पलटने से एक महिला की मौत, दो घायल

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट में दर्दनाक हादसा: महिलाओं पर पलटा ट्रैक्टर-टैंकर, एक की मौत, दो गंभीर घायल टौर: चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के बरवारा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रास्ते से गुजर रही तीन महिलाओं के ऊपर अचानक एक ट्रैक्टर-टैंकर पलट गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टैंकर सड़क पर लहरा रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर महिलाओं के ऊपर पलट गया। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं जंगल की ओर लकड़ी बीनने गई थीं और वापस अपने घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। हादसे में सीमा पत्नी गोलू, उम्र लगभग 23 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गीत और आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश और मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक की लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह बताया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक परिवार की खुशियां पल भर में उजड़ गईं, जबकि दो महिलाएं जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं।
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

ललितपुर में दुल्हन मीठे में दवा मिलाकर घर से जेवरात-नगदी लेकर फरार

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में शादी के महज दो दिन बाद ही एक दुल्हन अपने पति और ससुरालजनों को खाने में बेहोशी की दवा खिलाकर ससुराल से जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गयी । मामले में पीड़ित पति और ससुरालजनों ने लुटेरी दुल्हन पर आरोप लगाते हुये एक शिकायती पत्र पुलिस को दिया है । पूरा मामला बार थाना क्षेत्र अंतर्गत मर्रोली ग्राम का है । पीड़ित पति और ससुरालजनों के अनुसार बार थाना क्षेत्र अंतर्गत मर्रोली ग्राम निवासी रहीश की शादी चंदौली जिले के जाफ़रानपुर ग्राम निवासी रागिनी के साथ कोर्ट में हुई थी । घर मे शादी के दो दिन बाद नई दुल्हन द्वारा मीठा बनाने की रस्म के नाम पर आरोपी दुल्हन द्वारा मीठे में बेहोशी की दवा मिलाकर पति सहित पूरे घर को खिला दी । जिसके बाद नव दुल्हन रात में जब सभी बेहोश हो गये तो घर मे रखे सभी जेवरात और नगद लेकर फरार हो गयी । मामले में पीड़ित पति और ससुर ने बार थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी दुल्हन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है । वहीं पुलिस शिकायती पत्र के आधार पर जांच में जुट गई है ।
0
0
Report

Barabanki: मोदी के ईंधन-बचाओ संदेश के साथ मंत्री सतीश शर्मा EV-ऑटो से पहुँचे

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर, ईवी-ऑटो से क्षेत्र में निकले राज्यमंत्री सतीश शर्मा, जनता को दिया बड़ा संदेश -उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा अपनी सादगी के लिए एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राज्यमंत्री सतीश शर्मा आज अपनी विधानसभा अंतर्गत आने वाले ब्लॉक बनीकोडर के निरीक्षण पर ईवी-ऑटो रिक्शा से पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचेाओं के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए ईवी-ऑटो से सफर कर जनता को एक बड़ा संदेश दिया। -नई सड़क स्थित अपने आवास से निकले सतीश शर्मा लग्जरी गाड़ियों के काफिले को छोड़ कर सीधे ईवी-ऑटो में सवार हो गए। उन्होंने अपने आवास से ब्लॉक तक का सफर इसी सार्वजनिक परिवहन माध्यम से तय किया। मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ ऊर्जा अपनाना और ईंधन बचाना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी है। -दरअसल हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक आर्थिक संकट और विदेशी मुद्रा के संरक्षण के लिए countryवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने, इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की विशेष अपील की थी। राज्यमंत्री सतीश शर्मा पहले भी ऑटो रिक्शा से क्षेत्र में घूमकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते रहे हैं。 -राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से प्रेरित होकर आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी अपनाओ और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य की आवश्यकता हैं और इनके उपयोग से प्रदूषण में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि वे संकल्प लिये हैं कि स्थानीय कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों में वे अधिकतर ऐसे ही सार्वजनिक वाहनों से ही दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने काफिले की गाड़ियों को पहले ही कम कर चुके हैं। मंत्री ने जनता से भी हर संभव स्तर पर डीजल और पेट्रोल बचाने की अपील की है। बाइट- सतीश चंद्र शर्मा, राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार।
0
0
Report

गोवर्धनपुरा हादसे में ठेकेदार की करंट से मौत, ग्रामीण बोले बिजली विभाग पर सवाल

Udaipur, Rajasthan:मावली तहसील के फतेहनगर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुरा गांव के जीएसएस पर कार्यरत ठेकेदार कर्मचारी बंसीलाल जाट 45 वर्षीय की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार शाम को करीब 6 बजे की बताई जा रही है। समय पर घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने जीएसएस पर जाकर देखा तो घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसे मावली के उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार बंसीलाल लाइट ठीक कर रहा था, तभी करंट लग गया। ग्रामीणों ने सहायक अभियंता मावली को फोन किया लेकिन उन्हें जानकारी मिलने के बाद उन्होंने फोन उठाने बंद कर दिए। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह मावली अस्पताल के बाहर धरना दिया। उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी, तहसीलदार दिनेश यादव समेत पुलिस जाब्ते ने मौके पर पहुंचकर बिजली विभाग के सहायक अभियंता को बुलाकर ग्रामीण के सामने लगभग 5 घंटे की वार्ता के बाद राजी किया कि बिजली विभाग द्वारा एक लाख रुपये की बीमा राशि मावली विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल की तरफ से दी जाएगी, जिसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब मामले की verdere जांच कर रही है। इस दौरान ग्रामीणों में देहात जिला उपाध्यक्ष रोशन लाल सुथार, कैलाश गाडरी, कुलदीप सिंह चुंडावत, प्रमोद सामोता, गोवर्धन जाट, मदन जाट आदि उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

अररिया: 3 साल की शिवांशी का शव भूसा घर से बरामद, हत्या की आशंका

Forbesganj, Bihar:अररिया जिले के ताराबारी थाना क्षेत्र के तेगछिया गांव में 4 दिन से लापता 3 साल की बच्ची का शव भूसा घर से बरामद हुआ है. एक तरफ जहां परिजनों ने बच्ची के हत्या की आशंका जाहिर की है वहीं पुलिस घटना के हर एंगल पर जाँच में जुटी है. बता दें कि 3 साल की इस बच्ची का नाम शिवांशी था. शिवांशी कुछ दिन पहले अपने नानी के घर तेगाछिया आई हुई थी. चार दिन पूर्व बच्ची घर के बाहर खेल रही थी उसी दौरान वो लापता हो गई. लापता होने के बाद बच्ची के परिजनों ने ताराबारी थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस शिवांशी को ढूंढ पाती लेकिन आज उसका शव घर के ही भूसा घर से बरामद हो गया. यह घटना हत्या है या कोई हादसा इसकी जाँच में पुलिस जुटी हुई है. अररिया डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है और जल्द इसका खुलासा कर दिया जाएगा.
0
0
Report

मैजिक वैन से टक्कर, ऑटो चालक की मौत, तीन जख्मी अस्पताल रेफर

Masaurhi, Bihar:ऑटो और मैजिक गाड़ी की टक्कर में ऑटो चालक की मौत। तीन जख्मी को भेजा गया अस्पताल मसौढ़ी।। पटना गया न 22 पर एक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य जख्मी लोगों को अस्पताल भेजा गया। घटना अजय चौक के पास हुई। जहां एक ऑटो को मैजिक वैन ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसपर सवार चालक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और जख्मी लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। घटना के बाद मैजिक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस फरार हुए मैजिक चालक की तलाश में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतिम दिन जोधपुर में 5 प्रगणकों को सम्मान

Jodhpur, Rajasthan:जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे स्वगणना अभियान के अंतिम दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 प्रगणकों को सम्मानित किया गया। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने शत-प्रतिशत स्वगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में स्वगणना करने की अपील करते हुए कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है तथा इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सही एवं पूर्ण जानकारी से सरकार को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलती है। कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम जवाहर चौधरी तथा उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग जोधपुर मीनाक्षी चौधरी भी मौजूद रहीं。
0
0
Report

जमीन विवाद में महिला के साथ ससुर-लड़ाई: लाठी-डंडों से मारपीट, गिरफ्तारी

Jodhpur, Rajasthan:एंकर - भोजासर थाना क्षेत्र भीयासर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार भीयासर निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके ससुर जमीन विवाद को लेकर उसे परेशान कर रहे थे। इसी बीच ट्यूबवेल की डिग्गी खुदवाई जा रही थी। महिला ने कहा कि सभी हिस्सेदारों का बराबर बंटवारा होने के बाद डिग्गी खुदवाने की बात कही। महिला ने आरोप लगाया कि ससुर अर्जुनराम ने उसे उठाकर नीचे पटक दिया, जबकि मनोज ने लाठी से मारपीट कर घसीटा और अभद्र गालियां निकालीं। पीड़िता की पुत्री ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसमें पूरी घटना कैद होने की बात कही गई है। इस मामले में भोजासर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अर्जुनराम और मनोज को गिरफ्तार कर लिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top