icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

खंडवा जेल: संगीत प्रशिक्षण से बंदियों के मनोबल और व्यवहार में बदलाव

Khandwa, Madhya Pradesh:जेल में बंद कैदियों को मानसिक तनाव और अवसाद से उबारने के लिए अब संगीत का सहारा लिया जा रहा है। खंडवा जिला जेल में इन बंदियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव और बेहतर भविष्य के उद्देश्य से जेल में संगीत की कक्षाएं शुरू की गई हैं। बंदियों को तबला, ढोलक, हारमोनियम, झांझ, मंजीरा और कैसियो जैसे वाद्य यंत्रों की ट्रेनिंग दी जा रही है। अब तक 80 बंदियों ने संगीत सीखने के लिए सहमति दी है। जेल प्रबंधन का मानना है कि संगीत बंदियों के सोच-विचार और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेगा। खंडवा जिला जेल में करीब 600 बंदी हैं, जिनमें 13 महिलाएं भी शामिल हैं। जेल अधीक्षक के मुताबिक, जेल आने वाले अधिकांश बंदी मानसिक तनाव और अवसाद से गुजरते है। इसी को देखते हुए बंदियों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की पहल की गई है। जेल में हर दिन सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक सामुदायिक प्रार्थना और संगीतमय कार्यक्रम होता है। इस दौरान बंदियों की संगीत में रुचि सामने आई, जिसके बाद अलग-अलग बैरकों से इच्छुक बंदियों की सूची मंगाई गई। इसमें 80 बंदियों को बाकायदा संगीत का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जेल अधीक्षक डीके सारस कहते हैं कि संगीत के माध्यम से बंदियों के सोच-विचार, व्यवहार और रहन-सहन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास है। संगीत उन्हें व्यस्त रखने के साथ मानसिक रूप से भी बेहतर वातावरण देगा। संगीत शिक्षक दुष्यंत सोनी रोज शाम 4 से 5 बजे तक बंदियों को संगीत सिखाते हैं। तबला, ढोलक, हारमोनियम, झांझ, मंजीरा और कैसियो समेत कई वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संगीत शिक्षक के मुताबिक, कई बंदियों के भीतर पहले से ही संगीत और कला की प्रतिभा मौजूद है। उनका कहना है कि जेल प्रबंधन की यह बहुत अच्छी पहल है। जिस व्यक्ति के जीवन में संगीत उतर जाता है, उसके जीवन में नकारात्मकता पैदा नहीं हो सकती।
0
0
Report

वाराणसी के बैंकों में हड़ताल से कारोबार पर भारी असर

JPJai Pal1m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में बैंक कर्मियों की हड़ताल, 400 करोड़ का व्यापार हुआ प्रभावित। बनारस की लगभग 400 बैंक शाखाओं में लटके ताले, कामकाज पूरी तरह ठप। 3000 से अधिक बैंक कर्मी और अधिकारी पूर्ण हड़ताल में शामिल। शुक्रवार को बैंक बंद रहने से आम जनता और कारोबारियों की बढ़ीं मुश्किलें। 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और न्यायपूर्ण PLI नीति की मांग पर अड़े कर्मचारी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के नेतृत्व में हो रहा देशव्यापी प्रदर्शन। वाराणसी SBI मुख्य शाखा सहित आंचलिक कार्यालयों में हड़ताल का दिखा बड़ा असर। कर्मचारियों ने सरकार की 'भेदभावपूर्ण PLI नीति' के खिलाफ बुलंद की आवाज। चेक क्लीयरेंस, कैश निकासी और बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशान हुए लोग। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा— अधिकार, सम्मान और न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष।
0
0
Report
Advertisement

बागेश्वर ठेकेदारों ने भुगतान न मिलने पर जिलाधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय प्रदर्शन

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में जल जीवन मिशन व अन्य विकास कार्यों का भुगतान न होने से नाराज ठेकेदार संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय में एक दिवसीय सांकेतिक प्रदर्शन किया। ठेकेदारों का आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 से करोड़ों रुपये का भुगतान लंबित है। भुगतान न मिलने से ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। वे मजदूरों की दिहाड़ी और सामग्री का बिल चुकाने में असमर्थ हैं, जिससे उन पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है। लेनदारों के दबाव के कारण ठेकेदार गंभीर मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहे हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे。
0
0
Report

पीएम मोदी के 25 साल जनसेवा के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पीसी में सीएम के साथ बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय मित्तल,सीएम के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली और बीजेपी मीडिया संपर्क प्रमुख प्रवीण अत्रे मौजूद. सेवा संकल्प अभियान पर चर्चा के लिए आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस हैं. 7 अक्टूबर 2026 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा औऱ राष्ट्रसेवा के 25 साल पूरे होने जा रहे हैं. नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक का सेवा और सुशासन को समर्पित है. देश के 140 करोड़ लोगों के लिए हरियाणा के 3 करोड़ लोगों के लिए गर्व का विषय है पीएम मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरन्तर देश की सेवा में काम कर रहे हैं; सीएम हरियाणा में भी अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान मनाया जाएगा. 7 अक्टूबर 2026 को पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष नान स्टॉप पूरे होने जा रहे है - सीएम. सीएम ने कहा मैं उनकी सेवा के लिए उन्हें प्रणाम करता हूँ. पीएम का 25 वर्ष का कार्यकाल सुशासन, सेवा का प्रेरणदायक है. 25 वर्ष की यात्रा किसी एक व्यक्ति की यात्रा नहीं भारत के बढ़ते आत्मविश्वास की यात्रा है - सीएम. पीएम ने कभी सत्ता को सुख साधन नहीं सेवा का साधन है यह बताया है - सीएम. 25 वर्ष सत्ता के नहीं सेवा के , पद के नहीं परिश्रम के , राजनीति के नहीं राष्ट्रनीति के हैं- सीएम. आज पीएम के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंचो पर अपनी बात रखने वाला देश नहीं बल्कि विश्व मित्र बन कर उभरा है - सीएम.
0
0
Report
Advertisement

टोंक नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का दावा, जौनपुरिया ने मोर्चा संभाला

Tonk, Rajasthan:टोंक में पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने संभाला मोर्चा, भाजपा की जीत का किया दावा पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया टोंक पहुंचे और विभिन्न बूथों पर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों और मतदान को लेकर फीडबैक लिया। जौनपुरिया ने दावा किया कि भाजपा टोंक नगर परिषद सहित जिले के सभी नगर निकायों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए भाजपा के वार्ड बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह एकजुट है और सभी कार्यकर्ता पार्टी को जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। वहीं नगर निकाय चुनाव में बाड़ेबंदी को लेकर पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा को बाड़ेबंदी की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है, लेकिन कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए और उनकी भावनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए。
0
0
Report

मावली में लोकतंत्र का उत्साह: दूसरे चरण में मतदान शुरू

Udaipur, Rajasthan:मावली में लोकतंत्र का उत्सव, दूसरे चरण में मतदान शुरू सुबह 9:30 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान, बूथों पर मतदाताओं की कतारें मावली नगरपालिका चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार सुबह मतदान शुरू होते ही मावली में लोकतंत्र का उत्सव नजर आया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई और लोग उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचने लगे। सुबह करीब 9:30 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रखी गई हैं और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर नगर की नई सरकार चुनने में भागीदारी निभा रहे हैं। इधर, विधायक पुष्कर लाल डांगी ने विभिन्न मतदान बूथों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी ने भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
0
0
Report

बिहूनी खुर्द की गौशाला में गौवंशों की मौत, शवों को जेसीबी मशीन से जंगल में फेंकने का आरोप

Ramsingh RajputRamsingh RajputFollow11m ago
Rath, Uttar Pradesh:गौशाला में गौवंशों की मौत, JCB से शव जंगल में फेंकने का आरोप, आखिर मौत के बाद भी नहीं मिल रहा गौवंशों को सम्मान मृत गौवंशों को कुत्तों के हवाले किए जाने की भी बात, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे सवाल मुस्करा विकासखंड के बिहूनी खुर्द गांव की गौशाला का मामला, बीडीओ ने जांच कराने की बात कही हमीरपुर के मुस्करा विकासखंड क्षेत्र के बिहूनी खुर्द गांव की गौशाला में गौवंशों की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि मृत गौवंशों के शवों को JCB से जंगल में फेंका जा रहा है, जहां उन्हें कुत्तों के नोचने के लिए छोड़ दिया जाता है।मामले को लेकर जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर गौशाला की व्यवस्थाओं और मृत गौवंशों के निस्तारण को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। मामले में मुस्करा खंड विकास अधिकारी राजीव सिंह ने जांच कराने की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर के वार्ड 87 में ईवीएम खराबी के कारण मतदान बाधित, बूथ 612 पर मशीन बदली

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम चुनाव के दौरान शहर के वार्ड संख्या 87 में ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान बाधित हो गया। वार्ड के बूथ संख्या 612 और 609 पर सुबह से ही ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते मतदान शुरू नहीं हो सका। बूथ संख्या 612 पर करीब एक से डेढ़ घंटे बाद मशीन बदली गई, जिसके बाद मतदान शुरू करवाया गया। मतदान बाधित होने से बूथ पर पहुंचे मतदाताओं में नाराजगी देखने को मिली। मतदाताओं का कहना था कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मशीन खराब होने के कारण मतदान नहीं हो रहा। लोगों ने शिकायत की कि समस्या बताने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई। सेक्टर अधिकारी को फोन करने पर फोन नहीं उठाने का भी आरोप लगाया। जी राजस्थान द्वारा ईवीएम खराब होने और मतदान बाधित रहने की खबर प्रमुखता से प्रसारित किए जाने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने मामले को गंभीरता से लिया। खबर प्रसारित होने के करीब 10 मिनट बाद तत्काल मशीन बदलवाकर बूथ संख्या 612 पर मतदान शुरू करवाया गया। इसके बाद मतदाताओं ने राहत की सांस ली और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
0
0
Report

BRICS Summit में भारत की अहम भूमिका, मोदी के नेतृत्व से दुनिया बदली

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी कहते हैं, "...भारत में BRICS समिट शुरू हो गया है और बदलते वैश्विक माहौल में यह बहुत अहम है। यह ग्रुप दुनिया की लगभग आधी आबादी और ग्लोबल GDP के करीब 40% हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे समय में जब दुनिया के कई हिस्सों में टकराव चल रहे हैं, यह मंच और भी महत्वपूर्ण हो गया है। यह गर्व की बात है कि भारत इस समिट की मेजबानी कर रहा है। पिछले 12 सालों में BRICS में भारत की स्थिति में आया बदलाव उल्लेखनीय है। 2014 से पहले, भारत को BRICS के एक कमजोर और कम अहम सदस्य के तौर पर देखा जाता था, और कुछ लोग तो यह भी सवाल उठाते थे कि क्या भारत को इस ग्रुप में बने रहना चाहिए। आज, भारत BRICS के एक अहम सदस्य के तौर पर उभरा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दूसरे देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है..."
0
0
Report

गहलोत ने कहा लोकतंत्र मजबूत करें; निकाय चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत का दावा

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जोधपुर के महामंदिर स्थित जैन स्कूल मतदान केंद्र पहुंचकर अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता गहलोत, पुत्र वैभव गहलोत और पुत्रवधू हिमांशी गहलोत भी उनके साथ मतदान करने पहुंचे। मतदान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व लगातार मजबूत होता रहे, यही उनकी प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि नगर निकायों, नगरपालिकाओं, नगर परिषदों, नगर निगमों और पंचायतों के चुनाव लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का माध्यम हैं। गहलोत ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान के तहत देश के नागरिकों को जो अधिकार मिले हैं, वे लगातार मजबूत होने चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के बजाय उसे मजबूत करने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान की अपील की है और प्रदेश में मतदान को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को एकतरफा और भारी बहुमत से जीत मिलेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि करीब पौने तीन साल के कार्यकाल में सरकार ने कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया, जिसके चलते जनता में गुस्सा और आक्रोश है। उन्होंने कहा कि शहरों की स्थिति खराब है और कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई शहरी रोजगार योजना, सड़क, सफाई और रोजगार सहित कई व्यवस्थाओं पर असर पड़ा है। साथ ही महंगाई की मार भी जनता पर पड़ रही है। ऐसे में जनता सरकार को सबक सिखाएगी। मतदान मशीनों में खराबी को लेकर गहलोत ने कहा कि मशीन खराब होना प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है और उन्हें समय पर मशीनों को दुरुस्त करवाना चाहिए। उन्होंने जयपुर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के मतदान के दौरान ईवीएम में आई खराबी का भी जिक्र किया और कहा कि जब सत्ता पक्ष के लोगों के सामने भी मशीन खराब हो रही है तो इससे व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। गहलोत ने कहा कि विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह सरकार को जनता की समस्याओं से अवगत कराए। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि सरकार गंभीरता से काम करे, ताकि प्रदेश की जनता का भला हो सके।
0
0
Report
Advertisement

यमुनानगर पावनी रोड मुठभेड़: दो बदमाश गिरफ्तार, 20–25 राउंड फायरिंग

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। सिल्वर रंग की बाइक पर सवार दो बदमाशों और पुलिस के बीच आमने-सामने फायरिंग हुई। करीब 20 से 25 राउंड फायर होने की जानकारी सामने आई है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों बदमाशों की टांगों में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए यमुनानगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी कुरुक्षेत्र जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें एक की पहचान आर्यन और दूसरे की राकेश के रूप में बताई जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी दोनों की पहचान और मुठभेड़ को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपियों का कनेक्शन यमुनानगर के चर्चित हरभजन सिंह जैदी हत्याकांड से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि दोनों ने हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए हथियार उपलब्ध करवाए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि सिल्वर रंग की बाइक पर दो संदिग्ध पावनी रोड पर घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी की। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके से काबू कर लिया। "मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद ही पूरे घटनाक्रम और उनकी भूमिका के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।” बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस हत्याकांड में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने हरभजन सिंह जैदी की गाड़ी के नीचे जीपीएस ट्रैकर लगाया था। ट्रैकर के जरिए गाड़ी की लोकेशन पता लगाई गई और इसके बाद हमलावरों ने जैदी पर कई राउंड फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी。 अब पुलिस की पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है。
0
0
Report

बूंदी नगरपालिका चुनाव: महिलाएं और युवा उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं, 25 वार्डों में क्रम जारी

Jaipur, Rajasthan:बूंदी नैनवा । नगर निकाय चुनाव में मतदान जारी है। नगर पालिका के 25 वार्डों में मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। महिला, पुरुष और युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी समीकरण बिगाड़ सकते हैं। मतदान केंद्रों पर उपखंड अधिकारी दीपांशु सांगवान, डीएसपी ओमप्रकाश थानाधिकारी सहदेव मीणा मॉनिटरिंग कर रहे हैं वार्ड 14 की मतदाता महिमा शर्मा ने पहली बार मतदान कर लोकतंत्र के पर्व भागीदारी निभाई महिमा ने बताया कि नगरपालिका चुनाव में पहली बार मतदान कारण3 से अच्छा लग रहा वार्ड प्रत्याशी से उम्मीद है कि वार्ड में स्वच्छता , आमजन की सेवा , सरकारी योजनाओं का लाभ के3 लिए कार्य करेगा ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top