icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड में अगले दिनों बारिश, रांची सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची सहित राज्य भर में मौसम का मिजाज बदल गया है और 26 सितंबर तक लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम में आए इस बदलाव की मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में बना सक्रिय डिप्रेशन है। इस सिस्टम के प्रभाव से झारखंड में नमी वाली हवाओं का प्रवेश हो रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ गई हैं। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 24 सितंबर को झारखंड के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। तो 25 और 26 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। यानि अगले कुछ दिनों तक राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में मौसम सुहाना रहने के साथ-साथ बारिश और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने और तेज बारिश या आंधी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

DUTA का स्थायी नियुक्ति मामला: दिल्ली विवि में बड़ा प्रदर्शन

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय में आज शिक्षकों और कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। DUTA यानी दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के बैनर तले पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय से लेकर उपराज्यपाल निवास तक पैदल march निकाला प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के 12 कॉलेजों में वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों को स्थायी करने और खाली पदों पर नई भर्तियाँ शुरू करने की मांग उठाई। मार्च के बाद उपराज्यपाल को अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन भी सौंपा गया। तस्वीरें दिल्ली विश्वविद्यालय की हैं...जहां sड़कों पर आज शिक्षकों और कर्मचारियों की आवाज सुनाई दी। हाथों में मांगों से जुड़े पोस्टर. नारेबाजी करते शिक्षक और विश्वविद्यालय से उपराज्यपाल निवास की ओर बढ़ता DUTA का पैदल march. DUTA पदाधिकारियों का आरोप है कि दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े 12 कॉलेजों में लंबे समय से शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनकी स्थायी नियुक्ति का मुद्दा अब भी लंबित है। तथ्य: DUTA का दावा है कि कुछ शिक्षक करीब 20 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। संगठन की मांग है कि वर्षों से पढ़ा रहे इन शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके साथ ही कॉलेजों में खाली पड़े पदों पर नई भर्तियां शुरू करने की मांग भी प्रदर्शनकारियों ने उठाई। DUTA पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय तक पद खाली रहने का असर न सिर्फ शिक्षकों पर पड़ता है, बल्कि कॉलेजों में पढ़ाई और छात्रों की शैक्षणिक व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। अब बड़ा सवाल यही है कि वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों की मांग पर कब तक फैसला होगा? क्या खाली पड़े पदों पर जल्द नई भर्ती शुरू होगी? और क्या दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े 12 कॉलेजों में स्थायी नियुक्ति का रास्ता साफ होगा? फिलहाल DUTA ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर दी है. अब नजर विश्वविद्यालय प्रशासन और उपराज्यपाल की ओर से होने वाली अगली कार्रवाई पर है। रिपोर्ट: नसीम अहमद
0
0
Report
Advertisement

धमतरी में प्रार्थना सभा: प्रशासन को लिखित सूचना देकर स्वेच्छा से शामिल होने मामला

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में प्रार्थना सभा में शामिल होने को लेकर हिन्दू समुदाय के कुछ लोगों द्वारा जिला प्रशासन को लिखित सूचना दिए जाने का मामला सामने आया है... बताया जा रहा है संबंधित लोग प्रशासन को पहले से इसकी जानकारी दे रहे हैं, ताकि प्रार्थना सभा में शामिल होने के दौरान किसी तरह के विवाद, विरोध या गलतफहमी की स्थिति न बने... हालांकि ये लोग प्रार्थना सभा में क्यों जा रहे हैं या वहां शामिल होने की उनकी वजह क्या है, इसको लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है... दरअसल, पूर्व में हुई प्रार्थना सभा में हिन्दू समुदाय के कुछ लोगों के शामिल होने को लेकर हिन्दू संगठनों ने दबाव बनाकर प्राथना सभा मे बुलाये जाने का आरोप लगाते विरोध जताया था..... वही अब कुछ लोगों की ओर से जिला प्रशासन को लिखित सूचना देकर यह बताया जा रहा है कि वे अपनी इच्छा और स्वेच्छा से प्रार्थना सभा में शामिल हो रहे हैं तथा इसके लिए उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है..... वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी इस तरह के लिखित आवेदन मिलने की बात कही जा रही है..... हालांकि अब तक ऐसे कितने आवेदन प्रशासन के पास पहुंचे हैं, इसकी निश्चित संख्या की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है..... ऐसे में प्रार्थना सभा में शामिल होने से पहले प्रशासन को दी जा रही लिखित सूचना को विवाद की स्थिति से बचने और अपनी स्वेच्छा स्पष्ट करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
0
0
Report

हमीरपुर में फर्जी जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ पूर्व सांसद का मुकदमा, हर्षित यादव समेत दो अज्ञात आरोपी

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-फर्जी जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ पूर्व सांसद ने दर्ज कराया मुकदमा, लखनऊ से आ रहे पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत के सामान भरे ट्रक को रोककर कर अवैध वसूली, ट्रक चालक से ट्रक छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की थी माँग, चालक को डरा धमकाकर मारने की धमकी देकर चालक की जेब से 11 हजार रुपये छीनकर फ़रार हुए आरोपी, फर्जी जीएसटी अधिकारी हर्षित यादव ने 2 साथियों के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम, पुलिस फर्जी जीएसटी अधिकारी हर्षित यादव सहित 2 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के राठ तिराहे की घटना।
0
0
Report

بارہش کے بعد چاردھام यात्रा کا دوسرا مرحلہ شروع، بدری ناتھ-ہیمکुंड کے دیگروبک کروروں کی رفتار

Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर / बरसात थमने के बाद पहाड़ो में चटक धूप खिलने से इन दिनों चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया है ।और देवभूमि उत्तराखंड के चारो धामो में स्थित तीर्थस्थलों पर लगातार भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है! श्री बद्रीनाथ धाम और श्री हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए पहुँचने वाले श्रद्धालुओं के आँकड़े लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। -बीओ 1 चमोली जिले में स्थित भू बैकुंठ भगवान श्री बद्रीनाथ धाम में इन दिनों मौसम सुहावना हो गया है ।धीरे धीरे अब धाम में ठंड भी बढ़ने लगी है । ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं में आस्था कम नहीं हुई है। मंगलवार को धाम में 6,685 नए यात्रियों ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। इसके साथ ही, इस यात्रा सीजन में अब तक कुल यात्रियों का आँकड़ा **17 लाख 62 हजार** के पार पहुँच चुका है! बीओ 2 / वहीं दूसरी ओर, सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब में भी संगत का उत्साह देखते ही बन रहा है। यहाँ आज **2,950** श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक कुल प्रगतिशील यात्रियों की संख्या बढ़कर **3,40,457** हो गई है। बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि यात्रा अच्छी चल रही है । इस वर्ष यात्रा ने पहुचे श्रद्धालुओं ने बीते वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रशासन और यात्रा प्रबंधन समितियों द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, जिससे देश-विदेश से आने वाले भक्तों को दर्शन में कोई परेशानी न हो। बाईट / सोहन सिंह रांगड़ सीईओ बीकेटीसी
0
0
Report
Advertisement

गंगा घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान भाई-बहन डूबे, तलाश जारी

Barh, Bihar:अथमलगोला थाना क्षेत्र के बुढरा गंगा घाट पर कर्मा धर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन करने गए भाई-बहन की गंगा में डूबने से मौत हो गई। बुढरा गांव के शिवाजी राय की पुत्री शिवानी कुमारी और पुत्र सूरज कुमार मूर्ति विसर्जन करने गंगा घाट पर गए थे। मूर्ति विसर्जन के बाद दोनों भाई बहन गंगा स्नान करने लगे। इसी दौरान दोनों तेज धारा में आगे निकल गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है। बता दें कि आज का दिन बाढ अनुमंडल के लिए हादसों का दिन रहा। एसडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है। वही अंचलाधिकारी और कई जनप्रतिनिधि भी गंगा घाट पर मौजूद हैं। घटना से गांव में हंगामा मच गया। गंगा घाट पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है। परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।
0
0
Report
Advertisement

जीतन राम मांझी बोले: बिहार में कानून-व्यवस्था ठीक, विपक्ष विकास में साथ दें

Patna, Bihar:केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में लॉ एंड आर्डर को लेकर कहा कि बिल्कुल ठीक है सम्राट सरकार अच्छे से कम कर रही है कोई घटना होती है तो तुरंत उस पर कार्रवाई होती है घटनाओं के पीछे कहीं ना कहीं विपक्ष का भी हाथ रहता है विपक्ष को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि उन्हें बिहार के विकास के लिए सरकार का साथ देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से तेजस्वी यादव और राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें 'क्षुद्र राजनीति' का सहारा नहीं लेना चाहिए। उन्होंने माना है कि विपक्ष को जानबूझकर यह भ्रामक माहौल नहीं बनाना चाहिए कि बिहार में 'लॉ एंड ऑर्डर' (कानून-व्यवस्था) नहीं है। इसके बजाय, उन्हें बिहार के विकास में सकारात्मक रूप से साथ देना चाहिए। जीतन राम मांझी ने बिहार सरकार और विशेष रूप से सम्राट चौधरी जी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया था कि यदि कोई हमारी बहू-बेटियों पर बुरी नजर उठाएगा, तो उसे या तो बिहार से बाहर जाना पड़ेगा या फिर इस संसार से ही जाना पड़ सकता है यह सिर्फ कहा नहीं गया, बल्कि करके दिखाया गया है। उन्होंने हाल ही की एक घटना का उदाहरण दिया (जिसमें 19 तारीख को घटना हुई और 22 तारीख तक अपराधियों को अंजाम तक पहुंचा दिया गया) और इस त्वरित कार्रवाई के लिए बिहार प्रशासन का बार-बार धन्यवाद किया। उनका कहना है कि इतनी जल्दी न्याय मिलना कोई मामूली बात नहीं है। जीतन राम मांझी ने कहा बिहार को इस समय मदद की सख्त आवश्यकता है क्योंकि वहां बहुत बड़ी बाढ़ आई हुई है। उन्होंने चिंता जताई कि बाढ़ से उबरने के बाद वहां कई प्रकार की नई परेशानियां और बीमारियां सामने आएंगी, जिनसे सरकार को निपटना होगा। ऐसे में अगर सरकार को दूसरे मुद्दों में विपक्ष उलझाएगा तो इसका नुकसान जनता को ही होगा।
0
0
Report

पलामू में वित्त मंत्री की रातभर चेकिंग, विपक्ष- कांग्रेस-बिजपी बयानबाजी तेज

Ranchi, Jharkhand:झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पलामू में सड़क पर उतर कर खुद कोयला, गिट्टी, बालू और लकड़ी की ढुलाई से जुड़े ट्रकों के कागजात की जांच करते दिखे और अवैध ढुलाई वाले वाहनों को थाने को सुपुर्द कर दिया. वहीं इस मामले को लेकर राजधानी में बयानबाजी तेज हो गई है. पलामू में वित्त मंत्री के द्वारा देर रात वाहनों की चेकिंग पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी झारखंड आने वाले हैं, अब अपने सरकार की पोल पट्टी, उनके मंत्री ही खोलें तो समझा जा सकता है मामला क्या है. कहीं ऐसा न हो कमीशन के बंटवारे में उनको उचित हिस्सा नहीं मिल रहा था, ऐसे में ट्रक गिनती के लिए रात में सड़क पर बैठ गए ताकि राहुल गांधी को पक्का हिसाब किया जा सके. कांग्रेस अब अपने ही सरकार की बखिया उधेड़ रही है. दीन दयाल वर्णवाल, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी. इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, वित्त मंत्री अपना काम कर रहे हैं अगर राजस्व बढ़ाने का काम कर रहे हैं तो ये अच्छी पहल है. केंद्र सरकार ने जिस तरह से एमएमडР के जरिए राज्य पर जो डंडा चलाया है अगर उसकी भरपाई के लिए राज्य के मंत्री से लेकर प्रशासन लगा हुआ है तो इसमें मिर्च लगने की जरुरत नहीं है. वित्त मंत्री इस राज्य के विकास के लिए हमेशा सोचते हैं और अपने काम को करते हैं. वित्त मंत्री दिन भर में न ड्रेस बदलते हैं और न 10 लाख का शूट पहनते हैं. वित्त मंत्री अगर राज्य का राजस्व बढ़ाने के लिए सड़क पर आते हैं तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए. कमल ठाकुर, कांग्रेस. राजद प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर का काम सराहनीय है; वो रात में पलामू के छतरपुर में इंस्पेक्शन करने का काम किया सराहनीय है और करना भी चाहिए ताकि गलत करने वाले लोगों का मनोबल डाउन हो और किसी भी तरह का भ्रष्टाचार न हो. डॉ मनोज कुमार, प्रवक्ता, झारखंड राजद
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top