Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Damoh470661

दमोह में गौकशी के बाद तनाव, कसाई मंडी में पुलिस का फ्लैग मार्च

MDMahendra Dubey
Nov 01, 2025 03:17:34
Damoh, Madhya Pradesh
दमोह में गौ कशी की घटना के बाद उपजे तनाव के बाद पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, रात भर कसाई मंडी में पुलिस की दबिश.. एंकर/ एमपी के दमोह में शुक्रवार की शाम कसाई मंडी इलाके में गौ कशी की घटना और हिन्दू संगठन के लोगों पर वर्ग विशेष के हमले के बाद उपजे तनाव को कम करने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है। वारदात के बाद जहां पुलिस ने गौ कशी और हमले के मामलों में दो अलग अलग मुकदमे दर्ज किए है वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। इसके अलावा पूरी रात पुलिस की बड़ी टीम ने कसाई मंडी क्षेत्र में दबिश दी और आरोपियों की धरपकड़ का अभियान भी चलाया। आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया है और रात भर कई घरों में पुलिस ने इस घटना के आरोपियों के अलावा निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर भी दबिश दी है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KJKamran Jalili
Nov 01, 2025 05:16:27
Ranchi, Jharkhand:झारखंड कांग्रेस खुद को और भी ज्यादा सशक्त करने के लिए लगातार संगठन सृजन कार्यक्रम चल रही है। एक तरफ संगठन को मजबूती देने की कवायत में कांग्रेस जुटी है वहीं दूसरी तरफ पार्टी अनुशासन के दायरे में चले इसे लेकर पार्टी गंभीर है। दरअसल ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने झारखंड के डिस्पलीनरी एक्शन कमेटी का गठन किया है और अध्यक्षता की जिम्मेवारी विधायक रामेश्वर उरांव को दी गई है। कांग्रेस की लगातार चल रही कवायत से पार्टी उत्साहित है वहीं दूसरी तरफ विपक्ष हमलावर झारखंड कांग्रेस के डिसीप्लिनरी एक्शन कमेटी के गठन पर कांग्रेस बेहद उत्साहित है कांग्रेस का मानना है कि एक ऐसे व्यक्ति को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है जो अनुशासन में रहता है इसीलिए यह कमेटी बेहतर तरीके से कार्य करेगी जो संगठन के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। बाइट....किशोर शाह देव ,मुख्य प्रवक्ता कांग्रेस इधर भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कांग्रेस के अनुशासन संबंधी उठाए गए कदमों पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कांग्रेस को थूक कर चाटने की आदत है। जिस दिन यह अनुशासन समिति की घोषणा हुई उसी दिन बरही के पूर्व विधायक उमा शंकर अकेला की घर वापसी हुई जिन्होंने कांग्रेस के केंद्रीय आलाकमान पर 2 करोड रुपए में टिकट बेचने का आरोप लगाया था। यही इनकी कथनी और करनी का अंतर बताता है बाइट..... प्रतुल शाहदेव, प्रदेश प्रवक्ता झारखंड बीजेपी धीरज ठाकुर,जी मीडिया रांची
0
comment0
Report
GMGANESH MOHALE
Nov 01, 2025 05:15:23
0
comment0
Report
NJNeeraj Jain
Nov 01, 2025 05:04:26
Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर - में आज देव प्रबोधिनी एकादशी पर निकली मंगल प्रभातफेरी, - हजारों की संख्या में महिलाएं हाथों में दीपक लेकर प्रभातफेरी में हुई शामिल, - साथ में पुरुष वर्ग भी हुआ यात्रा में शामिल, - अक्षर पीठ संस्था के नेतृत्व में राजराजेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई मंगल प्रभातफेरी, - पंडित कैलासपति नायक के सानिध्य में संस्था कर रही है ,35 वर्षों से इस मंगल प्रभातफेरी का आयोजन, - यात्रा में शामिल होने के लिए गणमान्य नागरिक, अधिकारी, महिलाएं बच्चों सहित दूर दूर से आते हैं लोग, - यात्रा सुबह 4:45 पर पुराने बाजार राजराजेश्वर मंदिर से शुरू होकर , पूरे नगर का भ्रमण कर हजारेश्वर मंदिर पर यात्रा का समापन होता है,
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Nov 01, 2025 05:03:28
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-उत्तरप्रदेश के ग्वालियर में शराब की अवैध फैक्ट्री मामलों में आरोपी के तार हरियाणा से जुड़े हैं, आबकारी विभाग की जांच में हरियाणा के सोनीपत गोदन किसान कांग्रेस अध्यक्ष शराब की अवैध फैक्ट्री चला रहा था। मामले में आबकारी विभाग ने तीन और आरोपी बनाए हैं। घाटीगांव स्थित फार्म हाउस पर शराब की अवैध फैक्ट्री चलती हुई पकड़ी थी। मामले में हरियाणा और एमपी के कुल पांच लोग गिरफ्तार हुए थे। मौके से करीब 06 करोड़ रुपए की शराब और सामान जब्त हुआ था, आबकारी एक्ट में केस दर्ज है। घाटीगांव स्थित फार्म हाउस के मालिक सुरेंद्र सिंह तोमर को भी आरोपी बनाया है। इसके साथ ही हरियाणा सोनीपत गोदन का किसान कांग्रेस अध्यक्ष भी आरोपी बना है। सोनीपत निवासी रणदीप मलिक उर्फ करण शर्मा को भी आरोपी बनाया है, अवैध शराब फैक्ट्री का मालिक रणदीप मलिक है। आबकारी विभाग की टीम आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है।
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Nov 01, 2025 05:03:03
Jaipur, Rajasthan:खबर:TV HYPER KHABAR... जिले:KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा:बानसूर जिला रिपोर्टर: Amit_Yadav इन्फॉर्मर: Amit_yadav लोकेशन: बानसूर इंट्रो:-बानसूर(कोटपूतली)......कोटपूतली-बहरोड़ जिले के हरसौरा गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक और आटा चक्की ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार युवराज गुर्जर निवासी आलनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक ट्रैक्टर की चक्की के नीचे आ गई, जिससे युवक बुरी तरह दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे हरसौंरा सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाद में उसे कोटपूतली अस्पताल लाया गया। लेकिन युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक माहौल गया। सूचना पर हरसौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी लेकर आगे की जाँच मे जुट गई है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top