470661
जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में सावन के आखिरी सोमवार पर भारी भीड़
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले के देवश्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में सावन के आखिरी सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलने से पहले ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। पंडित रामकृपाल पाठक ने बताया कि आज रक्षाबंधन भी है, जिससे भीड़ कम हो सकती है। मंदिर में भक्तों की सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चौमूं-जयपुर: गोविंदगढ़ भाजपा सम्मेलन में पंचायत चुनाव पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर गोविंदगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ।जहां पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा हुई।भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया।0
0
Report
कॉर्बेट के ढेला रेंज में बाघ सड़क पार कर वीडियो वायरल
Ramanagara, Karnataka:कॉर्बेट की ढेला रेंज में सड़क पार करता दिखा टाइगर, राहगीरों ने बनाया वीडियो एंकर.- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज से ग्रामीण क्षेत्र के पास बाघ का एक वीडियो सामने आया है,यहां ढेला गांव को जाने वाली मुख्य सड़क पर जंगल से निकला एक बाघ सड़क पार करता दिखाई दिया। इसी समय सड़क से गुजर रहे वाहन में सवार लोगों की नजर बाघ पर पड़ गई,लोगों ने बिना देर किए अपने कैमरे में बाघ की इस गतिविधि को कैद कर लिया, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का जंगल वन्यजीवों की विविधता के लिए जाना जाता है. यहां अक्सर बाघों की मौजूदगी देखने को मिलती है,ताजा मामला कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज का है. जहां सड़क पार करते बाघ का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई है. जानकारी के मुताबिक ढेला गांव की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर एक बाघ जंगल से निकलकर सड़क पार करता हुआ दिखाई दिया,इसी दौरान वहां से गुजर रहे वाहन में बैठे लोगों ने बाघ को देख लिया, बाघ को अपने सामने देखकर लोगों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया,वीडियो में बाघ सड़क पार कर दूसरी ओर जंगल की तरफ जाता दिखाई दे रहा है. कुछ ही देर में बाघ सड़क पार कर जंगल की ओर चला गया. गौरतलब है कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के आसपास के ग्रामीण इलाकों और जंगल से सटे मार्गों पर वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है. ऐसे में सड़क से गुजरने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.0
0
Report
चांडिल में हथियारबंद डकैती: घर से लाखों के आभूषण लूट, पुलिस जांच जारी
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पूर्व आभूषण व्यवसायी सुरेश चौधरी के घर हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया. चांडिल बस स्टैंड के समीप स्थित घर में करीब 7 से 8 नकाबपोश अपराधी घुसे और परिवार के सदस्यों को हथियार का भय दिखाकर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए. पीड़ित के पुत्र उमंग चौधरी के अनुसार रात करीब एक बजे अपराधी चेहरे पर गमछा बांधकर घर में दाखिल हुए. उनके पास बंदूक और अन्य हथियार थे. अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को अपने कब्जे में लेने के बाद घर में रखे जेवरात समेट लिए और मौके से निकल गए. घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. लूटे गए आभूषणों की कुल कीमत का आधिकारिक आकलन फिलहाल सामने नहीं आया है. वारदात चांडिल थाना और बस स्टैंड के नजदीक होने के कारण स्थानीय स्तर पर रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. घनी आबादी वाले क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों द्वारा घर में घुसकर डकैती की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बताया जाता है कि सुरेश चौधरी पहले चांडिल बाजार में आभूषण का व्यवसाय करते थे, लेकिन कुछ वर्ष पहले उन्होंने दुकान बंद कर दी थी. ऐसे में अपराधियों ने उनके घर को क्यों निशाना बनाया और क्या उन्हें घर में जेवरात होने की पहले से जानकारी थी, पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है. चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. घटनास्थल और आसपास से आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है. अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी और लूटे गए आभूषणों की बरामदगी के लिए हर संभावित पहलू पर जांच की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
चांडिल में नकाबपोश बदमाशों ने घर में डकैती कर लाखों के आभूषण लूटे
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पूर्व आभूषण व्यवसायी सुरेश चौधरी के घर हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया. चांडिल बस स्टैंड के समीप स्थित घर में करीब 7 से 8 नकाबपोश अपराधी घुसे और परिवार के सदस्यों को हथियार का भय दिखाकर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए. पीड़ित के पुत्र उमंग चौधरी के अनुसार रात करीब एक बजे अपराधी चेहरे पर गमछा बांधकर घर में दाखिल हुए. उनके पास बंदूक और अन्य हथियार थे. अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को अपने कब्जे में लेने के बाद घर में रखे जेवरात समेट लिए और मौके से निकल गए. घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. लूटे गए आभूषणों की कुल कीमत का आधिकारिक आकलन फिलहाल सामने नहीं आया है. वारदात चांडिल थाना और बस स्टैंड के नजदीक होने के कारण स्थानीय स्तर पर रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. घनी आबादी वाले क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों द्वारा घर में घुसकर डकैती की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बताया जाता है कि सुरेश चौधरी पहले चांडिल बाजार में आभूषण का व्यवसाय करते थे, लेकिन कुछ वर्ष पहले उन्होंने दुकान बंद कर दी थी. ऐसे में अपराधियों ने उनके घर को क्यों निशाना बनाया और क्या उन्हें घर में जेवरात होने की पहले से जानकारी थी, पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है. चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. घटनास्थल और आसपास से आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है. अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी और लूटे गए आभूषणों की बरामदगी के लिए हर संभावित पहलू पर जांच की जा रही है.0
0
Report
सीसीएल जारंगडीह सुरक्षा गार्ड के साथ हाथापाई: अवैध कोयला ढुलाई पर कार्रवाई
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में कोयला चोरी रोकने से मना करने पर सीसीएल सुरक्षा गार्ड के साथ कोयला चोरी कर रहे लोगो ने किया हाथापाई। लाइव तस्वीर आया सामने। मामला सीसीएल कथारा क्षेत्र का जारंगडीह रेलवे साइडिंग पीएफ 2का है। बतातें चले कि सीसीएल जारंगडीह सुरक्षा विभाग टीम जब जारंगडीह रेलवे साइडिंग पीएफ 2 पर गश्ती के दौरान पहुँचि तो देखा कि कोयला की अवैध ढुलाई में संलिप्त लोगों द्वारा कोयला जारंगडीह रेलवे साइडिंग में जमा कर तथा कुछ बोरियों में भर कर रखा गया है। जिसे देख सुरक्षा विभाग की टीम कारवाई करते हुए अवैध रूप से जमा कोयला को जप्त कर रही थी तभी कोयला की अवैध ढुलाई में संलिप्त कुछ लोग विरोध करने लगे और हाथापाई कर धक्का मुक्की करने लगे, जो तस्वीरों में साफ तौर से देखा जा सकता है। हालांकि इस पुरे मामले को लेकर सीसीएल जारंगडीह सुरक्षा विभाग के सुरक्षा प्रभारी सुरेश राम ने बताया कि सुरक्षा टीम के साथ धक्का मुक्की किया गया है और थाना में लिखित शिकायत दर्ज करने को लेकर आवेदन देने की तैयारी की जा रही है। बताते चलें की ये कोई पहली घटना नहीं है कई बार सीसीएल सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई का मामला सामने आया। लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से कोयला की अवैध ढंधे में संलिप्त लोगों का मनोबल बढ़ा है।0
0
Report
बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव, बर्खास्तगी पर तीखी मांग तेज
Ranchi, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस भवन का घेराव करने पहुंची। हालांकि बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने पहले ही रोक लिया। और कांग्रेस ऑफिस के बाहर लगाए गए बरडिकेटिंग के पास ही महिलाओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ खूब नारेबाजी की। वही बेरीकेटिंग के दूसरी ओर कांग्रेस की महिला नेत्री और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की दरअसल जेएनयू के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति की जांच के बाद सेवा से बर्खास्तगी की खबर को लेकर भाजपा महिला मोर्चा, रांची महानगर जिला द्वारा कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा के नेता कार्यकर्ता शामिल हुए है। बीजेपी ने स्पष्ट कहा है कि को बर्खास्त किया जाना चाहिए वरना उनके प्रोटेस्ट आगे भी जारी रहेगा। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कांग्रेस नेतृत्व पर महिला सम्मान के मुद्दे पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए जवाबदेही की मांग की जाएगी। महिला मोर्चा का कहना है कि एक ओर राहुल गांधी पितृसत्तात्मक व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाते हैं, वहीं प्रियंका गांधी का नारा “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” भी महिला सशक्तीकरण की बात करता है। ऐसे में महिला सम्मान से जुड़े इस मामले पर कांग्रेस नेतृत्व को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से लोगों को गिरफ्तार कर डिटेन सेंटर में हिरासत में लिया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर के अलग अलग जगह से लोगो को पकड कर डिटेन किए गए हैं साउथ वेस्ट दिल्ली कापसहेडा थाने के डिटेन सेंटर मे लाये गये है सभी से दिल्ली पुलिस पूछ ताछ कर रही है0
0
Report
झारखंड में एसआईआर की तारीख बढ़ी, 30 नवंबर तक मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में एसआईआर की बढ़ाई गई तारीख ... 30 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन , दावा और आपत्ति का निष्पादन 23 मई तक किया जा सकेगा ... 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्र पर मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन झारखंड में चल रही एसआईआर की प्रकिया के तहत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि बढ़ाई गई ...30 नवंबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, दावा और आपत्ति का निष्पादन 23 नवंबर तक किया जा सकेगा। 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष मेगा कैंप का होगा आयोजन झारखंड में एसआईआर को निहायत ही जरूरी बताते हुए बीजेपी ने कहा कि विपक्ष जो विरोध कर रहा है उसके पीछे कोई तथ्य नहीं है। यदि कोई भी तथ्य उनके पास हो जिसके आधार पर विरोध हो रहा हो तो इसका कोई आधार नहीं। 13 करोड लोगों के बारे में जो डाटा बताया जा रहा है उसमें मारे कितना है शिफ्टेड कितना है डुप्लीकेट कितना है यह सारा चीज चुनाव आयोग ने रख दिया है। चुनाव आयोग के द्वारा तारीख बढ़ाने की जो डिसीजन है उसे पर आपत्ति और निपटारे का स्टेज चल रहा है और इस स्टेज में झारखंड एक ऐसा राज्य है जहां हमें भी घोर आपत्ति है। पाकुड़ में एक गांव ऐसा है जहां जमाबंदी चार लोगों की है और आबादी 800 है वोटर 1200। सीएनटी और एसपीटी एक्ट जहां लगा हुआ है वहां और जटिल मामला है। गहनता से जांच करने की जरूरत है जिनका निपटारा नहीं हुआ होगा इसीलिए अवसर दिया जा रहा है। चुनाव आयोग के द्वारा एसआईआर के लिए वक्त बढ़ाए जाने के मामले पर जेएमएम केंद्र पर ही हमलावर है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि केंद्र सरकार कि वोटरों को काटने की मंशा वह कभी भी कामयाब होने नहीं देंगे और वक्त बढ़ने से अब कुछ नहीं होगा पूरी प्रक्रिया को ही रद्द करनी होगी।0
0
Report
लखनऊ में भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस विरोध; बैरिकेडिंग के बीच मार्च रोक दिया गया
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में आज भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में कांग्रेस के खिलाफ चौराहे से कांग्रेस मुख्यालय तक पैदल march करते हुए protest किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के घर के बाहर लगे बैनर पोस्टर भी फाड़ दिए हालांकि कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर महिला कार्यकर्ताओं को रोक लिया। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा महिलाओं का अपमान करते हैं जिस तरह से दिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता की गई यह उनके चरित्र को दिखाता है यूपी बीजेपी महिला मोर्चा इसका विरोध करता है आगे भी करते रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
भाकियू टिकैत के समर्थनों ने ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया, CJP समर्थन में प्रदर्शन
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में CJP के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन. भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका. भाकियू कार्यलय से लेकर DM दफ्तर तक किया जोरदार प्रदर्शन. सीजेपी के समर्थन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध. प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर नारेबाजी. प्रकाश चौक पर प्रदर्शन के चलते इलाके में हलचल तेज. वोट चोर गद्दी छोड़ के नारों से कलक्ट्रेट तक गुंजा. भाकियू ने प्रदर्शन के जरिए अपना विरोध दर्ज किया.0
0
Report
जडेरा बांध की नहर में डूब कर तीन आदिवासी युवकों की मौत, मातम
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:मछली पकड़ने गए तीन आदिवासी युवकों की नहर में डूबने से मौत। जडेरा बांध की नहर में तीन युवकों की मौत से मचा हड़कंप, हेला गांव में पसरा मातम तीन युवकों शनिवार सुबह मछली पकड़ने के लिए नहर पर गए थे। नहर में लगे एक पाइप के अंदर जाने के बाद ऑक्सीजन की कमी के चलते उनकी मौत हुई। मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। तीनों युवक आपस में रिश्तेदार थे। नहर में उनके शव मिलने की सूचना पर पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीनों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा जताया। एक साथ तीन युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है, हेला गांव में मातम का माहौल है0
0
Report
नोख में नेशनल हाईवे 911 पर कार पलटने से एक की मौत, एक घायल
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी नोख में नेशनल हाईवे 911 पर कार पलटने से एक की मौत, एक घायल घायलों को बीकानेर रैफर किया गया। नोख पुलिस मौके पर पहुंची।0
0
Report
Advertisement
तेज़ रफ्तार बाइक से मासूम बच्ची घायल, मुआवजे व रोड जाम की मांग तेज
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के कृष्णगंज थाना इलाके में सड़क पर जा रही मासूम बच्ची और उसकी मां को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी.. तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से मासूम गंभीर घायल हो गई ..घायल बच्ची को देख क्षेत्र वासियों में रोष व्याप्त हो गया.. गंभीर रूप से घायल उसे बच्ची को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया... वहीं क्षेत्र वासियों ने इलाके में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया... कुछ ही देर में सड़क के दोनों और वाहनों की कतार लग गई मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर मामले को शांत किया... इस मौके पर मौजूद स्थानीय पार्षद हामिद खान ने आरोप लगाया कि कई बार स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.. क्षेत्र वासियों ने घायल बच्ची के समुचित उपचार के साथ मुआवजे की मांग की है.. तो वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग के खिलाफ भी नाराज की जताई है..0
0
Report
करौली के कैलादेवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि का भव्य उत्साह, श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Karauli, Rajasthan:कला देवी मंदिर, करौली जिले में शारदीय नवरात्रों का हर्षोल्लास के साथ आयोजन हो रहा है। नवरात्रों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कैलादेवी के दर्शन कर अपनी मनौतियाँ माँग रहे हैं। कैला देवी मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया जा रहा है। कैलादेवी मंदिर करौली जिले के मुख्यालय से 27 किलोमीटर दूर स्थित एक प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में चांदी की चौकी के ऊपर स्वर्ण छतरियों के नीचे दो प्रतिमाएं हैं; बाईं प्रतिमा कैला देवी के नाम से प्रसिद्ध है और दाहिनी ओर माता चामुंडा की प्रतिमा है। कैलादेवी मंदिर उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठ के रूप में प्रसिद्ध है और यहाँ श्रद्धालु हर साल लाखों की संख्या में पहुँचते हैं। मंदिर का निर्माण राजा भोमपाल ने 1600 ईस्वी में करवाया था। इस मंदिर से जुड़ी कई कथाएं प्रचलित हैं। माना जाता है कि भगवान कृष्ण के माता-पिता वासुदेव और देवकी को जेल में डालकर जो कन्या का वध कंस ने चाहा था, वह योगमाया कैलादेवी के रूप में इस मंदिर में विराजमान है। एक अन्य मान्यता के अनुसार त्रिकूट पर्वत क्षेत्र का घना वन था, जहाँ नरकासुर नामक राक्षस रहता था और उसने लोगों पर अत्याचार किया। भक्तों ने माँ दुर्गा की पूजा की और नौरूप में देवी ने अवतार लेकर नरकासुर का वध किया, ताकि भक्तों के दुःख दूर हों; तभी से वे माँ दुर्गा का अवतार मानी जाती हैं। कैला देवी मंदिर सफेद संगमरमर और लाल पत्थरों से बना है और वर्तमान में कैला देवी ट्रस्ट की अधीन है। ट्रस्ट के ट्रस्टी कृष्ण चंद पाल हैं। कैलादेवी मंदिर में हर साल लाखों भक्त माता के दरबार में आते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति की मांग करते हैं। कालीसिल नदी भी प्रसिद्ध है और मान्यता है कि कैलादेवी मंदिर जाने से पहले नदी में स्नान करना आवश्यक है। बच्चों का मुंडन भी यहाँ की एक मान्यता है और नवविवाहित युगल भी यहाँ आकर माता का आशीर्वाद लेते हैं। नवरात्रों के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है जहाँ नौ दिन तक माता के अलग-अलग रूपों की आराधना और वेद-पाठ हुआ करते हैं। पूजा-अर्चना के साथ शक्कर के इलायची दाने, मुरमुरे और गीले नारियल का भोग लगाया जाता है; छप्पन भोग भी प्रस्तुत होते हैं। नवरात्रि के समापन पर कन्याओं को भोजन कराया जाता है। कैलादेवी राजराजेश्वरी के नाम से भी जानी जाती हैं।0
0
Report
अमेठी में देवी प्रतिमा स्थापना की तैयारी पूरी, पंडालों में मूर्तियाँ सजावट
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी शारदीय नवरात्र की तैयारी पूरी, शारदीय नवरात्र में देवी प्रतिमाओं की भी होती है स्थापना. प्रतिमा स्थापना को लेकर अमेठी में देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर. अमेठी में मूर्तिकला को अंतिम रूप देने के लिए पश्चिम बंगाल से आए हैं, कारीगर. अमेठी में अलग अलग स्थानों पर सैकड़ों जगह स्थापित होती है देवी प्रतिमाएं. देवी प्रतिमा को स्थापित करने के साथ साथ नौ दिन होती है विधिविधान से पूजा और लोग करते हैं विश्व कल्याण की कामना. अमेठी में पश्चिम बंगाल से आए कारीगरों देवी प्रतिमाओं को दे रहे हैं अलग अलग स्वरूप. अमेठी में अलग अलग जगहों पर पांडालों पर स्थापित होती है मूर्तियां. अमेठी में कई पंडालों में ऐतिहासिक और राजकीय और अंतरराष्ट्रीय मंदिरों का दिया गया है स्वरूप. अमेठी सभी जगहों पर मूर्ति स्थापना को लेकर तैयारियां पूरी.0
0
Report
Advertisement
