Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Damoh470661
हेलीकॉप्टर से लाए गए 153 काले हिरण दुर्गावती रिजर्व में बसेरा बनाने पहुँचे
MDMahendra Dubey
Nov 04, 2025 03:50:48
Damoh, Madhya Pradesh
हेलीकॉप्टर से लाए गए काले हिरण, देश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व में होगा हिरणों का बसेरा... एंकर/ एमपी में एक तरफ जहां मगरमच्छों के लिए खास अभ्यारण्य बनाया गया है तो अब देश भर में सबसे बड़े टाइगर रिजर्व का खिताब हासिल किए रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व को गुलजार करने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है और इस टाइगर रिजर्व को ब्लैक बग यानी काले हिरणों से गुलजार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के वन विभाग ने इस टाईगर रिजर्व ने 153 हिरणों को छोड़ा है और इन्हें बकायदा हेलीकॉप्टर से यहां लाया गया और फिर सेंचुरी एरिया में छोड़ा गया है। ये अद्भुत नजारा देखने लायक था जब उछलते कूदते हिरणों ने जंगल में कदम रखे और अब उनका बसेरा यही अभ्यारण्य होगा। दरअसल दमोह और सागर के जंगली एरिया से बने दुर्गावती टाइगर रिजर्व को संवारने की पहल चल रही है यहां टाइगर्स की आबादी भी लगातार बढ़ रही है और पर्यटक यहां आनंद के रहे है। शाकाहारी जानवरों के लिए भी ये इलाका बेहद अच्छा है और उनकी मौजूदगी भी यहां बहुत है लेकिन कुनबा बढ़ाने के लिए वन विभाग लगातार सक्रिय है और इसी क्रम में ये प्रयास किए जा रहे है। ये ब्लेक बग किसी जंगल से यहां नहीं लाए गए बल्कि इसके जरिए सरकार ने एक तीर से दो निशाने साधे है। एमपी के ही कई इलाकों में बड़ी संख्या में काले हिरण है जो कई हिस्सों में किसानों की मुसीबत बने हुए हैं और उनकी खड़ी फसलों को तबाह कर देते हे इसके अलावा कई हिरण दुर्घटना का शिकार होते है तो शिकारी भी उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं। इस समस्या से जूझ रहे इलाको में इसे लेकर मांग भी उठती रही है तो अब सरकार ने ये पहल की है जिसके लिए साउथ अफ्रीका से विशेषज्ञों की टीम मध्यप्रदेश में आई है जो कि अलग अलग इलाकों से इन काले हिरणों को पकड़ती है उन्हें रेस्क्यू करने के बाद सुरक्षित स्थान पर रखती है और फिर उन्हें प्रदेश के ही टाइगर रिजर्व में छोड़ने का काम कर रही है। बेहद अच्छी तकनीक से इन ब्लेक बग्स को रेस्क्यू किया जा रहा है। वन अधिकारियों की माने तो दुर्गावती टाइगर रिजर्व इन जानवरों के लिए अनुकूल है जहां की जलवायु ब्लेक बग के लिए शूट करती हे लिहाजा इस अभ्यारण्य में इन काले हिरणों का कुनबा जल्दी बढ़ेगा और जंगल का संतुलन भी बनेगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ANAnil Nagar1
Nov 04, 2025 09:29:40
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल RSS प्रमुख मोहन भागवत के संतों की सुरक्षा को लेकर डंडे के साथ खड़े होने वाले बयान पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान हमारी संतों की वजह से संस्कृति बच्ची है RSS नहीं था तब भी संत थे अंग्रेज रहे तब भी हिंदुस्तान की संस्कृति खत्म नहीं हुई लट्ठ लेकर संतों के पीछे चलने की आवश्यकता नहीं RSS को संत स्वयं सक्षम है लट्ठबाजी करने के लिए बाइट पूर्व मंत्री पीसी शर्मा *भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान* राष्ट्रीय जागरण के लिए हर युग में संत ने काम किया भारत की भूमि की रक्षा संतो ने की है कल हम गुरु नानक जयंती मना रहे हैं गुरु परंपरा का निर्वाह हुआ समय-समय पर अलग-अलग गुरु आए भारत में सत्संग अच्छी परंपरा है संतो के बारे में गलत टिप्पणी करना गलत है समाज हमेशा संतो के साथ खड़ा है यही भागवत जी ने कहा है। बाइट भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Nov 04, 2025 09:29:34
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:दिग्विजय सिंह को लेकर इंदौर कांग्रेस के दो नेताओं के वायरल ऑडियो पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान कांग्रेस की परंपरा का वह निर्वहन कर रहे है हो सकता है जीतू पटवारी ने इंदौर को अलग स्टेट घोषित कर दिया हो कांग्रेस में परंपरा रही है एक दूसरे को गाली देने की,नीचा दिखाने की,कपड़े फाड़ने की हम कांग्रेस के काम में बाधा क्यों खड़ी करें एक पूर्व जिला अध्यक्ष एक वर्तमान जिला अध्यक्ष सत्संग कर रहे है अपने नेता की अच्छाई बुराई बता रहे है हमे कोई आपत्ति नहीं है दिग्विजय सिंह सीनियर नेता है उनका इतना अपमान न किया जाए जीतू पटवारी जो योजना बना रहे है दिग्विजय सिंह के अपमान की वह ठीक नहीं है। बाइट भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा इंदौर कांग्रेस की नूरा कुश्ती पर,पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान दिग्विजय सिंह को लेकर अगर कोई कुछ कह रहा है तो उसको अपने आपे में रहना चाहिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं दिग्विजय सिंह अगर कोई आपत्तिजनक किसी नेता को लेकर बात कर रहा है तो मुझे उम्मीद है की जीतू पटवारी और राजेंद्र सिंह इस पर एक्शन लेंगे मुझे उम्मीद है कि जीतू पटवारी और राजेंद्र सिंह ने इसमें संज्ञान लिया होगा और उचित कार्रवाई करेंगे कांग्रेस में आपसी लड़ाई का कल्चर नहीं बीजेपी के अंदर गोविंद सिंह राजपूत और भूपेंद्र सिंह के बीच किस तरह की बयानबाजी हो रही सबकों दिख रहा है बाइट पूर्व मंत्री पीसी शर्मा
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 04, 2025 09:29:16
Paradeep, Odisha:Anchor - ସୁଦାନରେ ବିଦ୍ରୋହୀଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ଓଡ଼ିଆ ଯୁବକ ଅପହୃତ ।ଉଦ୍ଧାର ପାଇଁ ପରିବାର ଲୋକଙ୍କ ଆକୁଳ ନିବେଦନ ।ଗୃହ ଯୁଦ୍ଧ ରେ ସାମିଲ ବିଦ୍ରୋହୀଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ଅପହରଣ ହୋଇଛନ୍ତି ।ଅପହୃତ ଯୁବକ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲା ତିର୍ତ୍ତୋଲ ଥାନା କୋଟକଣା ଗାଁର ଆଦର୍ଶ ବେହେରା । ସେ ତିନି ବର୍ଷ ହେଲା ସୁଦାନ ର ଦର୍ଫୁର ଷ୍ଟେଟର ଅଲ ଫାସିର ଠାରେ ଥିବା ଏକ ଘରୋଇ କମ୍ପାନୀରେ କାମ କରୁଥିଲେ । ଗୃହ ଯୁଦ୍ଧ କୁ ନେଇ ଗତ କିଛି କାଳ ହେବ କମ୍ପାନୀ ବନ୍ଦ ରହିଥିବା ବେଳେ ସପ୍ତାହେ ତଳେ କମ୍ପାନୀ ମାଲିକଙ୍କ ଅନୁରୋଧ କ୍ରମେ ସେ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟକୁ ଯାଇଥିବା ଥିଲେ । ହେଲେ ସେଠାରେ ବିଦ୍ରୋହୀ ଆତଙ୍କବାଦୀ ମାନେ ତାଙ୍କୁ ଅପହରଣ କରି ନେଇଛନ୍ତି । ଏହି ବାବଦରେ ଅପହରଣକାରୀ ମାନେ ଏକ ଭିଡିଓ ଜାରି କରିଥିବା ସହ ଅପହୃତ ଯୁବକଙ୍କର ମଧ୍ୟ ହିନ୍ଦୀ ରେ ଏକ ଅଡିଓ ତାଙ୍କ ଘରକୁ ପଠାଇଛନ୍ତି । ହେଲେ ତାଙ୍କର ଆଉ କୌଣସି ସନ୍ଧାନ ମିଳି ପାରିନାହିଁ । ଆରପଟେ ପୁଅ ଅପହରଣ ଖବର ପାଇବା ପରେ ବାପା ମାଆ ଭାଙ୍ଗି ପଡିଥିବା ସହ ତାଙ୍କର ସ୍ତ୍ରୀ ଓ ପିଲା ମଧ୍ୟ ଭୟ ଆଶଙ୍କା ଭିତରେ ରହିଛନ୍ତି । ପୁଅର ଉଦ୍ଧାର ନିମନ୍ତେ ବାପା ମାଆ ସରକାରଙ୍କୁ ଆକୁଳ ନିବେଦନ କରିଛନ୍ତି । ଆରପଟେ ଏ ବାବଦ ରେ ସେଠାରେ ଥିବା ଭାରତୀୟଆମ୍ବାସୀଙ୍କୁ ମଧ୍ୟ ଅବଗତ କରାଯାଇଛି ବୋଲି ଜଣାପଡିଛି ।
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Nov 04, 2025 09:28:28
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा का विवादित सीओ प्रकरण मामले मे पत्नी ने पति सह माझीयाओ सीओ पर दर्ज कराई माझीयाओ थाने मे प्राथमिकी, इधर राज्य सरकार ने सीओ को किया सस्पेंड। गढ़वा जिले के माझीयाओ अंचल के सीओ प्रमोद कुमार पर उनकी पत्नी आयशा रानी ने माझीयाओ थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए गए आवेदन मे उन्होंने लिखा है की उनके पति सह माझीयाओ सीओ 50 लाख की की राशि लेने के लिए दबाव बना रहे थे। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार पर चरित्र गलत होंने,और उनके कई लड़कियों से अवैध संबंध रहने की की बात लिखी हैं ,साथ हीं उन्होंने लिखा हैं कि 01 नवम्बर को मुझे सूचना मिली कि मेरे पति प्रमोद कुमार के सरकारी आवास में लातेहार जिला के चंदवा थाना की एक मुस्कान शर्मा नामक लड़की मेरे पति के साथ रह रही है और गलत काम कर रही है. इसके बाद मैं अपने चचेरे भाई रौशन एवं ममेरे भाई राजा के साथ मझिआंव गये. और देखे कि मेरे पति एवं लड़की आपत्तिजनक अवस्था में बेड पर लेटे हुए हैं, और मुझे देखते ही हड़बड़ा गये.इसके बाद मैं बाहर आ गई, और बाहर से ताला बंद कर दिया, इसके बाद मैंने पुलिस को खबर किया और पुलिस ने उक्त लड़की मुस्कान शर्मा को हिरासत में ले लिया, और महिला थाना गढ़वा ले गई। आवेदन में सीओ की पत्नी ने कहा है कि मैं जब भी अपने पति के साथ रहने के लिए आती हूं तो वह मुझे मारपीट कर भगा देते हैं,और मेरे पिताजी से 50 लाख रुपया दहेज के रूप में लाने के लिए दबाव बनाते हैं. आवेदन में कहा गया है कि मेरे शादी के समय पिता ने जो 100 ग्राम सोने का गहना दिया था, मेरे पति उसे भी अपने पास रख लिए हैं और नहीं दे रहे हैं.वे अक्सर शराब के नशे में डूबे रहते हैं, और सरकारी काम भी ठीक से नहीं करते हैं तथा भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं. बिना घूस दिए जनता का कोई भी काम में नहीं करते हैं. वहीं लिखी हैं कि जो लड़की उनके आवास में पकड़ी गई है वह आर्केस्ट्रा में काम करती है। झारखंड सरकार ने गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार को झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2016 के नियम 9(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Nov 04, 2025 09:28:10
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Nov 04, 2025 09:27:45
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार हरिद्वार में अवैध दरगाह पर गिरी बुलडोजर की गाज, सरकारी ज़मीन पर कब्जे के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई! हरिद्वार जिले में अवैध दरगाहों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के पथरी रोह पुल के पास करीब दो बीघा सरकारी ज़मीन पर बनी अवैध दरगाह पर प्रशासन का बुलडोजर चला। सिंचाई विभाग द्वारा पूर्व में दरगाह प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में सरकारी ज़मीनों पर बने अवैध धार्मिक ढांचों के खिलाफ अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। प्रशासनिक अमले के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्ति पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण bर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Nov 04, 2025 09:27:11
Ranchi, Jharkhand:चाईबासा में 6 थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित ब्लड चढ़ाने के मामले में आज रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका में थैलेसीमिया पीड़ित परिजनों, रक्तवीरों और रक्तदान संगठनों ने मौन धरना दिया। यह मौन धरना थैलेसीमिया पीड़ितों के परिजनों, रक्तवीरों और सामाजिक चिंतकों द्वारा आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य तीन प्रमुख मुद्दों पर आवाज उठाना था — पहला, चाईबासा में छह थैलेसीमिया बच्चों को एचआईवी संक्रमित ब्लड चढ़ाने की गंभीर और अमानवीय घटना के खिलाफ विरोध। दूसरा, उस नौकरशाही निर्णय के खिलाफ, जिसके तहत डोनर कार्ड दोबारा बंद कर दिए गए हैं। तीसरा, झारखंड में ब्लड मैनेजमेंट की अव्यवस्था, जहां करीब 11 हजार थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को हर महीने ब्लड की जरूरत होती है, लेकिन जेसेक्स के पुराने और गलत आंकड़े आज भी जारी हैं। धरनार्थियों की मांग है कि सरकार थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए ठोस नीति बनाए, स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा दे और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करे।
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Nov 04, 2025 09:26:24
Baran, Rajasthan:बारां-अंता विधानसभा उपचुनाव, राजस्थान मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन मिनी सचिवालय सभागार कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों से हुए मुखातिब, बारां जिला कलेक्टर भी रहें साथ अंता विधानसभा में 11 नवंबर को उपचुनाव होने हैं और इसको चुनाव को लेकर राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन आज बारां पहुंचे हैं। जो मिनी सचिवालय सभागार कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों से मुखातिब हुए हैं। उन्होंने कहा कि बारां जिले के अंता विधानसभा के लिए 11 नवंबर को उपचुनाव होना है। उनकी तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस ने जो चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों की तैनाती कर रहे हैं। लगभग 3300 के आसपास जाप्ता है।वह चुनाव को संपादन करने के लिए नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा सीपीएमएफ की कंपनी है। 3 बीएसएफ की 4 आर ए सी की नियुक्त की जाएगी। जो नान बेलेएबल हैं । उसमें 50 फ़ीसदी सफलता हासिलकर ली है। इस बार चुनाव को लेकर कई रूप से बदलाव किए गए हैं। यह चुनाव पॉलिथीन मुक्त होगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top