icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
470661
MDMahendra dubeyFollow22 Jul 2024, 11:42 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झांसी के सकरार थाना क्षेत्र में घर में जहरीला सांप पकड़ लिया गया

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के सकरार थाना क्षेत्र के जैन मंदिर के पास एक घर के अंदर जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही घर के लोग दहशत में आकर घर से बाहर निकल आए और आनन-फानन में डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद सांप को आबादी से दूर जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया। तब जाकर घर के लोगों के अलावा आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं वन विभाग की तत्परता से एक बड़ा खतरा टल गया।
0
0
Report

बिहार के युवराज शेर की इटावा सफारी में क्वारंटीन के बाद प्रजनन संभावना बढ़ी

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा सफारी पार्क में वन्यजीवों के आदान-प्रदान के तहत बिहार के राजगीर जू सफारी से अर्द्धवयस्क शेर युवराज को लाया गया है। युवराज को 21 दिन के क्वारंटीन में रखा गया है। वहीं, इसके बदले इटावा सफारी से शेर ‘नीक’ और चार काले हिरण राजगीर भेजे गए हैं। इस आदान-प्रदान से इटावा सफारी में शेरों के प्रजनन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इटावा सफारी पार्क और राजगीर जू सफारी के बीच वन्यजीव विनिमय के तहत यह प्रक्रिया पूरी की गई है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली से अनुमति मिलने के बाद एक नवंबर की रात राजगीर से अर्द्धवयस्क शेर युवराज इटावा सफारी पार्क पहुंचा। यहां उसे 21 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है। वहीं, इटावा सफारी से अर्द्धवयस्क शेर नीक और चार काले हिरणों को लेकर राजगीर जू सफारी की टीम रवाना हुई। वर्तमान में इटावा सफारी पार्क में कुल 22 शेर हैं। इनमें 16 शेर यहीं पैदा हुए हैं, जबकि छह शेर गुजरात, हरियाणा और बिहार से लाए गए हैं। सफारी में चार शावक, छह अर्द्धवयस्क, नौ वयस्क और तीन वृद्ध शेर शामिल हैं। दूसरी पीढ़ी की शेरनियों के लिए नया शेर मिलने से सफारी में दूसरी और तीसरी पीढ़ी के शेरों का नियमित प्रजनन संभव होने की उम्मीद है।
0
0
Report

भोजपुर में सौतेले बेटे ने गला रेतकर मां और भाई की हत्या कर दी

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में एक बार फिर से कलयुगी पुत्र ने अपनी सौतेली मां और बड़े भाई की बड़े ही बेरहमी से गला रेतकर कर हत्या कर दिया है। यह पूरा वाक्या भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी गांव की है। जहां पर कल देर रात लगभग 2:00 बजे 39 वर्षीय सुनील कुमार और 55 वर्षीय रामवती देवी को उनके ही सौतेले पुत्र ने संपत्ति विवाद को लेकर बड़े ही बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी है। हालांकि हत्या के कर्म का पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है और हत्या के बाद पुलिस ने इस कांड को लेकर जांच शुरू कर दी है दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया है जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है बताया जा रहा है कि यह युवक ने हत्या किया है रामवती कुंवर उनकी सौतेली मां थी और संपत्ति विवाद को लेकर आए दिन इन लोगों से बकझक होता रहता था। वही कल देर रात रामवती कुंवर और सुनील कुमार की गला रेत कर उनके ही सौतेला भाई ने हत्या कर दिया है। हत्या के इस कांड के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। हालांकि हत्या आरोपी युवक अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर और पुलिस से गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी करने में लगी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

बड़े हादसों को दावत दे रहे हैं ये नाबालिग ई-रिक्शा चालक खुद वा सवारियों की जिंदगी से हो रहा खिलवाड़

AbushahmaAbushahmaFollow6m ago
Bahraich, Uttar Pradesh:यूपी के बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्चों द्वारा ई-रिक्शा चलाए जाने का वीडियो सामने आया है, इलाके के वजीरगंज पुलिस चौकी के सामने से ही चौराहे के पास बहराइच लखनऊ हाइवे पर 10 से 12 साल के नाबालिग बच्चे बेखौफ होकर ई रिक्शे पर सवारियां बिठाकर ई रिक्शा चलाते दिखाई दे रहे है, हाइवे के इस भीड़ भाड़ वाले इन नाबालिग बच्चों के ई रिक्शा चलाने इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है खुद की जान के साथ साथ सवारियों के जान जोखिम में डाली जा रही है , सवाल ये है के इन पर न तो पुलिस की कार्यवाही करती है और न परिवहन विभाग वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि फखरपुर क्षेत्र में दर्जनों नाबालिग चालक इसी तरह ई-रिक्शा चला रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार मौन हैं, सवाल उठता है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है या जब कोई हादसा हो जाएगा तब जिम्मेदारों की नींद टूटेगी, एक तरफ जिलाधिकारी और एसपी बहराइच द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे है तो वहीं दूसरी तरफ वाहन स्वामी लापरवाही बरतते हुए नाबालिग बच्चों के हाथों में ई-रिक्शा थमा रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष फखरपुर ने बताया कि सभी ऑटो चालकों को पहले ही जागरूक किया जा चुका है कि किसी भी नाबालिग को वाहन चलाने के लिए न दें। यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो उसके और वाहन स्वामी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

उदयपुर के डॉ इकबाल सक्का ने मिली छोटी पूजा थाली से दीपावली संदेश दिया

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्म स्वर्ण शिल्पकार डॉ इकबाल सक्का ने दीपावली पूजन के लिए सोने और चांदी से बनी एक ऐसी सूक्ष्म पूजा थाली तैयार की है, जिसे आंखों से देख पाना भी मुश्किल है. महज एक सेंटीमीटर की इस चांदी की थाली में राई के दाने के आकार की सोने-चांडी की पूजा सामग्री बनाई गई है. अपनी बारीक कारीगरी के लिए मशहूर डॉ. सक्का की इस अनूठी कलाकृति पर देखिए हमारी खास रिपोर्ट. डॉ. इकबाल सक्का ने तीन दिनों में यह थाली और उसमें रखी सूक्ष्म सामग्री तैयार की. आधा ग्राम चांदी और आधा ग्राम सोने का इस्तेमाल किया गया है. सक्का का दावा है कि यह दीपावली पूजन के लिए बनाई गई सोने-चांदी की सबसे छोटी पूजा थाली है. उसकी बनावट देश और दुनिया को एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दे रही है. दीपावली के शुभ अवसर पर तैयार की गई डॉ. इकबाल सक्का की यह पूजा थाली सिर्फ कला की मिसाल नहीं है, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है।
0
0
Report
Advertisement

ट्रॉनिका सिटी में भीषण आग: छह दमकल ने आग पर काबू पाया

Ghaziabad, Uttar Pradesh:ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर बी-3 स्थित कुमार पैकर्स फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना पर लोनी फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग फैक्ट्री की पहली मंजिल पर पूरे क्षेत्र में फैल चुकी थी। स्थिति को देखते हुए वैशाली, साहिबाबाद और बागपत के खेकड़ा से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। कुल छह दमकल गाड़ियों की मदद से सुबह आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। फैक्ट्री के भूतल पर गत्ते और पहली मंजिल पर कार परफ्यूम बनाने का काम होता था। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और जाँच की जा रही है。
0
0
Report

गंगा के कटाव से महनार में तबाही, ठेकेदार पर उठे आरोप

Hajipur, Bihar:वैशाली के महनार में गंगा का कटाव अब तबाही का रूप ले चुका है। खड़गपुर बिल्ट चौक से महनार घाट तक गंगा की तेज धारा लगातार जमीन को निगल रही है। हालात ऐसे हैं कि नदी किनारे बसे परिवारों के घर, डेरे और मवेशियों के आशियाने तक गंगा में समा चुके हैं। लेकिन इस तबाही के बीच अब कटावरोधी कार्यों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर कटाव रोकने के लिए लगाए गए पिलर, बांस और अन्य सामान को रात के अंधेरे में काटकर बेचने का आरोप लगाया है। गंगा की विनाशकारी धारा का मंजर। देखते ही देखते उपजाऊ जमीन नदी में समाती जा रही है। कटाव की वजह से कई परिवारों का सबकुछ उजड़ चुका है। कैमरे पर अपना दर्द बयां कर रहे इस ग्रामीण के मुताबिक, पिछले साल से ही कटाव जारी है। नदी के दूसरी तरफ कटाव पर नियंत्रण हुआ, लेकिन उनके इलाके में तबाही नहीं रुकी। देखते ही देखते उनका घर और डेरा गंगा में समा गया। अब उनके सामने परिवार और मवेशियों को रखने तक का संकट खड़ा हो गया है। कटाव की तबाही के बीच ग्रामीणों ने ठेकेदार की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि कटाव रोकने के लिए लगाए गए पिलर, भूसा, बांस के खंभे और प्लांटिंग में इस्तेमाल होने वाले सामान को रात के अंधेरे में काटकर हटाया जा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि जो पेड़-पौधे कटाव रोकने के लिए लगाए गए थे, उन्हें भी क्रेन से उखाड़कर बेच दिया गया। इतना ही नहीं, ग्रामीणों के मुताबिक उनकी बची हुई टाटी-पलानी तक उजाड़ दी गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और ठेकेदार का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। गंगा का कटाव लगातार बढ़ रहा है और नदी किनारे बसे सैकड़ों परिवारों की जिंदगी दांव पर है। ग्रामीणों की मांग है कि कटावरोधी कार्यों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए। रात में कथित तौर पर हो रहे सामान के हटाने पर रोक लगे और गंगा कटाव से बचाव के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए।
0
0
Report
Advertisement

बस्तर फाइटर्स भर्ती: 79 पदों से युवाओं में नाराजगी, मांग बढ़ाने की आहट

Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर – बस्तर फाइटर्स भर्ती में बस्तर जिले के लिए 79 पद निर्धारित किए जाने से युवाओं में नाराजगी है, बेरोजगार अभ्यर्थियों ने पदों की संख्या बढ़ाने या भर्ती संभाग स्तर पर कराने की मांग की है, दरअसल, जारी अधिसूचना के अनुसार जिले में खाली 79 पदों में 50 एसटी, 16 अनारक्षित, 11 ओबीसी और 2 एससी वर्ग के लिए हैं, युवाओं का कहना है कि वे तीन से चार साल से तैयारी कर रहे हैं, लेकिन सीमित पदों से अवसर कम हो गए हैं, जबकि अन्य जिलों में पदों की संख्या ज्यादा है, अपनी मांगों को लेकर युवाओं ने रैली निकाली और बस्तर सांसद आईजी को ज्ञापन सौंपा, मांग पूरी नहीं होने पर युवाओं ने 10 नवंबर के बाद धरने की चेतावनी दी है。
0
0
Report

In domestic dispute, sister-in-law burns sister-in-law and niece alive; both hospitalized

Sagar, Madhya Pradesh:देवरानी ने जेठानी और भतीजी को जिंदा जलाया,दोनों की हालत नाजुक एंकर- सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र के ग्राम गोदना में घरेलू विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला पर अपनी जेठानी और 13 वर्षीय भतीजी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का आरोप लगा है। घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गई हैं। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीओ- मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता गिरजा bाई ठाकुर उम्र 35 साल अपने पति रामराज ठाकुर और 13 वर्षीय बेटी आयुषी ठाकुर के साथ रहती हैं। आरोप है कि गिरजा बाई की देवरानी काजल गोस्वामी,जो उनके छोटे भाई आकाश की पत्नी है जिस पर इस इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि परिवार में काफी समय से विवाद चल रहा था। घरेलू कलह के साथ जमीन को लेकर भी विवाद की बात सामने आ रही है। इसी विवाद के बीच देर शाम मामला इतना बिगड़ गया कि आरोपी महिला ने कथित तौर पर कमरे में केरोसिन डालकर अपनी जेठानी और उसकी बेटी पर आग लगा दी और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। आग की लपटों में घिरी मां-बेटी की चीख-पुकार से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए बीना सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से महिला को सागर की बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जबकि बेटी को भोपाल हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना की सूचना मिलते ही बीना थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस पारिवारिक विवाद, जमीन विवाद और घटना के पीछे की असल वजह का पता लगा रही है बहरहाल एक ही परिवार के रिश्तों में पैदा हुई रंजिश अब दो जिंदगियों पर भारी पड़ गई है। फिलहाल मां-बेटी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं。
0
0
Report
Advertisement

भीलवाड़ा हाईवे पर 300 किलोग्राम मावा पकड़ा, 250 किलोग्राम नष्ट; मिलावट रोकथाम तेज

Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा - जिले के अजमेर- भीलवाड़ा नेशनल हाईवे पर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार दीपावली पर्व के मद्देनजर आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा लगातार जारी कार्यवाही के दौरान ट्रेवल्स बस से अज्ञात मालिक द्वारा मावा की खेप 15 टीन में बीस बीस किलो वजन के हिसाब से 300 किलो मावा पेक करके पहुंचाया जा रहा था जिसे जिला मुख्यालय से आई टीम ने कोटा बाई पास भदाली खेड़ा चोराएं पर पकड़ा है टीम द्वारा उक्त मावे के मालिक का पता लगाया जा रहा हैं वही नियमानुसार उक्त मावे को डिस्पेंस करने की कार्यवाही की जाएगी । वही मंगलवार देर रात खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मेसर्स भोज फूड प्रोडक्ट, बाडी, तहसील रायपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर लगभग 250 किलोग्राम मावा नष्ट करवाया गया। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावट एवं असुरक्षित खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए विभाग की टीमें लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई कर रही हैं।
0
0
Report

गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में महिला की मौत पर भारी हंगामा, लापरवाही के आरोप

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह के चर्चित मर्सी हॉस्पिटल में एक बार फिर महिला मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह निवासी इंद्रदेव रजक की 46 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मंजू के गॉल ब्लैडर में पथरी थी, जिसके इलाज के लिए चार दिन पहले उन्हें मर्सी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि पहला ऑपरेशन ठीक से हुआ, लेकिन उसके बाद मंजू की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने मरीज को रेफर करने की मांग की, लेकिन अस्पताल ने दूसरा ऑपरेशन कर दिया, जिसके बाद उसकी हालत और बिगड़ती चली गई और मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे। नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों का आक्रोश शांत नहीं हुआ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top