470661
MP के पटेरा में बिजली गुल होने पर लोगों ने किया रात भर सड़क जाम
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले के पटेरा में बिजली सप्लाई न होने से नाराज लोगों ने रात भर सड़क जाम किया। वहीं सोमवार सुबह से बिजली गुल होने के कारण शाम तक लोगों का धैर्य जवाब दे गया। रात में बिजली विभाग के दफ्तर पर कोई न मिलने पर लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। प्रशासन की हरकत में आने के बाद रात साढ़े तीन बजे शहर के आधे हिस्से में बिजली आपूर्ति शुरू हुई। अधिकारियों ने शेष क्षेत्रों में भी जल्द बिजली बहाली का आश्वासन दिया। लोगों ने जाम हटा लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चतरा के मंदिर दीवार पर अभद्र टिप्पणी, बाजार बंदी के भारी असंतोष
Ansar Nagar, Jharkhand:मंदिर की दीवार पर असमाजिक तत्वों नें हिन्दू देवताओं के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, ईलाके को किया गया छावनी में तब्दील..! घटना के विरोध में ग्रामीणों व व्यवसाइयों नें बंद रखी दूकाने, कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने कि चेतावनी..? चतरा जिले के वशिष्टनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दंतार गांव में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। जहां सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने मंदिर की दीवार पर भगवान राम और माता सीता के खिलाफ अभद्र भाषा लिखी देखी। यह दृश्य देखते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की खबर तेजी से पूरे गांव में फैल गई। जिसके बाद आक्रोशित हिंदू समाज के लोगों ने विरोध स्वरूप बाजार की दुकानों को बंद करा दिया। लोगों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। सूचना मिलते ही वशिष्टनगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह और सीओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए मंदिर की दीवार पर लिखी आपत्तिजनक भाषा को तुरंत मिटवाया और ग्रामीणों को दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। घटना के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी मंदिर को निशाना बनाकर अभद्र हरकत की जा चुकी है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस बार लोगों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक बाजार बंद रहेगा। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
जयपुर के गौरव टावर स्थित मैकडॉनल्ड का फूड लाइसेंस निलंबित
Jaipur, Rajasthan:मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस निलंबित,खाद्य कारोबार पर रोक शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत एक्शन पिछले दिनों जयपुर के गौरव टावर स्थित मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट पर की गई थी कार्रवाई CMHO सेकंड जयपुर डॉक्टर मनीष मित्तल ने दी जानकारी कार्रवाई के दौरान टीम ने इस्तेमाल में लिये जा रहे खाद्य तेल का टी पी सी (टोटल पोलर कंपाउंड) निर्धारित मानक 25 से पाया था ज्यादा जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक मौके से लिया गया यूज्ड कुकिंग ऑयल का सैंपल जांच रिपोर्ट में अनसेफ पाया गया फूड सेफ्टी टीम द्वारा तय अवधि के बाद फिर से जांच करने पर भी आउटलेट में कमियां पाई गई। ऐसे में नियमों के तहत फर्म का फूड लाइसेंस निलंबित किया गया किसी भी प्रकार के खाद्य कारोबार करने पर पाबंदी लगाई0
0
Report
जयपुर वैक्स म्यूज़ियम में ब्रिगेडियर भवानी सिंह को श्रद्धांजलि
Jaipur, Rajasthan:ब्रिगेडियर महाराजा भवानी सिंह की पुण्यतिथि पर आज नाहरगढ़ फोर्ट स्थित जयपुर वैक्स म्यूज़ियम में पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने उनकी मोम प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. म्यूज़ियम के फाउंडर अनूप श्रीवास्तव ने बताया, "ब्रिगेडियर भवानी सिंह सिर्फ जयपुर के महाराजा नहीं, बल्कि देश के सच्चे हीरो थे. 1971 के युद्ध में उनकी बहादुरी आज भी युवाओं को प्रेरित करती है. विगत 22 अक्टूबर को ही राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और भवानी सिंह की पुत्री दिया कुमारी ने इस वैक्स प्रतिमा का अनावरण किया था, और आज उनकी पुण्यतिथि पर हम पर्यटकों के साथ मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. अब हर साल उनकी पुण्यतिथि और जन्मतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम होता है ताकि नई पीढ़ी उनके शौर्य से जुड़ सके. आज सैकड़ों पर्यटकों ने उनकी प्रतिमा पर गेंदा फूल की माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया. कई पर्यटकों ने प्रतिमा के साथ तस्वीरें लीं और उनके सैन्य योगदान को याद किया. ब्रिगेडियर महाराजा भवानी सिंह जी 1971 के भारत-पाक युद्ध के नायक रहे और महावीर चक्र से सम्मानित थे. वे जयपुर राजघराने के अंतिम महाराजा भी थे. उन्होंने 10 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) की कमान संभाली थी और बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी.0
0
Report
Advertisement
ब्रजेंद्र गोलाडा भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान, एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व
Noida, Uttar Pradesh:ब्रजेंद्र गोलाडा बने भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान 6वें एशियन गेम्स में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व इस बार चीन में आयोजित हो रहे हैं एशियन गेम्स भाजपा नेता लालचंद कटारिया ने दी बधाई ब्रजेंद्र कई टूर्नामेंट्स में लहरा चुके कामयाबी का परचम0
0
Report
छिपाबड़ मोरगड़ी में जुआ खेलते 6 गिरफ्तार: 25700 रुपये और 52 ताश के पत्ते जप्त
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:छिपाबड थाना क्षेत्र के ग्राम मोरगड़ी में 6 लोगों को जुआ खेलते पुलिस ने धर दबोचा। जुआ एक्ट की तहत कार्रवाई। पुलिस के अनुसार यह लोग लंबे समय से ठंड का संचालन क्षेत्र में जगह बदल-बदल कर जुएं खेल रहे थे। एक खेत फड़ लगाकर जुएं खेलने की सूचना पर मौके से 25700 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते जप्त कर जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई और 6 लोगों को पकड़ा गया है। आरोपी- आशीष राय, नरसिंह पटेल, इकरार हसन, अशोक ठाकुर, दुर्गेश अहिरवार, चरण सिंह पवार के कब्जे से एवं फड़ से कुल 25700 रुपये नगद व 52 ताश के पत्ते जप्त किये गए। उक्त आरोपीगणो के विरुद्ध अप.क्र. 175/26 धारा – 13 जुआ एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।0
0
Report
CBI का जवाब: स्वर्णकांता शर्मा पैनल में, हटाने की मांग पर हाई कोर्ट बहस
Noida, Uttar Pradesh:आबकारी नीति मामले की अरविंद केजरीवाल की मांग पर सीबीआई ने अपनी लिखित दलील दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल की है. सीबीआई का कहना है: केजरीवाल के आरोप जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा और न्यायपालिका को बदनाम करने की साजिश है. अगर उनकी मांग को मंजूर किया गया तो यह संस्थान के सम्मान के साथ समझौता होगा. सीबीआई ने केजरीवाल की ओर से दायर हलफनामे के जवाब में कहा है कि जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के बेटे और बेटी केंद्रीय सरकार के वकीलों के पैनल का हिस्सा हैं लेकिन आबकारी नीति मामले की सुनवाई से किसी भी रूप में जुड़े नहीं रहे हैं. सीबीआई ने यह भी कहा कि जस्टिस शर्मा के बेटे ईशान शर्मा 2022 से ही केंद्र सरकार के पैनल में शामिल हैं, जबकि केजरीवाल ने आरोप लगाया गया था कि उन्हें हाल ही में पैनल में शामिल किया गया है. सीबीआई का कहना है कि अगर अरविंद केजरीवाल की यह दलील मान ली जाए कि जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को केस से अलग हो जाना चाहिए क्योंकि उनके बच्चे केंद्र सरकार के पैनल में हैं तो फिर ऐसे सभी जजों को उन मामलों की सुनवाई से अलग करना पड़ेगा, जिनके रिश्तेदार सरकार के पैनल में हैं और जिन मामलों में सरकार या राजनीतिक नेता शामिल है. केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि इस मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा सुनवाई से हट जाए. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा मामले में सुनवाई पूरी कर आदेश सुरक्षित कर चुकी हैं.0
0
Report
Advertisement
हापुड़ में डैटसन कार हादसे से तीन महिलाएं मौत, बच्चा गंभीर
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां हाफिजपुर थाना क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने कई परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं. एक अनियंत्रित कार काल बनकर आई और बस का इंतज़ार कर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और उसका छह साल का बेटा अस्पताल में गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती है. जानकारी के अनुसार हापुड़ के बृजनाथपुर गांव की कुछ महिलाएं और उनके परिजन सड़क किनारे डिवाइडर के पास खड़े होकर बस का इंतज़ार कर रहे थे. तभी अचानक एक तेज़ रफ्तार डैटसन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए उन पर चढ़ गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन महिलाओं सितारा, सरोज शर्मा और शारदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रूबी और उसका 6 वर्षीय बेटा लविश अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. मृतक के परिजनों ने बताया कि वह बृजनाथपुर से गुलावठी जा रहे थे और वाहन के इंतज़ार में खड़े थे. तभी एक गाड़ी बहुत तेज़ रफ्तार में आई और चारों-पांचों लोगों पर चढ़ गई. हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई और बच्चे की हालत बहुत गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही हापुड़ एसपी ज्ञानंजय सिंह, डीएम अभिषेक पाण्डेय, एएसपी विनीत भटनागर सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई. हापुड़ एएसपी विनीत भटनागर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हाफिजपुर क्षेत्र के बृजनाथपुर के पास एक डैटसन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जहां कुछ लोग बस का इंतज़ार कर रहे थे. इस दुर्भागपूर्ण हादसे में तीन महिलाओं की मृत्यु हुई है. पुलिस ने गाड़ी और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है. घायलों का उपचार कराया जा रहा है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिए गए हैं और आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है. इस हादसे ने एक बार फिर तेज़ रफ्तार के कहर और सड़कों पर असुरक्षित खड़े यात्रियों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.0
0
Report
चौकीदार की मिलीभगत से गोदाम चोरी: CCTV खुलासा
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग चौकीदार की मिलीभगत से गोदाम में चोरी, ट्रैक्टर भरते पकड़े गए चोर, अलीगढ़ में चौकीदार निकला चोरों का साथी, CCTV में कैद हुआ पूरा खेल, गोदाम की सुरक्षा करने वाला ही निकला गुनहगार, लाखों के माल पर डाली नजर, CCTV ने खोली पोल: चौकीदार की मिलीभगत से हो रही थी लगातार चोरी, अलीगढ़ में हैरान करने वाली वारदात, चौकीदार बना चोरी का मास्टरमाइंड, रात के अंधेरे में चोरी, दिन में रखवाली: चौकीदार की दोहरी भूमिका उजागर, ट्रैक्टर-ट्रॉली से उड़ाया जा रहा था माल, CCTV ने कर दी पूरी साजिश बेनकाब, अलीगढ़ के थाना लोधा के इलाके की घटना।0
0
Report
सरमथुरा में दो बाइकों की भिड़ंत, दोनों युवकों की दर्दनाक मौत
Dholpur, Rajasthan:1604ZRJ_DHOL_ACCIDENT_R सरमथुरा में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दोनों युवकों की मौत सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में दोनों बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुनकई गांव निवासी रोहित मीणा और चिलाचौंद गांव निवासी लवकुश मीणा के रूप में हुई है। हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवक घटनास्थल पर ही बुरी तरह से जख्मी हो गए थे । जिन्होंने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही सरमथुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों गांवों में मातम पसर गया और परिजनों में कोहराम मच गया।थानाधिकारी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर मिलावट पर कार्रवाई: 1422 लीटर घी सीज, बैच बैन
Jaipur, Rajasthan:Jaipur शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान जयपूर में अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई कार्रवाई 1 हजार 422 लीटर घी सीज, बिलौना घी के एक बैच पर बैन जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई मैसर्स शंकर एजेंसी का निरीक्षण, मौके से गुलकंद सिरप, गवावा क्रश, पपीता प्रिजर्व फूड, सोया सॉस, चिली सॉस और कॉन्टिनेंटल सॉस के कुल 6 सैंपल लिए मिलावट के संदेह पर मौके पर 99 लीटर गुलकंद सिरप, 22 लीटर गवावा क्रश, 97 किलोग्राम पपीता प्रिजर्व फूड, 142 किलोग्राम सोया सॉस, 78 किलोग्राम ग्रीन चिली सॉस, 120 किलोग्राम कॉन्टिनेंटल सॉस को सीज किया गया। एक्सपायर्ड 175 किलो कस्टर्ड पाउडर, 240 किलो चेरी पपीता फ्रूटी और 750 किलो फलूदा नष्ट करवाया गया अनु मिल्क प्रोडक्ट्स लिमिटेड का निरीक्षण घी बिलौना के बैच नं. 024 और घी डेयरी फ्रेश के बैच नं. 23 के सैंपल लिए गए, मौके पर 1422 लीटर घी सीज किया गया। बिलौना घी के बैच नं. 029 का सैंपल अनसेफ पाए जाने पर संबंधित बैच के विक्रय पर बैन लगाया0
0
Report
महिला आरक्षण बिल के संशोधन का बलिया की महिलाओं ने किया स्वागत
Ballia, Uttar Pradesh:देश की संसद में महिला आरक्षण बिल एवं सीट परिसीमन संशोधन विधेयक को लेकर तीन ड्राफ्ट पेश किया जा रहे हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन की कवायद को लेकर बलिया की महिलाओं का कहना है कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और हिस्सेदारी बढ़नी चाहिए। आजादी के बाद देश की आधी आबादी अभी भी अपने अधिकारों से वंचित है। वहीं कुछ महिलाओं का कहना है की सरकर के इस कदम का पक्ष और विपक्ष सभी पार्टियों को समर्थन करना चाहिए ताकि महिलाओं को मिलने वाला 33% आरक्षण पूरी तरीके से लागू हो सके। वहीं अन्य महिलाओं ने कहा कि आज भी महिलाएं राजनीति में स्टांप की तरह काम कर रही है यानी पुरुषों का वर्चस्व अभी भी काफी हद तक बना हुआ है। ऐसे में महिलाओं का शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से सशक्त होना जरूरी है ताकि पुरुषों के बजाय वह स्वयं निर्णय लेने की क्षमता अपने अंदर पैदा कर सकें। महिलाओं ने कहा कि अगर परिसीमन के बाद सीटों की संख्या बढ़ती है तो वह नजारा बेहद खूबसूरत होगा जब बड़ी संख्या में महिलाएं विधानसभा सहित लोकसभा में प्रतिनिधित्व करती दिखाई देगी0
0
Report
फिरोजाबाद में कार डिवाइडर से टकरा कर नीचे गिरी कार सवार एक की मौत एक घायल
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना मारसेना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस के पास कार डिवाइडर से टकरा कर नीचे गिरी कार सवार एक की मौत एक घायल घायल को पुलिस ने हॉस्पिटल भेजा मृतक के शव को पोस्टमार्टम को मोर्चरी भेजा फिरोजाबाद जिले के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस बे थाना मटसेना क्षेत्र के खम्बा नम्वर 41के पास लखनऊ से आगरा क़ी तरफ जा रही xub कार अनियंत्रण होकर डिवाइडर से टकरा कार नीचे गिर गयी कार सवार रूप चंद्र पुत्र छिद्दी चौधरी निवासी छाता मथुरा 45वर्ष क़ी मौत हो गयी मनीष पुत्र प्रताप चौधरी गंभीर घायल हो गए यूपीड़ा एम्बुलेंस शिकोहाबाद जिला सयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद लायी जहाँ पुलिस भी पहुंच गयी घायल को मेडिकल कॉलेज इलाज को भेज़ दिया मृतक को पोस्टमार्टम को मोरचरी भेज़ दिया परिवार में कोहराम मच गया है बाइट राजीव। परिजन0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ में इस सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 43.5°C
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में इस सीजन का सबसे गर्म दिन आज. पारा पहुंचा 43.5 डिग्री सेल्सियस. राजनांदगांव और धमतरी में 43.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान किया गया दर्ज. रायपुर में 43 डिग्री और बिलासपुर में 42.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज. लू चलने से लोग रहें हलाकान. मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में 1-2 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी का जारी किया अलर्ट. रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में कल लू चलने की चेतावनी जारी।0
0
Report
टोंक जनसुनवाई: 196 परिवाद, त्वरित निस्तारण के निर्देश
Tonk, Rajasthan:टोंक में 7 घंटे चली जनसुनवाई, 196 परिवाद दर्ज—कलेक्टर टीना डाबी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश जिला मुख्यालय पर आयोजित मासिक जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का अंबार, अधिकारियों को जवाबदेही के साथ समाधान के निर्देश जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय मासिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जो करीब सात घंटे तक चली। जनसुनवाई में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने कुल 196 परिवाद दर्ज कराए और व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याएं रखीं। जिला कलेक्टर ने प्रत्येक परिवादी की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान एक रोचक मामला भी सामने आया, जिसमें नगर परिषद क्षेत्र में श्मशानों के विकास एवं सुविधाओं को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया। इस पर कलेक्टर ने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। कलेक्टर टीना डाबी ने निर्देश दिए कि सभी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जनसुनवाई के प्रकरणों को स्वयं रजिस्टर में दर्ज करें, ताकि उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर निस्तारित होने वाले प्रकरण जिला स्तर तक नहीं आने चाहिए, अन्यथा इसे गंभीरता से लिया जाएगा। साथ ही, प्रकरणों को अनावश्यक लंबित न रखने और परिवादियों को स्थाई समाधान देने पर जोर दिया। जनसुनवाई में नगर परिषद टोंक के वार्ड 40 की इफतेखार फातमा ने सीवरेज सफाई की समस्या उठाई, वहीं वार्ड 35 की भावना महावर ने जिला अस्पताल में लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई। इस पर कलेक्टर ने पीएमओ डॉ. प्रतीक सालोदिया को जांच के निर्देश दिए, जबकि नगर परिषद आयुक्त को सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। राजस्व से जुड़े मामलों में उनियारा के सैदरी ग्राम के रामनिवास गुर्जर ने नामांतरण शुद्धि, महमूदगंज के कन्हैयालाल सैनी ने अतिक्रमण हटाने, मालपुरा के चांदसेन निवासी रामनारायण गुर्जर ने सीमाज्ञान, केसरलाल सैनी ने पत्थरगढ़ी तथा सिरोही के हेमराज गुर्जर ने खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी। इसके अलावा पेयजल, विद्युत और जलभराव जैसी समस्याएं भी प्रमुख रूप से सामने आईं। बगड़ी के कमल वैष्णव ने पेयजल टंकी निर्माण, जबकि रामनिवास महावर ने 11 केवी लाइन शिफ्ट करने की मांग की। कृषकों ने खेतों में पानी भराव और निकासी की समस्या भी उठाई, जिस पर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत देने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एडीएम रामरतन सोकरिया, सीईओ परशुराम धानका, एडीएम मालपुरा विनोद कुमार मीणा, एडीएम बीसलपुर भूपेन्द्र यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फरेंसिंग के माध्यम से जुड़े।0
0
Report
एलिवेटेड रोड निर्माण स्थल पर स्लाइड गिरने से एक मजदूर घायल
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर बड़ी खबर.. निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर हादसा एलिवेटेड रोड के ऊपर रखी गई स्लाइड गिरी सीमेंट की 200 फीट लंबी स्लाइड नीचे गिरी स्लाइड टूटी हुए दो टुकड़े, एक मजदूर हुआ घायल, घायल मजदूर को अस्पताल भेजा खेड़ापति इलाके की घटना 1300 करोड़ की लागत से बन रहा एलिवेटेड रोड़ बाइट- सुनील शर्मा- कांग्रेस नेता बाइट- बाबूलाल कुशवाह- स्थानीय निवासी0
0
Report
Advertisement
