icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन: दिगंबर कुंवर और मीनाक्षी ने झटक ली जीत

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली सीमांत नीति घाटी में आयोजित नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में इस बार मुख्य आकर्षण रहे 75 किलोमीटर अल्ट्रा रन के विजेता पुरुष वर्ग दिगंबर कुंवर और महिला वर्ग मीनाक्षी ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दिगंबर कुंवर ने 75 किमी की दौड़ मात्र 5 घंटे 15 मिनट में पूरी कर पहला स्थान पाया. ऊंचाई और कठिन मौसम के बीच प्रदर्शन सराहनीय रहा. दिगंबर पहले भी आदि कैलाश, ओम पर्वत और दिल्ली मैराथन जैसे आयोजनों में प्रथम स्थान हासिल कर चुके हैं. महिला वर्ग में मीनाक्षी ने 6 घंटे 33 मिनट में दौड़ पूरी कर पहला स्थान पाया. ट्रैक कठिन था, उनके संतुलन और स्टैमिना काबिल-ए-तारीफ रहे. मीनाक्षी ने आदि कैलाश, ओम पर्वत और दिल्ली मैराथन में पहले स्थान पर रह चुकी हैं. यह प्रतियोगिता 17 हजार फीट की ऊंचाई पर रिमखिम से नीति और मलारी तक आयोजित की गई, जो बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जाती है. ऐसे में विजेताओं का प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया. नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में देशभर से 933 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं और यह आयोजन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

अंगीभूत कॉलेजों के विश्वविद्यालय स्थानांतरण पर तनाव, अन्नपूर्णा देवी ने निर्णय वापस लेने की मांग

Koderma, Jharkhand:कोडरमा जिले के अंगीभूत कॉलेजों के विश्वविद्यालय स्थानांतरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्य सरकार पर फैसला वापस लेने का दबाव बनाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्र हित में जिले के अंगीभूत कॉलेज को गिरिडीह के सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी के बजाए हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ही रहने देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले के अंगीभूत कॉलेज का विश्वविद्यालय हजारीबाग से बदलकर गिरिडीह कर दिया जाएगा, तो यह छात्रों के हित में अव्यावहारिक है। दूरी बढ़ने के साथ-साथ छात्रों को उच्चतर शिक्षा के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार के एक मंत्री और विधायक को ध्यान में रखकर सरकार ने यह फैसला लिया है, जो अव्यावहारिक है और सरकार के इस निर्णय को बदलने के लिए भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करेगी। वहीं दूसरी तरफ मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने तीसरी- सतगावां और गावां रेल लाइन को मंजूरी दिए जाने पर खुशी जाहिर की और कहा कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री ने इस क्षेत्र में रहने वाले लाखों परिवारों को एक बड़ी सौगात दी है।
0
0
Report

अलीगढ़ की ग्राम पंचायत में जीएसटी रद्द के बावजूद 50 लाख का घोटाला

Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़। जीएसटी रद्द होने के बाद भी आखिर कैसे हुआ लगभग 50 लाख रुपये का भुगतान, मौके पर नहीं है कोई भी फॉर्म एक ही ग्राम पंचायत में हुआ लगभग एक करोड का घोटाला, जीएसटी कैंसिल होने के बाद भी लगभग 50 लाख रुपए हुये GD कंस्ट्रक्शन नाम की फर्म में ट्रांसफर, प्रधान मनोज यादव और ग्राम सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह की मिली भगत से हुआ घोटाला, हैंड पंप लगवाने बालू, बदरपुर आदि अन्य सामान की फर्जी बिल बनाकर किया गया घोटाला कई और फार्मो में फर्जी विल और वाउचर चढ़े सरकारी पोर्टल पर, ई ग्राम स्वराज पोर्टल से लिया गया सारा डाटा डुप्लीकेट बिल भी चढ़ाये गए पोर्टल पर, पंचवर्षीय योजना में लगभग 3 करोड़ रुपए से अधिक आ चुके हैं ग्राम पंचायत में लहरा सलेमपुर में, नियमों को ताक पर रखकर ग्राम प्रधान व सचिव ने किया घोटाला, अलीगढ़ के बिजौली ब्लॉक के लहरा सलेमपुर का मामला नारायण गुप्ता, स्थानीय निवासी आशीष सिंह, स्थानीय निवासी
0
0
Report
Advertisement

हरिद्वार में सप्तऋषि क्षेत्र श्रद्धालु बस हादसा, 16 घायल, एक महिला की मौत

Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज / हरिद्वार सप्तऋषि क्षेत्र में राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, करीब 16 यात्री घायल。 पूर्णिमा स्नान के बाद हरिद्वार से लौट रही बस डंपर से टकराकर सड़क पर पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई。 हादसे के समय बस में करीब 45 श्रद्धालु सवार थे, सभी यात्री राजस्थान के नागौर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं。 टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई और कई यात्री सीटों के बीच फंस गए。 सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं तथा घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया。 घायलों का उपचार जारी है, जबकि अन्य यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है。 पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है。 एक महिला की मृत्यु की सूचना。
0
0
Report

दुमका में जमीन माफियाओं से रैयत की जंग: प्रशासन से सुरक्षा की गुहार

Dumka, Jharkhand:दुमका के जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के दुमका देवघर मुख्य मार्ग के हटिया टोला में जमीन माफियाओं द्वारा जबरन रैयती जमीन को घेरने का मामला सामने आया है। जब इसकी जानकारी रैयती जमीन के हकदार को पता चला तो जमीन मालिक पटना से दुमका पहुंचकर जमीन बचाने का गुहार उपायुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी से आवेदन देकर किया है। दरअसल मामला तब सामने आया जब राजकुमार श्रीवास्तव जो जरमुंडी थाना क्षेत्र के हटिया टोला के निवासी है और एक निजी संस्था में पटना में काम करते हैं और अपने परिवार के साथ पटना में रहते हैं। जरमुंडी के हटिया टोला में नानी की रैयती जमीन जो उनकी माँ के हिस्से में मिला एक एकड़ 5 डिसमिल जमीन को जबरन संजय यादव और उनके सहयोगी के द्वारा जबरन घेराबंदी कर रहे थे। घेरने का विरोध करने पर रैयती राजकुमार श्रीवास्तव को जान से मारने की धमकी दी गईं जिसके बाद डरकर जमीन रैयती राजकुमार श्रीवास्तव अपने जमीन बचाने के लिए जिला प्रशासन का सहारा लेने के लिए स्थानीय थाना, अनुमंडल पदाधिकारी और उपायुक्त को आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग कर गुहार लगाई है। इसके पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय में आपसी बटवारे का मामला घर के दूसरे सदस्यों के बीच सामने आ चुका है जिस पर धारा 144 की सुनवाई करते हुए आगे के उच्च न्यायालय में जाने का आदेश अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय से आ चुका है लेकिन इस बीच जमीन पर भू माफियाओं द्वारा जमीन की घेराबंदी कर जबरदस्ती लेने के लिए कार्य कराया जा रहा है। जिसको रोकने के लिए पीड़ित परिवार गुहार लगा रहे हैं। पूरे संथाल परगना क्षेत्र में संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम (एस पी टी एक्ट) लागू है जिसमें किसी भी रैयत की जमीन की खरीद-फरोख्त नहीं हो सकती है लेकिन इसके बावजूद जमीन माफिया द्वारा जमीन की घेराबंदी कर खरीद-प्रोक्त किया के लिए जमीन का घेराव करते हैं जो इस क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी समस्या सामने आती रहती है। वही मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर से पूरे मामले की गहनता से जाँच की जा रही है.
0
0
Report
Advertisement

बेतिया पुलिस ने कुर्की महाअभियान चलाकर 10 घर कुर्क, फरार अपराधी दहशत में

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहाँ बेतिया पुलिस ने कुर्की जपती का अभियान चलाया न्यायालय के आदेश पर 10 घरों की कुर्की की गई इस अभियान के तहत हत्या डकैती अपहरण आर्म्स शराब अन्य कांडों के कुख्यात फरार अपराध कर्मियों के घरों का कुर्की किया गया न्यायालय के आदेश के बावजूद फरार अपराधियों ने अभी तक समर्पण नहीं किया है जिसके बाद बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर पुलिस ने कुर्की अभियान चलाया इस कुर्की अभियान में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और 10 फरार अपराधियों के घरों की कुर्की की है बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान चलते रहेंगे बता दे बेतिया नगर थाना लौरिया थाना और शिकारपुर थाना अंतर्गत पुलिस ने कुर्की महाअभियान चलाया था पुलिस की इस कार्रवाई से फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है
0
0
Report

उज्जैन: माधव नगर थाने का औचक निरीक्षण, अभिलेख और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने माधव नगर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के संधारण और कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने माधव नगर थाने का औचक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अपराध रजिस्टर, अभिलेखों के संधारण, मालखाना और महिला सहायता कक्ष का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एसपी प्रदीप शर्मा ने थाना स्टाफ को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर भी विशेष जोर दिया गया। एसपी ने पुलिस बल की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की नसीहत दी।
0
0
Report

ISI के निर्देश पर मुंबई अंडरवर्ल्ड भारत के खिलाफ नई जेहादी ब्रिगेड बना रहा

New Delhi, Delhi:ISI एक साथ दो मोर्चो पर भारत के खिलाफ रच रहा है साज़िश... ISI मुंबई- अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल मामले में बड़ा खुलासा... ISI के आदेश पर D कंपनी फिर हुई एक्टिव, भारत मे धमाके और हमले करने के लिए जेहादी ब्रिगेड बनाने की हो रही है तैयारी... ऑपेरशन हेड बनाकर मॉड्यूल की कमान मुन्ना झिंगाडा को sौंपी...दाऊद इब्राहिम के करीबी छोटा शकील का ख़ास है  मुन्ना झिगाड़ा... दाउद इब्राहिम के कराची स्थित वाईट हाउस से महज 4 किलोमीटर दूर एक फाइव स्टार  होटल के नजदीक मुन्ना झिगाड़ा  ने बनाया है अपना सेफ हाउस... ... दिल्ली मुंबई पर हमले करने के लिए जहां मुन्ना झिंगाडा, शहज़ाद भट्टी, दिलावर खान और आमिर जट्ट को ISI ने तैयार किया है तो वहीं कश्मीर में एक बार फिर दहशत फैलाने के लिए ISI नई रणनीति पर काम कर रही है।  सूत्रों के मुताबिक ISI ने कश्मीर में मौजूद OGW यानी ओवर ग्राउंड वर्कर को कश्मीर की अलग अलग राजनीतिक पार्टियों की सदस्यता लेने का आदेश दिया है।  पार्टी की सदस्यता लेने के पीछे की वजह OGW को  राजनैतिक संगरक्षण के ज़रिए सुरक्षा एजेंसियों की नज़रों से बचना और बिना नज़रो में आये अपनी मीटिंग्स करना है... पार्टी के सदस्यों के तौर पर OGW की पहुंच आम आम आदमी से ज्यादा हो जाती है। इसको भी एक बड़ी वहज मान रही है सुरक्षा एजेंसियां... पार्टी का कवर मिलने के बाद OGW को आतंकी घटनाओं के लिए फंड जुटाने में भी मदद मिलती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top