बुरी तरह फंसे ड्रायवर कंडक्टर, दो घण्टे के रेस्कयू ऑपरेशन के बाद निकाले
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में देर रात एक सड़क हादसा हुआ लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दो को सुरक्षित बचा लिया गया। हटा की लाल टेक के पास एक मिनी ट्रक ट्रेक्टर से टकरा गया। मिनी ट्रक के अगले हिस्से के परखसचे उड़ गए और सवार ड्रायवर और कंडक्टर उसके अंदर बुरी तरह फंस गए। हादसे की सूचना पर थाना इंचार्ज मनीष कुमार और पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला। उन्होनें फसें लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं दो घंटे के बाद आखिरकार दोनों सुरक्षित बाहर आ गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
