470661
Damoh - पुरानी रंजिश में आदिवासी युवक की लाठियों से पिट कर की गई हत्या
Damoh, Phulera, Madhya Pradesh:दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के नंदरई गांव में पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार रात आदिवासी युवक की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, यह घटना मृतक के भाई के सामने हुई है. जानकारी के अनुसार पथरिया थाना के नंदरई गांव निवासी राम रतन पिता मिट्ठू सौर (आदिवासी) 27 पर गांव के ही समाज के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते लाठियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया,ईलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सूरतगढ़ नगरपालिका चुनाव: भाजपा ने सभी वार्डों में विकास کا दावा किया
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर_सूरतगढ़ के नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योति कंवर के कार्यभार संभालने से पहले भारतीय जनता पार्टी की ओर से माहेश्वरी धर्मशाला में प्रेसवार्ता की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह मान ने कहा कि पालिका के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव व पक्षपात के विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर की कई बस्तियां अभी भी पेयजल सुविधा से वंचित हैं। ऐसी बस्तियों में पानी पहुंचाने के लिए प्राथमिकता से काम किया जाएगा। मान ने कहा कि पालिका के दायित्वों के तहत शहर की सफाई व्यवस्था व लाइटिंग को प्रत्येक वार्ड में बेहतर किया जाएगा। जनता के सहयोग से जन समस्याओं को पूरा करवाने पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबका साथ, सबका विकास व सबका प्रयास की नीति के अनुरूप पालिका बोर्ड धरातल पर काम करेगा। जिलाध्यक्ष ने सूरतगढ़ नगर पालिका चुनाव को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि पार्टी ने पूर्ण बहुमत से बोर्ड बनाने का प्रयास किया था, लेकिन जनता ने जो जनादेश दिया उसे भाजपा ने स्वीकार किया। जनता के प्रति जवाबदेही व उसकी भावना को ध्यान में रखते हुए निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से बोर्ड का गठन किया गया है। इसके लिए उन्होंने निर्दलीय पार्षदों का आभार जताया। चुनाव के दौरान भाजपा पर लगाए गए विभिन्न आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव लड़ा व जनादेश का सम्मान किया।0
0
Report
चतरा लूट केस: नार्कोटिक्स अधिकारी बनकर 31.90 लाख लूट के 5 आरोपी गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:नार्कोटिक्स अधिकारी बनकर 31.90 लाख की लूट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार 70 हजार नकद और लूट में इस्तेमाल थार बरामद चतरा: जिले के जोरी थाना क्षेत्र में 7 सितंबर को हुई 31 लाख 90 हजार रुपये की लूट का चतरा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अपराधियों ने कथित तौर पर नार्कोटिक्स विभाग का अधिकारी बनकर स्टार फीस बस में सवार 28 वर्षीय ललन कुमार को रास्ते में उतारा और उससे 31.90 लाख रुपये लूट लिए थे। डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने SIT टीम का गठन किया। तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रंगू कुमार, अभिषेक कुमार, प्रिंस कुमार यादव, अविनाश कुमार और बजरंगी कुमार उर्फ रंगा का नाम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, रंगू कुमार उर्फ दिनेश यादव के खिलाफ पूर्व में हत्या और शराब कारोबार से जुड़े मामले दर्ज हैं। वहीं, पुलिस ने बिट्टू शर्मा को वारदात की रेकी और साजिश का मास्टरमाइंड बताया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 70 हजार रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल किया गया काले रंग का थार वाहन संख्या JH02BK0166 बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बिट्टू शर्मा और रौशन कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।0
0
Report
नगरपालिका नारायणपुर में सभापति ओर उपसभापति ने पद ग्रहण किया
Serwa, Rajasthan:नगरपालिका नारायणपुर में आज सभापति मन्नी देवी सैनी ओर उपसभापति मीना यादव ने बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत के समक्ष पद ग्रहण किया0
0
Report
Advertisement
तितरम में नशा तस्कर के अवैध मकान पर प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल
Kaithal, Haryana:तितरम में नशा तस्कर के मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल रहा तैनात आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी के 8 मामले दर्ज, नोटिस के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई एंकर: हरियाणा सरकार द्वारा अपराध एवं नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैथल जिला प्रशासन और थाना तितरम पुलिस ने वीरवार को गांव तितरम में बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने नशा तस्करी के मामलों में आरोपी बताए जा रहे व्यक्ति के अवैध रूप से निर्मित मकान को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा。 डीएसपी रोहताश ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अपराध और नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत गांव तितरम निवासी अनिल के मकान को चिन्हित किया गया था। प्रशासन के अनुसार, मकान का निर्माण बिना वैध अनुमति के किया गया था। आरोपी को नियमानुसार नोटिस जारी कर निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित अवधि में निर्माण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से मकान को ध्वस्त कर दिया。 पुलिस के अनुसार, आरोपी अनिल के खिलाफ जिला कैथल में नशा तस्करी से संबंधित करीब 8 मामले दर्ज हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं ईओ नगर परिषद कैथल संदीप सोलंकी की निगरानी में कार्रवाई पूरी की गई। मौके पर थाना तितरम प्रभारी इंस्पेक्टर वेदपाल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा。 डीएसपी रोहताश ने कहा कि अपराध और अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा और नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से काम कर रही है। जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी अवैध नशे के कारोबार या अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी。 बाइट रोहतास, डीएसपी0
0
Report
सुकमा में पुलिस गाड़ी में आग, शॉट सर्किट से लगने की आशंका, सभी सुरक्षित
Sukma, Chhattisgarh:SUKMA कलेक्टर परिसर में खड़ी पुलिस की सरकारी गाड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। वाहन में मौजूद लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। राहत की बात है कि इस घटना में सभी लोग सुरक्षित हैं। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।0
0
Report
बावल के सेक्टर-3 में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
Rewari, Haryana:रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग का तांडव... सेक्टर-3 की 2 फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान... स्मार्ट स्पेस सॉल्यूशंस से शुरू हुई आग ने बगल की फुटवियर कंपनी को घेरा.... हरियाणा से लेकर राजस्थान के भिवाड़ी तक से बुलाई गईं दमकल गाड़ियां.... नाइट शिफ्ट न होने से बड़ा जानी नुकसान, फायर सेफ्टी पर उठे सवाल... बावल के औद्योगिक सेक्टर-3 में कल देर रात लगी एक भीषण आग ने दो बड़ी कंपनियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की विकरालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साढ़े चार घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी लपटें बेकाबू रहीं और पूरे इलाके में आसमान में सिर्फ काले धुएं का गुबार नजर आ रहा था। हरियाणा से लेकर राजस्थान के भिवाड़ी तक से दर्जन भर दमकल गाड़ियों को मोर्चे पर लगाना पड़ा। देर रात सेक्टर-3 स्थित इन्वर्टर बैटरी चार्जिंग कंपनी 'स्मार्ट स्पेस सॉल्यूशंस' में अचानक लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी यूनिट को घेर लिया। वहां मौजूद कर्मचारियों ने फायर सिलेंडरों की मदद से आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की, लेकिन लपटों की तीव्रता के आगे सारे इंतजाम नाकाफी साबित हुए। वियो कुछ देर बाद आग की चिंगारियां और लपटें उड़कर ठीक बगल में मौजूद 'गुरुकृपा फुटवियर' कंपनी तक पहुंच गईं। चप्पल कटाई की इस यूनिट में भारी मात्रा में रबर और प्लास्टिक जैसा अत्यधिक ज्वलनशील कच्चा माल रखा था। नतीजतन, आग ने सेकेंडों में दूसरी इमारत को भी अपने आगोश में ले लिया। दो-दो फैक्ट्रियों से उठती आग की लपटों ने पूरे बावल इंडस्ट्रियल एरिया में हड़कंप मचा दिया। हादसे की सूचना पर बावल, रेवाड़ी और धारूहेड़ा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत रवाना हुईं। हालात इतने गंभीर थे कि राजस्थान के भिवाड़ी से भी दमकल के वाहन बुलाने पड़े। देर रात डेढ़ बजे तक दोनों इमारतों से आग की लपटें उठती रहीं। इस भयानक तबाही के बीच गनीमत रही कि दोनों कंपनियों में उस वक्त नाइट शिफ्ट का काम नहीं चल रहा था। स्मार्ट स्पेस सॉल्यूशंस में मौजूद गार्ड और 2-3 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि शुरुआती आकलन में नुकसान करोड़ों रुपये का बताया जा रहा है। प्राथमिक तौर पर आग की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है.0
0
Report
Advertisement
पलवल में सेवा संकल्प: विकसित भारत-2047 को रंगोली से किया गया दर्शाया
Palwal, Haryana:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला प्रशासन की ओर से ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ मॉड्यूल के अंतर्गत पलवल के सेक्टर-2 स्थित एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत-2047’ रही। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जगदीश नायर, पूर्व विधायक प्रवीण डागर तथा पलवल शुगर मिल की प्रबंध निदेशक एवं ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ मॉड्यूल की नोडल अधिकारी द्विजा मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। रंगोली कार्यक्रम में विद्यार्थियों और प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगे रंगों से सरकार की अंत्योदय उत्थान एवं जनकल्याणकारी नीतियों को दर्शाया। विभिन्न आकर्षक आकृतियों के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की परिकल्पना को प्रस्तुत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पूर्व विधायक जगदीश नायर ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह तक देशभर में चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। वहीं, ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ मॉड्यूल की नोडल अधिकारी द्विजा ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई रंगोलियां केवल रंगों और आकृतियों का संगम नहीं हैं, बल्कि सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के सामूहिक संकल्प का प्रतीक हैं। रंगोली के माध्यम से ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत-2047’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। बाइट:- पूर्व विधायक होडल जगदीश नायर बाइट:- नोडल अधिकारी द्विजा0
0
Report
खेल मैदान में दिखा नौनिहालों का दम, न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लहराया परचम
Deoria, Uttar Pradesh:पीएमश्री संविलियन विद्यालय लवकनी का प्रांगण नौनिहालों के जोश, जुनून और खेल प्रतिभा से गुलजार रहा। मौका था लवकनी न्याय पंचायत के 16 विद्यालयों की न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्र ने किया। मैदान में उतरते ही बच्चों ने अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि हर स्पर्धा में रोमांच देखने को मिला। उद्घाटन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्र ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन खेलों की नर्सरी की तरह हैं, जहां से प्रतिभाएं निकलकर आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाती हैं। खेल प्रभारी विज्ञान सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, खो-खो, रिले रेस, सुलेख और श्रुतलेख सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। न्याय पंचायत स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। 50 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में इंदुपुर-2 के कृष्णा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में लवकनी की अंशिका ने बाजी मारी। 100 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग में इंदुपुर-2 के सत्यम प्रथम रहे और बालिका वर्ग में इंदुपुर-1 की अंकिता ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में इंदुपुर-2 के विजय ने बालक वर्ग तथा लवकनी की अनुष्का ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लवकनी के अंकित ने बालक वर्ग और खुशबू ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। टीम स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जूनियर बालक कबड्डी में कालाबन की टीम विजेता और लवकनी की टीम उपविजेता रही। जूनियर बालिका कबड्डी में लवकनी विजेता तथा इंदुपुर-2 उपविजेता बना। वहीं प्राथमिक वर्ग की बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में इंदुपुर-2 ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि लवकनी उपविजेता रहा। खो-खो और रिले रेस के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में इंदुपुर-1 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। सुलेख प्रतियोगिता में इंदुपुर-2 की शिवानी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि श्रुतलेख में लवकनी की सुरभि सिंह ने बाजी मारी। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाध्यापक भीम प्रसाद ने किया। संकुल शिक्षक परमदेव, राकेश सिंह, अभय सिंह एवं सच्चिदानंद ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका नित्यानंद सिंह, बीपीएन सिंह, प्रमोद सिंह, भुवनेश्वर जायसवाल, पूनम सिंह, सायरा बानो, सरिता यादव, सीमा अवस्थी और प्रतिभा सिंह ने निभाई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में ब्लॉक स्काउट मास्टर गंगतेश्वर सिंह, रमेश यादव, अरुण कुमार, दीपक द्विवेदी, आशेष सिंह, तारकनाथ यादव, अतुल चौरसिया, अभ्येन्द्र कुमार, नवनीत कुमार और संदीप कुमार सहित शिक्षकगण का उल्लेखनीय योगदान रहा।0
0
Report
गुवाहाटी से 50 हजार रुपये इनामी बदमाश गिरफ्तार; 12 साल से फरार, नक्सली लिंक
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी STF की टीम ने असम के गुवाहाटी से दबोचा 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी। • बलिया में दर्ज हत्या के एक मामले में वर्ष 2012 से लगातार फरार चल रहा था आरोपी। • गिरफ्तार बदमाश का नाम राजकुमार वर्मा उर्फ प्रदीप वर्मा है, जो बलिया का निवासी है। • शुरुआती पूछताछ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन CPI से इसके तार जुड़े होने का हुआ खुलासा। • STF ने गोपनीय सूचना के आधार पर गुवाहाटी के वशिष्ठ थाना क्षेत्र के बजरा पाड़ा रोड से घेराबंदी कर पकड़ा। • आरोपी के खिलाफ बलिया जिले के सहतवार और अन्य थानों में दर्ज हैं कई संगीन आपराधिक मामले। • 12 सालों के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में ठिकाने बदलकर पुलिस से बचतंा रहा आरोपी। • गिरफ्तारी के वक्त आरोपी के पास से आधार कार्ड और 2,400 रूपये के नकद बरामद किए गए। • STF ने स्थानीय अदालत में पेश कर आरोपी को यूपी लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। • उत्तर प्रदेश लाकर बलिया पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां नक्सली नेटवर्क और आपराधिक इतिहास को लेकर करेंगी सख्त पूछताछ।0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के नाम पर गुटबंदी पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। छात्रसंघ चुनाव की आड़ में शहर में हुड़दंग, गुटबाजी, अघोषित रैली या रैश ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नैनीताल के SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने साफ कहा है कि कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल, 2 दिन पहले हल्द्वानी के दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान के समीप छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। मारपीट के दौरान कुर्सियां तोड़े जाने और हेलमेट व लाठी-डंडों के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई है। हालांकि, पुलिस की प्रारम्भिक जांच में किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। घटना के संबंध में दिल्ली चाट दुकान संचालक की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
मंदार पर्वत पर युवती से छेड़खानी: 6-7 अज्ञात युवकों के खिलाफ FIR
Banka, Bihar:बांका। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल मंदार पर्वत पर युवती से कथित छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। वायरल वीडियो में 6-7 युवक एक युवती को घेरकर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। मामले में सभी आरोपी फिलहाल अज्ञात हैं। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 2:45 बजे बौंसी थाना के सोशल मीडिया सेल को व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो प्राप्त हुआ। जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रही घटना पुरानी है और हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई है।वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम मंदार पर्वत पहुंची और स्थानीय दुकानदारों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस वीडियो के आधार पर युवती और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मामले में बौंसी थाना कांड संख्या 248/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75, 76 एवं 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66E एवं 67A के तहत कार्रवाई शुरू की है। वायरल वीडियो को डिजिटल साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर अनुसंधान में शामिल किया गया है。 आरोपियों की तलाश में छापेमारी पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। मामले की जांच जारी है।डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि वायरल वीडियो पुराना है, लेकिन हाल में सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ है। वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है。0
0
Report
गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे आरिफ उर्फ पिस्तौल गिरफ्तार, रंगदारी मॉड्यूल को झटका
Noida, Uttar Pradesh:अहमदाबाद और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गोल्डी बराड़ गैंग का एक गैंगस्टर पकड़ा गया. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और ग्रामीण SOG की टीम ने गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे आरिफ उर्फ 'पिस्तौल' को गिरफ्तार किया. पकड़ा गया हाई-प्रोफाइल आरोपी हत्या के प्रयास, फायरिंग और रंगदारी जैसे गंभीर 11 अपराधों में लंबे समय से फरार था. आरिफ इस सिंडिकेट की एक अहम कड़ी था, जो गोल्डी बराड़ की ओर से दुबई के जरिए धमकी भरे कॉल कर बड़ा रंगदारी (रैकेट) चलाता था. अलग-अलग राज्यों की पुलिस से बचने के लिए आरोपी आरिफ बार-बार अपने रहने के ठिकाने बदलकर पहचान छुपाता था. आरिफ की गिरफ्तारी से गोल्डी बराड़ गैंग के बड़े रंगदारी मॉड्यूल और वित्तीय नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. आरोपी के अहमदाबाद के अन्य स्थानीय साथियों और फंडिंग नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए फिलहाल जांच एजेंसियों द्वारा कड़ाई से पूछताछ की जा रही है0
0
Report
Advertisement
सुकमा-ओड़िशा सीमा पर बाढ़ से ट्रैफिक बाधित, पुलिस तैनात
Sukma, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा को जोड़ने वाले पुल के ऊपर पानी आने से दोनों राज्यों के बीच आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं नेशनल हाईवे पर भी कई जगह पानी भरने से यातायात बाधित है और कई राज्यों से आने-जाने वाले यात्री रास्तों में फंसे हुए हैं। हालात को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर देर रात से ही जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। जी मीडिया की टीम ने मौके पर पहुंच हालात का जायजा लिया और वहां मौजूद पुलिस जवानों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली, वहीं देर रात से फंसे यात्रियों से भी बातचीत की गई। सुकमा पुलिस के अनुसार, सुकमा-जगदलपुर मार्ग के कुकानार-तोंगपाल क्षेत्र में ट्रक पलटने से मार्ग बाधित है। इसके अलावा सुकमा-मलकानगिरि मार्ग पर झापरा पुल, सुकमा-दोरनापाल मार्ग पर दुब्बाटोटा पुलिया और दोरनापाल-कोंटा मार्ग पर इंजराम पुलिया में पानी ओवरफ्लो होने के कारण आवागमन प्रभावित है। मोटू पुलिया क्षेत्र में भी जलस्तर अधिक है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव वाले पानी में पुल-पुलिया पार करने का प्रयास न करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।0
0
Report
यूपी 2027 चुनाव: बीजेपी 80 जीती सीटों पर संभावित उम्मीदवार तलाश रही
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से तेज हो गई हैं और BJP के अंदर टिकट को लेकर बड़ी कवायद चल रही है। जानकारी के मुताबिक पार्टी सिर्फ मौजूदा विधायकों का रिपोर्ट कार्ड ही नहीं देख रही, बल्कि संभावित उम्मीदवारों का पैनल भी तैयार कर रही है। खास बात ये है कि पार्टी की नजर उन जीती हुई सीटों पर भी है, जहां मौजूदा विधायकों को लेकर संगठन और स्थानीय स्तर से नाराजगी का फीडबैक सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी करीब 80 सीटों पर वैकल्पिक उम्मीदवारों के नामों पर भी काम किया जा रहा है। नवंबर तक सभी विधानसभा सीटों के लिए पैनल तैयार करने की तैयारी है।0
0
Report
गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे आरिफ उर्फ पिस्तौल गिरफ्तार, बड़ा रंगदारी नेटवर्क टूटा
Noida, Uttar Pradesh:आ अहमदाबाद और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गोल्डी बराड़ गैंग का एक गैंगस्टर पकड़ा गया अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और ग्रामीण SOG की टीम ने गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे आरिफ उर्फ 'पिस्तौल' को गिरफ्तार किया पकड़ा गया हाई-प्रोफाइल आरोपी हत्या के प्रयास, फायरिंग और रंगदारी जैसे गंभीर 11 अपराधों में लंबे समय से फरार था आरिफ इस सिंडिकेट की एक अहम कड़ी था, जो गोल्डी बराड़ की ओर से दुबई के जरिए धमकी भरे कॉल कर बड़ा रंगदारी (रैकेट) चलाता था अलੱਗ-अलग राज्यों की पुलिस से बचने के लिए आरोपी आरिफ बार-बार अपने रहने के ठिकाने बदलकर पहचान छुपाता था आरिफ की गिरफ्तारी से गोल्डी बराड़ गैंग के बड़े रंगदारी मॉड्यूल और वित्तीय नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है आरोपि के अहमदाबाद के अन्य स्थानीय साथियों और फंडिंग नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए फिलहाल जांच एजेंसियों द्वारा कड़ाई से पूछताछ की जा रही है0
0
Report
Advertisement
