icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
470661
KDKailash dubeyFollow14 Apr 2025, 04:02 pm

Damoh - नगर पालिका सीएमओ को स्याही पोतने के मामले में दो लोगों पर मामला दर्ज

Damoh, Phulera, Madhya Pradesh:

दमोह नगर पालिका सीएमओ प्रदीप शर्मा के साथ 29 मार्च को हुए स्याही कांड में कोतवाली पुलिस ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कई धाराओं के तहत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि सीएमओ प्रदीप शर्मा ने एक लिखित आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि आरोपी विवेक अग्रवाल और छुट्टू यादव के द्वारा उनके मुंह पर काली स्याही पोती गई और उन्हें अपमानित किया गया। साथ में गाली-गलौज भी की गई, उनके साथ मौजूद एक कर्मचारी जितेंद्र बंसल को गालियां देकर जाति सूचक अपमान किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रा के आरोप, सहायक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रा ने सहायक प्रोफेसर पर लगाए गंभीर आरोप, यौन उत्पीड़न और धमकाने की शिकायत प्रायोगिक परीक्षा की फाइलों के दौरान अशोभनीय टिप्पणियां करने, मोबाइल नंबर मांगने और परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देने का आरोप; निष्पक्ष जांच और निलंबन की मांग डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के अंतर्गत संचालित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज (UCNYS) में एक छात्रा ने सहायक प्रोफेसर के खिलाफ शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न और अनुचित दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, छात्रा बीएनवाईएस (BNYS) पाठ्यक्रम में अध्ययनरत है। उसने आरोप लगाया कि फरवरी 2026 में प्रायोगिक परीक्षा की फाइलों की जांच के दौरान संबंधित शिक्षक ने पढ़ाई से जुड़ी चर्चा के बजाय उसके शारीरिक स्वरूप को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। छात्रा का आरोप है कि इसके बाद शिक्षक ने उससे मोबाइल नंबर मांगा और इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए दबाव बनाया। परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देने का आरोप छात्रा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कॉलेज से घर पहुंचने के बाद शिक्षक की ओर से देर रात व्हाट्सऐप पर संदेश और कॉल किए जाने लगे। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि शिक्षक ने दोस्ती करने पर परीक्षा में पास कराने और प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने की बात कही। छात्रा के अनुसार, शिक्षक ने अपने पद का प्रभाव दिखाते हुए परीक्षा में परिणाम खराब करने की धमकी भी दी। शिकायत में वरिष्ठ विद्यार्थियों के प्रायोगिक परीक्षा परिणामों का हवाला देकर दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। कक्षा में अकेले बुलाकर अनुचित व्यवहार का आरोप शिकायत में छात्रा ने एक अन्य घटना का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि दुर्घटना में चोट लगने के बाद भी शिक्षक का व्यवहार अनुचित रहा। छात्रा का दावा है कि एक दिन जब वह कक्षा में अकेली थी, तब शिक्षक वहां पहुंचे और दरवाजा बंद कर लिया। छात्रा ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने चोट देखने के नाम पर कपड़े ऊपर करने के लिए कहा। विरोध करने के बावजूद उसे पकड़कर अपनी ओर खींचने और बिना सहमति शारीरिक रूप से छूने का आरोप भी शिकायत में लगाया गया है。 अन्य छात्राओं के साथ भी दुर्व्यवहार का दावा शिकायतकर्ता छात्रा ने दावा किया है कि संबंधित शिक्षक का व्यवहार अन्य छात्राओं के प्रति भी अनुचित रहा है और कुछ अन्य छात्राएं भी इससे परेशान हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित छात्राओं के बयान सामने आना अभी बाकी है। छात्रा ने शिकायत में कहा कि कथित घटनाओं के कारण वह मानसिक तनाव और भय का सामना कर रही है। उसने शैक्षणिक संस्थान में छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की है। निलंबन और उच्चस्तरीय जांच की मांग छात्रा ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच पूरी होने तक आरोपी शिक्षक को निलंबित किया जाए। इसके साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़क्शन की रोकथाम से संबंधित कानून (POSH Act) के तहत गठित आंतरिक शिकायत समिति और महिला आयोग के माध्यम से जांच कराने की मांग की गई है। शिकायत में छात्रा की पहचान गोपनीय रखने, उसके परीक्षा परिणाम या शैक्षणिक भविष्य को प्रभावित नहीं होने देने और आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ में कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों ने दावा किया है कि परीक्षा में अधिकतर बैक दिया जाता है। इसकी भी जांच की जाए। बैक देने के पीछे परीक्षा कंट्रोलर का हाथ तो नहीं है। शिक्षा के मंदिर में ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं' वाइस चांसलर गोविंद शुक्ला ने स्पष्ट किया कि शिक्षण संस्थानों में इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि गठित हाई पावर कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी और शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हरकतें करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। लाइसेंस रद्द कराने की भी कार्रवाई विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, संबंधित शिक्षक का लाइसेंस रद्द कराने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। हाई पावर कमेटी की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

युवक के फांसी लगाने से पहले पत्नी बोली क्यों ड्रामा कर रहे हो मरना है तो मर जाओ जहर खा लो

RavindraRavindraFollow4m ago
Odera, Uttar Pradesh:युवक ने कल फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, फांसी लगाने से पहले पत्नी से बातचीत का आडियो आया सामने, युवक ने फंदा लगाकर पत्नी को भेजी फोटो, तो पत्नी बोली क्यों ड्रामा कर रहे हो मरना है तो किसी गाड़ी से टकरा जाओ या जहर पी लो, जिससे छुब्ध होकर युवक ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, अगर पत्नी पति को समझाती तो शायद नहीं करता आत्महत्या, लेकिन सुनिए पत्नी की बदजुबानी मरने के बताये पति को तरीके, 8 माह पहले हुई थी प्रदीप और ज्योति दोनों की शादी, पत्नी मायके से ससुराल नहीं आने से पति था परेशान, पति की मौत से पहले की बातचीत ऑडियो हुआ वायरल, राठ कोतवाली कस्बा का मामला।
0
0
Report

जांजगीर-चांपा पुलिस का गोल्डन रिकॉर्ड, राखी साइबर जागृति से विश्व रिकॉर्ड दर्ज

Taga, Chhattisgarh:विश्व रिकॉर्ड में दर्ज ‘एक राखी साइबर जागृति’ अभियान, जांजगीर-चांपा पुलिस को राज्य स्तरीय सम्मान जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी उपलब्धि एक घंटे में 1.65 लाख लोगों तक पहुंचा साइबर जागरूकता का संदेश गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अभियान, अब इस अभियान को नवाचार की श्रेणी में राज्य स्तरीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाया गया। अभियान के तहत 27 अगस्त को महज एक घंटे में 1 लाख 65 हजार से अधिक लोगों तक साइबर जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया। इस पहल के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने और डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया 9 अक्टूबर को रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने जांजगीर चांपा पुलिस को सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में संचालित इस अभियान की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क ने पुरस्कार ग्रहण किया। विश्व रिकॉर्ड में दर्ज उपलब्धि और राज्य स्तरीय सम्मान ने जांजगीर चांपा पुलिस की उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ दिया है。
0
0
Report
Advertisement

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसान पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर 300 मीटर तक पहुँचे

Lehragaga, Punjab:ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਨੇੜੇ ਪਹੁੰਚੇ BKU ਸਿੱਧੂਪੁਰ ਦੇ ਕਿਸਾਨ, ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਪਈ ਭਾਜੜ! ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਨਾਕਿਆਂ ਤੋਂ ਬਚ ਕੇ ਬਦਲਵੇਂ ਰਸਤੇ ਰਾਹੀਂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤੋਂ ਮਹਿਜ਼ 300 ਮੀਟਰ ਦੂਰ ਪਹੁੰਚੇ ਕਿਸਾਨ! ਸੰਗਰੂਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬਲਰਾਂ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਲੋਕ ਮਿਲਣੀ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹੰਗਾਮੇ ਵਾਲੀ ਸਥਿਤੀ ਬਣ ਗਈ, ਜਦੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਸਿੱਧੂਪੁਰ ਦੇ ਆਗੂ ਅਤੇ ਵਰਕਰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਨਾਕਿਆਂ ਤੋਂ ਬਚਦੇ ਹੋਏ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਾਲੀ ਥਾਂ ਦੇ ਨੇੜੇ ਪਹੁੰਚ ਗਏ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਕਿਸਾਨ ਪਹਿਲਾਂ ਪਿੰਡ ਲੇਹਲ ਕਲਾਂ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਇਕੱਠੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਬਲਰਾਂ ਰੋਡ ਉੱਤੇ ਨਾਕੇ ਲਗਾਏ ਗਏ ਸਨ, ਪਰ ਕਿਸਾਨ ਬਦਲਵੇਂ ਰਸਤਿਆਂ ਰਾਹੀਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤੋਂ ਮਹਿਜ਼ 300 ਮੀਟਰ ਦੀ ਦੂਰੀ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਗਏ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਹੀ ਬੱਸ ਦੇ ਅੱਗੇ ਹੋਰ ਕਿਸਾਨ ਲੰਮੇ ਪੈ ਗਏ ਅਤੇ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ。
0
0
Report

मानसा: CASO ऑपरेशन के तहत भीखी में संदिग्धों के घरों की तलाशी

Bhikhi, Punjab:मानसा पुलिस का CASO ऑपरेशन, भीखी में संदिग्धों के घरों की तलाशी मानसा जिले में पुलिस ने ड्रग तस्करों और बदमाशों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में, DIG बठिंडा हरजीत सिंह और SSP मानसा वैब चौधरी की लीडरशिप में भीखी कस्बे में CASO ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संदिग्धों के घरों की तलाशी ली。 मानसा जिले के भीखी कस्बे में पुलिस द्वारा चलाए गए इस खास सर्च ऑपरेशन में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। ऑपरेशन का मुख्य मकसद संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना, ड्रग तस्करी को रोकना और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है。 गौरतलब है कि मानसा जिले में पुलिस द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इस पुलिस ऑपरेशन को ड्रग्स और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है। इस मौके पर DIG बठिंडा ने बदमाशों और ड्रग तस्करों को सख्त चेतावनी दी कि वे अपने गैर-कानूनी कामों से बाज आएं, नहीं तो उनके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी. अब देखना यह है कि मानसा पुलिस का यह लगातार अभियान ड्रग तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर कितना अंकुश लगा पाएगा बाइट हरजीत सिंह डीआईजी बठिंडा रेंज
0
0
Report
Advertisement

खाद-बीज बकाया नहीं मिलने पर किसानों ने आक्रोश प्रदर्शन, 20 अक्तूबर तक चेतावनी

Paonta Sahib, Himachal Pradesh:पांवटा साहिब में गेहूं के बीज की अदायगी नहीं होने और समय पर खाद उपलब्ध न होने के कारण किसानों में विभाग के प्रति नाराजगी बनी है। छह महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कृषि विभाग द्वारा किसानों के बकाए का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके चलते जिले के सैकड़ों किसान लाखों रुपये विभाग के पास अटक गए हैं। किसानों ने बताया कि उन्होंने फसल की तैयारी में मेहनत की थी ताकि उन्हें पैसा समय पर मिल सके; मगर विभाग की उदासीनता से किसानों को मायूसी है। किसान नेता तरसेम सिंह सग्गी एवं गुरविंदर सिंह ने कहा कि खाद भी ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण आसानी से नहीं मिल पा रही है, जिससे खाद संबंधी समस्याएं पैदा हो रही हैं। अगर जल-समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
0
0
Report

ऊना अस्पताल में महिला डॉक्टर के खिलाफ धरना; गिरफ्तारी और लाइसेंस रद्द की मांग

Una, Himachal Pradesh:गर्भवती महिला की मौत का मामला, परिजनों ने ऊना के रेड लाइट चौक पर देर शाम एंबुलेंस में शब रखकर करीब डेढ़ घंटे तक किया प्रदर्शन आरोपी महिला डॉक्टर को जल्द अरेस्ट करने नौकरी से सस्पेंड और लाइसेंस रद्द किए जाने की रखी मांग, मोके पर भारी पुलिस बल रहा तैनात अस्पताल प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिए जाने के बाद खुला जाम ऊना के सरकारी अस्पताल में पिछले कल एक महिला व उसके नवजात शिशु की मौत का मामला सामने आया था परिजनों द्वारा पिछले कल भी अस्पताल में भारी प्रदर्शन किया गया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर शब को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा था इसके बाद परिजनों को इस मामले में उचित कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया गया आज महिला का टांडा अस्पताल में पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों द्वारा एंबुलेंस में शब रखकर ऊना पहुंचते ही रेड लाइट चौक स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया भारी संख्या में मृतक महिला के परिजनों और रिश्तेदारों ने इकट्ठे होकर जिला प्रशासन और आरोपी महिला डॉक्टर के खिलाफ खूब प्रदर्शन किया और आरोपी महिला को तुरंत अरेस्ट किए जाने उसका लाइसेंस रद्द किए जाने और उसको नौकरी से सस्पेंड किए जाने की मांग पर परिजन एडिंग रहे करीब डेढ़ घंटे तक यह प्रदर्शन जारी रहा इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा पुलिसकर्मी इस पूरे मामले पर परिजनों को उचित कार्रवाई किए जाने का भरोसा देते रहे लेकिन मृतक महिला के परिजन आरोपी महिला डॉक्टर को सस्पेंड किए जाने उसका लाइसेंस रद्द किए जाने और उसको तुरंत अरेस्ट किए जाने की मांग पर अड़े रहे मौके पर पहुंचे अस्पताल के अधिकारियों ने काफी मशक्कत करने के बाद परिजनों को समझाया कि उन्होंने इस मामले में सीनियर अथॉरिटी को तुरंत एक्शन लेने की बात कही है साथ ही पुलिस द्वारा इस मामले में महिला को जल्द अरेस्ट किए जाने का भी भरोसा दिया गया जिसके बाद परिजनों का गुस्सा बड़ी मुश्किल से शांत हुआ परिजनों ने साफ कहा है कि अगर जल्द ही आरोपी महिला डॉक्टर को सस्पेंड नहीं किया गया उसका लाइसेंस रद नहीं किया गया और उसे जल्द अरेस्ट नहीं किया गया तो वह इससे भी उग्र प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे
0
0
Report
Advertisement

शिरूर में बैलपोळा: सूखे के बीच किसानों की परंपरा और बारिश की आस

Shirur, Maharashtra:दुष्काळाच्या तीव्र झळा आणि डोळ्यांत पावसाची वाट पाहणारे अश्रू... तरीही आपल्या सर्जा-राजाप्रती असलेली कृतज्ञता जपत शिरूर तालुक्यातील पिंपरी दुमाला येथे बैलपोळा अत्यंत साध्या पद्धतीने साजरा करण्यात आला. वर्षभर शेतात राबणाऱ्या बैलांची पारंपरिक पद्धतीने पूजा करताना आज बळीराजाचे मन मात्र भरून आले होते. पावसाअभावी शेती तर करपलीच आहे, पण आता मुक्या जनावरांच्या चारा आणि पाण्याचा प्रश्नही गंभीर बनला आहे. याच वेदनेतून, ‘हे वरुणराजा, निदान या मुक्या जनावरांसाठी तरी धावून ये आणि बरस!’ अशी आर्त साद शेतकऱ्यांनी आकाशाकडे हात जोडून घातली आहे. संकटातही परंपरा जपणारा बळीराजा आज पावसाच्या प्रतीक्षेत आभाळाकडे डोळे लावून बसला आहे
0
0
Report
Advertisement

रोहतास के डेहरी में प्रेमविवाह के बाद नहर में कूदे पति-पत्नी, पत्नी लापता

Sasaram, Bihar:बड़ी खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी के ज़ख्खी बिगहा में पति से झगड़ा कर एक पत्नी नहर में कूद गई। उसको बचाने के लिए पीछे-पीछे उसका पति भी सोन नहर में कूद गया। लेकिन पति करण कुमार अपनी पत्नी लक्ष्मी कुमारी को नहीं बचा पाया। पानी के तेज बहाव में लक्ष्मी वह गई, लेकिन लोगों ने किसी तरह करण कुमार को पानी से बाहर निकाल लिया। अब स्थानीय पुलिस तथा गोताखोर लक्ष्मी के तलाश में लग गए हैं। बताया जाता है की डेहरी के मणिनगर मोहल्ले की रहने वाले करण कुमार तथा लक्ष्मी कुमारी 6 महीना पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहा। पिछले कई दिनों से लक्ष्मी अपनी मायका जख्खी बिगहा में रह रही थी। कल ही करण ने अपनी पत्नी को जख्खी बिगहा से लेकर अपने घर मणिनगर आया था। बताया जाता है कि आज पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई। मारपीट के बाद पत्नी नाराज हो गई और घर से भागते हुए नहर में जाकर चलांग लगा दी। पीछे-पीछे उसका पति भी दौरा तथा उससे बचाने के लिए नहर में कूद गया। लेकिन उसे बचा नहीं पाया। इस अफसोस में कारण उसका हाल बुरा है। वह नहर के किनारे बैठकर रो रहा है। उसके परिवार के लोग भी काफी हताश हैं। मौका पर लक्ष्मी के मायके के लोग भी पहुंच गए हैं तथा उसके पति करण को ही दोषी कर रहे हैं। बता दे की 6 माह पहले दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। डेहरी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है। गोताखोरों की मदद ली जा रही है। लेकिन अभी तक लक्ष्मी का कहीं कोई पता नहीं चला है। मौके पर काफी भी इकट्ठा हो गई है।
0
0
Report

'ऑपरेशन शंखनाद': जशपुर में कंटेनर से 65 गौवंश मुक्त, तस्कर गिरफ्तार व रेकी में प्रयुक्त कार जप्त

Palidih, Pathalgain, Chhattisgarh:Operation Shankhnaad: Jashpur Police Rescues 65 Cattle From Container, 1 Smuggler Arrested जशपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत बगीचा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कंटेनर ट्रक से कत्लखाने ले जाए जा रहे 65 गौवंशों को मुक्त कराया। दम घुटने से 2 गौवंशों की मौत हो चुकी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पीछा कर ग्राम खंटाडांड़ में ट्रक (NL 01-AB-7655) को पकड़ा और झारखंड निवासी तस्कर रेहान अंसारी को गिरफ्तार किया। रेकी में प्रयुक्त एक एस-प्रेसो कार भी जप्त की गई है। पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण व बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top