icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027: मध्यप्रदेश के लाखों युवाओं ने पंजीकरण किया

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 को लेकर मंत्री विश्वास सारंग की प्रेस कांफ्रेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश में विकास और कल्याण को आगे बढ़ाया... आजादी के बाद विस्तृत रूप से देश कैसे विकास कर सकता है इस दिशा में कार्य किया... देश के युवाओं की शक्ति को सिंक्रोनाइज कर विकसित भारत के निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं... विकसित भारत के लिए युवा सबसे महत्वपूर्ण है... युवाओं के आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा किया जा रहा है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विगत कई वर्षों से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम आयोजित हो रहा है... युवा हर समय क्रांति का प्रतीक रहे हैं... विवेकानंद की जयंती के दिन दिल्ली में इस कार्यक्रम का समापन होगा... हर स्तर पर और क्षेत्र में युवाओं को नए अवसर प्रदान किया जाता है... युवाओं के विचारों और सुझावों को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा... विगत 2 वर्षों में इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की प्रतिभागिता सबसे ज़्यादा रही है... इस वर्ष मध्यप्रदेश में 3 लाख 86 हज़ार से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन पंजीयन किया है... इस वर्ष 6 लाख युवाओं के ऑनलाइन पंजीयन की संभावना है... चरण बद्ध तरीके से युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी... मध्यप्रदेश के लिए निर्धारित थीम: ट्राइबल लीडरशिप, नेचुरल रिसोर्सेस और इन्क्लूसिव डेवलपमेंट है... यूथ पार्लियामेंट, सांस्कृतिक, इनोवेट फॉर भारत सहित अन्य श्रेणी में युवा सहभागिता करेंगे... विकसित भारत के लिए टेक्नोलॉजी महत्वपूर्ण है... यह बहुत ही महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है... अंतिम चरण में चयनित युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करेंगे... युवा में छुपा हुआ हर एक आइडिया को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा... मध्यप्रदेश का युवा बढ़ चढ़ का हिस्सा ले रहे हैं... मध्यप्रदेश का युवा तत्परता के साथ सहभागिता करे ये हमारा लक्ष्य है...
0
0
Report

नवलगढ़ में 78वां सूर्य मंडल फुटबॉल कप का आगाज़; 16 टीमें, फाइनल 22 सितम्बर

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ में 78वें सूर्य मंडल फुटबॉल कप का आगाज 16 टीमों के बीच पांच दिन चलेगा फुटबॉल का रोमांच सूर्य मंडल खेल मैदान में खिलाड़ियों दिखा रहे दमखम राजस्थान के नामी फुटबॉल क्लब ले रहे प्रतियोगिता में हिस्सा 20 सितंबर को क्वार्टर फाइनल, 21 को सेमीफाइनल मुकाबले 22 सितंबर को होगा फाइनल, विजेता टीम को मिलेगा पुरस्कार झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ के रामदेवरा चौक स्थित सूर्य मंडल खेल मैदान पर शुक्रवार से 78वें राज्य स्तरीय श्रीसूर्य मंडल फुटबॉल कप-2026 का आगाज हो गया। बाबा रामदेव मेले के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राजस्थान के नामी फुटबॉल क्लबों की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पांच दिन तक मैदान पर फुटबॉल का रोमांच देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला मारवाड़ क्लब जोधपुर और श्रीसूर्य मंडल नवलगढ़ के बीच खेला जा रहा हैं । इसके बाद डीएफए हनुमानगढ़ और जयपुर सिटी एफसी के बीच मुकाबला हुआ। दोपहर में जिंक फुटबॉल एकेडेमी जावर माइंस और जेईएफसी जयपुर, जबकि शाम को डीएफए सीकर और बीकानेर सिटी एफसी के बीच मुकाबला होगा। प्रतियोगिता के दौरान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी भी मुकाबलों का आनंद लेंगे। मैदान पर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और गोल के लिए संघर्ष के बीच दर्शकों में खासा उत्साह नजर आएगा।आयोजन सचिव पवन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के चार क्वार्टर फाइनल 20 सितंबर, दोनों सेमीफाइनल 21 सितंबर को होंगे। फाइनल मुकाबला 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे खेला जाएगा। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा। गौरतलब है कि वर्ष 1945 में स्थापित सूर्य मंडल संस्था की ओर से बाबा रामदेवजी के मेले के अवसर पर पहली बार वर्ष 1947 में फुटबॉल कप का आयोजन किया गया था। तब से यह प्रतियोगिता नवलगढ़ की खेल परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं में रक्तदान शिविरों ने 268 यूनिट रक्त एकत्रित किए

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर जिले के 13 सरकारी अस्पतालों में आयोजित हुए शिविर प्रदेश के टॉप पांच जिलों में रहा झुंझुनूं का स्थान रक्तदान शिविरों से 268 यूनिट रक्त संग्रहित खेतड़ी के गोठड़ा सीएचसी में भी आयोजित हुआ शिविर गोठड़ा में पीपल बाबा के नाम से प्रसिद्ध गोपालकृष्ण शर्मा ने किया शुभारंभ झुंझुनूं जिले में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत 13 स्थानों पर विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने शिविरों का निरीक्षण किया। इन 13 शिविरों में कुल 268 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। प्रदेश भर में आयोजित रक्तदान शिविरों में जिले ने टॉप 5 जिलों स्थान बनाया। इसी क्रम में खेतड़ी के गोठड़ा सीएचसी में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ पर्यावरण प्रेमी और क्षेत्र में पीपल बाबा के नाम से प्रसिद्ध गोपालकृष्ण शर्मा ने किया। इस मौके पर खेतड़ी बीसीएमओ डॉ. हरिश यादव भी मौजूद थे। जिन्होंने खुद भी रक्तदान कर अन्य रक्तदाताओं का हौंसला बढाया। आपको बता दें कि अभियान के तहत जिला अस्पताल झुंझुनूं, पीएचसी बुहाना, पीएचसी भीमसर, ढाका का बास, बिरला अस्पताल पिलानी, सीएचसी सुलताना, पीएचसी उदामांडी, सीएचसी सूरजगढ़, सीएचसी सिंघाना, सीएचसी गुढ़ागौड़जी, जिला अस्पताल नवलगढ़ तथा उप जिला अस्पताल मलसीसर में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। बाइट 01 - डॉ. हरीश यादव, बीसीएमओ व रक्तदाता बाइट 02 - गोपाल कृष्ण शर्मा, पर्यावरण प्रेमी
0
0
Report
Advertisement

द्वारका सेक्टर-3 की इमारतें जर्जर, डीडीए से स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग

New Delhi, Delhi:स्टोरी :-- द्वारका सेक्टर-3 स्थित वीर बंदा बैरागी अपार्टमेंट के सात ब्लाकों के 210 फ्लैटों में रहने वाले करीब 1000 लोग इमारतों की जर्जर हालत से परेशान हैं। यहां के लोगो को डर सता रहा कि कहीं यहां भी सत्यनिकेतन जैसा हादसा न हो जाय। इमारतों की छत और दीवारों से प्लास्टर व कंक्रीट के टुकड़े टूट टूट कर गिर रहे हैं। कई जगह सरिये बाहर निकलकर जंग खा चुके हैं और पिलर व दीवारों में दरारें आ गई हैं। इमारतों पर पीपल और बरगद के पेड़ भी उग आए हैं। लोगों का दावा है कि 2017 के बाद बड़े स्तर पर मरम्मत नहीं हुई। सीवर और नलियाँ ओवर फ्लो होकर गंदा पानी, सड़क पर भरा हुआ है। उन्होंने डीडीए से तत्काल स्ट्रक्चरल ऑडिट और मरम्मत कराने की मांग की है।
0
0
Report

ITI कुलगाम ने फल-एवं सब्जी मार्केट के साथ NAPS जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

Kulgam, ITI Kulgam in collaboration with Fruit and Vegetable Market Kulgam organised an apprenticeship awareness programme on Thursday under the directions of the Deputy Commissioner, Kulgam. Traders Briefed on NAPS Registration Process and Benefits Kulgam, September 17: Government Industrial Training Institute (ITI) Kulgam, in collaboration with Fruit and Vegetable Market Kulgam, organised an apprenticeship awareness programme on Thursday under the directions of the Deputy Commissioner, Kulgam. The programme was aimed at creating awareness among fruit mandi traders and other local business establishments about the National Apprenticeship Promotion Scheme (NAPS), its registration process and the benefits of engaging apprentices. During the programme, traders were briefed about the procedure for registering their establishments on the apprenticeship portal. The participants were also informed about the benefits of registering under the scheme and how apprenticeship opportunities can help provide practical training and enhance the skills and employability of local youth. The programme witnessed the participation of instructors from Government ITI Kulgam, including Mehraj Ahmad Kumar and Sohail Ahmad, besides G.M. Bande, President of Fruit and Vegetable Market Kulgam, and other traders. The ITI representatives explained the apprenticeship registration process to the participating traders and encouraged them to register their establishments under NAPS to support skill development and employment opportunities for local youth. The programme highlighted the importance of collaboration between skill-training institutions and local business establishments in promoting apprenticeship opportunities and strengthening the implementation of NAPS in Kulgam district.
0
0
Report
Advertisement

पुंछ में स्वच्छता अभियान: पुलिस ने नागरिक भागीदारी से स्वच्छता का संदेश फैलाया

Chikri Ban, पुंछ पुलिस ने सीमावर्ती पुंछ जिले में स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन ने प्रेड गार्डन से अभियान का शुभारंभ किया, जिसमें पुलिस कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पुलिस की ओर से सीमावर्ती पुंछ जिले में स्वच्छता और साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया। अभियान का औपचारिक शुभारंभ एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन ने प्रेड गार्डन, पुंछ में स्वच्छता अभियान की शुरुआत कर किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए प्रेड गार्डन परिसर की साफ-Sफाई की। मौके पर डीएसपी शशिकांत ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन और पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने और स्वच्छता अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। पुंछ पुलिस ने कहा कि जिले के अलग-अलग स्थानों पर इस तरह की गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी, ताकि लोगों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा दिया जा सके। इस अभियान के जरिए “स्वच्छ पुंछ, स्वस्थ पुंछ” का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
0
0
Report

उत्तर प्रदेश में मेगा मॉक एक्सरसाइज से आपदा तैयारी का कड़ा परीक्षण

Ghaziabad, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में आपदा की स्थिति से निपटने के लिए प्रदेशव्यापी मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के 34 जिलों की 157 तहसीलों में विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए राहत और बचाव व्यवस्थाओं को परखा गया। मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य आपदा के दौरान संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई की क्षमता की जांच करना रहा। गाजियाबाद में अभ्यास के दौरान भूकंप, गैस रिसाव, अग्निकांड और ट्रेन डिरेलमेंट जैसी संभावित आपदाओं के अलग-अलग परिदृश्य तैयार किए गए। इनमें फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने, घायलों तक तत्काल राहत पहुंचाने और प्रभावित क्षेत्र से लोगों की सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। मॉक एक्सरसाइज में पुलिस, फायर विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग समेत विभिन्न संबंधित एजेंसियों ने भाग लिया। चिकित्सा टीमों की तैयारियों के साथ एंबुलेंस की उपलब्धता, प्राथमिक उपचार और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था भी जांची गई। अभ्यास के दौरान अधिकारियों ने राहत-बचाव कार्य में आने वाली संभावित चुनौतियों का आकलन किया। साथ ही आपदा की स्थिति में सूचना के त्वरित आदान-प्रदान और विभागों के बीच समन्वय की व्यवस्था को भी परखा गया। इस तरह के अभ्यास से वास्तविक आपदा के समय बचाव कार्य को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी。
0
0
Report

सीकर चुनाव: कांग्रेस ने भाजपा पर दबाव और धमकी के आरोप, सुरक्षा की मांग

Sikar, Rajasthan:सीकर में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस तथा कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद से विभिन्न स्थानों पर उनके निर्वाचित पार्षदों और उनके परिजनों को धमकाने तथा राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता गुंडागर्दी का माहौल बना रहे हैं तथा कांग्रेस समर्थित पार्षदों को जबरन अपने पक्ष में करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई पार्षदों को उठाने और उन पर दबाव बनाने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे जनप्रतिनिधियों में भय का माहौल पैदा हो रहा है। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस और प्रशासन के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि राजनीतिक प्रभाव में कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस ने मांग की कि निर्वाचित पार्षदों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार के दबाव, धमकी या प्रलोभन की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए पार्षदों पर दबाव बनाने की घटनाएं नहीं रुकीं तो पार्टी को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
0
0
Report
Advertisement

सीवान के धरहरा गांव में चोरों ने घर से डेढ़ लाख नकद-आभूषण चुरा लिए

Siwan, Bihar:सीवान में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने डेढ़ लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए हैं। चोरों ने घर के पीछे की खिड़की तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव की है। बताया जा रहा है कि गौरीशंकर राम के घर में चोरों ने देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने सबसे पहले घर के पीछे लगी खिड़की को तोड़ा और उसी रास्ते घर के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और सूटकेस को खंगाला। चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों की नजर टूटे हुए सामान और बिखरे पड़े कपड़ों पर पड़ी, तो चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना मैरवा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घर का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा सके।
0
0
Report

हमीरपुर GST छापे में गुटखा कारोबारी अमित कुमार के करोड़ों GST चोरी का आरोप

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- करोड़ो की टैक्स चोरी के शक में लखनऊ GST का छापा, लखनऊ से 5 गाड़ियों से पहुंचे GST के अधिकारियों ने गुटखा कारोबारी के यहां की छापेमारी, किस्मत गुटखा के मालिक अमित कुमार पर करोड़ों की GST चोरी का आरोप, बीते कई सालों से तम्बाकू मिश्रित गुटखे का कारोबार कर रहा है कारोबारी, टैक्स से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही लखनऊ से आई जीएसटी की टीम, जीएसटी टीम के पहुंचने की भनक लगते ही गुटखा कारोबारी फरार, अंदर से शटर बंद कर टैक्स से सम्बंधित रिकॉर्डों की जांच कर रही लखनऊ GST की टीम, मौदहा कोतवाली कस्बे का मामला ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top