470661
एमपी में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 18 लोकों का निर्माण
Damoh, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 18 लोकों का निर्माण कर रही है। प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन लोकों के निर्माण पर विशेष ध्यान देने की बात की है। इनमें से 14 धार्मिक और 4 सांस्कृतिक लोक होंगे। वर्तमान में 10 लोकों पर काम शुरू हो चुका है, जबकि शेष पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भीलवाड़ा में पहले चरण के लिए 1110 मतदान केंद्रों पर मतदान
Jaipur, Rajasthan:पहले चरण में 9 पंचायत समितियों में 1110 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान भीलवाड़ा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू के अनुसार जिले की 16 पंचायत समितियों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं उपसरपंच पदों के लिए निर्वाचन होना है। जिले में कुल 1741 मतदान केंद्र हैं, जहां 14 लाख 37 हजार 322 मतदाता पंजीकृत हैं。 प्रथम चरण में 9 पंचायत समितियों के 1110 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इसके लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में ईवीएम मशीनों से जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन की प्रक्रिया का परीक्षण कराकर निर्वाचन दलों को रवाना किया गया। पहले चरण में बिजौलियां, जहाजपुर, खजूरी, कोटड़ी, मांडलगढ़, बनेड़ा, करेड़ा, मांडल और सुवाणा पंचायत समितियों में चुनाव होंगे। इनमें सुवाणा में सर्वाधिक 217 और बिजौलियां में सबसे कम 78 मतदान केंद्र हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार प्रथम चरण के लिए 8 लाख 91 हजार 353 मतदाता दर्ज हैं。0
0
Report
सारण शिक्षक क्षेत्र में आनंद पुष्कर की एनडीए जीत का दावा, शिक्षा मंत्री बोले
Gopalganj, Bihar:सारण शिक्षक निर्वाचन का मतदान 23 अक्टूबर को होना है जिसका प्रचार का आज अंतिम दिन है सभी दलों ने शिक्षकों को जुटाने में अपनी ताकत झोंक दी है तो वही सूबे के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी भी शिक्षकों से सम्वाद कर एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं आज बुधवार को शहर के एक मैरेज हॉल में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार आनंद पुष्कर के लिए एनडीए ने चुनावी जनसभा का आयोजन किया जिसमें आनंद पुष्कर को बिजयी बनाने की अपील की गई शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि मैं बिहार के सभी जिलों में घुमा हूं शिक्षक व स्नातक के मतदाताओं से मिला हूं उनकी सोच व अपनी समझ है कि एनडीए ने बिहार को आगे बढ़ाने का काम किया है ओर हर जगह जो रुझान है जो माहौल है पूरी तरह एनडीए के पक्ष में है मैं यह घोषणा करने की स्थिति में हूं कि बिहार की 8 सीट एनडीए जीत रही है और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर भारी मतों से जीत रहे हैं0
0
Report
हनुमानगढ़ दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन, सिंदूर खेला के बाद दुर्गा प्रतिमा की विदाई
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 34वें दुर्गा पूजा महोत्सव का बुधवार को समापन हो गया। सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी ने यह छह दिवसीय आयोजन किया था। मां दुर्गा की प्रतिमा को विदाई देने से पहले सिंदूर खेला की रस्म निभाई गई। श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल लगाकर मां दुर्गा को विदाई दी। इस दौरान कई भक्तों की आंखें नम हो गईं। भक्तों ने जयकारे लगाते हुए मां से परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र में शांति बनाए रखने की प्रार्थना की। इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई, जिसे खुंजा नहर में विसर्जित किया गया।0
0
Report
Advertisement
राजगढ़ के शीतल माता मंदिर में कन्या पूजन, बालिकाओं को शिक्षण सामग्री वितरित
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में शीतल माता मंदिर पर RSS स्वयंसेवकों ने कन्या पूजन किया, बालिकाओं को शिक्षण सामग्री भेंट की गई。 राजगढ़ कस्बे के बारलाबास स्थित शीतल माता मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उनका सम्मान किया गया। नगर कार्यवाह सूर्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कन्याओं को उपहार स्वरूप लेखन-पठन सामग्री भेंट की गई। साथ ही फल एवं मिठाई वितरित कर नवरात्रि पर्व की खुशियां साझा की गईं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के निर्वहन के साथ बालिकाओं के प्रति सम्मान, शिक्षा के प्रति जागरूकता और समाज में सामाजिक समरसता का संदेश देना रहा। इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं ने बालिकाओं की शिक्षा, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बालिकाओं के सम्मान और शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।0
0
Report
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में तीन आरोपी अदालत के समक्ष पेश होंगे
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA) THREE ACCUSED IN TIGER SHROFF FIRING CASE TO BE PRODUCED BEFORE COURT, TAKEN FROM L.T. MARG POLICE STATION0
0
Report
श्रावस्ती में 306 दुर्गा प्रतिमाओं का सुरक्षित विसर्जन, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में 306 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम यूपी के श्रावस्ती जिले में आज 306 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट है। जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रावस्ती जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने विसर्जन के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं, जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।0
0
Report
Advertisement
बंगाली समाज के नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का विसर्जन जुलूस निकला
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा शहर के कुशलबाग मैदान में बंगाली समाज की ओर से नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ हुआ। मां दुर्गा की नौ दिन तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद आज समाजजनों ने गाजे-बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाला। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया。 विसर्जन से पहले बंगाली समाज की महिलाओं और पुरुषों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां मनाईं। महिलाओं ने पारंपरिक बंगाली नृत्य प्रस्तुत कर मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। वहीं भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। पूजा के दौरान मां दुर्गा को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए。 नौ दिनों तक चले धार्मिक आयोजन के बाद माता की प्रतिमा को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने नम आंखों और भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा से सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। गाजे-बाजे के बीच निकले विसर्जन जुलूस में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वीओ - पूजन बाइट - बंगाली समाज के अध्यक्ष0
0
Report
सिरोही पुलिस ने ₹25 हजार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया
Sirohi, Rajasthan:सिरोही पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार सिरोही जिला पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत नकबजनी के मामले में फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लालाराम (33), पुत्र चुनाराम, निवासी लखावतो की फली, भीमाना, पुलिस थाना नाना, जिला पाली का रहने वाला है। आरोपी जिला जालौर के आहोर थाना क्षेत्र में नकबजनी के प्रकरण में वांछित था और वर्ष 2021 से फरार चल रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजेय सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार एवं वृत्ताधिकारी राहुल कुमार के सुपरविजन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की。0
0
Report
पोकरण खेल मैदान में गंदा पानी, बच्चों की सेहत खतरे में; प्रशासन से कार्रवाई मांग
Jaisalmer, Rajasthan:खेल मैदान में होटल का गंदा पानी भरने से परेशानी, जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठे सवाल दशहरा आयोजन के दौरान लोगों को हुई परेशानी, बच्चों पर बीमारियों का खतरा; युवा समाजसेवी गिरिराज व्यास ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग पोकरण, जैसलमेर पोकरण शहर के स्वतंत्रता सेनानी गोविंद सिंह परिहार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में निजी होटल का गंदा पानी आने से मैदान में जगह-जगह पानी भर गया है। इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ खेल मैदान में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दशहरा आयोजन के दौरान भी मैदान में गंदा पानी भरा होने से आयोजन में पहुंचे लोगों को असुविधा हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मैदान में गंदा पानी भरने की समस्या के बावजूद नगरपालिका प्रशासन की ओर से अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। दशहरा आयोजन के दौरान नगरपालिका के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी गंदे पानी से भरे मैदान से होकर गुजरे, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नजर नहीं आया। युवा समाजसेवी गिरिराज व्यास ने इस समस्या को लेकर मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि पोकरण शहर में यह प्रमुख खेल मैदान है और इसके पास ही विद्यालय स्थित है, जहां बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ने आते हैं। मैदान में गंदा पानी जमा रहने से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
इटावा में आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए पुलिस-प्रशासन की तैयारी तेज
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में संयुक्त बैठक कर निर्वाचन तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। 22 अक्टूबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, जबकि 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। वही 11 थानों के अंतर्गत ये चुनाव संपन्न कराये जायेंगे आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर इटावा प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें और पुलिस-प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखें। 22 अक्टूबर को पोलिंग पार्टियों की रवानगी और 23 अक्टूबर को मतदान के मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चंद्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.0
0
Report
उधमसिंहनगर में 24 घंटे में 11 मौतें, लगातार हादसों से शहर सन्न रह गया
Bahara Boj, Uttarakhand:उधमसिंह नगर जिले के किच्छा, रुद्रपुर, गदरपुर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान हादसों और अन्य घटनाओं में कई लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अलग-अलग घटनाओं में जिले में 24 घंटे के भीतर 11 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के गावा चौक पर रेलवे फ्लाईओवर से नीचे आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने बलजीत सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के समय बलजीत सिंह अपनी पत्नी गुरमीत कौर और बेटे के साथ दशहरा मेले से घर लौट रहे थे। दुर्घटना में 44 वर्षीय गुरमीत कौर की मौत हो गई। वहीं, शिमला पिस्तौर क्षेत्र में डिवाइडर से बाइक टकराने के कारण दिनेशपुर निवासी सुजल और समीर मंडल की मौत हो गई। दोनों बाइक से किच्छा की ओर जा रहे थे। इधर चन्दोला होम्योपैथी कॉलेज के सामने सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक से बचने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से 32 वर्षीय लालता प्रसाद की मौत हो गई, जबकि उनके साथी जंगबहादुर घायल हो गए। दोनों उत्तरप्रदेश के बहेड़ी की ओर जा रहे थे। इसके साथ रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप निवासी 28 वर्षीय दिशांत सरकार दुर्गा पूजा का मेला देखने दिनेशपुर के हरिदासपुर गए थे। रात करीब दस बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। गदरपुर में भी 28 वर्षीय रघुवीर की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी जान चली गई। बताया गया है कि रघुवीर की पत्नी को बेटे का जन्म हुआ था और वह सुशीला तिवारी अस्पताल खाना लेकर जा रहे थे। इतना ही नहीं शांतिपुरी निवासी 55 वर्षीय नरी राम की जहर खाने के बाद उपचार के दौरान पार्क अस्पताल में मौत हो गई। तो वही ट्रांजिट कैंप निवासी 52 वर्षीय श्याम सुंदर की हुंडई शोरूम में पेंटिंग का काम करते समय छत से गिरने के कारण मौत हो गई। बाजपुर के बैरिया निवासी 61 वर्षीय राजपाल शरण की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, खटीमा के कंजाबाग निवासी 32 वर्षीय नवीस का शव लालपुर में सड़क किनारे पड़ा मिला। वह लालपुर में किराये पर रहते थे। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम की कार्यवाही कराई और जाँच शुरू कर दी है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पहले भी विशेष अभियान चलाएं हैं, एक बार फिर विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है।0
0
Report
बागपत: BSF जवान की पत्नी ने बहू पर नकदी-आभूषण चोरी के आरोप लगाए
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में शहीद बीएसएफ जवान की पत्नी ने अपनी बहू पर घर से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण ले जाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर अपने बेटे की जान-माल की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला बागपत थाना क्षेत्र के सरूरपुर कला गांव का है, जहां शाहिद की पत्नी सुनीता ने एसपी पूर्णेन्दु सिंह से न्याय की गुहार लगाई है। सुनीता का आरोप है कि घर से 55 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण ले जाए गए। पीड़िता का दावा है कि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। सुनीता के मुताबिक, उनके बेटे की गैरमौजूदगी में महिला पुलिसकर्मियों समेत छह लोग घर पहुंचे थे। उन्होंने फोन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता को आशंका है कि इस विवाद के चलते बीएसएफ में तैनात उनके बेटे की नौकरी में बाधा पहुंचाई जा सकती है। सुनीता ने अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ के बादल बाबू की पाकिस्तान जेल से पिता ने किया बड़ा खुलासा
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ से पाकिस्तान गए बादल बाबू मामले बड़ी अपडेट खबर, बादल बाबू के पिता कृपाल सिंह ने पाकिस्तान की जेल पर किया बड़ा खुलासा, पाकिस्तान की जेल में बादल बाबू के साथ असामाजिक पाकिस्तानी ने की मारपीट - कृपाल सिंह, पाकिस्तान की जेल से बादल का आया फोन, एक बंदी करता है मारपीट - कृपाल सिंह, पाकिस्तानी प्रेमिका सना रानी के चक्कर में फंसकर चला गया था पाकिस्तान, अलीगढ़ के रहने वाले बादल बाबLU पाकिस्तान की सेंट्रल जेल कोट लखपत, लाहौर में बंद है, अलीगढ़ के बरला थाना इलाके के गाँव खिटकारी का निवासी है बादल बाबू.0
0
Report
सिल्कीारा सुरंग के लीज-रोजगार मुद्दे पर ग्रामीणों ने नवयुगा कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग -सिलक्यारा टनल जमीन लीज पर देने के बाद भी नौकरी से हटाए, ग्रामीणों का नवयुगा कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन रिपोर्ट -हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी एंकर -उत्तरकाशाशी जनपद बहुचर्चित सिल्क्यारा सुरंग परियोजना के लिए अपनी जमीन लीज पर एवं स्थानीय लोगों को नौकरी से हटाने और नवयुगा कंपनी द्वारा बिना ग्रामीणों की सहमति बैंक खातों में रकम डालने का आरोप लगाते हुए बुधवार को नवयुगा कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि टनल निर्माण के लिए ग्रामीणों जो जमीन लीज पर कंपनी को दी थी उसकी समय सीमा समाप्त हो गई है। और ग्रामीण अपनी जमीन वापस लेना चाहते है। लेकिन नवयुगा कंपनी के अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे और बिना ग्रामीणों सहमति के लीज जमीन का उपयोग कर रहे वहीं करीब 40 से 45 ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध जताया और हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा रोजगार देने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना के लिए जमीन देने के बावजूद उन्हें रोजगार से वंचित किया जा रहा है, वहीं खातों में रकम डालने के मामले में भी उनकी सहमति नहीं ली गई। वहीं नवयुगा कंपनी के जनरल मैनेजर का कहना है ग्रामीणों से वार्ता चल रही और उनकी सहमति से ही आगे की प्रक्रिया की जाएगा। हुई मामले की गंभीरता को देखते थे मौके पर पुलिस बल भी पहुंचा।0
0
Report
चंदौली में सुबह-सुबह शराब बिक्री का वीडियो वायरल; आबकारी विभाग एक्शन
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली - निर्धारित समय से पहले देशी शराब की दुकानों के बाहर शराब बिक्री का वीडियो वायरल - कम्पोजिट देशी शराब व देश शराब कि दुकान के बाहर सुबह-सुबह शराब बिक्री का वीडियो वायरल - वायरल वीडियो में फिक्स रेट से ज्यादा मिल रहा देशी शराब - आबकारी विभाग शराब दुकानदारों के आगे नतमस्तक - दस से बीस रुपये अधिक लेकर ग्राहक से व सेशमैन व ठेकेदार भर रहे पाकेट - गांव के ग्रामीण ने शराब दुकान के बाहर ग्राहक का वीडियो बनाकर किया वायरल - चकिया कोतवाली क्षेत्र के नेवाजगंज कम्पोजिट देशी शराब का मामला - अलीनगर स्थित देशी शराब की दुकान के बाहर सुबह 6 से 7 बजे के बीच बिक रहा है देशी शराब - नाले के पास शराब बोरे में छिपाकर बेच जा रही है शराब - गढ़वा घाट आश्रम के समीप स्थित लाइसेंसी देशी शराब कि दुकान के बाहर शराब बिक्री का वीडियो हुआ वायरल - अलीनगर थाना क्षेत्र के मानस नगर गेट के समीप स्थित दुकान का मामला - वायरल वीडियो0
0
Report
Advertisement
