दमोह में कांग्रेस ने रीवा कांड के चलते किया प्रदर्शन
Damoh, Madhya Pradesh:रीवा के कोठार गांव में दो महिलाओं के साथ हुई घटना पर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। आज दमोह में कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया। जिला और महिला कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार को असफल करार दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
