Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Damoh470880

बटियागढ़ पुलिस ने पकड़ा बिना नंबर प्लेट वाला भैंसों से भरा ट्रक

Oct 01, 2024 05:43:21
Tendukheda, Madhya Pradesh

यह पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 40 km दूर बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बाईपास का है, जहां मुखबिर की सूचना पर बटियागढ़ पुलिस ने एक भैंसों से भरे आयशर ट्रक को पकड़ लिया। ये आयशर कम्पनी का ट्रक बिना नंबर प्लेट के ही सड़क पर दौड़ रहा था। जो कि दमोह से लोड होकर उत्तरप्रदेश के कानपुर जा रहा था। जिसे बटियागढ़ पुलिस ने बीच रास्ते में ही पकड़ लिया, जिसमें से करीब 32 से ज्यादा नग भैंसो को जब्त कर बटियागढ़ थाने लाया गया। संदेह के तौर पर पुलिस 4 लोगों से पूछताछ कर रही है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KAKapil Agarwal
Mar 14, 2026 06:34:38
93
comment0
Report
PJPrashant Jha2
Mar 14, 2026 06:34:27
Patna, Bihar:पटना के राजीव नगर नाला पर स्थित भारत गैस के गोदाम पर सैकड़ो लोग सुबह 4 बजे से गैस के लिए कतार में लगे हैं। उपभोक्ता को गैस मिले और परेशानी ना हो उसके लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। लेकिन गैस की आपूर्ति कम और लोग ज्यादा है इस कारण पुलिस की सुरक्षा भी सख्त है। आप इस कतार को देखिये। करीब एक किलोमीटर तक लोग सिलिंडर के सात लाइन में लगे हैं। इस कतार में ऐसे लोग भी हैं जो गैस रहने के बाद भी 6 दिनों में सिलिंडर लेने पहुंचे हैं। वजह अफवाह है कि गैस अब नहीं मिलेगा। कतार में पुरुष के साथ महिलाएं भी हैं जो सुबह से लाइन में गैस के लिए खड़ी हैं। इनका कहना है कि एक सिलिंडर लगा है दुसरे के लिए लाइन में हैं क्योंकि फिर गैस मिलेगा इसकी संभावना नहीं है। गैस गोदाम पर ट्रक से गैस बाटने के दौरान भी हंगामा हो रहा है। गैस गोदाम की संचलिका कहती है कि लोग पैनिक हो गए हैं अफवाह के कारण और इससे परेशानी बढ़ गयी है। वही मजिस्ट्रेट महेश कुमार कहते हैं लोग घरबमे इकठ्ठा करने के लिए गैस लेना चाहते हैं।
90
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 14, 2026 06:34:08
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। मोपका चौक के पास सड़क किनारे बना एक खतरनाक गड्ढा एक और बड़े हादसे का कारण बन गया, जहाँ ब्रिटलैंड स्कूल के सामने रहने वाले 62 वर्षीय SECL के रिटायर्ड कर्मचारी रामकेश यादव की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। अपनी सियाज कार क्रमांक CG 10 AN 6083 में सवार होकर मोपका से बिजौर स्कूल स्थित अपने घर जा रहे रामकेश यादव अचानक सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरे, जिससे कार पूरी तरह पलट गई और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए फौरन मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शराब के नशे में इतना धुत था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मोपका चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जिसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को गड्ढे से बाहर निकालने की कवायद शुरू की गई। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही के चलते यह गड्ढा लंबे समय से हादसों को न्योता दे रहा है और कई शिकायतों के बावजूद इसे भरा नहीं गया है, जिससे आए दिन यहां वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
99
comment0
Report
MSManish Sharma
Mar 14, 2026 06:32:47
Aligarh, Uttar Pradesh:प्रेमी लड़के ने लड़की का मर्डर करके खुद ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, लड़की का शव गाँव के खंडहर और लड़के का शव रेलवे ट्रेक पर मिलने से मचा हड़कंप, लड़की का पहले रेप किया, फिर गला दबाकर हत्या करने का परिजनों ने लगाया आरोप, लड़की का शव गाँव के एक खंडहर में नग्नवस्था में मिला, कपड़े फटे मिले, मुँह में ठुसा मिला अंगवस्त्र, लड़के ने रेलवे ट्रेक पर सुसाइड से पहले वीडियो बनाया, कहा द एंड, मरने से पहले लड़के ने फोन पर अपने भाई को कहा- लड़की मर गई है इसलिए मैं भी आत्महत्या करने जा रहा हूं, लड़की का शव अकराबाद थाना के गाँव नगला पूसा के खंडहर में मिला, सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर सबूत किए एकत्रित, लड़के का शव गाँधी पार्क थाना के भदेसी पला रेलवे ट्रेक पर मिला, अकराबाद और गाँधी पार्क दोनों थानों की पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुटीँ.
64
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Mar 14, 2026 06:31:45
Ambala, Haryana:हरियाणा सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 160 रुपए बढ़ा दिया है जिससे किसान खुश तो है लेकिन मार्च के महीने की शुरुआत में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई और समय से पहले गर्मी ने दस्तक दे दी उससे गेहूं की पैदावार में कमी आने की संभावना के कारण किसान मायूस नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि गेहूं का समर्थन मूल्य 300 रुपए तक बढ़ाना चाहिए था। अभी तक फसल में बीमारी नहीं है पर तापमान के उतार-चढ़ाव से बीमारी की संभावना है। एक बार फिर हरियाणा सरकार ने किसानों को बड़ा तौफा देते हुए गेहूं का समर्थन मूल्य 160 रुपए बढ़ा दिया है जिससे किसानों मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है: कुछ किसान बढ़े हुए मूल्य से खुश हैं, कुछ इसे कम बता रहे हैं। फसल पर लेबर बढ़ रही है और मार्च की शुरुआत में तापमान में तेज वृद्धि हुई जिसकी वजह से गेहूं की फसल की पैदावार में कमी आ सकती है। किसान कहते हैं कि रात में तापमान गिरता है और दिन में बढ़ जाता है जिससे फसल में बीमारी की संभावना बनी रहती है। उनका कहना है कि बढ़ते तापमान से गेहूं की फसल में दाना पूरी तरह से ग्रोथ नहीं कर पाएगा और जहां प्रति एकड़ से 20-22 क्विंटल गेहूं होता था, अब 12-15 क्विंटल के बीच रह सकता है। कुछ किसानों का कहना है कि सरकार ने MSP बढ़ाया ठीक है पर फसल पककर बिक नहीं जाती तब तक चिंता रहती है कि कुछ अनहोनी न हो जाए। आने वाले समय में बारिश की संभावना है; बारिश अगर अभी पड़ती है तो गेहूं को फायदा होगा, वरना एक हफ्ते बाद पड़ने पर नुकसान होगा, ओलावृष्टि होने पर भी नुकसान हो सकता है।
27
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 14, 2026 06:31:25
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में इन दिनों गैस टंकी की कमी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। शहर में घरेलू गैस की सप्लाई में देरी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है। वही व्यवसायिक उपयोग की गैस टंकी पर रोक लगने से होटल संचालकों की फजीहत खड़ी हो गई हैं यही वजह है कि अब कोयले की मांग अचानक बढ़ने लगी है। कॉल डिपो संचालकों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में कोयले की बिक्री काफी बढ़ गई है, कुछ लोग घरेलू काम के लिए भी कोयला ले जा रहे हैं तो ज्यादातर रेस्टोरेंट की भट्ठी के लिए, ऐसे में अब उन्हें अगला स्टॉक ज्यादा मात्रा में मंगवाना पड़ेगा। संचालकों के अनुसार आने वाले स्टॉक में कोयले के दाम भी बढ़ सकते हैं, वहीं कुछ जगहों पर कीमतों में बढ़ोतरी शुरू भी हो गई है। कोयला लेने पहुंचे लोगों ने बताया कि वे रेस्टोरेंट संचालक हैं, लेकिन कॉमर्शियल गैस टंकीयां समय पर नहीं मिल रही हैं। ऐसे में मजबूरी में उन्हें फिर से कोयले की भट्टी शुरू करनी पड़ रही है। जो भट्टियां पहले प्रदूषण के कारण बंद कर दी गई थीं, अब गैस की किल्लत के चलते फिर से जलने लगी हैं。
43
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 14, 2026 06:31:02
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ से केंद्रीय विद्यालय को रैणी क्षेत्र के दलालपुरा गांव में स्थानांतरित किए जाने की चर्चा को लेकर फिर से विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। शनिवार को राजगढ़ आवाज मंच की ओर से कस्बे के गोल सर्किल के पास प्रेस वार्ता आयोजित कर इस फैसले पर नाराजगी जताई गई और आंदोलन की चेतावनी दी गई। केंद्रीय मंत्री, अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने केंद्र सरकार के इस बजट में केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी है लेकिन क्षेत्रवासी चाहते हैं यह स्कूल राजगढ़ के लिए स्वीकृत है लेकिन इसे अब रैणी क्षेत्र में स्थानांतरित किया जा रहा है जो गलत है। इस मामले में भाजपा नेताओं का तर्क है यह सच है स्कूल राजगढ़ के लिए स्वीकृत हुआ जमीन भी फाइनल हो गई थी लेकिन विवादों के चलते उस जमीन पर स्कूल स्वीकृत नहीं हो पा रहा था जिसके चलते राजगढ़ से 15 किलोमीटर दूर ही दलालपुर में दूसरी जमीन तलाश कर उसे पास कराया गया वरना यह स्कूल कैंसिल भी हो सकता था, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का कहना है विकास कार्यों को नहीं रोकना चाहिए इस क्षेत्र के सभी बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। यह पहले भी आंदोलन चलाया गया था उस दौरान वन मंत्री संजय शर्मा राजगढ़ आए थे और अनशन को खत्म कर कोई समाधान निकालने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब दलालपुरा में भूमि पूजन की बात सामने आने से लोगों को खुद को ठगा हुआ महसूस हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यक्तिगत स्वार्थों के चलते राजगढ़ की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जैमन ने कहा कि 31 दिसंबर को मिले आश्वासन के बाद आंदोलन को स्थगित किया गया था, लेकिन यह साफ कहा गया था कि मांग पूरी नहीं होने तक हक की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आज भी राजगढ़ की जनता पूरी तरह एकजुट है और अपने अधिकार के लिए आंदोलन जारी रखेगी।
48
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 14, 2026 06:30:47
Tonk, Rajasthan:DST टीम की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई टोंक DST टीम द्वारा टोंक जिले को नशा मुक्त करने के क्रम में शुक्रवार दोपहर को लांबा हरि सिंह थाना क्षेत्र के सिन्दोलिया ग्राम में छापा मार कार्रवाई की जाकर लांबा हरि सिंह थाने के हिस्ट्रीशीटर व उसके साथी से लगभग ₹300000 कीमत का करीबन 21 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया गया है. साथ ही दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया जाकर पुलिस थाना लांबा हरि सिंह पर NDPS की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है. दोनों आरोपी लंबे समय से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त की मालपुरा, टोडारायसिंह, पचेवर, लांबा हरि सिंह इलाके में सप्लाई कर रहे थे जिसे DST की इस कार्रवाई से नाकाम किया गया है. मौके से आरोपियों के कब्जे से एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, डोडा पोस्त को पीसने के काम में आने वाली मिक्सर ग्राइंडर, खरीद फ्ररौख्त की ₹2000 नगद राशि व दो मोबाइल जप्त किए गए हैं. डोडा पोस्त लाने के नेटवर्क की गहनता से जांच जारी है.
52
comment0
Report
Mar 14, 2026 06:20:58
Hapur, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है जहां एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है हापुड थाना देहात के ग्राम असौड़ा निवासी दिव्यांग फुरकान के साथ भूमाफियाओं ने जमकर मारपीट की है। मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है बताया जा रहा है। गांव में कुछ भूमाफियाओं ने क़ब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा किया हुआ है। कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त करने के लिए दिव्यांग फुरकान ने अधिकारियों से भूमाफियाओं की शिकायत की थी। इसी बात से नाराज़ होकर दबंग भूमाफियाओं ने दिव्यांग फुरकान के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पर हापुड थाना देहात पुलिस ने मारपीट करने वाले दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित दिव्यांग फुरकान का आरोप है कि दबंगों द्वारा अब लगातार उसे मुकदमा वापस लेना या अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।
120
comment0
Report
Advertisement
Back to top