दमोह अस्पताल में 7 मरीजों की मौत
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह के मिशन अस्पताल में 7 मरीजों की मौत के आरोपों के बाद जिला प्रशासन के द्वारा अस्पताल को बंद कर दिया गया है. वहीं गुरुवार की रात प्रशासन की ओर से बनाई गई है समिति अस्पताल की जांच करने पहुंची, लेकिन मुख्य गेट बंद कर मीडिया को बाहर रोक दिया गया। अंदर अधिकारी जांच करते रहे जब वह बाहर निकले और मीडिया ने बात करना चाहा तो वह बाइक पर बैठ भागते नजर आए. उन्होंने किसी प्रकार का कोई जवाब नहीं दिया. हालांकि अस्पताल की प्रबंधक पुष्पा खरे ने कहा कि अब वह न्यायालय में ही अपना जवाब प्रस्तुत करेंगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
