470661
ऑपरेशन से डिलीवरी के बाद 5 महिलाओं ने तोड़ा दम
Damoh, Madhya Pradesh:MP के दमोह जिले की सरकारी अस्पताल में 2 महिलाओं न बच्चों कोे जन्म देते ही दम तोड़ दिया तो वहीं 2 की मौत इलाज के दौरान जबलपुर मेडिकल कॉलेज में हो गई। वहीं एक और महिला की भी मौत हुई है, जिसकी खोजबीन करने में जिला प्रशासन लगा हुआ है। करीब 20 दिनों में जिला अस्पताल की लापरवाही के चलते 5 महिलाओं ने एक-एक कर दम तोड़ दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद के शांति भवन में मीटर आग: दमकल ने काबू पाकर बड़ा हादसा रोक दिया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बैंक मोड़ स्थित शांति भवन में बुधवार को बिजली मीटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही मीटर से धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे बिल्डिंग में रहने वाले लोग घबराकर बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाकर एक बड़े हादसे को टाल दिया। बैंक मोड़ के व्यस्त इलाके में स्थित शांति भवन के बिजली मीटर में अचानक आग लगने से पूरे भवन में हड़कंप मच गया। धुआं और चिंगारियां फैलते ही फ्लैटों में रहने वाले लोग अपनी जान बचाने के लिए नीचे उतर आए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर नियंत्रण पाया। राहत की बात यह रही कि आग मीटर के बगल में मौजूद जेनरेटर रूम तक नहीं पहुंची। यदि आग वहां तक पहुंच जाती तो बड़ा विस्फोट और गंभीर हादसा हो सकता था। आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई। शांति भवन के बगल स्थित मधुलिका इंक्लेव के निवासियों ने अपने परिसर में मौजूद फायर सेफ्टी उपकरण लाकर आग बुझाने में सहयोग किया। वहीं शांति भवन के लोगों ने आरोप लगाया कि बिल्डिंग में अग्निशमन यंत्र और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। हालांकि दमकल विभाग और स्थानीय लोगों की सतर्कता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
हरियाणा को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी देने की मांग पर हौदा का जोरदार बयान
Noida, Uttar Pradesh:Congress MP Deependra Hooda on Commonwealth Games Row पिछले 15-20 सालों की सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 50% से ज्यादा मेडल हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों ने भारत माता की झोली में डाले हैं। - Hooda हमारी मांग है कि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का अवसर हरियाणा को मिलना चाहिए। - Hooda अगर आप हरियाणा को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का मुख्य मेज़बान नहीं बना सकते, तो कम से कम हमें सह-मेज़बान तो बना ही दें। - Hooda0
0
Report
अररिया के रानीगंज थाना अध्यक्ष पर होमगार्ड जवान से मारपीट का आरोप
Forbesganj, Bihar:अररिया के रानीगंज थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पर एक होमगार्ड जवान से कथित मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। अंचल कार्यालय में पदस्थापित होमगार्ड जवान चंदन कुमार साह का आरोप है कि चौक पर उन्हें रोककर थाना अध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पिटाई की। घायल जवान ने बताया कि मारपीट के दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और गाल पर लगातार थप्पड़ मारे गए। उनका कहना है कि घटना के बाद से एक कान से सुनाई देना भी बंद हो गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका सीटी स्कैन कराया गया है और उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही होमगार्ड संगठन में आक्रोश फैल गया। वरीय समादेष्टा डॉ. अशोक प्रसाद, एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अभय कुमार झा उर्फ बबलू झा समेत बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान सदर अस्पताल पहुंच गए और घायल जवान का हालचाल जाना। घायल जवान और होमगार्ड एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।जिला अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की शिकायत की जाएगी और अगर कारवाई नहीं होती तो आगे कार्य का बहिष्कार भी हम लोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना काफी निंदनीय है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वही फोन पर बातचीत में अररिया डीएसपी ने बताया कि पीड़ित होमगार्ड जवान द्वारा अभी तो विभाग को लिखित जानकारी नहीं मिली है , लिखित जानकारी मिलने के बाद ही पूरे मामले की जाँच की जाएगी0
0
Report
Advertisement
AI निगरानी से महाकाल क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत, सिंहस्थ 2028 पर नजर
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन महाकाल क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए उज्जैन पुलिस ने 'पुलिस एआई ऐप' लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए होटल, गेस्ट हाउस, लॉज, दुकानदारों और फेरी लगाकर व्यवसाय करने वालों का चरणबद्ध तरीके से डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। फिलहाल सावन माह को देखते हुए महाकाल मंदिर के आसपास के होटल, फूल-प्रसादी विक्रेता और तिलक लगाने वाले लोगों का पंजीयन किया जा रहा है। इस दौरान संबंधित व्यक्तियों का फोटो, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की जानकारी दर्ज की जा रही है। साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस पूरी व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुखद माहौल उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए पूरे सिस्टम को एआई और मशीन लर्निंग तकनीक से और अधिक सक्षम बनाया जा रहा है। एसपी के अनुसार भविष्य में यह सिस्टम भीड़ के बीच मौजूद संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान करने में मदद करेगा। ऐसे लोगों को समय रहते चिन्हित कर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी। उज्जैन पुलिस का मानना है कि तकनीक के बेहतर उपयोग से न केवल कानून-व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और भरोसेमंद वातावरण भी मिलेगा।0
0
Report
गोमो स्कूल में सिर्फ एक शिक्षक से 264 छात्र, शिक्षा पर सवाल
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिला प्रशासन भले ही सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े दावे कर रहा हो, लेकिन गोमो के गुनघसा माध्यमिक विद्यालय, तोपचांची की तस्वीर इन दावों की हकीकत बयां करती है। स्कूल में वर्षों से सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे 264 बच्चों की पढ़ाई चल रही है। इसी समस्या को लेकर सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और डीसी कार्यालय की सीढ़ियों पर बैठकर धरना दिया। उनकी मांग थी—स्कूल में जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। गोमो स्थित गुनघसा माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। बच्चे स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी से नाराज थे। उनका कहना था कि कक्षा एक से आठ तक कुल 264 छात्रों की पढ़ाई सिर्फ एक शिक्षक—मानस सर—के भरोसे चल रही है। ऐसे में नियमित पढ़ाई संभव नहीं हो पा रही है। बच्चे डीसी से मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। छात्रों ने बताया कि कई कक्षाओं की पढ़ाई उन्हें स्वयं करनी पड़ती है और सप्ताह में केवल एक बार ही शिक्षक उनकी कक्षा ले पाते हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य श्यामल मंडल ने कहा कि वर्षों से शिक्षक की नियुक्ति की मांग जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्कूल के एकमात्र शिक्षक मानस ने भी माना कि प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ सभी कक्षाओं को पढ़ाना बेहद कठिन है। इस मामले पर जिला शिक्षा अधीक्षक शालिनी डूंगडूंग ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की कमी की जानकारी उन्हें पहले ही दी गई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि 15 अगस्त से पहले दो सहायक शिक्षकों की पोस्टिंग की जाएगी। यदि नियमित नियुक्ति संभव नहीं हुई तो डेपुटेशन पर दो शिक्षकों को भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने बच्चों को समाहरणालय लाने के मामले में स्कूल से जवाब भी तलब करने की बात कही। एक ओर शिक्षा व्यवस्था सुधारने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शिक्षक की मांग को लेकर बच्चों को धरने पर बैठना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि 15 अगस्त से पहले प्रशासन अपना वादा कितना पूरा कर पाता है।0
0
Report
पुलिस एनकाउंटर में मर गया एक लाख का इनामी बदमाश कैराना पलायन और 4व्यापारियों की हत्या में था शामिल
Bibipur Jalalabad, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ....एनकाउंटर एंकर .... एंकर :-- शामली जनपद के झिझाना थानां क्षेत्र में बाबरी ओर स्क्वाड टीम ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश फुरकान को रगाना गाव के जंगल में ढेर कर दिया है। जहा इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। फुरकान लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था और लूट, हत्या, रंगदारीअपहरण सहित कई संगीन मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार फुरकान पर हत्या, लूट और रंगदारी ,अपहरण जैसे अपराध के दर्जनों मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। सूत्रों के मुताबिक फुरकान वर्ष 2014 में चर्चित कैराना पलायन प्रकरण का मुख्य आरोपी मुकीम काला गैंग का सहयोगी भी माना जाता था। उस पर चार व्यापारियों की हत्या में शामिल होने के भी आरोप था।वह कुख्यात मुकीम काला गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। आप को बता दे कि पुलिस को उसके क्षेत्र में होने की सूचना मिली, जिसके बाद घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख फुरकान ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस मुठभेड़ को शामली पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। वही मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक हरविंदर नाम का आरक्षी भी गंभीर रूप से घायल है जिसको है केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया है जबकि आरोपी का एक साथी फरार होने में कामयाब रहा। बाइट .... एनपी सिंह एसपी शामली0
0
Report
Advertisement
विधानसभा मानसून सत्र के संचालन पर विपक्ष की तीखी मांग: तुरंत कार्रवाई चाहिए
Ranchi, Jharkhand:रांची विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में मानसून सत्र के संचालन को लेकर आयोजित बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर विधासनभा के अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हमने कहा है अभी जो ज्वलंत समस्या है और छात्र धरना पर बैठे हुए हैं , गड़बड़ियों पर हमने कहा सरकार को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए । मेरा मत है इस पर चर्चा के बजाए सीधे कार्रवाई होनी चाहिए । राज्य ने सुखाड़ की स्थिति, कानून व्यवस्था के हालात और विकास कार्य पूरी तरह रुके हैं इसको लेकर कार्यमंत्रणा की बैठक में चर्चा होगी। छात्रों के आंदोलन को लेकर कहा बिना विलंब किए सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। बाबूलाल ने कहा अगर हमारे कार्यकाल में कोई गड़बड़ी हुई है तो सरकार कार्रवाई करे,इसमें क्या दिक्कत है।उसमें सरकार को बोलने की आवश्यकता है।हम तो इस पर कोई सफाई भी नहीं दे रहे सीधे कार्रवाई करना चाहिए। इस प्रकार मुद्दों को डाइल्यूट करना ठीक नहीं है। फाइल तो सरकारी दफ्तर में ही है, हम तो फाइल लेकर नहीं चले गये। जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने कहा , 14 वीं जेपीएससी परीक्षा तुरंत रद्द हो साथ ही जिस टीडीपीएल कंपनी ने परीक्षा लिया है उससे पहले भी कई परीक्षाओं को लिया है उसमें भी धांधली की आशंका है उसको भी रद्द करें यही मांग है, छात्रों के मांग के साथ state की सरकार को खड़ा होना चाहिए। सीएम इस मामले में टाल मटोल कर रहे थे और दूसरे राज्यों का उदाहरण दे रहे थे । दूसरे राज्य का उदाहरण देने से क्या लाभ वहां के सीएम समझेंगे इसको । हमारे राज्य में पेपर लीक बीमारी बन चुकी है। संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा विधायक जयराम महतो ने सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल भेजने की मांग रखा पर कोई भी मंत्री वहां जाएंगे तो बिना मुख्यमत्री की अनुमति के नहीं जाएंगे, क्योंकि सरकार में शामिल कोई मंत्री तभी जाएंगे जब मुख्यमंत्री जी इसमें विचार करेंगे , क्योंकि मुखिया तो सीएम ही होते हैं।0
0
Report
चन्नी ने कहा—सिद्धू परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा
Noida, Uttar Pradesh:ਮੈਂ ਹਮੇਸ਼ਾਂ ਸਿੱਧੂ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ਼ ਖੜ੍ਹਾ ਹਾਂ ਅਤੇ ਖੜ੍ਹਾ ਰਹਾਂਗਾ।0
0
Report
जालौन में बदहाल सड़क से मौत: 58 वर्षीय शर्मन के इलाज में देरी वायरल वीडियो
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कदौरा विकासखंड की ग्राम पंचायत परासन के मजरा कुइयाझोर में सड़क की बदहाल स्थिति एक बार फिर ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हुई। लगातार बारिश के कारण कच्चा मार्ग दलदल में तब्दील हो जाने से 108 एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। मजबूरन परिजनों और ग्रामीणों ने गंभीर रूप से बीमार 58 वर्षीय शर्मन को चारपाई पर लिटाकर कंधों के सहारे मुख्य सड़क तक ले जाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। वही बुजुर्ग को चारपाई पर अस्पताल तक ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। बतादे कि, शर्मन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस गांव के मुख्य संपर्क मार्ग तक पहुंची, लेकिन गांव को जोड़ने वाला करीब 300 मीटर लंबा कच्चा रास्ता बारिश के चलते पूरी तरह कीचड़ और दलदल में बदल चुका था। ऐसे में एंबुलेंस चालक वाहन को गांव तक नहीं ले जा सका। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने चारपाई को ही स्ट्रेचर बनाकर शर्मन को कंधों पर उठाया और दलदली रास्ते से मुख्य सड़क तक लाने का प्रयास शुरू किया। रास्ता बेहद कठिन होने के कारण उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। रास्ते में शर्मन ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। हर वर्ष बारिश के दौरान गांव का संपर्क मुख्य सड़क से लगभग कट जाता है। मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को चारपाई या अन्य अस्थायी साधनों के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। कई बार समय पर इलाज न मिलने से गंभीर स्थिति पैदा हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से गांव तक पक्की सड़क और पुलिया निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क का निर्माण करा दिया जाता, तो शायद एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकती थी। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं, विशेष रूप से सड़क और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल गांव तक पक्की सड़क का निर्माण कराने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने और बरसात के मौसम में निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
Advertisement
गोंडा में पेन विवाद: 11वीं के छात्र पर बेरहमी, चार आरोपी गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खारिकवा डेहरास के रहने वाले 17 वर्षीय 11वीं छात्र अमित कुमार यादव के साथ बेनी माधवगंज बहादुर इंटर कॉलेज परसपुर में पेन के लेनदेन को लेकर के हुए विवाद के चलते चार आरोपियों द्वारा बेरहमी तरीके से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल 11वीं के छात्र अमित कुमार यादव को गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां गोंडा मेडिकल कॉलेज से लखनऊ लोहिया अस्पताल रेफर किया गया था। 7 दिन तक लोहिया अस्पताल में चले इलाज के बाद आज बुधवार सुबह 10:00 बजे लोहिया अस्पताल से अमित कुमार यादव को गोंडा घर के लिए डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह पूरी घटना 29 जुलाई दोपहर 12:00 की बताई जा रही है जब छात्र स्कूल में पढ़ने गया था वही पेन को लेकर के हुए विवाद के चलते शिवाश सिंह, निखिल सिंह अमित दुबे और बृजेश इन लोगों ने गाली गलौज करके जमकर मारपीट की है। कहीं शिकायत करने और किसी से बताने पर जान से करने को लेकर के धमकी भी दी गई है। परसपुर थाने में तहरीर देकर पीड़ित पिता नरसिंह यादव ने बताया कि मेरा पुत्र अमित यादव बेनी माधवगंज बहादुर इंटर कॉलेज परसपुर में 11वीं का छात्र है जिन्हें 29 जुलाई को दिन में 12:00 बजे पेन के लेनदेन को लेकर के हुए विवाद के चलते शिवाश सिंह,निखिल सिंह अमित दुबे और बृजेश ने मारपीट किया है। परसपुर थाने की पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच करके परसपुर थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। पीड़ित पिता नरसिंह यादव ने आज बुधवार दोपहर 12:00 बजे मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी तक हमारे बेटों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तारारी नहीं हुई है हम चाहते हैं गिरफ्तारी हो बहुत मारा पीटा है। परसपुर थाना अध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।0
0
Report
देवघर के बाबा धाम पहुंचे 40 कवारी, पौने दो कुंटल भारी कावर लेकर
Deoghar, Jharkhand:देवघर आस्था और समर्पण की नगरी है सावन महीने में लाखों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को रिझाने के लिए अलग-अलग और अनूठे कावर लेकर बाबा धाम पहुंचते हैं कोलकाता के मटिया ब्रिज से 40 कावरिया की टोली ने लगभग पौने दो कुंटल का कावर लेकर बाबा धाम पहुंचे इस कावर का आकर्षण केंद्र रहा की कावर के ऊपर भगवान भोलेनाथ माता पार्वती और गणेश महाराज विराजमान रहे कांवरियों की टोली ने बताया कि हर साल एक अलग थीम पर कर लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं इस बार बाबाधाम शिव परिवार को लेकर पहुंचे है लगभग पौने 2 कुंटल का कावर 5 दिन की यात्रा तय करके बाबा धाम पहुंचे और बाबा पर जलार्पण किया उन्होंने बताया कि इतने भारी कावर होने के बावजूद बाबा भोलेनाथ उनकी हर कष्ट को हर लेते हैं और सुगमतापूर्वक बाबा धाम पहुंचकर बाबा पर जलार्पण करते हैं0
0
Report
बांकीपुर हार के बाद भाजपा ने समीक्षा बैठक बुलाई
Patna, Bihar:बांकीपुर चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने समीक्षा बैठक की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यालय में यह समीक्षा बैठक हुई। कांग्रेस ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के नेता अब भी जनता के मन को नहीं भांप पा रहे हैं और वे नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर जनता की आकांक्षाएं क्या हैं। सत्ता में बैठे हुए लोग अक्सर अपनी जिम्मेदारियों को भूल जाते हैं, तो ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं। और वही परिस्थितियां अब सबके सामने दिख रही हैं और लगातार ऐसी गतिविधियां स्पष्ट कर रही हैं कि लाख बैठकें वे कर लें, लेकिन इससे कुछ भला होने वाला उनका है नहीं। क्योंकि उनकी तमाम जो समस्याएं हैं, वो यह है कि वो जनता को अपनी अहंकारी नीति और घमंडी नीतियों के कारण ताक पर रखे हैं। तो उसे वे समझ लें, तो उनकी सहूलियत हो। क्योंकि सत्ता में अभी वे बने रहेंगे, तो इसलिए जनता के हित में काम करने की चेष्टा करें, न कि घमंड और अहंकार में चूर होकर जनता की आकांक्षाओं को कुचलें। Byte : स्नेहाशीष वर्धन कांग्रेस प्रवक्ता... JDU ने कहा की बांकीपुर की जनता ने जो निर्णय लिया है, हम उसका सर झुकाकर स्वागत करते हैं। लोकतंत्र में जीत और हार लगा रहता है, लेकिन राजनीतिक कार्यकर्ता प्रयास बराबर निरंतर करते रहते हैं। इस हार की समीक्षा एनडीए कर रही है और फलाफल भी निकलेगा। माननीय मुख्यमंत्री जी के भी स्तर से यह समीक्षा चल रही है। जनता के पास पुनः हम लौटेंगे और उनका आशीर्वाद लेने का भरसक प्रयास करेंगे। Byte : चन्दन सिंह JDU प्रवक्ता.... राष्ट्रीय जनता दल ने कहाँ की पटना में कचरा का अंबार लगा है लोग परेशान हैं हर जगह स्थिति खराब है विधायक अपने क्षेत्र का काम नहीं कर पा रहे हैं ऐसे में बिहार की जनता सब देख रही है और बांकीपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने का काम किया है... Byte : रणविजय साहू राजद प्रवक्ता...0
0
Report
Advertisement
झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: सर्वदलीय बैठक के बाद धरने पर सीबीआई जांच की मांग
Ranchi, Jharkhand:विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के संचालन को लेकर सर्वदलीय बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मानसून सत्र के संचालन को लेकर तो चर्चा हुई ही इसके साथ ही रांची में धरना दे रहे छात्रों के मामले को विपक्ष के द्वारा बैठक में उठाया गया। इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन ने छात्रों के अनिश्चितकालीन धरना और गड़बड़ी की सीबीआई से जांच की मांग पर कहा, बहुत सारी मांगें छात्रों की है, सबके एजेंसी हैं और देश में कौन कौन सी एजेंसी है आप सब को पता है और कौन कौन एजेंसी किस तरीके से काम कर रहा है ये भी पता है। रांची में कैसे आंदोलन के मोर्चे संभाले जा रहे हैं वो भी आपको पता है। हमने शायद इसमें जिस तरीके से संज्ञान लिया है राज्य सरकार ने जिस तरीके से इसमें अपनी कदम बढ़ाई है , और सभी राज्यों में ऐसी घटनाएं हमारे कानों तक है, वहां ऐसी घटनाएं तो हो रही पर सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। सीएम ने आगे कहा, आज राज्यपाल से मुलाकात हुई और वर्तमान परिस्थिति पर चर्चा किया , सारी चीजों से अवगत कराया है। वो भी दिल्ली गए थे दिल्ली में भी झारखंड के संदर्भ में चर्चा हुई होगी। उनका भी कहना है, और दिल्ली से भी याची चर्चा में आ रहा है ये राष्ट्रीय समस्या का रुप दिख रहा है। कार्रवाई की जानकारी आप तक भी आ रही है और अलग अलग सूचना माध्यम से देख और सुन भी रहे हैं। उसकी विस्तृत रिपोर्ट और अनुसंधान की जो स्थिति है ,उसकी जानकारी पूर्ण रुप से लेने की आवश्यकता है। कई लोग इसमें जेल जा चुके हैं, कई के यहां जांच एजेंसी की दबिश जारी है। मजबूती से एजेंसी जांच में जुटा है। मुझे लगता है इस विषय पर हम लोग आगे कंक्रीट सोल्यूशन के साथ निर्णय लेंगे। सरकार के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं, मुझे लगता है सभी लोगों को या जिनकी मांगें सरकार से है वो अपनी बातें रख सकते हैं। उनके विषय अप्रत्यक्ष रुप से हमारे संज्ञान में तो है ही, और वो लोग अपनी बातें को रखेंगे तो सरकार उनकी बातों को गंभीरता से लेगी। बाइट ...हेमंत सोरेन, सीएम, झारखंड0
0
Report
कानपुर में महिला सुरक्षा के लिए ऑपरेशन मजनूं: 34 FIR दर्ज, एंटी रोमियो सतर्क
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में महिला सुरक्षा को लेकर एक्शन में पुलिस, 'ऑपरेशन मजनू' के तहत 34 FIR दर्ज。 पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जनपद कानपुर नगर में महिला सुरक्षा के लिए व्यापक स्तर पर 'ऑपरेशन मजनू' चलाया जा रहा है अभियान के दौरान पिछले 10 दिनों के भीतर मनचलों और शोहदों पर कार्रवाई करते हुए कुल 34 एफआईआर दर्ज की गई हैं。 सावन के महीने को देखते हुए मंदिरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर एंटी रोमियो और मिशन शक्ति केंद्र की टीमें निरंतर गश्त और चेकिंग कर रही हैं。 महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिले में संवेदनशील/वल्नरेबल हॉटस्पॉट्स चिन्हित किए गए हैं, जहाँ लगातार पैट्रोलिंग की जा रही हैं。 स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पम्फलेट व बैनर वितरित किए जा रहे हैं。 बाइट - स्नेहा तिवारी एडीसीपी0
0
Report
हमीरपुर में गेट तोड़फोड़ वीडियो मामला: पूर्व अध्यक्ष के नाम से गेट चर्चा
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर - स्वामी ब्रम्हानंद इंटर कालेज के खेल मैदान मे बने गेट मे तोड़फोड़ करने का वीडिओ वायरल, सीढ़ी लगाकर हथौड़े के सहारे गेट को तोड़ता नजर आ रहा शख्स, पूर्व नगर पालिका चैयरमैन स्व. गनेशीलाल बुधोलिया के नाम से बना है गेट, वर्तमान नगर पालिका चैयरमैन श्रीनिवास बुधोलिया के पिता थे गनेशीलाल बुधोलिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत मे लिया, मामलों की जाँच में जुटी स्थानीय पुलिस, राठ कोतवाली कस्बे का मामला।0
0
Report
Advertisement
