480551
महिलाओं ने शुरू की 10,000 सीप मोती की खेती, आत्मनिर्भरता की ओर कदम!
Junnardeo, Madhya Pradesh:जुन्नारदेव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पालाचौराइ में एनआरएलएम के समूह की महिलाओं ने जिला कलेक्टर और जुन्नारदेव एसडीएम की उपस्थिति में मीठे पानी में 10,000 सीप मोती की खेती का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत महिलाएं विभिन्न कार्य करके आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। एनआरएलएम समूह के प्रयासों से महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने का मौका मिला है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कांग्रेस यूथ कांग्रेस चुनाव विवादों में घिरी, वोटिंग हैकिंग और फर्जी वोटिंग के आरोप
Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस का यूथ कांग्रेस चुनाव भारी विवादों में फंसता नजर आ रहा है... सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें बीजेपी कह रही है कि ये वोट चोरी करते पकड़े गए... वही कुनकुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष विनयशील ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया ...छग युवा कांग्रेस चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है...युवा कांग्रेस चुनाव में 14 लाख 56 हजार वोट पड़े.... वोट के लिए बने With Iyc एप हैक होने का आरोप भी लगा है...0
0
Report
सासाराम के बराढी मुसई टोला में नंदनी कुमारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां अकोढीगोला थाना क्षेत्र के बराढी मुसई टोला में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह अपने ही कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक नंदनी कुमारी के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वह संजीत कुमार खरवार की पत्नी थी। बताया जाता है कि 3 साल पहले वह अपने ही गांव की लड़के संजीत से प्रेम विवाह कर ली थी। वह अंतरजातीय विवाह था। उसकी एक बेटी भी है। बताया जाता है कि आम दिनों की तरह हुआ रात में परिवार की अन्य सदस्यों के साथ घर में ही थी। लेकिन अचानक रात में घर के एक भाग में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतक के पति ने बताया कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। लेकिन इसके बावजूद ये घटना हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन शुरू कर दिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है。0
0
Report
रोहतास के डीएम ने डालमियानगर में दशहरा-रावण दहन सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है जहां दुर्गा पूजा तथा दशहरा को लेकर डालमियानगर में रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान स्थानीय विधायक सोनू सिंह भी उनके साथ रहे। बता दे की डालमियानगर में प्रत्येक वर्ष रावण दहन का कार्यक्रम होता है। ऐसे में काफी भीड़ इकट्ठा होती है। जिसको देखते हुए यहां कई तरह की व्यवस्थाएं की जाती है। डीएम ने बताया कि रावण वध के दौरान काफी भीड़ रहती है, ऐसे में भीड़ नियंत्रण, प्रकाश की व्यवस्थाएं, सुरक्षा, परिवहन आदि के उपाय पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही स्थल का भी निरीक्षण किया गया। वहीं दशहरा एवं दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से और व्यवस्थित तरीके से हो इसके लिए भी स्थल का जायजा लिया गया है। इस दौरान रोहतास के एसपी मिस्टर राज, डेहरी के एसडीएम निलेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
कुमाऊं मंडल: स्थायी निवास-जाति प्रमाण पत्र के सत्यापन पर कड़ी निगरानी
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में सरकारी दस्तावेजों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करने वाले मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सरकारी दस्तावेजों में जालसाजी कर कुछ लोग नौकरी, शिक्षा और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें दूसरे राज्यों के लोगों द्वारा उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर यहां के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस दाखिले का लाभ लेने की कोशिश का मामला सामने आया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ मामलों में फर्जी जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए। ऊधम सिंह नगर जिले की बाजपुर और जसपुर तहसीलों में जांच के दौरान करीब 20 संदिग्ध फर्जी प्रमाण पत्र पकड़े गए हैं। इन मामलों के सामने आने के बाद प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। खास तौर पर उन मामलों को लेकर चिंता बढ़ी है, जहां बिना मौके पर सत्यापन किए ही स्थायी निवास, जाति या अन्य प्रमाण पत्र जारी किए जाने की आशंका है। ऐसे मामलों में पटवारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ रही है, क्योंकि राजस्व स्तर पर भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया में पटवारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी को देखते हुए कुमाऊं मंडल के आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंडल के सभी छह जिलों के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि स्थायी निवास, जाति प्रमाण पत्र समेत ऐसे प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जाए और पटवारी से मौके पर जाकर फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि केवल कागजों के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी न की जाए, बल्कि संबंधित व्यक्ति के निवास, दस्तावेजों और दावों का मौके पर जाकर सत्यापन किया जाए। इसके साथ ही फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान पटवारी की जीपीएस लोकेशन अथवा फोटो की लोकेशन भी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पटवारी वास्तव में मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन कर रहे हैं या नहीं। यदि सत्यापन के दौरान लोकेशन उपलब्ध रहेगी तो बाद में यह भी जांचा जा सकेगा कि प्रमाण पत्र जारी करने से पहले संबंधित अधिकारी या कर्मचारी मौके पर गया था या नहीं, कुमाऊं कमिश्नर के इस निर्देश के बाद अब मंडल के सभी छह जिलों में प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पर निगरानी बढ़ने की उम्मीद है। खासकर स्थायी निवास और जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों में किसी भी तरह की अनियमितता सामने आने पर संबंधित स्तर पर कार्रवाई की जा सकेगी.0
0
Report
प्रयागराज महाकुंभ मामले में सनोज मिश्रा को अदालत ने दोषमुक्त करार दिया
Lucknow, Uttar Pradesh:प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई नीली आंखों वाली मोनालिसा मामले में फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को कोर्ट से मिली राहत केस बंद कर दोष मुक्त करार। पिछले साल मार्च महीने में दिल्ली पुलिस ने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दुश्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था लेकिन पीड़िता ने जब उच्च न्यायालय में जस्टिस कठपालिया की अदालत में ये स्वीकार किया कि उसने वसीम रिजवी के बहकावे में आकर झूठा केस किया था तो दिनांक 30-05-2025 को उच्च न्यायालय ने ये कहते हुए जमानत दी कि झूठे केस से न्याय व्यवस्था पर से लोगों का विश्वास कम होता है, और प्रभावित व्यक्ति के मान सम्मान को जो ठेस पहुंचती है उसकी भरपाई नहीं हो सकती , केस के गहन जांच के बाद दिल्ली तीस हजारी कोर्ट की जस्टिस श्रेया अरोरा मेहता ने केस को पूरी तरह से बंद कर सनोज मिश्र को दोष मुक्त करार दे दिया है0
0
Report
जालौन में हिस्ट्रीशीटर ने युवक पर धारदार हथियार से हमला, CCTV में कैद
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मामूली विवाद को लेकर हिस्ट्रीशीटर ने युवक पर किया धारदार हथियार से हमला, बड़े भाई को बचाने पहुंचे छोटे भाई के साथ भी हिस्ट्रीशीटर ने साथियों संग की जमकर मारपीट, घायल युवक के भाई के साथ दबंगों ने लात-घूसों से की बेरहमी से मारपीट, मारपीट की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, हाथ में अवैध चाकू लिए आरोपी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल, चेहरे पर चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक इमरान, गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल उरई में कराया गया भर्ती, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कार्रवाई न होने से पुलिस पर उठे गंभीर सवाल, पुलिस द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई न करने से दबंगों के हौसले बुलंद, जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे का मामला।0
0
Report
Advertisement
कल सीकर में भजनलाल शर्मा का फतेहपुर-खाटू श्याम जी दौरा, तैयारियां तेज
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कल सीकर के फतेहपुर और खाटू श्याम जी में दौरा प्रस्तावित। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सीकर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खाटू श्यामजी जाएंगे और बाबा शाम के दर्शन कर देश व प्रदेश में अमन चैन की कामना करेंगे। फतेहपुर में जनसंवाद और लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे को लेकर भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी तैयारियों में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सीकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत व अधिकारी एव भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड, भाजपा नेता श्रवण चौधरी ,पूर्व पालिकाध्यक्ष मधुसुदन भिण्डा ने निमावत स्कूल मे हेलीपेड एव चमडिया कॉलेज सहित सभा स्थल के लिए विभिन्न जगहों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री कल फतेहपुर आएंगे खाटू श्याम जी के दर्शन करेंगे। उसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा फतेहपुर में सीकर झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर जिले के भाजपा पदाधिकारियों से संवाद भी करेंगे बाइट भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़0
0
Report
पट्टा नहीं मिलने पर ग्रामीण ने रैली कर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी
Kota, Rajasthan:पट्टे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गांव में निकाली रैली, बोले- जल्द समाधान नहीं तो चुनाव का करेंगे बहिष्कार सुल्तानपुर। जालिमपुरा ग्राम पंचायत के बगतरी गांव में आवासीय पट्टे जारी करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में रैली निकालकर विरोध जताया। ग्रामीण हाथों में पोस्टर लेकर मुख्य रास्तों से होते हुए गांव में पहुंचे और लंबे समय से लंबित पट्टा प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। ग्रामीणों दुर्गाशंकर सुमन ने बताया कि वे ग्रामीणों की साथ मिलकर पिछले करीब दो साल से अपने आवासीय भूखंडों के पट्टे बनवाने के लिए ग्राम पंचायत से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि जनसुनवाई में कई बार शिकायतें देने के बावजूद पट्टे जारी करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और जिला स्तर तक शिकायतें पहुंचाई जा चुकी हैं। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। रैली के दौरान ग्रामीणों ने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के साथ पट्टे जारी करने की मांग को लेकर भी विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई कर आवासीय पट्टे जारी करवाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी पंचायत चुनाव में मतदान के बहिष्कार का निर्णय लिया जा सकता है।0
0
Report
समाचार उपलब्ध नहीं
Jabalpur, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
INDI गठबंधन बिखर गया: केशव मौर्य का दावा, चुनाव में जनता देगा जवाब
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "INDI गठबंधन बिखर चुका है और उसमें एकता नाम की कोई चीज नहीं है। ये भानु मति का कुनबा बिखरने का दृश्य पूरा देश देख चुका है। उनकी जो भी मांगे हैं रखें लेकिन जब ये चुनाव में पराजित होते हैं तब ये चुनाव आयोग और EVM को दोष देते हैं और जब जीत जाते हैं तो भाजपा की लोकप्रियता घट गई, प्रधानमंत्री मोदी का ग्राफ गिर रहा है इस प्रकार की बातें करते हैं। जनता इसका जवाब देगी।"0
0
Report
2:30 बजे VOXPOP: जनता क्या कह रही है?
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
हरियाणा GST में 5 महीने में 29% बढ़ोतरी, 2047 तक विकास लक्ष्य तेज
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ हरियाणा के कर ढांचे को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन। मुख्य वक्ता के तौर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की शिरकत स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान पंचकूला की तरफ से कार्यक्रम का किया गया आयोजन देश के जाने-माने आर्थिक विशेषज्ञों ने की शिरकत। हरियाणा के कर ढांचे को मजबूत करने के लिए रखे विचार। सेमिनार में वक्तव्य देने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी का बयान। हरियाणा को आर्थिक ताकत बनाने के लिए संसाधन बढ़ाने होंगे। विकसित हरियाणा 2047, प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 से जुड़ा है。 हरियाणा ने 2030 तक प्रदेश का GSDP को 10 % बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। वही 2047 तक GSDP को बढ़ाकर कर 15% किया जाएगा हरियाणा की वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कर की दरों का बढाया नहीं जाएगा। बल्कि पहले से मौजूद व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा कर नियमों का सरलीकरण किया जाएगा। कर का दायरा व्यापक बनाया जाएगा कर आय बढ़ाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल, आर्थिक आंकड़ों का विश्लेषण जैसे तरीके अपनाये जायेंगे。 आबकारी एवं कराधान,उद्योग, शहरी निकाय विभाग आदि विभागों को आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश जारी किए गए हैं चालू वित्त वर्ष के पहले 5 महीनों में हरियाणा के GST संग्रहण में 29%की बढ़ोतरी दर्ज की है। चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीने में GST संग्रहण 24,662 करोड़ हुआ है। जो पिछले साल इसी अवधि में 19,174 करोड था。 आज हरियाणा की GST संग्रहण देश में सबसे ज्यादा है। राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार ने कई स्कीम शुरू की है。 करदाताओं के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन 2.0, ऑटो म्यूटेशन आधी शामिल है। सोनीपत के गन्नौर में अंतर्राष्ट्रीय बागवानी मंडी का निर्माण कार्य जारी। गुरुग्राम का AI हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है। पानीपत सोनीपत मैन्युफैक्चरिंग कोरीडोर का काम जारी। हिसार में एविएशन सेक्टर को स्थापित किया जायेगा। सेमिनार में आये विशेषज्ञों के सुझावों को जमीन पर उतारने की कोशिश की जाएगी कर संग्रहण की कमियों को दूर किया जायेगा। जितना ज्यादा कर संग्रहण होगा, हरियाणा उतना ही मजबूत होगा।0
0
Report
Advertisement
पट्टी कोतवाली में युवक की मौत पर मोती सिंह ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Patti, Uttar Pradesh:बोले- निश्चित रूप से पुलिस ने की हत्या, एफआईआर में पीड़ित परिवार को शामिल करना दूसरा अपराध; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का दिया हवाला प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली परिसर में युवक की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर परिजनों के आरोप, प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई और अब पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के बयान के बाद मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल और गहरा गए हैं। मोती सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पट्टी पुलिस पर सीधे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा कि “निश्चित रूप से पट्टी पुलिस ने हत्या की है।” उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित दुबे परिवार को एफआईआर में शामिल करना पट्टी पुलिस द्वारा किया गया दूसरा अपराध है। साथ ही एफआईआर पर हस्ताक्षर करने वाले थाना प्रभारी को मुख्य आरोपी बताते हुए चौकी प्रभारी कमलेश यादव समेत अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। पूर्व मंत्री ने अपने बयान में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि उसमें मृत्यु के बाद युवक को फंदे पर लटकाए जाने की बात अंकित है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इस कथित निष्कर्ष की आधिकारिक प्रति और उसमें दर्ज चिकित्सकीय निष्कर्ष सामने आने के बाद ही इसकी पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। कोतवाली परिसर में हुई थी युवक की मौत घटना के बाद से ही युवक की मौत को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पुलिस की शुरुआती जानकारी में युवक के फंदे पर लटकने की बात कही गई थी, जबकि परिजनों ने पुलिस पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। इसके बाद मामले ने राजनीतिक और सामाजिक रूप भी ले लिया। प्रशासन ने भी की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी और विवेचना से जुड़े पुलिसकर्मी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, प्रशासन की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही गई है। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, मौत से पहले उसके साथ क्या हुआ और मृत्यु के बाद शव को फंदे पर लटकाए जाने के आरोप में कितनी सच्चाई है, यह जांच का प्रमुख बिंदु है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल की जांच, सीसीटीवी फुटेज, कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों के बयान और अन्य साक्ष्यों से घटना की वास्तविक स्थिति सामने आने की उम्मीद है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अपने बयान में एसपी प्रतापगढ़ को न्यायप्रिय बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद जताई है। फिलहाल मामले में लगाए जा रहे आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने और आधिकारिक रिपोर्ट सामने आने के बाद ही हो सकेगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उच्च स्तरीय जांच की कही बात कोतवाली परिसर में हुए घटनाक्रम को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उच्च स्तरीय जांच कराई जाने की बात कही है।0
0
Report
सातारा दुष्काल में सोयाबीन जलकर राख, किसान मुश्किल में; पानी के लिए सरकार से मदद की उम्मीद
Satara, Maharashtra:सातारा - राज्याचा विजेचा आणि सिंचनाचा प्रश्न मिटावा यासाठी ज्या शेतकऱ्यांनी आपल्या जमिनी दिल्या त्याच कोयना धरणाच्या पुनर्वसित गावांची या दुष्काळामुळे भीषण परिस्थिती निर्माण झाली आहे. कोरेगाव तालुक्यातील दरेगावात पुनर्वसित झालेल्या रावजी शिंदे आणि त्यांच्या पत्नी बेबी शिंदे यांनी तुटपुंज्या शेतीमध्ये सोयाबीनचे पीक घेतलं होतं. हे सर्व पीक आता पावसाअभावी जळून गेला आहे. ज्या शेंगा या सोयाबीनला लागल्या आहेत त्यामध्ये सोयाबीन मध्ये बी नाही तर अनेक शेंगा कुजलेल्या आहे. एकूणच या तालुक्यातील सोयाबीन आणि घेवडा या دوन्ही पिकांचे मोठे नुकसान झाले आहे. या पुनर्वसित गावाला पावसावरच अवलंबून रहावे लागत आहे. ज्या लोकांनी राज्याला पाणी मिळावे म्हणून आपल्या जमिनीचा त्याग केला त्याच शेतकऱ्यांना आपली पिके पाण्या अभावी जळताना पहावी लागत आहे त्यामुळे अक्षरशः या नुकसानी मुळे शेतकरी रावजी शिंदे यांच्या डोळ्यात पाणी आले. 18 गुंठे क्षेत्रात त्यांनी सोयाबीन केले होते मात्र ते सर्व पीक जळून गेले आहे. राज्य सरकारने या गोष्टीकडे लक्ष देण्याची मागणी त्यांनी केली आहे.0
0
Report
सोलापुर-मराठवाडा में पानी संकट: घाटणे बैरेज से तुळजापुर पानी पर किसानों का विरोध
Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग - सोलापुरातून मराठवाल्याला पाणी सोडण्यावरून शेतकरी आक्रमक, घाटणे बॅरेज प्रकरणामुळे सोलापूर - मराठवाडा पेटणार संघर्ष ? - पाणी प्रश्नावरून सोलापूर मराठवाड्यात पेटणार नवा संघर्ष? - मोहोळ तालुक्यातील घाटणे बॅरेजमधून तुळजापूरला पाणी सोडण्यास स्थानिक शेतकऱ्यांचा कडाडून विरोध - रक्ताचे पाट वाहिले तरी चालतील पण तुळजापूरला पाणी सोडू देणार नाही - 5 ऑक्टोबरला पाणी चाचणी केली तर घाटणे बॅरेज वर शेतकरी करणार आंदोलन शेतकरी --------------------------------------------------- शेतकऱ्यांच्या प्रमुख मागण्या शेतकऱ्यांनी कृष्णा-भीमा स्थिरीकरण योजनेचे पाणी उजनी धरणात आल्यानंतरच घाटणे बॅरेजमधून तुळजापूरकडे पाणी चाचणी घेण्यात यावी, अशी मागणी केली आहे. तसेच भूसंपादन कायदा २०१३ नुसार बाधित शेतकऱ्यांचे पुनर्वसन करावे आणि कोणताही करार न करता वापरलेल्या जमिनीचा तसेच सिन्नर लगتच्या बाधित जमिनीचा मोबदला तात्काळ देण्याची मागणी. घाटणे बॅरेजदरम्यान टाकण्यात आलेल्या 33 के.व्ही. विद्युत वाहिनीसाठी टेलिग्राफ कायदा 1885 नुसार संबंधित गटधारकांना स्वतंत्र मोबदला देण्याची मागणीही करण्यात आली आहे. --------------------------------------------------- शेतकऱ्यांच्या भावना आणि स्थानिक परिस्थिती लक्षात घेऊन प्रशासनाने पाणी चाचणीचा निर्णय तात्काळ स्थगित करावा, अशी मागणी संघर्ष समितीने केलीय. प्रशासनाने जबरदस्तीने पाणी चाचणी करण्याचा प्रयत्न केल्यास निर्माण होणाऱ्या परिस्थितीची पूर्ण जबाबदारी शासन व प्रशासनाची राहील, असा इशाराही देण्यात आलाय. घाटणे बॅरेज प्रकरणामुळे आता सोलापूर आणि मराठवाड्यामध्ये मोठा पाणी संघर्ष निर्माण होण्याची शक्यता निर्माण झालीय.0
0
Report
Advertisement
