480001
छिंदवाड़ा में पानी घरों में घुसने के कारण ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा ग्राम पंचायत के सारण गांव में पानी घरों में घुसने से नाराज ग्रामीणों ने छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इससे हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान ग्रामीणों का सब्र टूट गया। सूचना पर पहुंची कुंडीपुरा चौकी पुलिस ने मोर्चा संभाला और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सेवा संकल्प अभियान: मोदी के 25 साल की जनसेवा से जुड़ी पहल
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर 14/09/2026 बुरहानपुर में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है。 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों की जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने ,नागरिकों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत सेवा, स्वच्छता, रक्तदान, श्रमदान, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और जनभागीदारी से जुड़ी 25 प्रकार की सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बुरहानपुर में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री और 26 मई 2014 को देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा की जो यात्रा प्रारंभ की, वह 7 अक्टूबर 2026 को 25 वर्ष पूर्ण करेगी। यह केवल राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि निरंतर जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसी भाव को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने के लिए इस वर्ष एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है।0
0
Report
सीहोर के आंवली घाट पर मगरमच्छ का बच्चा दिखा, श्रद्धालुओं में हड़कंप
Narmadapuram, Madhya Pradesh:सीहोर के आंवली घाट पर मगरमच्छ का बच्चा दिखा, श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। पानी के किनारे मगरमच्छ के बच्चे को देखते ही श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और लोग घाट से बाहर की ओर भागने लगे। बताया जा रहा है कि सीहोर जिले की तरफ नर्मदा नदी के गहरे पानी से निकलकर मगरमच्छ का बच्चा आंवली घाट के तट तक आ गया था। मगरमच्छ के बच्चे की मौजूदगी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद आंवली घाट पर काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। बढ़ते नर्मदा जलस्तर के बीच नदी के गहरे पानी से मगरमच्छ के बच्चे के तट तक पहुंचने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मगरमच्छ के बच्चे को देखकर स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया। ग्रामीणों ने सावधानी के साथ रस्सी की मदद से मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित तरीके से एक स्थान पर बांध दिया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ के बच्चे को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रूप से वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। मगरमच्छ के बच्चे के समय रहते पकड़े जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
बागेश्वर धाम परिसर में चाकूबाजी: हरियाणा युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र के बागेश्वर धाम परिसर के ग्राम गढ़ा में बीती night हुई चाकूबाजी में हरियाणा का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जिससे जिला अस्पताल मे भतीँ कराया गया है ,घायल अजय आर्या सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है और पिछले 4-5 साल से बागेश्वर धाम में परिवार के साथ रहकर गेस्ट हाउस चलाता है। अजय ने बताया कि आरोपी भी हरियाणा का ही है और पहले ढाबा चलाता था, अब प्लॉट की दलाली करता है।,अजय का आरोप है कि आरोपी उसकी फैमिली के पीछे पड़ा था, कई बार समझाया और पुलिस में शिकायत भी की। उसने छोटे महाराज को भी बताया था। बीती night आरोपी ने उस पर अचानक हमला कर दिया। अजय घर के बाहर बैठा था तभी आरोपी ने चाकू से गर्दन और मुंह पर 8-10 वार कर दिए।,घायल ने बताया - अगर धाम की सिक्योरिटी और गार्ड ने उसे नहीं छुड़ाया होता तो वह उसे जान से मार देता। धाम की एम्बुलेंस से ही उसे अस्पताल लाया गया। चेहरे पर 2 दर्जन से ज्यादा टांके आए हैं और हाथ भी कटा हुआ है।,पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद गांव वाले और धाम के लोग आए, लेकिन पुलिस का कोई जवान अस्पताल में हाल पूछने नहीं आया। आरोपी पुलिस चौकी के अंदर भी चिल्ला-चिल्ला कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है。0
0
Report
Advertisement
अलवर चुनाव के बाद टीकाराम जूली का SP पर हमला, पुलिस भूमिका पर घमासान
Alwar, Rajasthan:जीते प्रत्याशी को उठाने के आरोपों पर गरमाई अलवर की सियासत, टीकाराम जूली का SP पर तीखा हमला अलवर। नगर निगम चुनाव परिणाम के बीच चुनावी धांधली और पुलिस की भूमिका को लेकर अलवर की सियासत गरमा गई है। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने मिनी सचिवालय पहुंचे, लेकिन एसपी सुधीर चौधरी के मौजूद नहीं होने पर उन्होंने मीडिया के सामने पुलिस प्रशासन पर जमकर हमला बोला। जूली ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान पुलिस ने निष्पक्ष भूमिका निभाने के बजाय विपक्ष से जुड़े कार्यकर्ताओं और नवनिर्वाचित पार्षदों पर दबाव बनाने का काम किया। जूली ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान विपक्षी कार्यकर्ताओं और पार्षदों को डराने-धमकाने तथा अलग-अलग मामलों में उलझाने का प्रयास किया गया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और प्रशासन पर मिलकर चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित करने का गंभीर आरोप लगाया। 'तीन युवकों की मौत की चिंता नहीं, पार्षदों को पकड़ने की चिंता' जूली ने अलवर शहर में दो दिन पहले तीन युवकों की मौत के मामले का जिक्र करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शहर में तीन मर्डर हो गए, लेकिन पुलिस अधीक्षक को इसकी चिंता नहीं है। उनकी चिंता यह है कि पार्षदों को कैसे पकड़ा जाए। जूली ने आरोप लगाया कि कभी अकबरपुर, कभी नारनौल और कभी बस्सी की पुलिस को अलवर भेजा जा रहा है और चुनाव के बाद कांग्रेस तथा विपक्ष से जुड़े पार्षदों पर दबाव बनाया जा रहा है। वार्ड 10 की निर्दलीय पार्षद को रोकने का आरोप जूली ने मालाखेड़ा के वार्ड नंबर 10 से निर्वाचित निर्दलीय पार्षद गीता चौधरी को पुलिस द्वारा रोकने का भी आरोप लगाया। उनके मुताबिक गीता चौधरी अपनी गाड़ी से अलवर कांग्रेस कार्यालय आ रही थीं। इसी दौरान नौगांवा थाना प्रभारी हरदयाल और मालाखेड़ा थाना प्रभारी किरण ने उनकी गाड़ी को रोककर उन्हें अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। गीता चौधरी ने भी पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने भतीजे के साथ गाड़ी से आ रही थीं। पुलिसकर्मियों ने उनके भतीजे को गाड़ी से उतार दिया और खुद गाड़ी चलाने लगे। उन्होंने इसका विरोध किया और मौके पर अपने नेताओं को फोन कर बुलाया। जूली बोले- 'SP एजेंट की तरह काम कर रहे हैं' नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एसपी सुधीर चौधरी पर बेहद तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वे एक एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। जूली ने बाहर से आए लोगों के इशारे पर अलवर में तानाशाही और गुंडागर्दी चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का नाम लेते हुए भी गंभीर आरोप लगाए। जूली ने कहा कि अगर पुलिस अधीक्षक का काम मेयर और सभापति बनाना ही रह गया है तो वह खुद पार्षदों की सूची सौंप देते हैं और एसपी अपनी पसंद का मेयर और सभापति बना लें। सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी जूली ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की पवित्र प्रक्रिया है और इसमें प्रशासन की भूमिका निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने कथित चुनावी धांधली और पुलिस की भूमिका की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। अब चुनाव के बाद लगाए गए इन गंभीर आरोपों को लेकर जूली की ओर से लिखित प्रतिवेदन दिए जाने और पुलिस की ओर से की जाने वाली जांच पर सभी की नजर है। मामले में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
मोदी के 25 वर्ष: सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में दमोह सीट से बीजेपी सासद राहुल सिंह लोधी ने प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी,बीजेपी सासद ने कहा कि बड़ी प्रसन्नता का विषय है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री पिछले लगभग 25 वर्षों से इस देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने 12 से 13 वर्ष बतौर मुख्यमंत्री गुजरात और तकरीबन 12 से 13 वर्ष प्रधानमंत्री के तौर पर पूरे किए।,जब 25 वर्ष पूर्ण हुए तो इसको सेवा के रूप में मनाने का प्रयास किया जा रहा है। पहले प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर केवल 17 सितंबर को ही कार्यक्रम होते थे, फिर एक हफ्ते का पखवाड़ा होता था, लेकिन इस बार 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने अलग-अलग कार्यक्रम चलेंगे।,जिसमें प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण से लेकर रक्तदान, स्वच्छ भारत अभियान और एक बड़ी यात्रा जो वडनगर जहाँ प्रधानमंत्री जी का जन्म हुआ है वहां से लेकर वाराणसी तक जाएगी।,उद्देश्य बड़ा स्पष्ट है कि 25 वर्षों में आदरणीय मोदी जी द्वारा जो काम किए गए हैं, वो भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता मध्यप्रदेश और देश के सभी मिलकर लोगों के बीच में जाएं और उनको बताएं। मोदी जी का जो विजन 2047 का है उस विजन को आम जन की भावना के साथ पूर्ण करने के लिए ये सेवा संकल्प अभियान पूरे भारत में चलाया जा रहा है। बाईट-राहुल सिंह लोधी -सासद0
0
Report
बेगमगंज में शराबी युवक ने होटल मालिक पर छुरी से हमला, गंभीर घायल
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के बेगमगंज में कुछ युवक शराब के नशे में नया बस स्टैंड स्थित एक होटल आए और खाना खाने के बाद भोजन अच्छा नहीं लगने पर विवाद करते हुए होटल मालिक पर छुरी से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रायसेन रेफर किया गया है... आरोपियों ने पहले कार में बैठकर शराब पी और उसके बाद जबरन खाना निकलवा कर खाया लेकिन निमेष शर्मा ने खाना खराब होने की बात करते हुए विवाद करते हुए छुरी से हमला कर दिया घायल होटल मालिक राकेश शर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है पुलिस ने आरोपित निमेष शर्मा और छुटकी शर्मा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।0
0
Report
Advertisement
दिग्विजय के आरोपों पर राहुल लोधी का पलटवार; मुख्यमंत्री ने जीरो टॉलरेंस नीति का दावा किया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -सागर में जहरीली शराब कांड को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा 50-60 लाख रुपये और बीजेपी नेताओं पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने पलटवार किया है। छतरपुर में दमोह सांसद राहुल लोधी ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी वरिष्ठ नेता हैं, उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। सागर उनका लोकसभा क्षेत्र है। जब ये घटना घटी तब सीएम डॉ. मोहन यादव दुबई में थे, लेकिन तत्काल उनका फोन आया और दिन में 3 बार मुख्यमंत्री जी फोन कर मामले की मॉनिटरिंग करते थे। जैसे ही मुख्यमंत्री दुबई से लौटे और भोपाल उतरे, सबसे पहले वो सागर आए, BMC पहुंचे और जहरीली शराब से पीड़ित लोगों से मिले। उसके बाद से लगातार संपर्क में रहे। सांसद ने बताया कि 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दो शॉर्ट एनकाउंटर किए - एक रवि लखेरा और दूसरा शिवांश राजपूत का। अभी मनीष लोधी सहित दो लोग और फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मुख्य आरोपी चंदू राजपूत, मनीष लोधी, शिवांश राजपूत के जितने मकान थे, सबको डिमोलिश किया गया है और जिन जमीनों पर उन्होंने कब्जा किया था, वो भी मुक्त कराई गई है। बड़ा सर्च अभियान चल रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम हो रहा है और इस कांड में लिप्त कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
पंडरिया में असिस्टेंट पोस्ट मास्टर नौकरी दिलाने के नाम पर 2.74 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा पंडरिया में नौकरी के नाम पर 2.74 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार कवर्धा। पंडरिया थाना पुलिस ने असिस्टेंट पोस्ट मास्टर की नौकरी लगाने का झांसा देकर 2 लाख 74 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी पंकज टंडन (31) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित नंदलाल चन्द्राकर से पहचान का फायदा उठाकर पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद अलग-अलग समय में गूगल-पे से 60 हजार रुपये, 1 लाख 4 हजार रुपये नकद और 1 लाख 10 हजार रुपये नकद लिए। ठगी का तरीका यह था कि आरोपी ने नौकरी लगने का विश्वास दिलाने के लिए पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया और चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम सैनगुड़ा में ज्वाइनिंग कराने का भरोसा दिलाया। बाद में नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की रकम निजी खर्च में इस्तेमाल करना बताया। पुलिस ने आरोपी से बची 2 हजार रुपये की राशि जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.0
0
Report
बिहार में ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव, खेती में आधुनिक तकनीक तेज़ी से लागू
Patna, Bihar:बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर जोर दिया है, उन्होंने कहा कि कृषि ड्रोन के इस्तेमाल से कम समय और कम श्रम में बड़े क्षेत्र में तेजी से कीटनाशक का छिड़काव किया जा सकता है, जिससे किसानों के समय और मेहनत की बचत होगी। मंत्री ने गोपालगंज के कृषि फार्म में जैविक कीटनाशक और ड्रोन के इस्तेमाल का जायजा लिया, उन्होंने बरसात के मौसम में जैविक कीटनाशक के उपयोग को महत्वपूर्ण बताया, कृषि विभाग राज्य के सभी जिलों में इस योजना के क्रियान्वयन की तैयारी कर रहा है, किसानों से DBT पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर अनुदानित कृषि ड्रोन सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई है。0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: सात उल्लू पकड़े, अटैक के बाद लोग सुरक्षित
Greater Noida, Uttar Pradesh:खतरनाक उल्लू पिंजरे में कैद हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजीड़ेंशिया सोसायटी में वन विभाग की टीम ने सात उल्लुओं को पकड़ा, पिछले एक सप्ताह में रात के समय उल्लू ने छह से सात लोगों पर हमला किया था घायल, सोसाइटी के लोगों ने था उल्लुओं के अटैक का पकड़े जाने के बाद सोसाइटी के लोगों ने ली राहत की सांस।0
0
Report
दिल्ली में नवजात शव मिला: सिर गायब, पुलिस की पहचान की जद्दोजहद
New Delhi, Delhi:लोकेशन: मुबारकपुर डबास, दिल्ली स्टोरी दिल्ली के कंझावला थाना इलाके में नवजात शिशु का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई. कंझावला थाना के मुबारकपुर डबास इलाके में सड़क किनारे एक नवजात का शव बरामद हुआ. सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि शव का सिर गायब था. स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि नवजात की उम्र करीब दो से तीन महीने हो सकती है. फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के डीसीपी और एडिशनल डीसीपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है. पुलिस अब नवजात की पहचान करने के साथ-साथ उसके सिर की तलाश में जुटी हुई है. आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को यहां कौन छोड़कर गया और घटना के पीछे क्या वजह है. इस घटना को लेकर कुछ लोगों की तरफ से बच्चे की बलि दिए जाने की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने अभी तक ऐसी किसी आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इसलिए इस पहलू को फिलहाल जांच का हिस्सा माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती नवजात की पहचान और उसके सिर को बरामद करना है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा.0
0
Report
गुरुग्राम में सेवानिवृत्त अधिकारी पर हमला; आरोपी दीपक मावी गिरफ्तार
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम ब्रेकिंग सेवानिवृत्त सेना अधिकारी से मारपीट करने वाला आरोपी FIR दर्ज होने के 7 घंटे के अंदर गिरफ्तार 10 सितंबर को सेक्टर-58 स्थित मैग्नम ग्लोबल पार्क में कार पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद पार्किंग अटेंडेंट से कहासुनी के बाद आरोपी ने गुस्से में लोहे के पाइप से अधिकारी पर वार किया पीड़ित की 13 सितंबर को दी गई शिकायत पर पुलिस थाना सेक्टर-65 में दर्ज किया गया मामला गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय दीपक मावी (निवासी गांव कोट, जिला फरीदाबाद) के रूप में हुई सेक्टर-65 थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 14 सितंबर को आरोपी को दबोचा पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
मोदी के 25 वर्ष के सेवा काल पर भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान शुरू किया
Nuh, Haryana:मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, भाजपा ने तय किए 12 कार्यक्रम :- गौरव गौतम मंत्री भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा को समर्पित सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर नूंह स्थित भाजपा जिला कार्यालय झिरकमल में प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सेवा में अपने जीवन के 25 वर्ष समर्पित किए हैं। उन्होंने बिना रुके और बिना थके देश व प्रदेश की सेवा करते हुए जनहित एवं राष्ट्रहित में कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की जाएगी, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस अभियान के तहत 12 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे सेवाकाल, उनके नेतृत्व में हुए विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू होने वाला यह अभियान सेवा और जनसरोकारों को समर्पित रहेगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
जमीन दस्तावेज़ में छेड़छाड़: प्रवीण तायल गिरफ्तार, आयुष गर्ग न्याय की उम्मीद बताते हैं
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : शिकायतकर्ता आयुष गर्ग, आरोपी परवीन तायल व्यापार मंडל प्रधान की सात-आठ साल से कोर्ट के चक्कर काट रहे थे पिता, पिता के मृत्यु के बाद अब कार्रवाई से मिली उम्मीद: शिकायतकर्ता आयुष गर्ग व्यापार मंडल प्रधान प्रवीण तायल को कोर्ट में किया पेश प्रवीण तायल की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेशी के दौरान कहा न्यायपालिका पर भरोसा व्यापारी प्रधान को गिरफ्तार करते की एक्सक्लूसिव वीडियो, बाहर से उठाया, अन्दर जाने का भी नहीं दिया मौका हांसी। जमीन के दस्तावेजों में कथित छेड़छाड़ और फर्जी रजिस्ट्री के मामले में गिरफ्तार किए गए हांसी व्यापार मंडल प्रधान प्रवीण तायल के खिलाफ शिकायतकर्ता पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता आयुष गर्ग ने बताया कि उनके पिता प्रमोद गर्ग पिछले करीब सात-आठ साल से इस मामले को लेकर न्यायालयों के चक्कर काट रहे थे। उनके निधन के बाद अब आयुष गर्ग इस मामले की पैरवी कर रहे हैं। वही हांसी में जमीन धोखाधड़ी और दस्तावेजों में कथित छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किए गए व्यापार मंडल प्रधान प्रवीण तायल को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने मामले में आरोपी से पूछताछ और जांच के लिए अदालत से रिमांड की मांग की। अब इस पूरे मामले पर दोनों पक्षों की जज के समाने बहस चल रही है। गिरफ्तार किए गए प्रवीण तायल ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि मामले में कानून अपना काम करेगा और उन्हें न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। आपको बता दे कि आयुष गर्ग ने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 में एक फर्जी असेसमेंट तैयार की गई थी। इसमें 120 वर्ग गज जमीन दर्ज थी, लेकिन कथित तौर पर दस्तावेज में छेड़छाड़ कर 120 के आगे शून्य जोड़कर इसे 1200 वर्ग गज कर दिया गया। इसके बाद इसी असेसमेंट को आधार बनाकर तहसीलदार के समक्ष रजिस्ट्री कराई गई।उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी असेसमेंट के आधार पर रजिस्ट्री कराने के बाद जमीन को आगे भी बेचा गया। उनके अनुसार वर्ष 2019 में 113 गज और 35 गज जमीन आगे ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता पक्ष का कहना है कि पूरे मामले में कई लोगों की भूमिका जांच का विषय है。 आयुष गर्ग ने बताया कि उनके पिता प्रमोद गर्ग ने मामले को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखट anh पखटखटाया था। करीब 23 मई 2025 के आसपास उनके पिता हाईकोर्ट पहुंचे और दस्तावेजों में कथित छेड़छाड़ की शिकायत रखी। उनके अनुसार सरकारी रिपोर्टों में भी दस्तावेजों में छेड़छाड़ की बात का उल्लेख था। हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए और समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद प्रशासन और पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज की। आयुष गर्ग ने कहा कि वह प्रशासन की निष्पक्ष कार्रवाई का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों में छेड़छाड़ गंभीर अपराध है और मामले में नामजद अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।आयुष गर्ग के मुताबिक मामले में कुल सात लोगों के नाम सामने आए हैं, जबकि अभी एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों में प्रवीण तायल के परिवार के अन्य लोग भी शामिल हैं, जबकि दो ऐसे लोग भी हैं, जिनके नाम जमीन आगे बेचने की प्रक्रिया में सामने आए हैं। हालांकि, अन्य आरोपियों की भूमिका जांच का विषय है और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। आयुष गर्ग ने कहा कि उनके पिता ने इस मामले को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। उनके निधन के बाद भी परिवार ने इस मामले को आगे बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिता के निधन के बाद फाइल को दबाने की कोशिश भी की गई, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश और परिवार की कोशिशों के चलते मामला आगे बढ़ा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि इस समय उनके पिता की कमी सबसे ज्यादा महसूस हो रही है। यह लड़ाई उनके पिता ने शुरू की थी और आज उनके नहीं होने पर परिवार इस लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस निष्पक्ष जांच करते हुए मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी।0
0
Report
हमारा संघर्ष मदरसे के बारे में नहीं, भारत विरोधी बयान ही वजह
Barrackpore, West Bengal:আমাদের লড়াই কোন মাদ্রাসা নিয়ে নয় মাদ্রাসার পেছনে ভারত বিরোধী কথা বললে সেটাই আমাদের লড়াই।।0
0
Report
Advertisement
