icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक; 2027 तक पूर्णता लक्ष्य

Kota, Rajasthan:कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण को लेकर दिल्ली में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई परियोजना की व्यापक समीक्षा केंद्रीय उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी रहे मौजूद 1 दिसंबर 2027 को हाड़ौती की धरती से पहली उड़ान का लक्ष्य किया निर्धारित नवंबर 2027 तक एयरपोर्ट निर्माण कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा भी निर्धारित निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा हो- ओम बिरला सभी संबंधित एजेंसी कीएनओसी एवं स्वीकृतियों के कार्य जल्द पूरे हो हर तीन माह में एयरपोर्ट निर्माण कार्य की प्रगति की होगी समीक्षा केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी बैठक के दौरान उपस्थित रहे इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता भी रहे उपस्थित
0
0
Report

राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी फिर तेज, डोटासरा-मालवीय के बयान ने हलचल मचा दी

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी बरकरार! \n\nबाप पार्टी के कई कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल \n\nपीसीसी दफ्तर आने से पहले अशोक गहलोत के आवास पर गए ये कार्यकर्ता\n\nकांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने दिया इस पर बड़ा बयान\n\nबोले 'कोई किसी के पास जाए मुझे फर्क नहीं पड़ता\n\n'मैं तो कांग्रेस के कार्यकर्ता का स्वागत करता हूं'\n\nये तो मालवीय को सोचना चाहिए कि इनको क्या करना है क्या नहीं करना\nकोई व्यक्ति अपनी ब्रांडिंग के लिए काम करता है वो उनको मुबारक हो\nमैं किसी की ब्रांडिंग के लिए काम नहीं करता\nमैं तो सिर्फ कांग्रेस के लिए काम करता हूं\n\nवही महेंद्र जीत मालवीय बोले-'पहले से तय था कि पहले गहलोत से मिलेंगे फिर डोटासरा से\nराजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। बाप पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की जॉइनिंग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। डोटासरा ने बिना नाम लिए व्यक्तिवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे रवैये ने पहले भी कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है, जबकि मालवीय ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताते हुए किसी विवाद से इनकार किया।\n\n\nदरअसल, महेंद्रजीत सिंह मालवीय करीब 300 बाप पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरकारी आवास पहुंचे। यहां गहलोत ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और उन्हें कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इसके बाद यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि कांग्रेस में परंपरागत रूप से नई जॉइनिंग प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (पीसीसी) में प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में कराई जाती रही है।\n\n\nइस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पार्टी व्यक्ति से बड़ी होती है। उन्होंने कहा कि मालवीय को यह देखना चाहिए था कि कांग्रेस संगठन बड़ा है या कोई नेता। डोटासरा ने कहा कि वह संगठन चलाते हैं और यदि मालवीय बाद में कार्यकर्ताओं को लेकर पीसीसी भी आएंगे तो उनका स्वागत किया जाएगा, लेकिन उन्हें पहले पार्टी कार्यालय आना चाहिए था।डोटासरा ने व्यक्तिवाद पर हमला बोलते हुए कहा कि इसी सोच की वजह से महेंद्रजीत मालवीय पिछला चुनाव हार गए। उन्होंने कहा कि मालवीय उनसे वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन आज उनके पीछे खड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पहले ही कह दिया था कि व्यक्तिवाद के कारण मालवीय चुनाव हारेंगे और ऐसा ही हुआ। हालांकि बाद में डोटासरा ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि अशोक गहलोत के यहां केवल कार्यकर्ताओं का स्वागत हुआ था।\n\nबाइट - गोविन्द सिंह डोटासरा, पीसीसी चीफ \n\n\nवहीं महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने विवाद को तूल देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह बाप पार्टी के कार्यकर्ताओं को लेकर सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने गए थे, जहां गहलोत ने सभी का स्वागत करते हुए कांग्रेस का दुपट्टा पहनाया। पीसीसी में जॉइनिंग नहीं कराने के सवाल पर मालवीय ने कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि पार्टी की परंपरा पीसीसी में जॉइनिंग की रही है, तब भी उन्होंने कहा कि इसे मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।\n\nबाईट - महेंद्रजीत सिंह मालवीय, कांग्रेस नेता \n\n\nडोटासरा और मालवीय के इन बयानों ने राजस्थान कांग्रेस के भीतर संगठन बनाम नेतृत्व और व्यक्तिवाद की बहस को एक बार फिर सार्वजनिक कर दिया है। विपक्ष भी अब इस घटनाक्रम को कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी से जोड़कर देख रहा है।
0
0
Report

खरगोन: दोपहिया चोर गिरोह के 3 शातिर गिरफ्तार, 51 बाइक जप्त

Khargone, Madhya Pradesh:एंकर -खरगोन जिले के सनावद थाना पुलिस ने दोपहिया चोर गिरोह को पकड़ा। एसपी रविंद्र वर्मा के निर्देशन में सनावद पुलिस टीम ने की बड़ी कार्यवाही गिरोह जो बड़े पैमाने पर दो पहिया वाहनों की चोरी करते थे। एसपी रविंद्र वर्मा खुलासा ने सनावद थाने पर खुलासा करते हुए बताया आरोपियों के कब्जे से 50 लाख मूल्य की 51 दोपहिया वाहन जप्त की गई है। मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 03 शातिर चोरों को भी पुलिस ने धर दबोचा है। इन लोगों से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है आरोपी गाड़ी के खराब लॉक को पहचान कर दोपहिया चोर करते थे अधिकांश यह लोग भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में वारदातों को करते थे ।खास बात यह थी कि यह लोग वाहन मालिक पूरी निगरानी रखते हुए जैसे वाहन मालिक वाहन को भीड़ वाले इलाकों में रखते यह लोग वाहन को लेकर फरार हो जाते थे।आरोपियों की निशानदेही पर जिला खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, महू एवं हरदा से चोरी गई बाइक पुलिस में जप्त की है। खरगोन जिले की 34, इंदौर की 06, बड़वानी की 03, धार की 01, खंडवा की 04 एवं बुरहानपुर के 03 दोपहिया वाहन जप्त की गई है । पुलिस तीनों शातिर चोरों का न्यायालय से रिमांड लेकर सख्ती से पूछताछ करेगी ओर भी चोरियों में इनके हाथ होने की पुलिस को शंका है। एक बड़े रैकेट के रूप में गिरोह के लोग काम कर रहे है। इनके तार किन लोगों से जुड़े है पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है。
0
0
Report
Advertisement

विदिशा के सिरोंज वन परिक्षेत्र में नर काला हिरण कुएं से सुरक्षित बाहर निकला

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा जिले के सिरोंज वन परिक्षेत्र में एक काला हिरण कुएं में गिर गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर हिरण को बाहर निकाला। घटना सिरोंज वन परिक्षेत्र की देवपुर बीट के रत्नबर्री गांव की है। खेत में काम कर रहे किसान ने कुएं में गिरे काले हिरण की सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम, वाइल্ডलाइफ रेस्क्यू परवेज़ खान और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद नर काला हिरण को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद हिरण को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
0
0
Report

कैलास मानसरोवर मार्ग पर भारी भूस्खलन, तीर्थयात्रा मार्ग पूरी तरह बंद

Pithoragarh, Uttarakhand:कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर पहाड़ी दरकी, बोल्डरों की बारिशधारचूला कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। तिनतोला के पास अचानक पहाड़ी दरकने का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है। पहाड़ी से लगातार भारी बोल्डर और मलबा सड़क पर गिर रहा है, जिसके चलते यात्रा मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तिनतोला के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने शुरू हुए और देखते ही देखते सड़क पर मलबा फैल गया। पहाड़ी से लगातार मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने के कारण मार्ग को खोलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से यात्रा मार्ग के दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए हैं। यात्रियों और वाहन चालकों को सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। लगातार दरक रही पहाड़ी के चलते मौके पर खतरा बना हुआ है। ऐसे में सड़क खोलने का काम भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। प्रशासन और सड़क निर्माण एजेंसियों की ओर से मार्ग को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

बांकीपुर उपचुनाव: तेजस्वी यादव ने भाजपा की हार और राजद की जीत का दावा किया

Patna, Bihar:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी मतदान के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा की हार और राजद की बड़ी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि राजद सुबह से ही मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी वार्डों व बूथों से पार्टी का संपर्क बना हुआ है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की हार तय है। उनके अनुसार राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता को हर समाज और हर धर्म के लोगों का व्यापक समर्थन मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर सीट पर राजद बड़ी जीत दर्ज करेगी।
0
0
Report

रीवा के फ्लाईओवर पर युवक ने आत्महत्या की कोशिश, बची उसकी जान

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर में दिनदहाड़े उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब समान तिराहे के पास शराब दुकान के सामने बने फ्लाईओवर पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हैरानी की बात यह रही कि दोपहर के समय इस व्यस्त मार्ग से लगातार लोग आते-जाते रहे, लेकिन किसी ने युवक को रोकने या समझाने का प्रयास नहीं किया। गनीमत रही कि जैसे ही युवक ने गले में फंदा डालकर फ्लाईओवर से छलांग लगाई, फंदा खुल गया और वह नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं, लेकिन उसकी जान बच गई। घायल युवक की पहचान सेमरिया के हनुमानगढ़ निवासी मनसुख लाल साकेत के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक एक दिन पहले ही मुंबई से रीवा लौटा था। उसने बैंक से तीन हजार रुपये निकाले, इसके बाद शराब पी और नशे की हालत में यह आत्मघाती कदम उठाया। युवक की पत्नी ममता साकेत के अनुसार उसका पति शक करने की प्रवृत्ति का है और घटना से पहले उसने उसके साथ मारपीट भी की थी। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह को पुलिस ने दबोचा

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को लवकुशनगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को 21 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है, मामला लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भैरा से शुरू हुआ। यहां हनुमत सिंह की बाइक चोरी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई। मुखबिर और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने 4 अंतरराज्यीय चोरों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं, देवी सिंह यादव निवासी ग्राम भैरा लवकुशनगर, अस्सू उर्फ शिवराज यादव निवासी ग्राम भैरा लवकुशनगर, रवि शंकर नागर निवासी ग्राम देवी खेड़ा लवकुशनगर, गोविंद यादव निवासी ग्राम नाद थाना राजनगर, आरोपियों के पास से अपाचे, पैशन, एचएफ डीलक्स, सीडी डीलक्स, स्प्लेंडर, प्लेटिना, सीडी डॉन सहित विभिन्न कंपनियों की कुल 21 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों ने बताया कि ये बाइकें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और अन्य राज्यों से चोरी की गई थीं। पुलिस अन्य आरोपी बबलू यादव की तलाश कर रही है। चोरी की गई बाइकों के संबंध में संबंधित थानों से संपर्क किया जा रहा है।
0
0
Report

विदिशा में 5 मिनट की बारिश से जलभराव, नगरपालिका की निकासी फिर फेल

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में महज कुछ मिनटों की बारिश ने नगरपालिका के दावों और सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। थोड़ी ही देर की बारिश के बाद शहर की मुख्य सड़कों से लेकर रिहायशी इलाकों तक में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। नालियाँ चोक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महज 5 मिनट की बारिश के बाद आप तस्वीरें देखिए! मैं इस समय मौजूद हूँ विदिशा की मुख्य सड़क पर, और अभी सिर्फ बीते 5 मिनट ही बारिश हुई थी और बारिश के बाद के हालात देखिए... सड़कें पूरी तरह पानी से डूब चुकी हैं, लगभग दो-दो फीट पानी भरा हुआ है। किसी तरह की कोई जल निकासी की यहाँ पर व्यवस्था नहीं है। लोग अपने घरों से पानी निकालने के कोशिश कर रहे हैं, घरों में पानी भरा गया है। लोगों के जो क्षेत्र हैं, वे पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। लगातार जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यह सिर्फ एक सड़क पर नहीं, लगभग 50% शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं, क्योंकि नालियाँ पूरी तरह चोक हैं और जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश होती है, लोगों की दुकानों और घरों में पानी भरता है, लेकिन जब तक स्थिति बहुत खराब नहीं होती, तब तक नगरपालिका या नगर निगम की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लगातार इस समस्या की शिकायत नगरपालिका से करते आ रहे हैं, लेकिन हर साल बारिश में उन्हें इसी तरह जलभराव और गंदगी का सामना करना पड़ता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कब तक संज्ञान लेता है।
0
0
Report

उज्जैन में 15 करोड़ का आधुनिक सर्प उद्यान, सिंहस्थ-2028 के साथ पर्यटन को नया आयाम

Ujjain, Madhya Pradesh:सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से शहर में आधुनिक सर्प उद्यान (Snake Park) विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रस्तावित सर्प उद्यान स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और इसे वन्यजीव संरक्षण, पर्यटन और जनजागरूकता का महत्वपूर्ण केंद्र बनान ेके निर्देश दिए। यह परियोजना उज्जैन को धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ प्रकृति और वन्यजीव पर्यटन के नए मानचित्र पर स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निरीक्षण के दौरान कहा कि सर्प उद्यान केवल सांपों के प्रदर्शन का केंद्र नहीं होगा, बल्कि यहां वन्यजीव संरक्षण, रेस्क्यू, शोध और लोगों को जागरूक करने की आधुनिक व्यवस्था विकसित की जाएगी। सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को विश्वस्तरीय स्वरूप देने की योजना है। सरकार पहले ही उज्जैन में वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर और जंगल सफारी जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं पर कार्य कर रही है, जिनमें अब सर्प उद्यान भी महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा। प्रस्तावित सर्प उद्यान में भारत में पाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियों के सांपों को प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप सुरक्षित रखा जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से इंडियन कोबरा (नाग), किंग कोबरा, कॉमन करैत, रसेल वाइपर, सॉ-स्केल्ड वाइपर, इंडियन रॉक पाइथन (अजगर), रैट स्नेक (धामन), चेकर्ड कीलबैक (जल सांप), ग्रीन वाइन स्नेक, कैट स्नेक सहित कई विषैले और विषहीन सर्पों की प्रजातियों को प्रदर्शित करने की योजना है। इनके व्यवहार, संरक्षण और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी भी डिजिटल माध्यम से पर्यटकों को उपलब्ध कराई जाएगी। सर्प उद्यान में आधुनिक ग्लास एनक्लोजर, इंटरप्रिटेशन सेंटर, रेस्क्यू एवं उपचार सुविधा, शैक्षणिक प्रदर्शनी, बच्चों के लिए जागरूकता क्षेत्र और प्रशिक्षित विशेषज्ञों की व्यवस्था प्रस्तावित है। वन विभाग का उद्देश्य सांपों के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना, जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देना और वन्यजीवों के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच विकसित करना है। धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल लोक, सिंहस्थ-2028 की तैयारी, वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर और अब सर्प उद्यान जैसी परियोजनाओं के माध्यम से पर्यटन के नए आयाम जुड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि यह परियोजना देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बनेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला आधुनिक सर्प उद्यान उज्जैन को धार्मिक पर्यटन के साथ वन्यजीव पर्यटन की दिशा में नई पहचान दिलाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निरीक्षण के बाद अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जल्द गति मिलने की उम्मीद है。
0
0
Report
Advertisement

प्रधान ने पंचायत कर दो पक्षों को मिलाया, निकाला समस्या का हल

Manoj KumarManoj KumarFollow5m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:दो पक्षो को समझा बुझाकर निकाला मामला का हल,कराया समझौता चहनियां । औघड़ की मड़ई सेवड़ी हुदहुदीपुर में गुरुवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने मुकदमा होने से बचाते हुए दोनों पक्षों को आपसी समझौता कराकर हल कराया । सुलहनामा पुलिस चौकी में सौंपा । ग्राम पंचायत सराय रसूलपुर में दो पक्षो स्व.कमला यादव की धर्मपत्नी शर्मिला देवी एवं द्वितीय पक्ष दिनेश यादव की धर्मपत्नी गीता यादव के बीच में मारपीट एवं जमीन का विवाद हो गया था । जो मामला पुलिस चौकी में चला गया था । मोहरगंज पुलिस चौकी में बुद्धवार की रात में करीब पांच घंटे दोनों पक्ष को बैठाये रखा । द्वितीय पक्ष द्वारा मामला ग्राम प्रधान रिंकू सिंह को बताया । ग्राम प्रधान ने चौकी प्रभारी रविकांत चौहान एवं ग्राम प्रधान नारद यादव ने भी मामलों को सुलझाने का तक प्रयास किये । चौकी प्रभारी से ग्राम प्रधान रिंकू सिंह ने आग्रह करके दोनों पक्षों को रात में छुड़वाने का प्रयास किये । गुरुवार को सुबह दोनों पक्ष औधड की मड़ई में लगभग 5 घंटे तक चले बहस में ग्राम प्रधान रिंकू सिंह ने अथक प्रयास से दोनों पक्षों को समझाने बुझाने में सफल रहे । समझौता में समकक्ष मापी कराकर बटवारा और सबके हिस्से की बराबर बराबर जमीन दी जाएगी और आज से दोनों पक्ष किसी को भी गाली गलौज और मारपीट और किसी भी प्रकार का विवाद नहीं करेगा । इसी बात पर दोनों पक्ष बिना किसी जोर जबरदस्ती बिना किसी दबाव के खुशी मर्जी के साथ रजामंदी और प्रार्थना पत्र, मुकदमा उठाने का समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया । सुलह समझौता ग्राम प्रधान रिंकू सिंह ने कराकर दोनों पक्षों का लिखवाकर चौकी प्रभारी को दिया । इस दौरान ग्राम प्रधान नारद यादव,शर्मिला यादव,पंकज यादव, गुड़िया यादव, दिनेश यादव, गीता यादव,अभिषेक यादव,सुजीत यादव,अखिलेश यादव, बेचन यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।
0
0
Report

मैनपुरी- प्रोपर्टी डीलरों ने युवक से की धोखाधड़ी मारपीट, वीडियो वायरल।

Manoj Kumar ShakyaManoj Kumar ShakyaFollow6m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में जमीन के सौदे को लेकर एक महिला ने प्रॉपर्टी डीलरों पर धोखाधड़ी, अवैध कब्जा और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता सुनीता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति ने अपनी हिस्से की जमीन का सौदा 77 लाख रुपये में किया था, लेकिन एडवांस में दिए गए दो चेक बाउंस हो गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने खेत पर जबरन कब्जा कर प्लॉटिंग शुरू कर दी। विरोध करने पर फोन पर धमकी दी गई और बाद में खेत पर पति के साथ मारपीट कर मकान में घुसकर हमला किया गया। पीड़िता का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है और आरोपियों से परिवार को जान का खतरा है। महिला ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top