icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
480551
MO. MuzmmilMO. MuzmmilFollow1 Sept 2024, 06:12 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ब्रिक्स चीफ जस्टिस फोरम के प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल-आगरा किले का दीदार किया

Agra, Uttar Pradesh:ब्रिक्स चीफ जस्टिस फोरम में शामिल होने भारत आए विदेशी न्यायिक मेहमानों ने रविवार को मोहब्बत की नगरी आगरा का रुख किया। ब्रिक्स सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल और आगरा किला पहुंचा।विदेशी मेहमानों ने दोनों ऐतिहासिक स्मारकों की खूबसूरती और स्थापत्य कला को करीब से देखा।भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय ब्रिक्स चीफ जस्टिस फोरम में शामिल होने आए न्यायिक मेहमान रविवार को आगरा पहुंचे।65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले ताजमहल का दीदार किया। सफेद संगमरमर से बनी इस ऐतिहासिक इमारत की नक्काशी और स्थापत्य कला ने विदेशी मेहमानों का ध्यान खींचा।गाइड ने प्रतिनिधिमंडल को ताजमहल के इतिहास और इसकी विरासत से जुड़ी अहम जानकारियां दीं।इसके बाद न्यायिक अधिकारियों ने आगरा किला का भी भ्रमण किया।आगरा किले की भव्यता, स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व के बारे में मेहमानों को विस्तार से जानकारी दी गई।विदेशी न्यायिक मेहमानों ने दोनों स्मारकों को लेकर खास दिलचस्पी दिखाई और यादगार तस्वीरें भी कैमरे में कैद कीं।ब्रिक्स देशों के वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों का आगरा दौरा भारत की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान से रूबरू कराने वाला खास मौका रहा
0
0
Report

मूरतगंज दधिकांदो मेले में बवाल: दो गुटों के बीच मारपीट के वीडियो वायरल

AMALI MUKTAJust now
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:मूरतगंज दधिकांदो मेले में बवाल कौशांबी जिले के मूरतगंज दधिकांदो मेले से मारपीट और हंगामे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और चप्पलें चलती नजर आ रही हैं। एक युवक को कई लोग मिलकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, डीजे के स्पीकर से गाली-गलौज किए जाने का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस ने मेले में ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। तस्वीरें संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज दधिकांदो मेले की बताई जा रही हैं, जहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जमकर बवाल दिखाई दे रहा है। एक वीडियो में दो पक्षों के बीच चप्पलें चलती नजर आ रही हैं, तो दूसरे वीडियो में कई लोग एक युवक की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, डीजे के स्पीकर से गाली-गलौज किए जाने का वीडियो भी वायरल है। मारपीट और हुड़दंग के कई वीडियो सामने आने के बाद मेले में हड़कंप मचने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संदीपनघाट पुलिस ने मेले में ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। लेकिन ये वीडियो फेसबुक और स्टाग्राम पर जमकर viral हो रही है। इस पर लोग तरह तरह के कमेंट भी कर रहे है। पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी।
0
0
Report

सागर के नकली शराब मामले में सीएम की सख्ती, 3 अधिकारी निलंबित

Bhopal, Madhya Pradesh:सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच सागर जिले की बंडा तहसील के तीन गांवों में नकली शराब से हुईं मौतें घटना से संबंधित किसी दोषी को नहीं छोड़ेंगे प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रभावितों से मिले वरिष्ठ अधिकारी भोपाल/सागर। सागर जिले की बंडा तहसील के तीन गांवों में नकली शराब पीने से कुछ लोगों की मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया है। उनके निर्देश पर तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि एक अधिकारी को मुख्यालय अटैच किया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने 6 सितंबर की सुबह ही कह दिया था कि इस घटना के लिए दोषी किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि यह घटना सागर जिले के बंडा तहसील के ग्राम गोगरा खुर्द, नौरोज, और पाटन में हुई। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सागर की सहायक आबकारी आयुक्त कीर्ति दुबे, सागर के सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और बंडा वृत्त के आबकारी उप-निरीक्षक प्रोशनी उरेती को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन ने उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को जिले से हटाकर ग्वालियर मुख्यालय अटैच कर दिया है। सीएम डॉ. यादव ने दिखाई थी सख्ती घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा था कि मैंने प्रभारी मंत्री एवं अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की थी और प्रभावित क्षेत्र में तत्काल जांच, राहत एवं उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के मद्देनजर सागर संभाग के कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की थी। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार और चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया था。 बाइट- दीपक कुमार सक्सेना, आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के 100 स्कूलों में विज्ञान क्लब से वैज्ञानिक सोच और रुचि बढ़ेगी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से जयपुर जिले के 100 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान क्लब स्थापित किए जाएंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से इन विज्ञान क्लबों की स्थापना की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय), माध्यमिक शिक्षा, जयपुर की ओर से सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं,, जारी निर्देशों में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी अपने अधीनस्थ विद्यालयों के संस्था प्रधानों को विज्ञान क्लब की स्थापना के लिए विद्यालयों का पंजीकरण निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से करवाने के लिए निर्देशित करें। विभाग ने इस कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं,,, विज्ञान क्लबों का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के साथ-साथ उन्हें वैज्ञानिक सोच और समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान के लिए प्रेरित करना है। क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक प्रयोगों के जरिए विज्ञान को समझने और सीखने का अवसर मिलेगा। साथ ही अनुभवी वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का मंच भी उपलब्ध कराया जाएगा।विज्ञान क्लब की स्थापना के लिए ऐसे विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां विज्ञान प्रयोगशाला उपलब्ध हो, विज्ञान विषय पढ़ाया जाता हो और विज्ञान शिक्षक विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से आगे जाकर विज्ञान संबंधी गतिविधियों के लिए प्रेरित करने में रुचि रखते हों। राजकीय विद्यालयों के साथ विवेकानंद मॉडल विद्यालय और पीएम श्री विद्यालयों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। क्लब के संचालन के लिए विद्यालय के प्राचार्य या प्रधानाध्यापक संरक्षक होंगे।
0
0
Report
Advertisement

CM Saini unveils development package worth 78 crore in Bavani Kheda

Bhiwani, Haryana:बवानीखेड़ा में CM सैनी ने खोला घोषणाओं का पिटारा, 78 करोड़ की 7 विकास परियोजनाओं की सौगात बवानीखेड़ा को मिला बड़ा तोहफा! 50 करोड़ से बढ़ेगा नागरिक अस्पताल, 15 करोड़ का बनेगा स्टेडियम 2028 के बाद बवानीखेड़ा बनेगा उपमंडल! CM सैनी का बड़ा ऐलान सड़कों का कायाकल्प! 55 करोड़ से 47 सड़कों की स्पेशल रिपेयर, 25 KM कच्चे रास्ते होंगे पक्के किसानों के लिए पानी सबसे बड़ी जीवनरेखा, नहरों के जीर्णोद्धार से बदलेगी तस्वीर: किरण चौधरी CM की रैली पर बोलीं किरण चौधरी- बवानीखेड़ा के लिए विकास का पिटारा खुला, बड़ी-बड़ी घोषणाएं हुईं ट्रेड डील पर किरण चौधरी का विपक्ष पर हमला- किसानों को भ्रमित करने की हो रही कोशिश रेवाड़ी खेड़ा में 16.5 करोड़ का 33 KV सब-स्टेशन, खरक में जल्द बनेगा महिला कॉलेज कांग्रेस के 609 करोड़ बनाम BJP सरकार के 1446 करोड़! बवानीखेड़ा के विकास पर CM सैनी का बड़ा दावा बवानीखेड़ा में विकास की रफ्तार होगी तेज! अस्पताल, स्टेडियम, सड़क, बिजली और पानी पर करोड़ों का ऐलान 2028 तक परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बवानीखेड़ा को उपमंडल का दर्जा दिया जाएगा कुल मिलाकर बवानीखेड़ा की विकास संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करीब 78 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दीं, क्षेत्रवासियों को बड़ी घोषणाएं कीं। क्षेत्र के गांवों में पानी, नहरों के जीर्णोद्धार और कृषि सुविधाओं पर भी जोर रहा। किरण चौधरी ने कहा कि पानी زندگیरेखा है और नहरों के जीर्णोद्धार से किसानों को सीधे फायदा होगा। विपक्ष के ट्रेड डील सवालों पर उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से समझौता नहीं होगा और एमएसपी, पानी, बिजली और सिंचाई सुविधाओं का उल्लेख किया गया।
0
0
Report

जमुई की सड़क पर विशाल आम का पेड़ गिरा, ऑटो चालक घायल, राहत कारवां जारी

Jamui, Bihar:बजराही के पास सड़क पर गिरा विशाल आम का पेड़, ऑटो समेत चालक दबा, मचा हाहाकार, दो से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक सकुशल बाहर, सदर अस्पताल में भर्ती जमुई: खैरा-गरही मुख्य मार्ग पर बजराही गांव के समीप रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे एक विशाल आम का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान सड़क से गुजर रहा एक ऑटो पेड़ की चपेट में आ गया और चालक ऑटो समेत पेड़ के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जुट गए। 'जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई' की कहावत उस समय चरितार्थ होती नजर आई, जब विशाल पेड़ के नीचे करीब दो से ढाई घंटे तक दबे रहने के बावजूद चालक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। हालांकि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है और उसका इलाज जमुई सदर अस्पताल में चल रहा है। पेड़ के नीचे दबे चालक को निकालने के लिए ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही गरही थाना प्रभारी बिपिन चंद्र पालटा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ हटाने का प्रयास किया। तीन जेसीबी भी मंगाई गई, लेकिन विशाल पेड़ इतना भारी था कि जेसीबी से भी उसे हटाना संभव नहीं हो सका। लिहाजा गरही थाना की पुलिस अपने स्तर से लगातार प्रयास करती नजर आई और चालक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखा। इस दौरान ग्रामीण भी चालक का हौसला बढ़ाते रहे। घटना की सूचना वन विभाग को भी दी गई। कुछ देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद पेड़ की मोटी डालियों को काटकर हटाने का काम शुरू किया गया। करीब दो से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ और उसकी डालियों को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के पिपराटांड़ गांव निवासी धर्मेंद्र यादव उर्फ बौधा के रूप में हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, ऑटो में सवार दो यात्रियों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पेड़ गिरने के कारण खैरा-गरही मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। पहले भी गिर चुकी थी पेड़ की डाल स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे खड़ा यह पुराना और विशाल पेड़ काफी समय से जर्जर हालत में था। पेड़ को हटाने के लिए कई बार वन विभाग को सूचना दी गई थी। इससे पहले भी इसकी एक बड़ी डाल सड़क पर गिर चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद विभाग ने पेड़ को हटाने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की। लिहाजा रविवार को पेड़ जड़ से उखड़कर ऑटो पर जा गिरा और चालक उसकी चपेट में आ गया। बाइट:
0
0
Report
Advertisement

मां काली की डोली केदारनाथ की ओर, शिव-शक्ति के दिव्य मिलन के द्वितीय चरण शुरू

Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ धाम की ओर मां काली की डोली इन दिनों देवरा यात्रा पर है. 23 अगस्त से शुरू हुई द्वितीय चरण की यात्रा कई गांवों से होकर आगे बढ़ रही है. जगह-जगह श्रद्धालु मां की डोली का स्वागत कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं. अब यात्रा खड़िया गांव पहुंच चुकी है. इसके बाद जम्मू गांव में दिव्य स्नान और पूजन के बाद डोली गौरीकुंड होते हुए केदारनाथ धाम पहुंचेगी, जहां बाबा केदार और मां काली के दिव्य मिलन की परंपरा निभाई जाएगी. समिति के महामंत्री आचार्य सुरेशानंद गॉड ने बताया मां भगवती क Kali की यह द्वितीय चरण की यात्रा है. केदारनाथ धाम में भगवान शिव और शक्ति के दिव्य मिलन का खास महत्व है. श्रद्धालु इस पवित्र मिलन के साक्षी बनेंगे. यह यात्रा हमारी पुरानी धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है. समिति के मुताबिक यह यात्रा 12 वर्षों की धार्मिक परंपरा से जुड़ी है. चार वर्षों तक मां भगवती की यात्रा अलग-अलग चरणों में होती है और पांचवें वर्ष कालीमठ में महायज्ञ का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं. केदारनाथ धाम की यात्रा पूरी करने के बाद मां की डोली त्रियुगीनारायण होते हुए वापस लौटेगी. आगे भगवान बद्रीनाथ धाम की यात्रा और पंचगाई क्षेत्र की यात्रा के बाद त्रिवेणी स्नान तथा महायज्ञ की परंपरा पूरी होगी. इस पूरी यात्रा में पंचगाई मां भगवती कालीमठ समिति के अध्यक्ष लखपत सिंह राणा, महामंत्री आचार्य सुरेशनन्द गोंड, उपाध्यक्ष सुदर्शन राणा और ब्रह्मा के पद पर आनन्द मणि सेमवाल सहित समिति के लोग साथ चल रहे हैं. मां काली की डोली अब केदारनाथ धाम की ओर बढ़ रही है और श्रद्धालुओं को उस खास क्षण का इंतजार है, जब बाबा केदार और मां काली का दिव्य मिलन होगा.
0
0
Report

जंतर मंतर के छात्र आंदोलन पर बिहार सरकार से जवाब मांग

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान भाजपा सरकार ने 20 अगस्त को छात्रों को लहूलुहान कर दिया था बिहार के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर समर्थन किया और जोर शोर से आंदोलन में हिस्सा लिया हम छात्रों से बिहार की जनता से पूछना चाहते है पुलिस ने जो छात्र छात्राओं से बर्बरता की उसका क्या हिसाब लिया गया अखबारों में इश्तेहार छपवा कर जो डराने की कोशिश होती है उसका क्या हिसाब लिया गया 600 छात्र छात्राओं को गिरफ्तार किया गया उसका क्या हिसाब लिया गया महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं होती है इस महिला विरोधी सरकार से क्या हिसाब लिया गया विरोध प्रदर्शन के दौरान लाठियां चलाई जाती है उसका क्या हिसाब लिया गया परीक्षाओं में घोटाले होते है भ्रष्टाचार होते है उसका क्या हिसाब लिया गया स्वास्थ्य व्यवस्था की खस्ताहाल व्यवस्था को लेकर क्या हिसाब लिया गया जो बिहार की जनता पूरे देश की अर्थव्यवस्था का निर्माण करती है उसका क्या हिसाब लिया बिहार के स्कूल कॉलेजों की खस्ताहाल व्यवस्था है बिहार की जनता संघर्ष वाली जनता है ये जनता डरने वाली नहीं है जो संघर्ष जंतर मंतर से शुरू हुआ उस संघर्ष को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ खत्म नहीं करना जब संसद जनता के प्रति अपनी जवाबदेही भूल जाती है तो जनता का काम है संसद को अपनी जवाबदेही याद दिलाना जो भी आंदोलन हो रहे हैं वो अलग अलग आंदोलन नहीं है आंदोलन एक है बस मुद्दे अलग अलग है
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ बस्सी में तांबा चोरी गैंग का पर्दाफाश; 2 गिरफ्तार, 15 वारदातें उजागर

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी में DST और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए किसानों के कुओं से केबल और विद्युत ट्रांसफार्मरों से तांबा चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य साथियों को नामजद किया गया है। पूछताछ में चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और मध्यप्रदेश में चोरी की 15 वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपी रात के समय बाइक से निकलकर किसानों के कुओं की केबल काटते और ट्रांसफार्मरों से तांबा व ऑयल चोरी करते थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर गैंग को दबोचा। आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement

संघर्ष से सफलता तक SI बने गौरव यादव का भव्य अभिनंदन, युवाओं को दिया सफलता का संदेश

Mohammad RajaMohammad RajaFollow40m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- अखिल भारतीय यादव महासभा के तत्वावधान में जनता लेखा स्थान, तहसील सिकंदराराऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (SI) पद पर चयनित गौरव यादव के सम्मान में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष रामखिलाड़ी यादव ने की, जबकि संचालन राहुल यादव एडवोकेट ने किया। ग्राम हुसैनपुर निवासी गौरव यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 642वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि गांव और जनपद हाथरस का नाम भी गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष मनोज यादव तथा प्रांतीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव रहे। अपने संबोधन में हरपाल सिंह यादव ने कहा कि गौरव यादव की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जिससे क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे बड़ा हथियार है, जिसके माध्यम से व्यक्ति हर चुनौती का सामना कर सकता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और अनुशासन व मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर आनंद कुमार सिंह एडवोकेट, राहुल यादव एडवोकेट, सत्यवीर यादव एडवोकेट, समीर यादव एडवोकेट, रामविरेश यादव कातिब, श्रीनिवास मुनीम, राजकुमार, सुशील यादव, पूर्व प्रधान रामखिलाड़ी यादव, पी.के. बघेल, अजय यादव, पप्पू यादव, प्रवेंद्र यादव एडवोकेट, राममोहन यादव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गौरव यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना और युवाओं को शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करने के संदेश के साथ हुआ।
0
0
Report

रामनगर में भारी बारिश के बीच मैक्स पर विशाल पेड़ गिरा, चालक घायल

Noida, Uttar Pradesh:यात्रियों को लेकर जा रही चलती मैक्स के ऊपर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे यात्री; ड्राइवर घायल विजय कश्यप रामनगर रामनगर में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बार फिर पेड़ गिरने की घटना सामने आई है, रामनगर के नेशनल हाईवे-309 पर ढिकुली के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक चलती मैक्स टैक्सी के ऊपर अचानक विशालकाय पेड़ गिर गया, पेड़ गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर यातायात भी प्रभावित हो गया. जानकारी के मुताबिक, मैक्स टैक्सी रामनगर से हरड़ा की ओर जा रही थी, जैसे ही वाहन ढिकुली के पास पहुंचा, तभी अचानक सड़क किनारे खड़ा विशालकाय पेड़ भरभराकर चलती मैक्स के ऊपर जा गिरा, पेड़ के गिरने से मैक्स का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. अचानक हुए इस हादसे में वाहन चालक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और अन्य वाहन चालकों ने घायल चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. गनीमत रही कि मैक्स में सवार यात्रियों को कोई चोट नहीं आई, अगर पेड़ कुछ और सेकंड पहले या अलग दिशा में गिरता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था,घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही. बरसात के मौसम में पहाड़ी और वन क्षेत्र से लगे रामनगर-रानीखेत मार्ग तथा नेशनल हाईवे-309 पर पेड़ गिरने का खतरा लगातार बना रहता है,ऐसे में वाहन चालकों और यात्रियों को बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. फिलहाल घायल चालक का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है,वहीं हादसे के बाद सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने की कार्रवाई की गई, ताकि यातायात को सुचारु किया जा सके. घटना ने एक बार फिर बरसात के दौरान सड़क किनारे खड़े कमजोर और विशालकाय पेड़ों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
0
0
Report

शादी प्रेमी से, युवती का वीडियो वायरल; कहा अपनी मर्जी से घर से निकली

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में प्रेमी से शादी करने के बाद एक युवती का करीब 33 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती ने अपना नाम नेहा कुशवाहा और खुद को क्योलारी गांव निवासी बताया है। उसने अपने पिता का नाम मंगल कुशवाहा बताया है। वीडियो में नेहा ने कहा कि वह अपनी मर्जी से राज कुशवाहा के साथ घर से निकली और उससे शादी की है। उसने स्पष्ट किया कि पति या उसके परिवार की ओर से उस पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया गया। युवती ने पुलिस से अपील की कि उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों को परेशान न किया जाए। युवती के मुताबिक, उसके पति राज कुशवाहा के पिता का नाम मथुरा प्रसाद है और उनका परिवार जालौन तहसील क्षेत्र के सुढार सालाबाद का रहने वाला है। उसने यह भी दावा किया कि उसे घर से ले जाने या शादी कराने में पति के परिवार की कोई भूमिका नहीं है और उसने अपनी इच्छा से यह कदम उठाया है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top