480551
कोक भट्टे पर चोरियों का सिलसिला जारी, पुलिस जांच कर रही
Junnardeo, Madhya Pradesh:जुन्नारदेव के पुलिस चौकी डूंगरिया अंतर्गत कोक भट्टे पर लगातार चोरियों के मामले सामने आ रहे हैं। चोरों ने बार-बार भट्टे को निशाना बनाया, जिससे सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। भट्टे के सिक्योरिटी गार्ड के बावजूद चोरी की घटनाएं हो रही हैं। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक और चौकी प्रभारी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
ग्वालियर में संदिग्ध मौत: लाइसेंसी रायफल से आत्महत्या की आशंका, जांच जारी
Morena, Madhya Pradesh:संदिग्ध परिस्तिथि में युवक की मौत घर के अंदर गोली लगने से हुई मौत लाइसेंसी रायफल से खुद को गोली मारने की सम्भावना मौके पर ही युवक ने तोड़ा दम मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय राहुल पुत्र बबलू शर्मा के रूप में हुई घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक राहुल के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया क्रेशर संचालन का काम करता था मृतक राहुल शर्मा हाउखाना मिर्जा मस्जिद के पीछे स्तिथ घर की घटना किला गेट थाना पुलिस आत्महत्या सहित अन्य बिंदुओं के आधार पर जांच में जुटी0
0
Report
हरदोई में सफाईकर्मी पर हमला: मीट कारोबारी के घर बुलडोजर से अतिक्रमण ढहा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में सफाईकर्मी पर छुरी से हमला, मीट कारोबारी के घर चला बुलडोजर हरदोई के बावन चुंगी पर सफाई करने पहुंचे नगर पालिका के दो संविदा सफाईकर्मियों पर मीट विक्रेता और उसके परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि कूड़ा उठाने को लेकर हुए विवाद में मीट कारोबारी ने मीट काटने वाली छूरी से सफाईकर्मी राजन के सिर पर वार कर दिया। राजन को बचाने पहुंचे सफाईकर्मी राजू भी हमले में घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना के बाद सफाईकर्मियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने लामबंद होकर विरोध जताया। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि कोतवाली शहर क्षेत्र के नगर पालिका संविदा कर्मी राजन ने तहरीर दी है कि वह सफाई करने बावन रोड पर गए थे। इसी दौरान चार लोगों ने उनके साथ मारपीट की। दोनों घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी मीट विक्रेता नदीम और उसके परिवार के लोगों के फरार होने की बात सामने आई है। सफाईकर्मियों के विरोध के बाद नगर पालिका की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने मीट कारोबारी के घर के बाहर बने चबूतरे, टीन शेड और नाले पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में हलचल मच गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और मुकदमे में नाम सामने आने वाले आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बाइट -- राजन पीड़ित सफाईकर्मी बाइट -- राजू कर्मचारी नगरपालिका बाइट -- रामविलास सफाई नायक बाइट -- सुखसागर मिश्रा मधुर नगरपालिका अध्यक्ष हरदोई बाइट -- अजीत चौहान सीओ सिटी हरदोई0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में विनोद साहनी की मौत पर नेताओं का प्रदर्शन; एनकाउंटर और पुलिस अफसरों के निलंबन की मांग
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW: PARTY LEADERS STAGE PROTEST OVER DEATH OF VINOD SAHANI, DEMANDS ENCOUNTER OF ACCUSED AND SUSPENSION OF POLICE OFFICIALS, SANJAY NISHAD (CABINET MINISTER, UTTAR PRADESH), MANOJ KASHYAP (SP STATE PRESIDENT, BACKWARD CLASSES CELL), MUKESH SAHANI (FORMER MINISTER, BIHAR), POOJA (WIFE OF DECEASED), RAJ SAHANI (SON OF DECEASED)0
0
Report
वैशाली, बिहार: निर्माणाधीन ब्रिज लॉन्चर ढहने की घटना में मंत्री कुमार शैलेंद्र पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:Vaishali (Bihar): Engineer Kumar Shailendra (Minister, Road Construction Department, Bihar) on under-construction bridge launcher collapse0
0
Report
भभुआ बाल सुधार गृह में किशोर की मौत, परिजनों ने हत्या के आरोप मांगे
Khajuria Khurd, Bihar:कोर्ट में गवाही के बाद बाल सुधार गृह लौटे किशोर की मौत पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगा उच्च स्तरीय जांच मांगी। भभुआ जिले के बाल सुधार गृह में निरुद्ध एक 15-16 वर्षीय किशोर रुस्तम राइन (पिता- निजामुद्दीन राइन, निवासी- छावनी मोहल्ला, वार्ड 10, भभुआ) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है तथा अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के पिता निजामुद्दीन राइन और स्थानीय जनप्रतिनिधि अमजद अली के अनुसार, किशोर बिल्कुल स्वस्थ था। वह दोपहर करीब 12 बजे कोर्ट में पेशी के दौरान परिजनों से मिला और बातचीत की थी। पेशी के बाद बाल सुधार गृह लौटने के महज आधे से एक घंटे के भीतर उसकी मौत की खबर आ गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है और इसमें पुलिस व प्रशासन की संल्लस्तता की आशंका जताते हुए उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर भभुआ एसडीएम अमित कुमार का कहना है कि बाल सुधार गृह प्रशासन द्वारा दी गई लिखित रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट से लौटने के बाद किशोर शौचालय गया था। काफी देर तक बाहर न निकलने पर अन्य बच्चों ने इसकी सूचना दी। दरवाजा खोलने पर वह घायल अवस्था में मिला, जिससे आशंका है कि फिसलकर गिरने से उसे चोट लगी और मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्म्ट रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
धनबाद भाजपा का प्रदर्शन: CBI जाँच और FIR वापसी की मांग
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में भाजपा के अनुसार घोषित कार्यक्रम के तहत जेपीएससी, सीजीएल और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित धांधली और भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन समाहरणालय के सामने किया। प्रदर्शन में सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा, पूर्व सांसद पीएन सिंह, पूर्व विधायक भानुप्रताप साही, पूर्व विधायक अपर्णा सेन गुप्ता सहित जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सांसद- विधायक ने राज्य सरकार पर जमकर बरसे और सरकार से CBI जाँच और आंदोलन करने वाले छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की माँग की। आंदोलन के बाद सांसद-विधायक समाहरणालय/DC कार्यालय ज्ञापन सौंपने पहुँचे, जहाँ अतिथि रूप में सभी आधे घंटे तक इंतजार किया गया। आधे घंटे तक मुलाकात न होने पर सांसद-विधायक नाराज होकर वापस लौट गए। वहीं सांसद ढुलू महतो और विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन काम कर रहा है। डीसी को ज्ञापन सौपने के लिये पहुँचे थे, लेकिन समय नहीं दिया गया। भाजपा अपना आंदोलन जारी रखेगी।0
0
Report
AI से बने फर्जी दस्तावेज़ ने प्राणपूर स्कूल गबन के दावे पलटे
Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग प्राणपुर में 44.85 लाख के गबन का दावा निकला फर्जी स्कूल भवन के नाम पर कथित फर्जीवाड़े का खुलासा जांच में सरकारी रिकॉर्ड में नहीं मिला 44.85 लाख का आवंटन न भुगतान हुआ, न सरकारी खाते से निकली रकम AI से तैयार फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का दावा अब प्रशासन के सामने सवाल—फर्जी दस्तावेज बनाए किसने ? कटिहार जिला के प्राणपुर प्रखंड से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सरकारी सिस्टम के साथ-साथ AI के दुरुपयोग पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जिस स्कूल भवन के नाम पर 44 लाख 85 हजार रुपये के गबन का आरोप लगाया गया था, प्रशासनिक जांच में वही दावा फर्जी निकल गया। और इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा ये है कि शिकायत के साथ लगाए गए सरकारी दस्तावेज जैसे दिखने वाले कागजात AI की मदद से तैयार किए गए फर्जी दस्तावेज होने का दावा अधिकारियों ने किया है। दरअसल, प्राणपुर प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय दीघापार के भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत की थी। ग्रामीणों का आरोप था कि स्कूल भवन के निर्माण के लिए लाखों रुपये की राशि आवंटित की गई, लेकिन भवन बना ही नहीं और सरकारी राशि का गबन कर लिया गया। मामले को लेकर ग्रामीण ढोल-नगाड़े के साथ प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचे और जांच की मांग की . शिकायत के बाद सदर एसडीओ सूरज कुमार के नेतृत्व में जांच टीम विद्यालय पहुंची। टीम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और शिक्षा विभाग तथा प्रशासन के अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने मौके पर विद्यालय की स्थिति देखने के साथ शिकायत में लगाए गए दस्तावेजों और विभागीय रिकॉर्ड का मिलान किया। जांच में सरकारी रिकॉर्ड से जो तस्वीर सामने आई, उसने पूरे मामले को पलट दिया। जांच अधिकारियों के मुताबिक 44 लाख 85 हजार रुपये विद्यालय भवन निर्माण के लिए आवंटित ही नहीं किए गए थे। न किसी एजेंसी को भुगतान हुआ... न सरकारी खाते से इस राशि की निकासी हुई... और न ही सरकारी रिकॉर्ड में इस राशि के गबन का कोई प्रमाण मिला। लेकिन जांच के दौरान एक नया और बेहद गंभीर एंगल सामने आया। शिकायत के साथ लगाए गए दस्तावेजों की प्रमाणिकता पर सवाल खड़े हुए। जांच अधिकारियों के मुताबिक ये दस्तावेज AI की मदद से तैयार किए गए फर्जी कागजात थे। यानी AI का इस्तेमाल सिर्फ तस्वीरें या सामान्य कंटेंट बनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कथित तौर पर सरकारी दस्तावेजों जैसा दिखने वाला कागज तैयार कर प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश की गई।0
0
Report
बाढ़ से राहत कार्य जारी, पशुधन संरक्षण पर जोर: बेगूसराय में आपदा प्रबंधन मंत्री की समीक्षा
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने आज समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में जिले में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मंत्री ने प्रेसवार्ता कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकार और जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। किसी भी स्तर पर राहत सामग्री, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी।मंत्री ने पशुधन के संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इंसान तो दो-तीन दिन भूखा रह सकता है, लेकिन बेजुबान मवेशी भूखे नहीं रह सकते। इसलिए पशु चारे की आपूर्ति में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया है।जिले में पशुधन की सुरक्षा के लिए 46 पशु चिकित्सा शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जहां अब तक 7,909 मवेशियों का इलाज किया जा चुका है। वहीं 1,418 क्विंटल पशु चारा वितरित किया गया है।मंत्री के मुताबिक जिले के 8 प्रखंड, 37 पंचायत, 2 नगर निकाय और 189 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ की चपेट में करीब 95,245 परिवार और 3 लाख 80 हजार 980 लोग हैं।बाढ़ प्रभावित इलाकों में आवागमन के लिए 23 सरकारी और 246 निजी नावें चलाई जा रही हैं। वहीं 189 सामुदायिक रसोई के माध्यम से अब तक 5 लाख 79 हजार 521 लोगों को भोजन कराया गया है। प्रभावित परिवारों के बीच 29,351 पॉलिथीन शीट भी वितरित किए गए हैं। राहत और बचाव के लिए NDRF और SDRF की टीमें भी तैनात हैं।जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए मंत्री ने बताया कि बेगूसराय में गंगा नदी का वर्तमान जलस्तर 43.13 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 41.76 मीटर से ऊपर है। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में करीब एक फीट की कमी दर्ज की गई है।मंत्री ने कहा कि जिले के सभी तटबंध फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित हैं और लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले एक से दो दिनों में मुख्य सड़कों पर जमा बाढ़ का पानी पूरी तरह उतर जाएगा।बाढ़ से फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जिले में 27,034 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिससे 19,504 हेक्टेयर क्षेत्र में 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति का आकलन किया गया है।बाढ़ के पानी में डूबने से अब तक जिले में चार लोगों की मौत हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग के नियमानुसार चारों मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि DBT के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई है।बाढ़ प्रभावित लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी-स्नेक वेनम और जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई गई हैं।वहीं PHED की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में 129 अस्थायी शौचालय बनाए गए हैं और 72 नए चापाकल लगाए गए हैं। आर्सेनिक प्रभावित इलाकों में 5 टैंकरों के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।जलस्तर घटने के बाद फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशकों का पर्याप्त स्टॉक रखा गया है, ताकि जलजमाव खत्म होते ही प्रभावित इलाकों में सैनिटाइजेशन कराया जा सके।प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री रत्नेश सदा ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीएम, एसपी, एडीएम, आपदा प्रबंधन अधिकारी, स्थानीय विधायक और सांसद सभी इस संकट की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हैं।मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर प्रभावित परिवार तक भोजन, दवा और सुरक्षित आश्रय पहुंचाना है और किसी भी बाढ़ पीड़ित को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बाइट — रत्नेश सदा, आपदा प्रबंधन मंत्री, बिहार0
0
Report
Advertisement
UN मानचित्र में अरुणाचल की गलत चित्रण पर भारत की संप्रभुता पक्ष में कांग्रेस
Noida, Uttar Pradesh:ITANAGAR (ARUNACHAL PRADESH): BOSIRAM SIRAM (PRESIDENT, ARUNACHAL PRADESH CONGRESS COMMITTEE) ON UN MAP DEPICTION OF ARUNACHAL PRADESH. SAYS ARUNACHAL PRADESH IS AN INTEGRAL AND INALIENABLE PART OF INDIA. OBJECTS TO ANY MAP OR CLAIM CREATING AMBIGUITY OVER INDIA’S SOVEREIGNTY. WELCOMES GOVERNMENT OF INDIA’S OBJECTION TO INACCURATE DEPICTION OF INDIAN TERRITORY0
0
Report
UN नक्शे में अरुणाचल को विवादित दिखाने पर अरुणाचल CM ने कड़ा विरोध
Noida, Uttar Pradesh:ITANAGAR (ARUNACHAL PRADESH): PEMA KHANDU (CHIEF MINISTER, ARUNACHAL PRADESH) CONDEMNS UN MAP SHOWING ARUNACHAL PRADESH AS DISPUTED TERRITORY AND SEPARATE FROM INDIA0
0
Report
भागलपुर में कोयली खुटहा गांव में बाढ़ के पानी में पांच लोगों की मौत
Noida, Uttar Pradesh:BHAGALPUR (BIHAR): FIVE PEOPLE DIE AFTER DROWNING IN FLOODWATERS IN KOYLI KHUTAHA VILLAGE0
0
Report
Advertisement
बीकानेर नगरपालिका चुनाव: बाड़ेबंदी लीक से कांग्रेस की रणनीति पर सवाल
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी चुनावी खबर नगर निगम चुनाव के बाद कांग्रेस की बाड़ेबंदी को लेकर बड़ी खबर चांद रतन पैलेस में कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की सूचना बाड़ेबंदी की जानकारी लीक होने की भी सामने आई खबर सूत्रों के मुताबिक एक प्रत्याशी ने बाड़ेबंदी की जानकारी लीक की लगातार चांद रतन पैलेस पहुंच रहे कांग्रेस के प्रत्याशी मकसूद अहमद सहित कई प्रत्याशी खुद पहुंचे बाड़ेबंदी स्थल लिस्ट में नाम देखकर ही प्रत्याशियों को अंदर जाने की अनुमति डॉ. बीडी कल्ला, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल और यशपाल गहलोत के अंदर होने की सूचना बाड़ेबंदी की जगह लीक होने के बाद कांग्रेस की रणनीति पर सवाल बड़ा सवाल-क्या अब वार्ड मेंबर पर पार्टियों का भरोसा नहीं रहा? वहीं एक प्रत्याशी का कहना—“यह परंपरा है”0
0
Report
कोटा हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाकर मंत्री हीरालाल नागर ने मदद की
Kota, Rajasthan:कोटा जिले में सड़क हादसे में घायल युवक की मदद कर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया। कनवास से कोटा की ओर आ रहे एक बाइक सवार युवक का किशोरपुरा बालाजी क्षेत्र के पास सड़क हादसे में एक्सीडेंट हो गया। हादसे में युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर अपने काफिले के साथ वहां से गुजर रहे थे। सड़क पर घायल युवक को देखकर मंत्री नागर ने काफिला रुकवाया और तत्काल उसकी मदद के लिए आगे आए। मंत्री हीराल नागर ने घायल युवक को तुरंत कनवास अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाया। समय पर इलाज मिलने के बाद युवक की हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। घायल युवक की मदद के लिए मंत्री का काफिला रुकवाने और उसे अस्पताल पहुंचाने की इस पहल की चर्चा हो रही है।0
0
Report
पीडीए के व्यापारी सम्मेलन में गरजे नेता कहा इस बार भाजपा का होगा सूपड़ा साफ
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा।आज मुख्यालय के टाउन हाल में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह और सूरज सिंह के नेतृत्व मे पीडीए का मंडलीय व्यापारी सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल पहुंचे एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल उपस्थित रहे। व्यापारी नेता और सपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। इस मंडलीय कार्यक्रम गोंडा जनपद के व्यापारी और नेता सम्मिलित हुए। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में व्यापारी सम्मेलन आयोजित कर व्यापारियों और सर्व समाज के हितों की रक्षा के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में आज 10 सितम्बर को गांधी पार्क के टाउन हाल में भव्य व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम के संरक्षक सपा नेता सूरज सिंह एवं आयोजक जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम में आए हुए व्यापारियों ने आरोप लगाया की भाजपा सरकार लगातार उनका शोषण कर रही है और व्यापारी के सामने लगातार नई समस्याएं आ रही है। चाहे जीएसटी, व्यापारी से धनउगाही, ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी समस्या, रेड़ी पटरी ठेला व्यापारियों की स्थाईकरण समस्या हर तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है। पत्रकारों से बातचीत में मनीष जगन अग्रवाल ने कहा की आज पूरे प्रदेश का व्यापारी त्रस्त और बदहाल है। इस भाजपा सरकार ने भगवान राम और व्यापारियों को लूटा। GST और अन्य माध्यमों से व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है और पुलिस खुद लुटेरी बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया की उत्तर प्रदेश संगठित राजनैतिक अपराध का अड्डा बन गया है। सत्ता के संरक्षण में अपराध हो रहा है और व्यापारियों को किसमिस की तरह चूसा जा रहा है। मनीष जगन ने कहा की सपा पूरे प्रदेश में मजबूती से लड़ेगी और सरकार बनाएगी वहीं सरकार बनने पर हर अपराध का हिसाब होगा। राम मंदिर चोरी मामले में उन्होंने कहा की पहले भाजपा फिजिकल फ्राड कर रही थी और अब डिजिटल फ्राड कर रही है। राम मंदिर में चंदा चोरी, चढ़ावा चोरी और हीरे जवाहरात की चोरी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर व्यापारियों का सबसे बड़ा सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम को अरशद हुसैन जिलाध्यक्ष, योगेश प्रताप पूर्व मंत्री, महफूज खान पूर्व एमएलसी, संजय सविता, सरफराज हुसैन, विजय जायसवाल, शमीम अच्छन ने सम्बोधित किया।0
0
Report
Advertisement
